पंजाब: कुख्यात गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल, देखें CCTV

अमृतसरः जिले के गांव सठियाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावारों ने गैंगस्टर जरनैल सिंह करीब 24 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक जरनैल सिंह गोपी घनश्यामपुरिया गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावारों द्वारा 15 मिनट में करीब 25 राउंड फायरिंग की गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 4 हमलावार घटना को अंजाम देते है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही जरनैल दुकान से बाहर निकलता तो हमलावार उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 नकाबपोश हमलावारों ने जरनैल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें जरनैल सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि इस घटना दौरान एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त हमलावार स्विफट कार में सवार होकर आए थे। इस दौरान उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि जरनैल सिंह किसी काम से जा रहा था। इस दौरान हमलावारों से जरनैल का सामना हो गया। जिसके बाद हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *