पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री की बड़ी कार्रवाई, Orbit, New Deep बस कपनियों सहित 39 के परमिट किए रद्द

चंडीगढ़ः पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने परिवहन विभाग पर बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें ट्रांसपोर्ट मंत्री द्वारा बड़े-बड़े नेताओं के बस परमिट रद्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के 39 अलग-अलग परमिट रद्द कर दिए गए हैं। ऑर्बिट, न्यू डीप, डबवाली ट्रांसपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक 8 बस कंपनियों के 39 परमिट रद्द किए गए। कहा जा रहा है कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर बठिंडा आरटीए सचिव ने बादल परिवार की डीटीसी और ऑर्बिट समेत 8 कंपनियों के 39 परमिट रद्द कर दिए हैं।

इनमें डबवाली ट्रांसपोर्ट के 13, ऑर्बिट के 12, जुझार बस सर्विस के 7 और न्यू डीप बस कंपनी के 3 परमिट शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस संबंध में आरटीए सचिव बठिंडा ने फिरोजपुर, पटियाला और जालंधर के आरटीए सचिवों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि जो परमिट रद्द किये गये हैं, उन्हें उनके कार्यालय के अधीन तैयार किये जा रहे टाइम टेबल में शामिल नहीं किया जाये। इसी तरह जिन टाइम टेबलों में ये परमिट हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए।

साथ ही जीएम पीआरटीसी फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला और बुढलाडा को पत्र लिखा है कि इन परमिटों पर चलने वाली बसों को तुरंत बस स्टैंड पर रोका जाए। पत्र के अनुसार जिन कंपनियों के परमिट रद्द किये गये हैं उनके मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द रद्द किये गये परमिट कार्यालय में जमा कर दें। राज्य की ‘आप’ सरकार की बादल परिवार की बसों के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले तत्कालीन परिवहन मंत्री राजा वाड़िंग ने बादल परिवार की बसों पर कार्रवाई की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *