Blog

  • हरोली कॉलेज में सात दिवसीय एन एन एस शिवर शूरू

    हरोली कॉलेज में सात दिवसीय एन एन एस शिवर शूरू

    प्रघान रमन कुमारी ने किया शुभारंभ 

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली कालेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में हरोली पंचायत प्रधान रमन कुमारी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपप्रधान सतनाम सिंह उपस्थित हुुए। कार्यक्रम में रमन कुमारी ने स्वयंसेवियों को समाजसेवा में बढ़चढ़कर अहम रोल अदा करने के लिए प्रेरित किया। उपप्रधान सतनाम ने भी स्वयंसेवियों को विभिन्न प्रकार के अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के टिप्स दिए। डा. आरती ने शिविर रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सात दिनों में संस्थान में स्वच्छता अभियान, सड़क सुरक्षा व अन्य प्रकार की विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी। इस मौके पर संस्थान के प्रो. गुरबख्श राय, अशोक कुमार, अश्वनी कुमार, पवन कुमार, निर्मला, सोमा देवी सहित स्वयंसेवी अमनदीप, रजनी, रुबल, मोहित, कनिका, शिखा, श्वेता आदि भी उपस्थित रहे। 
  • सलोह चौंक में पुलिस ने लगाए सीसीटीवी कैमरे 

    सलोह चौंक में पुलिस ने लगाए सीसीटीवी कैमरे 

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली के सीनियर सेेकेंडरी स्कूल सलोह चौक पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए है। पुलिस टीम ने सलोह चौक पर चार कैमरों को स्थापित किया है। ताकि चोरी, दुर्घटना व अन्य कारणों के चलते शातिरों को दबोचने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा सके। इस बेहतर कार्य के लिए बीडीसी सदस्य राजेश पुरी ने एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर, डीएसपी हरोली अनिल पटियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से अब पुलिस को नियमों की अवहेलना करने वालों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। 
  • आतंकी से बातचीत की ऑडियो वायरल मामले ASI के खिलाफ जांच शुरू, मोबाइल किया जब्त 

    आतंकी से बातचीत की ऑडियो वायरल मामले ASI के खिलाफ जांच शुरू, मोबाइल किया जब्त 

    तरनतारनः कनाडा स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकी और थाने पर आरपीजी हमले के मास्टरमाइंड लखबीर सिंह हरिके से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद तैनात एएसआई परमदीप सिंह के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए स्टाफ में शामिल एक एएसआई का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मोबाइल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि एएसआई परमदीप ने आतंकी लखबीर से कब और कितनी बार बात की।

    इसी के साथ मोबाइल जांच से पता चलेगा कि एएसआई ने लखबीर के अलावा ओर किसे आंतकी से भी बातचीत की है या नहीं। एएसआई परमदीप जांच में शामिल हो गए हैं। हालांकि एएसआई परमदीप सिंह टीम के सामने बयान दर्ज नहीं करा सके। उन्होंने कहा कि तबीयत थोड़ी खराब है। सरहाली पुलिस स्टेशन पर 9 दिसंबर को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) से हमला किया गया था। इसके तार केएलएफ के आतंकी लखबीर से जुड़े थे।

    थाने पर हमले के बाद लखबीर ने तरनतारन में तैनात सीआईए स्टाफ के एएसआई परमदीप सिंह से करीब 15 मिनट तक मोबाइल पर बात की। गौर हो कि एएसआई का बीते दिन एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। डीजीपी गौरव यादव के आदेश पर एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने मामले की जांच एसपी (जांच) विशालजीत सिंह को सौंपी है। हालांकि एएसआई परमदीप सिंह का पुलिस विभाग में पुराना रिकॉर्ड अच्छा रहा है। लेकिन अब इस मामले के बाद जांच पूरी होने के बाद असल मामले के बारे में पता चल सकेगा। 

  • लोकमित्र केंद्रों पर निर्धारित दरों की रेट लिस्टें लगाना अनिवार्य – एडीसी

    लोकमित्र केंद्रों पर निर्धारित दरों की रेट लिस्टें लगाना अनिवार्य – एडीसी

    5 से 7 व 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का बायोमैट्रिक निःशुल्क अपडेट 
    ऊना/सुशील पंडित : जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की त्रैमासिक बैठक अतिरिक्त उपायुक्त महेंद पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सूचना प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित बैठक में जिला में आधार कार्ड बनाने तथा अपडेट करने संबंधी कार्य की प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि आधार से संबंधित कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों का आधार कार्ड उसी अस्पताल में बनाया जाता है तथा 5 से 7 वर्ष की आयु में उनका बायोमैट्रिक निःशुल्क अपडेट किया जाता है। इसी प्रकार 15 से 17 वर्ष की आयु के दौरान भी बच्चों के बायोमैट्रिक निःशुल्क अपडेट किए जाते हैं।
    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में आधार संबंधी कार्यों के लिए 103 किटें/टेबलेट्स विभिन्न विभागों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं जिनके द्वारा गत एक माह के दौरान 7,284 आधार कार्ड संबंधी क्रियाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के 43,629 बच्चों में से 28,172, 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 1,18,151 बच्चों में से 1,17,207  तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 4,92,189 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में कार्यरत लोकमित्र केंद्रों में सरकार द्वार निर्धारित दरों की रेट लिस्ट लगवाना सुनिश्चित करें ताकि आम व्यक्ति से निर्धारित राशि ही ली जा सके।
    इस अवसर पर ई-जिला प्रबंधक साहिल शर्मा, शिक्षा विभाग से सांख्यिकी सहायक गुरूचरण वाधबा, उपायुक्त कार्यालय के सांख्यिकी सहायक सतीश सैणी, काॅमन सर्विस सेंटर के जिला संयोजक रवि कुमार सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
  • उपमंडल हरोली के तहत भरें जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ताओं के 2 व सहायिकाओं के 12 पद

    उपमंडल हरोली के तहत भरें जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ताओं के 2 व सहायिकाओं के 12 पद

    ऊना/सुशील पंडित :
     
    बाल विकास परियोजना हरोली के अन्तर्गत आंगनवाडी वर्करों के 2 और आंगनवाडी सहायिकाओं के 12 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सीडीपीओ हरोली पूनम चैहान ने बताया कि पात्र महिला उम्मीदवार 24 फरवरी तक अपने आवेदन पूर्ण दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय हरोली में जमा करवा सकते हैं।
    सीडीपीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सिंगा के वृत बाथड़ी के आंगनवाड़ी केंद्र राजपूत सिंगां और छेत्रां के वृत कुंगड़त के छेत्रां-1 में आंगवाड़ी कार्यकत्र्ताओं का एक-एक पद भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत पंडोगा के वृत ईसपुर के आंगवाड़ी केंद्र अप्पर पंडोगा, ग्राम पंचायत लोअर पंजावर के आंगनवाड़ी केंद्र मेन बाजार पंजावर, घालूवाल के आंगनवाड़ी केंद्र जैजों मोड-2, ग्राम पंचायत धर्मपुर के वृत्त हरोली के आंगनवाड़ी केंद्र शिव मंदिर, ग्राम पंचायत हलेड़ा विलना के वृत्त पूवोवाल के आंगनवाड़ी केंद्र पूवोवाल-2, ग्राम पंचायत कुठारबीत के वृत्त पूवोवाल के आंगनवाड़ी केंद्र कुठारबीत-1,  ग्राम पंचायत वट्टकलां के वृत्त टाहलीवाल के आंगनवाड़ी केंद्र वट्टकलां वर्तमान, ग्राम पंचायत नंगलकलां के वृत्त टाहलीवाल के आंगनवाड़ी केंद्र जटपुरा वर्तमान, ग्राम पंचायत बाथू के वृत्त संतोषगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र गुरपलाह वर्तमान, ग्राम पंचायत बाथू के वृत्त संतोषगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र गुरपलाह बाथू, ग्राम पंचायत दुलैहड़ के वृत्त दुलैहड़ के आंगनवाड़ी केंद्र हरिजन मोहल्ला व ग्राम पंचायत पोलियां बीत के वृत्त कुंगड़त के आंगनवाड़ी केंद्र माजरा जोले हेतू आंगनवाड़ी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा।
     
    सीडीपीओ हरोली ने बताया कि इन पदों के लिए महिला उम्मीदवार की आयु 21 से 45 के मध्य होनी चाहिए तथा आवेदक उसी आंगनवाडी केन्द्र के सर्वे क्षेत्र की सामान्य स्थाई निवासी होनी चाहिए जिस बारे आवेदनकत्र्ता का नाम 1 जनवरी, 2023 को सम्बन्धित आंगनवाडी केन्द्र के सर्वे में शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आंगनवाडी वर्करों के पदों हेतू प्रार्थी 12वीं पास तथा सहायिका पद के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार  के परिवार की सालाना आय सभी साधनों से 35,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार व नायब तहसीलदार द्वारा जारी किया हुआ होना चाहिए। 
  • चुनाव आयोग ने CEO एस करुणा राजू का किया तबादला, जानें कौन होंगे नए IAS अधिकारी 

    चुनाव आयोग ने CEO एस करुणा राजू का किया तबादला, जानें कौन होंगे नए IAS अधिकारी 

    चंडीगढ़ः भारत के चुनाव आयोग ने पंजाब कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सिबिन सी को पंजाब का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह तत्काल प्रभाव से पंजाब के सीईओ के रूप में एस करुणा राजू की जगह लेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। एस करुणा राजू पंजाब कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

  • स्वर्गीय कंवर हरिसिंह का जन्मदिवस परिषद ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया

    स्वर्गीय कंवर हरिसिंह का जन्मदिवस परिषद ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह का जन्मदिवस बुधवार को परिषद ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद केे पदाधिकारियों,संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना के स्टाफ सदस्यों ने परिषद मुख्यालय में संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के चित्र पर माल्यापर्ण किया व पुष्पाजंलि भेंट कर उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए। परिषद ने इस अवसर पर कुष्ठाश्रम कोटला खुर्द में कुष्ठरोगियों के 20 परिवारों को राशन वितरित किया। इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने समाज सेवा के क्षेत्र में स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह ने ऊना जिला में 1998 में बेटियों के लिए अलग से कालेज की स्थापना की दूरदर्शी सोच दिखाई,जबकि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के लिए अब सभी सरकारें भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद ने राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द का निर्माण कर इसका लंबे अरसे तक इसका सफल संचालन भी किया,अपितु इसका सरकारीकरण करवाकर छात्राओं के हित में बड़ा कदम उठाया।

    परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर व महासचिव डा.रविंद्र सूद ने कहा कि स्वर्गीय कंवर हरिसिंह द्वारा स्थापित हिमोत्कर्ष परिषद ने ऊना जिला में लोगों को समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरणा दी तथा आज ऊना जिला में बड़े स्तर पर लोग दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रहे है। उन्होंने आशा जताई कि परिषद इसी प्रकार से अपने सेवा कार्यो को आगे बढ़ाते रहेगी। संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य नरेश सैणी ने स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को श्रदासुमन अर्पित करते हुए समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में समाज सेवा के क्षेत्र उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। हिमोत्कर्ष महिला मंच की अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने अपने संदेश में कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए सराहनीय कदमों के लिए स्वर्गीय कंवर हरि सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा। परिषद के मुख्य सलाहकार सतपाल शर्मा,अमेरिका से परामर्शक डा.राजेंद्र शर्मा,जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,यौगेश कौशल वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े व अपनी श्रदाजंलि अर्पित की। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,प्रादेशिक महासचिव डा.रविंद्र सूद,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय साहनी,रमा कंवर,मुनिंद्र अरोड़ा,संजय शर्मा,रविंद्र डोगरा,हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की उपप्राचार्य रंजु बाला,मीना ठाकुर,निशा,नेहा पटियाल के अलावा कुष्ठाश्रम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत 

    नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत 

    मुल्लापुर दाखांः पंजाब में भले ही आप सरकार नशे को खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन सच है कि अभी भी नशे की ओवरडोज से मौत का आंकड़ा थम नहीं रहा है। वहीं अब लुधियाना के मुल्लापुर दाखां ने नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत का मामला सामने आया है। गांव धमाल के 16 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी शानवीर सिंह की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई।

    मृतक के मामा बलविंदर सिंह ने बताया कि शानवीर सिंह अपनी मासी के पास बोडपाल (धर्मकोट) रहता था। गत दिवस उसके गांव का लड़का राजबीर उसे मोटरसाइकिल से थाना सिधवा बेट अधीत आते गांव कुलगहना के बूटा सिंह के पास ले गया, जिसके बाद कोटली के चिट्टा विक्रेता से दोनों ने नशा लिया और  मोटर के पास नशे का टीका लगाया। इसी दौरान नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। फिलहाल थाना दाखा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • ई-केवाईसी, आधार सीडिंग व लैंड सीडिंग बारे बंगाणा में 2 से 7 फरवरी तक आयोजित होंगे शिविर

    ई-केवाईसी, आधार सीडिंग व लैंड सीडिंग बारे बंगाणा में 2 से 7 फरवरी तक आयोजित होंगे शिविर

    ऊना/सुशील पंडित  : एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों की ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग, स्वयं पंजीकृत मामले व आधार सीडिंग के क्रियान्वयन बारे पटवारी, ग्राम पंचायत प्रधान व सचिव पंचायत स्तर पर शिविर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की दैनिक रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र पर भेजने सुनिश्चित करें तथा शिवरों के पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की रिपोर्ट 10 फरवरी तक एसडीएम कार्यालय बंगाणा को भेजना सुनिश्चित करें।
    योगराज धीमान ने बताया कि बंगाणा तहसील के तहत 2 व 4 फरवरी को पटवार वृत्त बंगाणा के पंचायत भवन मुच्छाली में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 2, 4 व 7 फरवरी को पंचायत भवन हटली में, 3 व 6 फरवरी को पंचायत भवन जसाणा में, 2 व 4 फरवरी को पटवार वृत्त अमजाई के पंचायत भवन डोहगी में, 3 व 6 फरवरी को पटवार वृत्त चराड़ा के पंचायत भवन सुकडियाल व करमाली में, 3 व 4 फरवरी को पटवार वृत्त डोलू के पंचायत भवन सिंहाणा में, 3 व 6 फरवरी को सरोह के पंचायत भवन चमियाड़ी, 3 व 6 फरवरी को थाना उपरला के पंचायत भवन पिपलू में, 3 व 6 फरवरी को पंचायत भवन मलांगड़ में, 2 व 6 फरवरी को पंचायत भवन तनोह व लठियाणाी में, 2 व 6 फरवरी को राजली वनियालां के पंचायत भवन लठियाणी में, 3 व 4 फरवरी को पंचायत भवन बुधान व ढियूंगली, 2 व 4 फरवरी को पंचायत घर धनेत व प्लाहटा में, 2, 4 व 7 फरवरी को वोहाना के पंचायत भवन धनेत में, 3 व 6 फरवरी को पंचायत घर डीहर में, 3 व 6 फरवरी को पंचायत भवन अरलू व करमाली में, 3 व 6 फरवरी को कोटला के पंचायत भवन धुंदला में, 2 व 7 फरवरी को उप तहसील जोल के वही पटवार वृत्त के पंचायत भवन खरियालता व जोल, खुरवाई के पंचायत भवन मोमन्यार, अमरोह के पंचायत भवन कठोह व पंचायत भवन अम्बेहड़ा धीरज तथा 2, 3,4,6 व 7 फरवरी को पटवार वृत्त टकोली के पंचायत भवन टकोली चैली, पटवार वृत्त बडूही के पंचायत भवन बडूही, पल्लियां व चैकी, पटवार वृत्त बडूहा के पंचायत भवन सोहारी, पंचायत भवन चैकी व ंपंचायत भवन सोहारी तथा बैरियां पटवार वृत्त के पंचायत भवन जोल व बैरियां में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। 
    इसके अतिरिक्त 2 व 3 फरवरी को उपतहसील बीहडू कलां के पटवार वृत्त थानाकलां के पंचायत भवन थानाकलां में थानाकलां, छपरोह कलां व बुढवार, टीहरा, मंदली, मकरैड़ के पंचायत भवन थहड़ा, पंचायत भवन बोहरू तथा रायपुर में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • जयराम ठाकुर को सत्ती ने बाबा बाल जी आश्रम के वार्षिक कार्यक्रम का निमंत्रण दिया

    जयराम ठाकुर को सत्ती ने बाबा बाल जी आश्रम के वार्षिक कार्यक्रम का निमंत्रण दिया

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के नेतृत्व में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम का निमंत्रण पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने दिया। सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की।

    इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज द्वारा 1 फरवरी से 13 फरवरी तक हर वर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रम के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विशेष रूप से निमंत्रण देने का न्योता पत्र दिया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाबा बाल जी महाराज द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार किया है ।उन्होंने कहा कि वार्षिक कार्यक्रम में जयराम ठाकुर भाग लेंगे और श्री राधा कृष्ण मंदिर में माथा टेक बाबा बाबा जी महाराज का आशीर्वाद भी लेंगे। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज जिस प्रकार से धर्म को आगे बढ़ाते हुए लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है, गाय की सेवा की प्रेरणा दी है, यह अपने आप में सबके लिए प्रेरणा है और हम सब सौभाग्यशाली हैं कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद हम सबको मिल रहा है ।