Blog

  • जालंधरः मकैनिक और चाय की दुकान की आड़ में चूरापोस्त बेचते 2 गिरफ्तार 

    जालंधरः मकैनिक और चाय की दुकान की आड़ में चूरापोस्त बेचते 2 गिरफ्तार 

    जालंधर,वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो चूरापोस्त बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र रवि कुमार, निवासी ग्रीन वैली कालोनी, फोलड़ीवाल और महेशी पुत्र साध राम निवासी रामेश्वर कालोनी, आबादपुरा के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम नाकेबंदी के दौरान रेलवे कालोनी अकाउंट ऑफिस के बाहर मौजूद थी। जहां उन्होंने संत नगर फाटक की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार युवक देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें उनकी टीम ने रोककर उनकी तालाशी ली तो उनके कब्जे से 5 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और काबू किए आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल करेंगी, ताकि यह पता चल सके कि आरोपी सप्लाई कहां देने जा रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहित लाडो वाली रोड़, अलास्का चौक के पास चाय और मकैनिक की दुकान की आड़ में ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में चूरोपोस्त की सप्लाई करने लग गया था। इस काम में महेशी उसकी मदद करता था औऱ वह चोगिटी के पास किसी जानकार से 8 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब लेकर आता था। जिसके बाद दोनों यहां पर अपने पैसे रखकर ज्यादा दामों में सप्लाई करते थे।

  • जालंधरः भार्गव कैंप में व्यक्ति की लाश बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः भार्गव कैंप में व्यक्ति की लाश बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना भार्गव कैंप में पड़ते चपली चौक के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अलूप कुमार निवासी लिंक कालोनी, आबादपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मोहल्ला निवासियों ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे थाना भागर्व कैंप की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टक के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की वहां से एक्टिवा बरामद हुई।

    लेकिन एक्टिवा को खंगालने पर उन्हें कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले। थाना प्रभारी का कहना है कि स्थानीय लोगों से पता चला है कि मृतक काफी समय से बीमार चल रहा था। जबकि उसके परिवारिक सदस्य विदेश में रहते है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • शिव मंदिरों में गांजे के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध

    शिव मंदिरों में गांजे के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध

    भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने राज्य के शिव मंदिरों में गांजा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने सभी जिलों को आदेश दिया है कि राज्य के किसी भी शिव मंदिर में गांजा या गांजे का किसी भी रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, सरकार के इस फैसले से राज्य की जनता खुश नहीं है और इसका विरोध कर रहे हैं। भले ही राज्य की जनता खुले तौर पर इसका विरोध न कर रही हो लेकिन भक्त इस फैसले से खुश नहीं है। 

    क्या कहा राज्य सरकार के मंत्री ने?

    ओडिशा के संस्कृति मंत्री अश्विनी पात्रा ने कहा कि जिस तरह खुर्दा के बानापुर में भगवती मंदिर में पशु बलि की प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और बाद में इसे अधिकांश मंदिरों में प्रतिबंधित कर दिया गया था, उसी तरह ओडिशा के सभी शिव मंदिरों में गांजा के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 

    नशीला पदार्थ है गांजा 

    गांजे का पौधा कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। भगवान शिव की अराधना के लिए गांजे का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा नशा करने के लिए गांजे का उपयोग किया जाता है। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार का यह फैसला अनंत बलिया ट्रस्ट के प्रमुख पद्म श्री बाबा बलिया द्वारा पिछले महीने आबकारी विभाग को पत्र लिखकर गांजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए आया था। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डालने वाला इस तरह का नशा ‘भोग’ या प्रसाद के नाम पर किया जा रहा था। 

    भुवनेश्वर में ‘घरसाना’ रस्म में गांजा का उपयोग किया जाता है। जबकि भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर में देवता को गांजा नहीं चढ़ाया जाता है, यह भद्रक में अखंडलामणि मंदिर में ‘घरसाना’ अनुष्ठान के दौरान देखी जाने वाली एक सदी पुरानी प्रथा है। बाद में भक्तों को ‘भोग’ दिया जाता है। बता दें कि फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रय ने कहा कि भगवान नारायण को भांग चढ़ाया जाता है जबकि गांजा भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। यह भोग हैं और इन्हें प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए। 

  • विकास खंड बंगाणा के तहत सहकारी समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    विकास खंड बंगाणा के तहत सहकारी समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सहकारी विकास संघ सीमित (ऊनकोफैड) द्वारा विकास खण्ड बगांणा की सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों के लिए सहकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लघु सचिवालय बंगाणा में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में भियाम्बी, जसाणां, हटली, हटवाना, कोटलां, डोहगी, ठठूह व अरलू की सहकारी सभाओ की प्रबंधक कमेटियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला ऊना राकेश कुमार, खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं यशवीर सिहं व ऊनकोफैड से जगमोहन शारदा विशेष रूप से उपस्थित हुए। 


    सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को सभा की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए प्रबंधक समिति के उत्तरदायित्वों का निर्वाहन बारे प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि सभा में पावति व प्राप्त पत्रों की फाईल लगाए। सभा के सदस्य रजिस्टर को अपडेट रखें व नोमीनेशन को भी भरें। सभा की वार्षिक आडिट रिपोर्ट से पूर्व सभा की प्रबंधक कमेटी सारे लेखों को तैयार करवाए। सभा जो सदस्यों को ऋण देती है उसके परनोट को पूर्ण करने के साथ हस्ताक्षर के साथ अगूंठा भी लगवाए व आधार कार्ड भी लें। सभा की प्रबंधक कमेटी को सभा के कारोबार पर पूरी निगरानी रखनी चाहिए व सभा सचिव से हर जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

    उन्होंने हिमाचल प्रदेश सहकारी अधिनियम व नियमों कें अंतर्गत सभा की प्रस्तावित विधियों व उपविधियों में संशोधनों को अपनाने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सभा की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता से सभा सदस्यों का विश्वास अर्जित करने से सभा के विस्तार से जनसेवा को अधिक से अधिक करने पर बल दिया। 
    खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं यशवीर सिंह ने इस खण्ड की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके अलावा सभी प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर सफल व सार्थक बनाने के लिए आभार प्रगट किया। उन्होंने ऊनकोफैड द्वारा सहकारी सभाओं में सहकारी शिक्षा व प्रशिक्षण के माध्यम सें जागरूकता लाने के प्रयासों के लिए साधुवाद दिया।

  • पंजाबः सरकारी मुलाजिमों को सीएम मान का बड़ा तोहफा

    पंजाबः सरकारी मुलाजिमों को सीएम मान का बड़ा तोहफा

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकारी मुलाजिमों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम मान ने सरकारी मुलाजिमों के महंगाई भत्ते के बकाये की एक किस्त जारी कर दी है। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। 1 जुलाई 2015 से 31 दिसंबर 2015 तक के 6 फीसदी की दर के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते के बकाय की बनती राशि 356 करोड़ रुपए को प्रवानगी दी… जो कहते हैं, वह करते हैं…

    इससे पहले मार्च 24 को केंद्र सरकार ने अपने एंप्लाइज और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया था। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश की सरकार भी अपने पेंशनर्स और एंप्लाइज के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़त करने जा रही है जिसका लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन डीए का मौजूदा रेट और बेसिक सैलरी में गुणा के आधार पर महंगाई भत्ते की रकम निकाली जाती है। मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 29 हजार रुपये है और डीए 42 फीसदी है तो आपका डीए फॉर्मूला  (42x 29200)/100 होगा। इसी तरह पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत को भी कैलकुलेट किया जाता है। आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक, महंगाई भत्ते पर टैक्स देना होता है। आईटीआर फाइल करने के दौरान लोगों को महंगाई भत्ता के बादे में पूरी जानकारी देनी होती है।

    कुछ समय पहले यानी अप्रैल के आखिर में झारखंड सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता इस साल पहली जनवरी से चार प्रतिशत बढ़ा कर 42 प्रतिशत करने का फैसला कर लिया था। राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद अब यह 42 प्रतिशत हो चुका है। इसके बाद राज्य सरकार को वेतन भुगतान पर 441 करोड़ 52 लाख रुपये अतिरिक्त व्यय करना होगा।

  • यौन अपराधों से सचेत व नशों से दूर रहने के लिए किया स्कूली बच्चों को जागरूक

    यौन अपराधों से सचेत व नशों से दूर रहने के लिए किया स्कूली बच्चों को जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रावमापा कुठार कलां व राउपा जनकौर में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में बच्चों को नशों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 व स्वापक औषधि और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम 1985, साइबर क्राइम, बाल विवाह व बाल मजदूरी के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों व अध्यापकों को समाज के हर व्यक्ति तक इस जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की ताकि इन बुराईयों से समाज को बचाया जा सके।इस मौके पर रावमापा कुठार कलां के प्रधानाचार्य रमण कांत विज, राउपा जनकौर की मुख्यध्यापिका मीनाक्षी शर्मा, संरक्षण अधिकारी अभिमन्यू कपूर सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

  • यौन अपराधों से सचेत व नशों से दूर रहने के लिए किया स्कूली बच्चों को जागरूक

    यौन अपराधों से सचेत व नशों से दूर रहने के लिए किया स्कूली बच्चों को जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रावमापा कुठार कलां व राउपा जनकौर में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में बच्चों को नशों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 व स्वापक औषधि और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम 1985, साइबर क्राइम, बाल विवाह व बाल मजदूरी के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों व अध्यापकों को समाज के हर व्यक्ति तक इस जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की ताकि इन बुराईयों से समाज को बचाया जा सके।इस मौके पर रावमापा कुठार कलां के प्रधानाचार्य रमण कांत विज, राउपा जनकौर की मुख्यध्यापिका मीनाक्षी शर्मा, संरक्षण अधिकारी अभिमन्यू कपूर सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

  • उचित मूल्यों की दुकानों तक खाद्य वस्तुओं के परिवहन व ढुलाई कार्य हेतू निविदाएं 13 जून तक आमंत्रित

    उचित मूल्यों की दुकानों तक खाद्य वस्तुओं के परिवहन व ढुलाई कार्य हेतू निविदाएं 13 जून तक आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित जलग्रां, गगरेट, अंब, बंगाणा व हरोली से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्य वस्तुओं के परिवहन/ढुलाई कार्य हेतू निविदा आमंत्रित की गई हैं जोकि 13 जून सांय 5 बजे तक आॅनलाईन पोर्टल http://hptender.gov.in  पर अपलोड हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं दिनांक 14 जून को दोपहर 12 बजे निविदाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने या उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के सम्मुख उपायुक्त ऊना के कार्यालय में खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय के दूरभाष नम्बर पर 01975-226016 सम्पर्क किया जा सकता है।

  • पंजाबः झील से युवक की लाश बरामद 

    पंजाबः झील से युवक की लाश बरामद 

    बठिंडाः जिले में थर्मल प्लांट की झील नंबर-2 में युवक की लाश बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सहारा जन सेवा समिति के वर्कर और थाना थर्मल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की उपस्थिति में सहारा जनसेवा के वर्करों ने लाश को झील से निकाला। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं प्राथमिक जांच में मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिस पर महकदीप लिखा हुआ है, जो बठिंडा की रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है।

    यह हादसा है या खुदकुशी, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं सहारा जनसेवा के वर्कर राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना मिली कि झील नंबर 2 में एक युवक की लाश है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। राजेंद्र के अनुसार, उन्होंने थाना थर्मल पुलिस को सूचित किया और पुलिस के पहुंचने के बाद लाश को बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की जेब से एक पेन ड्राइव भी मिली है, जिसका डाटा निकलवाकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल गुमशुदों का रिकॉर्ड मंगवाया गया है। बॉडी क्लेम करने वालों का भी इंतजार है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

  • पंजाबः भू-माफियाओं का अड्डा बना तहसील दफ्तर खरड़ 

    पंजाबः भू-माफियाओं का अड्डा बना तहसील दफ्तर खरड़ 

    पुलिस की मौजूदगी में दी जाती है जान से मारने की धमकियां 

    अवैध कब्जे और जाली रजिस्ट्री करने से भी नहीं करते गुरेज 

    मोहाली  : जाली रजिस्ट्री और एक ही जमीन कि कई कई बार रजिस्ट्री होने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं । ऐसा ही एक मामला खरड़ तहसील से सामने आया है, जिसमें  खरड़ के  माननीय सब रजिस्ट्रार को मौके पर जाली रजिस्ट्री के लिए सूचित किया गया । यही नहीं जमीन के मालिक ने अपना मालिकाना हक तक दिखाया गया । इसके बावजूद खरड़ के सब रजिस्ट्रार द्वारा गुपचुप तरीके से रजिस्ट्री कर दी गई ।
    गौरतलब है कि दिनांक 9/5/2023 को यशपाल कुमार व अश्वनी कुमार S/O सतपाल कुमार मोहाली वासी किसी कार्य से खरड़ स्थित तहसील दफ्तर में गए हुए थे । जहां उन्हें आभास हुआ की दो रजिस्ट्री होने जा रही है जिसमें उनके प्लाट नंबर 31,32 और 33,34 रायल इनक्लैव, छज्जू माजरा, खरड़, का विवरण दिया गया है । तभी संज्ञान में लेते हुए यशपाल द्वारा उसी समय माननीय सब रजिस्टार अमरजीत सिंह  इस बारे मैं बताया और अपना मालिकाना हक (अपनी रजिस्ट्री) दिखाई गई और इस धोखाधड़ी के बारे में रोक लगाने की विनती की । साथ ही यशपाल द्वारा 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को भी बुला लिया गया । लेकिन जाली रजिस्ट्री करवाने आए लक्ष्मी रियल एस्टेट का मालिक इंदर राज धीमान और शुभ लक्ष्मी रियल एस्टेट का मालिक गुलशन कुमार मौके से फरार हो गए । इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाना खरड़ में दे दी गई । 
     
    17 मई 2023 को तकरीबन 4:00 बजे उक्त जमीन का मालिक यशपाल कुमार अपने प्लाट पर कंस्ट्रक्शन कार्य करवा रहे थे । यशपाल कुमार के भाई अश्वनी कुमार मौके पर मौजूद थे। तभी चार पुलिसकर्मी जिनमें दो वर्दीधारी पुलिसकर्मी व अन्य दो सादी वर्दी में आए, जिनके साथ चार-पांच अन्य अज्ञात व्यक्ति थे । आते ही उन्होंने इनके साथ गाली गलौज धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया और चल रही कंस्ट्रक्शन को गिराने लगे । यही नहीं कार्य कर रहे मिस्त्री व मजदूरों को धमकाया कि काम बंद कर दो नहीं तो तुम्हें थाने ले ले जाकर बंद कर देंगे । जिस पर अश्वनी कुमार द्वारा विरोध किया गया तो पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उनके साथ आए हुए गुंडों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई । बहस बाजी के बाद पुलिसकर्मी व उनके साथ आए हुए अज्ञात व्यक्ति वापस लौट गए । लेकिन रात करीब 8:30 बजे पड़ोसियों द्वारा यशपाल को सूचित किया गया कि जो व्यक्ति दिन में आए थे वही आकर उनके द्वारा बनाई जा रही कंस्ट्रक्शन को तोड़कर चले गए । जिसकी शिकायत एसएसपी मोहाली को दिनांक 16 और 18 मई 2023 को दी गई लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई ।

    पुलिस प्रशासन से गुजारिश है कि इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले भू माफियाओं पर नकेल कसी जाए और मेरे साथ हुई धोखाधड़ी के खिलाफ उक्त व्यक्तियों लक्ष्मी रियल एस्टेट के मालिक इंदर राज और शुभलक्ष्मी रियल एस्टेट के मालिक गुलशन कुमार एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए । इसके अतिरिक्त मुझे या मेरे परिवार को किसी प्रकार का जान या माल का नुकसान होता है तो उसके लिए उक्त व्यक्ति ही दोषी होंगे, क्योंकि इन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी हुई है ।