पंजाब: रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

अमृतसरः पंजाब के जिला तरनतारन के विधानसभा हलका पट्टी के अधीन पड़ते गांव सैदपुर में एक नौजवान का रंजिश के चलते हुए गोली मार के कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है। वहीं गोलियां गांव के ही जगदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारी है। इस उपरांत जानकारी देते हुए कत्ल हुए नौजवान जगरूप सिंह के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले जगरूप का गांव में ही एक लड़की के साथ चक्कर था। कुछ महीने पहले जगरूप और वह लड़की घर से भाग गए थे।

बाद में घर वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। पंचायत ने लड़की को उसके घर भेज दिया और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। एनकाउंटर न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार रंजिश को रखते हुए जगदीप सिंह और उसके कुछ साथियों ने आज खेल ग्राउंड में जगरूप सिंह को गोली मार दी। जिसके कारण जगरूप सिंह की अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। मृत्युक नौजवान जगरूप सिंह के पिता ने जिला तरनतारन पुलिस से मांग की है कि दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *