Blog

  • ਪੰਜਾਬ – ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ – ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ / ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਨੰਗਲ ਤਹਿਸੀਲ ਚ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਲੋਅਰ ਦਬਖੇੜਾ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਚੌਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਥੇ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ ਲਗਭਗ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੋਰਾਨ ਉਨਾਂ ਨੇ ਇਕ ਛੋਟੇ ਬੇਜ਼ੁਬਾਨ ਕੁੱਤੇ ਤੇ ਵੀ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ।   

    ਚੋਰੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਕਮਰੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਸੌ ਰਹੇ ਸਨ। ਪਰ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਚੋਰੀ ਦੀ ਭਣਕ ਨਹੀਂ ਲਗੀ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਦੇਰ ਰਾਤ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਕੁੱਤਾ ਨਾ ਮਿਲੀਆ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੇ ਉਸਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਜਾ ਕੇ ਵੇਖਿਆ ਤਾਂ ਕਮਰੇ ਦੀ ਬਾਰੀ ਟੁੱਟੀ ਪਈ ਸੀ ਅਤੇ ਕਮਰੇ ਅੰਦਰ ਅਲਮਾਰੀ ਵੀ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਤਰੁੰਤ ਆਪਣੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਅਤੇ ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਭਾਲ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਦੂਰ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਟਰੰਕ ਮਿਲਿਆ ਜਿਸ ਵਿਚੋਂ ਸਾਰਾ ਕੀਮਤੀ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਨਾਂ ਦਾ ਪਾਲਤੂ ਕੁੱਤਾ ਵੀ ਮਿਲੀਆ ਜੋ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਇਆ ਪਿਆ ਸੀ ਜਿਸਦਾ ਡਾਕਟਰ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਘਰ ਦੇ ਸਾਮਾਨ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਅਲਮਾਰੀ ਵਿੱਚੋਂ ਸਾਰੇ ਕੀਮਤੀ ਜੇਵਰਾਤ ਤੇ ਨਗਦੀ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਲਗਭਗ 4 ਤੋਂ 5 ਲੱਖ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਉਨਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਪਕੜਿਆ ਜਾਵੇ।

  • कपूरथलाः लोन दिलवाने के नाम पर व्यक्ति ने की लोगों से लाखों रुपए की ठगी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः लोन दिलवाने के नाम पर व्यक्ति ने की लोगों से लाखों रुपए की ठगी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः आपने फ्रॉड की खबरें तो सुनी ही होंगी और आए दिन लोगों को नए-नए तरीकों से ठगा जा रहा है। वहीं अब ताजा मामला सुल्तानपुर लोधी में लोन दिलवाने के नाम पर गरीब लोगों से लाखों रुपये ठगने का सामने आया है। प्रेस वार्ता दौरान बलविंदर सिंह पत्नी ताता सिंह निवासी गांव शाहवाला अंदरीसा, गुरदयाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह गांव डेरा सैदा, जसविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह गांव अदालत चक्क, मंगल सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी गांव शाहवाला अंदरीसा ने बताया कि हमें निजी फाइनेंस कंपनी से लोन दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हुई है।

    उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने हमें अपने झांसे में लेकर हमारे साथ लाखों रुपए की ठगी की है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति हमें कहने लगा कि आपका लोन कुछ दिनों में पास हो जाएगा। लेकिन ना तो हमारा लोन पास हुआ और ना ही उक्त व्यक्ति द्वारा हमारे पैसे वापिस किए गए। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में एसएसपी कपूरथला को लिखित शिकायत दे दी है और उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जब पुलिस से संपर्क किया गया तो सुल्तानपुर लोधी के मुखी खुशप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ – ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਵਿਆਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਬਾਥਰੂਮ ਚੋਂ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ – ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਵਿਆਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਬਾਥਰੂਮ ਚੋਂ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੁਰਾ:  ਜ਼ਿਲਾ ਕੋਟਕਪੁਰਾ ਤੋਂ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਥੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿਚ ਬਾਥਰੂਮ ਵਿਚੋਂ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਬਾਥਰੂਮ ਦਾ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਤੌੜ ਕੇ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ।

    ਸੁਖਮੰਦਰ ਸਿੰਘ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਹ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਸੰਦ ਲੈਣ ਆਇਆ ਸੀ ਮੈਂ ਖਾਣਾ ਖਾਣ ਲੱਗ ਪਿਆ ਕਾਫੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਸ਼ਟਰ ਬੰਦ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਥੱਲੇ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਬਾਥਰੂਮ ਦਾ ਦਰਵਾਜਾ ਬੰਦ ਸੀ ਉਪਰ ਦੀ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਡਿਗਿਆ ਪਿਆ ਸੀ। ਸਾਰਿਆਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਕੁੰਡੀ ਤੋੜ ਕੇ ਉਸਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਅੰਦਰ ਇੰਜੈਕਸ਼ਨ ਪਿਆ ਸੀ।

    ਗੁਰਮੁਖ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਰਾਮਗੜੀਆ ਮੁਹੱਲੇ ਦੀ ਕੌਂਸਲਰ ਹੈ । ਸਾਡੇ ਏਰੀਆ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਉਹ ਕਿਸੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਸਮਾਨ ਲੈਣ ਆਇਆ ਸੀ । ਮੈਨੂੰ ਸੱਦਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਇਸ ਦੀ ਬਾਥਰੂਮ ਵਿੱਚ ਮੋਤ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਥਰੂਮ ਦੇ ਅੰਦਰ ਇਕ ਸਿਰੰਜ ਪਈ ਸੀ।

    ਡਾਕਟਰ ਰਾਜ ਬਹਾਦਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇੱਕ ਡੈਡ ਬੋਡੀ ਆਈ ਹੋਈ ਹੈ ਇਸ ਦਾ ਨਾਂ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਉਮਰ 40 ਸਾਲ ਪ੍ਰੇਮ ਨਗਰ ਮੌਡਰਨ ਮਾਰਬਲ ਦੀ ਬੇਕ ਸਾਈਡ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਮੁਬਾਤਕ ਆਈ ਵੀ ਡਰੱਗ ਯੂਜ਼ਰ ਸੀ। ਡੈਡ ਬੋਡੀ ਮੋਰਚਰੀ ਵਿਚ ਰੱਖ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਗੁਰਮੇਹਰ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਇਕ ਡੈਡ ਬਾਡੀ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਇਸ ਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਕਾਰਨ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲਿਗਆ। 

  • पंजाबः PSEB ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी

    पंजाबः PSEB ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड मोहाली 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर pseb.ac.in पर देख सकते है। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से आयोजित की गई थी और 20 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई थी। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 92.47% छात्र पास हुए हैं। इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सार्दुलगढ़ (मनसा) की सुजान कौर ने 500/500 स्कोर करके PSEB कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा की श्रेया सिंगला 99.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। वहीं लुधियाना के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, जमालपुर रोड़, फोकल प्वाइंटन की वप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं।

    लगभग 3 लाख छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 22 मार्च, 2023 से 27 अप्रैल, 2023 तक सीनियर सेंकेडरी की परीक्षा आयोजित की थी। पिछली रुझानों के अनुसार PSEB से रिजल्ट घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कक्षा 12वीं के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत आदि की जानकारी सांझा कर सकते है। छात्र PSEB की आधिकारिक वेबसाइट – pseb.ac.in पर अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करके या जन्म तिथि, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और ईमेल आईडी जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं।

  • जालंधरः वाल्मीकि चौक के पास कपड़ों को आग लगने से मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधरः वाल्मीकि चौक के पास कपड़ों को आग लगने से मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः थाना 4 के पास कपड़ा मार्किट में कई फड़ियों को आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से आस-पास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मार्किट के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश, लेकिन आग की लपटे ज्यादा होने से काबू ना पाया जा सका। जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचित दिया। घटना स्थल पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। लेकिन भीड़ भाड़ वाले इलाके में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। थाना 4 के पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए है और मामले की जांच की जा रही है।

  • पोस्ट ऑफिस में 2 हजार के नोटों को लेकर पत्र हुआ जारी 

    पोस्ट ऑफिस में 2 हजार के नोटों को लेकर पत्र हुआ जारी 

    नई दिल्लीः केंद्रीय डाक महानिदेशालय ने देशभर के डाकघरों में 2000 रूपए के नोटों से लेन देन करने पर रोक लगा दी है । यह रोक 30 सितंबर तक रहेगी। महानिदेशालय में सहायक निदेशक टीसी विजयन ने सभी डाक परिमंडल और संभाग के अधिकारियों को निर्देश भेजे हैं। इसमें कहा गया है कि किसी भी स्थिति में दो हजार के नोटों से नगद लेनदेन न की जाए। न ही एक्सचेंज करें। इसी तरह से पोस्ट बैंक के एटीएम में भी दो हजार के नोट न डाले जाएं। डाकघरों में उपलब्ध इन नोटों को बैंकों से बदलवा लें।

    रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशा निर्देशों में साफ कहा गया है कि 2000 रुपये का नोट केवल बैंकों और आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों (RO) में ही बदलवाए जा सकते हैं। इसमें डाकघर का जिक्र नहीं है। इसका मतलब यह है कि डाकघरों में नोट बदलने की सेवा उपलब्‍ध नहीं है। यहां यह जान लेना जरूरी है कि आप अपने डाकघर के खाते में 2000 रुपये का नोट जमा जरूर करवा सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि 2000 का नोट लीगल टेंडर बना हुआ है। इसीलिए इसे लेने से कोई इंकार नहीं कर सकता। लेकिन, शर्त है कि जो डाकघर खाताधारक नोट जमा करा है, उसके खाते की केवाईसी हो।

  • पंजाब : चोरी के सामान के साथ दो काबू , देखें वीडियो

    पंजाब : चोरी के सामान के साथ दो काबू , देखें वीडियो

    फगवाड़ा  / राजेश कुमार :- थाना सतनामपुरा पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब एएसआई मंजीत सिंह मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों को चोरी की हुई एक्टिवा के स्पेयर पार्ट को प्लास्टिक के थैले में डाले हुए समान के साथ काबू किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. रमनदीप कुमार ने बताया कि बेनसन थॉमस पुत्र परबिल जिला  पाला किड स्टेट केरला हाल वासी सराय रोड फगवाड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बी.बी.ए. एलएलबी की पढ़ाई करने के लिए लवली यूनिवर्सिटी पंजाब आया है और सराय रोड फगवाड़ा में किराए के मकान में रहता है।

    19 मार्च 2023 को अपनी एक्टिवा नंबर केएल 07 एस डी 3134 पर अपने दोस्त को मिलने राजा गार्डन ब्लॉक सी हदियाबाद फगवाड़ा आया था। रात को वह  स्कूटरी  अपने दोस्त के घर के बाहर लगाकर वह खाना खाने के लिए घर से बाहर चले गए। जब वह खाना खाकर वापस आए तो स्कूटरी वहां पर नहीं थी उसको कोई व्यक्ति चोरी कर कर ले गया था। पुलिस की ओर से इस मामले की जाच करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दो को काबू किया इनकी पहचान समरथ उर्फ सलीम उर्फ निक्कू पुत्र श्याम एवं कर्ण पुत्र नेहरू वासी के रूप में हुई है पुलिस ने इनके पास में से एक प्लास्टिक का बोरा  बरामद किया जिसमें आरोपी शिकायतकर्ता की स्कूटी को काटकर बोरी में डालकर ले जा रहे थे पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब: रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

    पंजाब: रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

    अमृतसरः पंजाब के जिला तरनतारन के विधानसभा हलका पट्टी के अधीन पड़ते गांव सैदपुर में एक नौजवान का रंजिश के चलते हुए गोली मार के कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है। वहीं गोलियां गांव के ही जगदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारी है। इस उपरांत जानकारी देते हुए कत्ल हुए नौजवान जगरूप सिंह के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले जगरूप का गांव में ही एक लड़की के साथ चक्कर था। कुछ महीने पहले जगरूप और वह लड़की घर से भाग गए थे।

    बाद में घर वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। पंचायत ने लड़की को उसके घर भेज दिया और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। एनकाउंटर न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार रंजिश को रखते हुए जगदीप सिंह और उसके कुछ साथियों ने आज खेल ग्राउंड में जगरूप सिंह को गोली मार दी। जिसके कारण जगरूप सिंह की अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। मृत्युक नौजवान जगरूप सिंह के पिता ने जिला तरनतारन पुलिस से मांग की है कि दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 

  • पंजाब: कुख्यात गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल, देखें CCTV

    पंजाब: कुख्यात गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले के गांव सठियाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावारों ने गैंगस्टर जरनैल सिंह करीब 24 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक जरनैल सिंह गोपी घनश्यामपुरिया गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावारों द्वारा 15 मिनट में करीब 25 राउंड फायरिंग की गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 4 हमलावार घटना को अंजाम देते है।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही जरनैल दुकान से बाहर निकलता तो हमलावार उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 नकाबपोश हमलावारों ने जरनैल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें जरनैल सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि इस घटना दौरान एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त हमलावार स्विफट कार में सवार होकर आए थे। इस दौरान उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि जरनैल सिंह किसी काम से जा रहा था। इस दौरान हमलावारों से जरनैल का सामना हो गया। जिसके बाद हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

  • बड़ी खबरः फंदे पर लटकी मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश

    बड़ी खबरः फंदे पर लटकी मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश

    केरल: भारत के केरल राज्य से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। केरल के चेरुवथुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिली हैं। यह सभी लाशें घर में फंदे पर लटकी मिली हैं। मारने वाले परिवार में पति पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें दो लड़के और एक लड़की है। घटना केरल के कन्नूर जिले के चेरुपुझा की मंगलवार को देर रात की है। हालांकि इन लोगों की मौत की वजह से हुई है। पुलिस इस पर पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, कन्नूर जिले के चेरुपुझा पंचायत के वाचल में बुधवार को सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने आवास पर मृतक लटके पाए गए हैं। मरने वालों में पति पत्नी सहित बच्चे शामिल हैं। पति का नाम शाजी और पत्नी का नाम श्रीजा वेम्पिरिन्जन है, जबकि बच्चों का नाम सूरज, सुरभि और सुजीत है। 

    स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह हत्या या फिर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता दिखा रहा है। बीते 16 मई को शाजी और श्रीजा वेम्पिरिन्जन शादी की थी। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस जोड़े में पहले बच्चों को मार कार फंसी के फंदे पर लटकाया है। फिर खुद फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। मृतक परिवार के बच्चों को शव घर की सीढ़ियो से मिले हैं, जबकि दंपति का शव घर की छत के पंखे से लटका पाया गया है। यह सभी बच्चे शाजी थे। श्रीजा की यह पहली शादी थी। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात को घटी है। मृतक परिवार के बच्चों को शव घर की सीढ़ियो से मिले हैं, जबकि दंपति का शव घर की छत के पंखे से लटका पाया गया है। यह सभी बच्चे शाजी थे। श्रीजा की यह पहली शादी थी। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात को घटी है।