Blog

  • पंजाबः तेज आवाज वाले पटाखे बनाने और बेचने पर लगा प्रतिबंध, फोड़ने का समय हुआ तय

    पंजाबः तेज आवाज वाले पटाखे बनाने और बेचने पर लगा प्रतिबंध, फोड़ने का समय हुआ तय

    फिरोजपुरः दशहरा, दीवाली, गुरूपर्व, क्रिसमस और नववर्ष पर इस बार पटाखे फोड़ने का समय जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तय कर दिया गया। निर्धारित समय के अंदर ही पटाखे फोड़े जा सकते है। इसके साथ ही सामान्य बाजारों में ज्यादा तीव्रता वाले पटाखों के स्टोरेज, बिक्री, खरीदने व बनने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नव वर्ष के दिन पटाखे फाड़ने का समय भी तय कर दिया गया है। दिवाली के अवसर पर रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति होगी और बाकी समय में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दशहरे के दिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक, गुरु पर्व के दिन सुबह 4 बजे से 5 बजे तक एक घंटे के लिए और रात को 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटे के लिए और बाकी समय पर प्रतिबंध रहेगा। क्रिसमस और नए साल के दौरान पटाखों का समय रात 11:55 से 12:30 बजे तक रहेगा और बाकी समय पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    फिरोजपुर के जिला मजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि दीवाली, गुरु पर्व, क्रिसमस, नव वर्ष के त्योहारों के दौरान आम जनता द्वारा पटाखे, आतिशबाजी तथा अन्य ऐसी सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है, जिससे शोर उत्पन्न होता है। त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने से आग लगने की घटनाएं होने की संभावना रहती है, इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए संभावित खतरे से बचने के लिए जिले में पटाखों, आतिशबाजी आदि के निर्माण, भंडारण और खरीद-बिक्री को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा देश में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की जा रही है जिसमें पोटेशियम क्लोरीन रसायन होता है, जो बेहद खतरनाक है। इससे भीषण विस्फोट और जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।

    दिवाली के त्यौहार को देखते हुए विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करना आवश्यक है। जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में छोटे पटाखों की खरीद-बिक्री के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित करेंगे। आदेश के मुताबिक चिन्हित स्थानों को धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। फिरोजपुर के भीतर किसी अन्य स्थान का उपयोग पटाखों और आतिशबाजी की खरीद या बिक्री के लिए नहीं किया जा सकता है। आवासीय और व्यवसायिक स्थानों पर भी पटाखे और आतिशबाजी न तो खरीदी जा सकेगी और न ही बेची जा सकेगी। शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, न्यायालय, धार्मिक स्थलों आदि के पास पटाखों और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

  • पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री की बड़ी कार्रवाई, Orbit, New Deep बस कपनियों सहित 39 के परमिट किए रद्द

    पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री की बड़ी कार्रवाई, Orbit, New Deep बस कपनियों सहित 39 के परमिट किए रद्द

    चंडीगढ़ः पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने परिवहन विभाग पर बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें ट्रांसपोर्ट मंत्री द्वारा बड़े-बड़े नेताओं के बस परमिट रद्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के 39 अलग-अलग परमिट रद्द कर दिए गए हैं। ऑर्बिट, न्यू डीप, डबवाली ट्रांसपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक 8 बस कंपनियों के 39 परमिट रद्द किए गए। कहा जा रहा है कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर बठिंडा आरटीए सचिव ने बादल परिवार की डीटीसी और ऑर्बिट समेत 8 कंपनियों के 39 परमिट रद्द कर दिए हैं।

    इनमें डबवाली ट्रांसपोर्ट के 13, ऑर्बिट के 12, जुझार बस सर्विस के 7 और न्यू डीप बस कंपनी के 3 परमिट शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस संबंध में आरटीए सचिव बठिंडा ने फिरोजपुर, पटियाला और जालंधर के आरटीए सचिवों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि जो परमिट रद्द किये गये हैं, उन्हें उनके कार्यालय के अधीन तैयार किये जा रहे टाइम टेबल में शामिल नहीं किया जाये। इसी तरह जिन टाइम टेबलों में ये परमिट हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए।

    साथ ही जीएम पीआरटीसी फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला और बुढलाडा को पत्र लिखा है कि इन परमिटों पर चलने वाली बसों को तुरंत बस स्टैंड पर रोका जाए। पत्र के अनुसार जिन कंपनियों के परमिट रद्द किये गये हैं उनके मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द रद्द किये गये परमिट कार्यालय में जमा कर दें। राज्य की ‘आप’ सरकार की बादल परिवार की बसों के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले तत्कालीन परिवहन मंत्री राजा वाड़िंग ने बादल परिवार की बसों पर कार्रवाई की थी।

  • पूर्व जज की बेटी बनी सिविल जज

    पूर्व जज की बेटी बनी सिविल जज

    चंडीगढ़: हाईकोर्ट के पूर्व जज की बेटी मनीषा बन्याल सिविल जज बन गई है। मनीषा बन्याल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गुरुमीत राम और रानी बन्याल की बेटी हैं। गुरुमीत राम बन्याल पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं।

    मनीषा ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से बीएएलएलबी (ऑनर्स) किया। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम पास की है। मनीषा बनयाल पंजाब विश्वविद्यालय में कानून में पीएचडी कर रही हैं।

  • जालंधरः शहीदों को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सड़क सुरक्षा को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    जालंधरः शहीदों को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सड़क सुरक्षा को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पीएपी में आज शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के लिए जालंधर दौरे पर डीजीपी गौरव यादव पहुंचे। जहां उन्होंने शहीदों के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस की कुर्बानियों को हर साल याद करते हुए पुलिस अधिकारियों से मीटिंग करते है। शहीदों के परिवार से मुलाकात को लेकर डीजीपी ने कहा कि दीवाली पर पुलिस अधिकारी शहीदों के घर जाते है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार वालों को जो भी परेशानियां आती है उन्हें हल करने के हर संभव प्रयास किए जाते है।

    इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कहा कि इसके लिए 1500 मुलाजिमों की एक स्पेशल ट्रेनिंग करवाई जा रही है। इन पुलिस कर्मियों की वर्दी भी अलग होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए टोयटा की 121 गाड़ियां और 28 स्कॉर्पियों गाड़ियां सड़कों पर उतारी जाएगी। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि पूरे पंजाब में एवरेज 30 किलोमीटर के बाद एक गाड़ी की लोकेशन मिलेगी। जब भी कोई घटना होगी तो वह तुरंत घटना को लेकर बताएंगी। 

    वहीं नशे को लेकर चलाई गई मुहिम को लेकर डीजीपी ने कहा कि वह नशे को खत्म करने के लिए सीएम भगवंत मान द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई कर रहे है। जिसकी शुरुआत सीएम भगवंत मान ने कुछ दिन पहले दरबार साहिब में एक प्रोग्राम के तहत शुरू की। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि कुछ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है, वहीं युवाओं को नशे से दूर करने के लिए अलग-अलग जिलों में स्पोर्ट्स खेले करवाई जा रही है। जिसमें पटियाला में काफी लोगों ने भाग लिया था। वहीं कपूरथला में हॉकी मैच करवाया गया। ऐसे ही वह युवाओं को नशे से दूर करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। वहीं डीजीपी ने कहा कि कई बड़े नशा तस्करों पर शिकंजा कसकर उनकी प्रॉपर्टी सील करवाई जा रही है। इनमें कुछ तस्कर विदेश में बैठे हुए है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਏਅਰਪੋਰਟ ਪਹੁੰਚੇ ਬਗੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਦੇ ਬਾਬਾ ਦਵਿੰਦਰ ਸ਼ਾਸ਼ਤਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਏਅਰਪੋਰਟ ਪਹੁੰਚੇ ਬਗੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਦੇ ਬਾਬਾ ਦਵਿੰਦਰ ਸ਼ਾਸ਼ਤਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬਾਗੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਦੇ ਬਾਬਾ ਦਵਿੰਦਰ ਸ਼ਾਸ਼ਤਰੀ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਏਅਰਪੋਰਟ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਫੁੱਲ ਮਲਾਵਾ ਭੇਟ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਬਾਗੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਦੇ ਬਾਬੇ ਦਵਿੰਦਰ ਸ਼ਾਸ਼ਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 3 ਦਿਨ ਦੇ ਦੌਰੇ ਤੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਰ ਅਤੇ ਪਠਾਣਕੋਟ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚਣਗੇ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਬਾਬੇ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਏਅਰਪੋਰਟ ਤੇ ਹੁਮਹੁਮਾ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਬਾਬੇ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਬਾਗੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਦੇ ਬਾਬਾ ਦਵਿੰਦਰ ਸ਼ਾਸ਼ਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬਾਬਾ ਦਵਿੰਦਰ ਸ਼ਾਸ਼ਤਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਆਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਠਾਨਕੋਟ ਜਾ ਕੇ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਬਾਬਾ ਦਵਿੰਦਰ ਸ਼ਾਸ਼ਤਰੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਮੰਨੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਸੋਭਾਗੀਆਸ਼ਲੀ ਸਮਝ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਾਬਾ ਜੀ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਸਮਾਗਮ ਰੱਖੇ ਗਏ ਹਨ, ਉਸ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਡਾਕਟਰ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਮੁੱਖ ਤੌਰ ਤੇ ਏਅਰਪੋਰਟ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫੁੱਲ ਮਲਾਵਾਂ ਭੇਟ ਕਰਕੇ ਬਾਬਾ ਜੀ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਸੁਭਾਗਸ਼ਾਲੀ ਸਮਝਦੇ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨ੍ਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਹੋਏ ਹਨ।

  • जालंधरः अहम खबर, बर्ल्टन पार्क में सिर्फ इतने दुकानदार ही बेच सकेंगे पटाखे

    जालंधरः अहम खबर, बर्ल्टन पार्क में सिर्फ इतने दुकानदार ही बेच सकेंगे पटाखे

    जालंधर, ENS: बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट को लेकर अहम खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस बार बर्ल्टन पार्क में 20 के करीब दुकानों पर पटाखे बिक सकेंगे। वहीं दूसरी ओर पटाखे लगाने को लेकर मार्केट की इजाजत संबंधी फायर वर्कर एसोसिएशन द्वारा निगम कमिश्नर से मुलाकात की गई। जिस पर निगम कमिश्नर डॉ. ऋषि पाल सिंह द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर को इस संबंधी हिदायतें देते हुए दुकानों का निर्माण करवाने करवाने को कहा गया। दरअसल, फायर वर्क एसो. के विकास भंडारी, राकेश गुप्ता, मनू भंडारी सहित अन्यों ने निगम कमिश्नर को कहा कि दशहरा आने वाला है और दीपावली को भी 25 दिन से कम का समय शेष बचा है।

    इस दौरान अभी तक पटाखा मार्केट की इजाजत नहीं मिल रही जिसके कारण उनका व्यापार चौपट होने की कगार पर है। इसके चलते निगम कमिश्नर द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर राजेश खोखकर की देखरेख में मार्कीट का कार्य करने संबंधी बताया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अस्थाई तौर पर बनने वाली मार्केट को नियमों के मुताबिक बनाना यकीनी बनाया जाए। इसमें किसी तरह के नियम की उल्लंघना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटाखा मार्केट के लिए आवेदन करने वालों के लिए जीएसटी नंबर लेना अनिवार्य होगा, जिसके पास यह नंबर नहीं है, वह आवेदन नहीं कर पाएगा। 

  • आज से आम लोगों के लिए शुरू हुई नमो भारत

    आज से आम लोगों के लिए शुरू हुई नमो भारत

    नई दिल्ली :  दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में देश की पहली रैपिड रेल पटरी पर दौड़नी शुरू हो गई है। आज इस ट्रेन के सफर का पहला दिन है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11:15 बजे इस ट्रेन का उद्घाटन किया था 17 किलोमीटर लंबे पहले खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनें आज, 21 अक्टूबर सुबह 6 बजे से आम लोगों के लिए शुरू हो गई है, जो रात 11 बजे के बीच चालू रहेंगी शुरुआत में ट्रेनें हर 15 मिनट में उपलब्ध होंगी, हालांकि भविष्य में आवश्यकता के आधार पर इसमें बदलाव हो सकते है। आइए जान लेते हैं कि इस रैपिड रेल का किराया कितना है, रूट क्या है और इसमें कितनी सुविधाएं हैं

    बात दें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 82 किमी लंबा है हालांकि अभी ट्रेन सिर्फ 17 किलोमीटर तक के रूट पर शुरू हुई है। गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदिनगर से होते हुए कम से कम 1 घंटे में यह दिल्ली से मेरठ तक का सफर तय कर लेगी। फिलहाल यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर के रूट पर ही चलेगी। यह इस ट्रेन का पहला चरण है जिसमें पहले साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन यानी कुल 5 स्टेशन बनाए गए है। रैपिडएक्स के स्टेंडर्ड क्लास में किराया 20 रुपये से शुरू होगा।

    वहीं प्रीमियम क्लास में यह टिकट 40 रुपये होगा। स्टेंडर्ड क्लास में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का किराया 50 रुपए जबकि प्रीमियम क्लास में इसी दूरी तक साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का किराया 100  रुपये होगा। एनसीआरटीसी ने कहा कि 90 सेमी से कम हाइट वाले बच्चे मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे और यात्री इसमें अपने साथ 25 किलो तक के सामान को साथ ले जा सकेंगे। इसकी टिकट आपको मेट्रो की तरह ही मिलेगी। यानी कि आप काउंटरों, टिकट वेंडिंग मशीनों से टिकट खरीद सकते है।

  • पंजाबः Swiggy और Zomato के नाम पर लाखों की ठगी, गिरफ्तार

    पंजाबः Swiggy और Zomato के नाम पर लाखों की ठगी, गिरफ्तार

    लुधियानाः Swiggy और Zomato के नाम पर ठगी मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों कंपनियों के नाम पर ठगी मारने वाले हैबोवाल कलां स्थित बैंक कॉलोनी के रोज एनक्लेव निवासी सिद्धार्थ अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि वह अब तक शहर के 65 ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को ठगी का शिकार बनाकर 4.39 लाख रुपये ठग चुका है। उसने कुछ बैंक खाते भी एक फर्जी कंपनी के नाम पर खुलवा रखे थे, जिसमें पैसे ट्रांसफर करवाता था।

    पुलिस ने उसके पास से जोमैटो कंपनी का आइ कार्ड, टीशर्ट, मोबाइल फोन और एक्टिवा बरामद की है। उसके खिलाफ पहले भी जोमैटो कंपनी के नाम पर ठगी करने का केस सराभा नगर में दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। उसने गूगल पे पर नाम बुंदल टेक्नोलोजी प्राइवेट लिमिटेड रखा हुआ था। एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि थाना पीएयू में एक रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर केस दर्ज किया था। रेस्टोरेंट संचालक की तरफ से की गई शिकायत की जांच साइबर सेल की तरफ से की गई थी। इसमें पाया गया कि उसके खिलाफ अब तक 65 लोगों ने शिकायत दी है। वह किसी को फूड डिलीवरी कंपनियों से साथ संपर्क करवाने और कई को उनकी प्रमोशन के नाम पर ठग चुका है। उसने अब तक चार लाख 39 हजार रुपये की ठगी मारी है।

  • पंजाबः लगातार 5वें दिन ट्राइडेंट ग्रुप, IOL और क्रिमिका कंपनी पर विभाग की रेड जारी

    पंजाबः लगातार 5वें दिन ट्राइडेंट ग्रुप, IOL और क्रिमिका कंपनी पर विभाग की रेड जारी

    लुधियानाः पंजाब में ट्राइडेंट ग्रुप, IOL और क्रिमिका कंपनी पर हुई इनकम टैक्स की रेड का आज 5वां दिन है। बताया जा रहा है कि बरनाला में ये रेड खत्म हो चुकी है। कहा जा रहा है कि लुधियाना में छापामारी का ये आखरी दिन भी माना जा सकता है। संभावना है कि आज ये रेड यहां भी खत्म हो जाएगी। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने 5 दिनों में ट्राइडेंट ग्रुप का 5 साल का रिकार्ड एकत्र कर लिया है। बरनाला से कंपनी का डाटा मंगवाया गया है। जानकारी मिली है कि रेड में कई ऐसी जायदाद के कागजात टीम के हाथ लगे हैं, जिन पर अधिकारी वर्क कर रहे हैं। ताकि पता चल सके कि इन जायदादों में कितनी राशि खर्च हुई है।

    कुछ ऐसी जायदाद काे को लेकर टीम को शक है, जो ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंद्र गुप्ता के करीबियों के नाम है। आईटी अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि  राजिंद्र गुप्ता से किसी को भी अभी मिलने नहीं दिया जा रहा। बता दें कि ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंद्र गुप्ता को करीब 10 महीने पहले इनकम टैक्स ने हाईएस्ट टैक्स पेयर का अवॉर्ड दिया था।

    वहीं अब उसी डिपार्टमेंट ने उनके रेड कर दी। यह बात थोड़ा सुनने में अजीब लगेगी की जिस नामी इंडस्ट्री के प्रमोटर राजिंद्र गुप्ता को 10 महीने पहले इनकम टैक्स की ओर से टैक्स्टाइल इंडस्ट्री क्षेत्र नॉर्थ वेस्ट जोन में हाईएस्ट टैक्स पेयर का अवॉर्ड दिया जाता है और अब उसी कारोबारी पर इनकम टैक्स की ओर से ताबड़तोड़ छापेमारी 4 दिनों से जारी है। ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमोटर (डायरेक्टर के किसी पद पर नहीं) के तौर पर राजिंद्र गुप्ता को ये अवॉर्ड चंडीगढ़ में तत्कालीन प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स परनीत सिंह सचदेव की ओर से दिया गया था। ऐसे में एक बात साफ है कि यह मामला कुछ और ही तलाशने की ओर दिखाई दे रहा है।

  • सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

    सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

    नई दिल्ली :  ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात वैन में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

    जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात करीब 1 बजे रबूपुरा थानातंर्गत इलाके में नोएडा से जेवर की ओर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन नंबर डीएल 3 सीसी 7136 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।