Blog

  • आज का राशिफल, 11 जून 2022

    आज का राशिफल, 11 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपके मन में आज कुछ व्यर्थ की उलझने बनी रहेंगी, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन माता जी से  आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से  आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपनी वाणी और क्रोध दोनों पर नियंत्रण रखना होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा, लेकिन  आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में  सफलता मिलने से भी आपको लाभ होगा। किसी भी की भी कही सुनी बातों पर आज आपको भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आप को कोई गुमराह कर सकता हैं। कछ मित्र भी आपके शत्रु बन सकते है। भाइयों से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि से  आपका मन प्रसन्न होगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक  रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, लेकिन आपका अपने जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगी। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण कार्य करने में खूब मन लगेगा। आप धन का निवेश सोच विचार कर ही करें तो बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपके विरोधी आपका बुरा करने की सोचेंगे, लेकिन वे उसमें बिल्कुल भी सफल नहीं हो पाएंगे। जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत है, उन्हें कोई नया पदभार भी सौंपा जा सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, तभी आपको लाभ होगा। आपको किसी मित्र की ओर से नई योजना का लाभ मिलेगा।  जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें महिला मित्र के सहयोग से आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा, इसलिए सावधान रहें।

    सिंह राशिफल। आपके लिए आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि आपको  किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको अपनी मां की सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि उन्हें कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार में कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने पर परिवार में पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। धन से जुड़े मामले आज सुलझेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा।  यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आपको राहत मिलती दिख रही है। नौकरी से जुड़े जातकों को  किसी कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ेगा।  जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सताएगी। आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा, नहीं तो उनका कोई साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है। 

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपके चारों ओर का वातावरण भी सुखमय रहेगा। भाई बहनों से आप अपने मन की कुछ बातें भी शेयर करेंगे। व्यवसाय में आज आपको हर किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य उनके लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जो लोग रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक का रहने वाला है। जो लोग प्रेम जीवन जी जी रहे हैं, वह आज अपने पार्टनर से मिलने जा सकते हैं और उन्हे शॉपिंग भी कराएंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को  लाभ प्राप्त होता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन खर्चों में अधिकता होने के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान को कोई शारीरिक समस्या हो सकती है। आपको किसी के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम की ओर ध्यान लगाएं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  व्यवसाय में आपके कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं, जिसके कारण आपको लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को के लिए प्रमोशन की स्थिति बनी हुई है, इसलिए उन्हें  नौकरी में अपने कार्य को ध्यान लगाकर कार्य करना बेहतर रहेगा। विरोधी आपके ऊपर हावी रहेंगे, जिनसे आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करके बचने की पूरी कोशिश करनी होगी। परिवार में  किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए  विदेश यात्रा के योग बन रहे है।

    मकर राशिफल। आज व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि यदि कोई कलह  है, तो वह  किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी।  आप यदि किसी की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर भी भरोसा आंख मूंदकर ना करें। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें आज कुछ धन ही निवेश करना बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आप कुछ नए नया करने की उधेड़बुन में व्यतीत करेंगे। दोस्तों के सहयोग से आपको किसी धन संबंधित योजना का पता चलेगा और उसका लाभ भी आपको मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में यदि आप प्रयास करते हैं, तो उसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। जो लोग अभी सिंगल हैं, उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है और उनकी शादी पक्की हो सकती है। आप जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और उनसे कुछ संतान के भविष्य से संबंधित योजनाओं पर बातचीत करेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर परिवार में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप करियर को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी सौंपेंगे, तो वे उन पर खरे उतरेंगे, जिससे आपको संतुष्टि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको कुछ नए कार्य भी करने को मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

  • कपूरथला से दिल्ली रोजमर्रा जायेगी लग्ज़री बस

    कपूरथला से दिल्ली रोजमर्रा जायेगी लग्ज़री बस

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से आज किये ऐलान से पी.आर.टी.सी. कपूरथला से भी 15 जून को सुपर लग्जरी वोलवो बस नई दिल्ली हवाई अड्डे तक जाने के लिए रवाना होगी। 

    यह जानकारी देते पी.आर.टी.सी. कपूरथला डीपू के मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि इस बस का किराया लगभग 1200 से 1300 रुपए होगा और इस की बुकिंग आनलाइन होगी।

    कपूरथला बस अड्डे से 15 जून को प्रातःकाल 10.45 बजे बस रवाना होगी जोकि नई दिल्ली हवाई अड्डे पर सीधी जायेगी। उन्होंने बताया कि पी.आर.टी.सी. (पैपसू रोड ट्रांसपोर्रेसन निगम) की इन बसों की बुकिंग पैपसू आनलाईन डाट काम वैबसाईट से बहुत आसान ढंग के साथ की जा सकती है, जहाँ कि इन बसों के आने -जाने का समय सारणी भी उपलब्ध होगी।

    इस के साथ हवाई अड्डो के लिए जाने वाले ऐन.आर.आईज़ और कपूरथला ज़िले के निवासियों समेत दूसरे जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान हुई है। इस के साथ ही विदेशों से पंजाब आने वाले बड़ी संख्या प्रवासी भारतियों के लिए भी यह सुविधा एक वरदान साबित होगी, क्योंकि वह अपनी बस की टिकट विदेश बैठे ही बुक्क कर सकेंगे।

  • चैक बाउंस मामले में डॉक्टर खेड़ा को  गैर जमानती वारंट जारी

    चैक बाउंस मामले में डॉक्टर खेड़ा को गैर जमानती वारंट जारी

    जालंधर (वरुण)। शेखां बाजार में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. नगिन्दर खेड़ा पर हाल ही में पुडा विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी राम नरंजन कैंथ की ओर से शिकायत किए जाने के बाद अब कोर्ट में लंबित एक मामले में वारंट ऑफ अरैस्ट (गैर जमानती) जारी होने की खबर है।

    जानकारी अनुसार स्थानीय सोढल क्षेत्र के न्यू कैलाश नगर निवासी राजीव महाजन पुत्र तरसेम कुमार महाजन द्वारा नैगोशिएबल इंस्ट्रूमैंट एक्ट की धारा 138 के तहत दायर क्रिमिनल केस की सुनवाई करते हुए माननीय अदालत ने पेशी से कन्नी काट रहे 53, 75/ए सी गार्डन कालोनी, नजदीक माडल टाउन श्मशामघाट गैरजमानती वारंट जारी किए हैं। महाजन ने आरोपी डॉ. के खिलाफ सिविल सूट भी दायर किया है।

    महाजन ने वकील के माध्यम से कोर्ट को अवगत कराया है कि आरोपी डाक्टर नगिंदर खेड़ा ने खुद को ट्रेवल एजैंट बताकर  कैनेडा में पीआर दिलाने का वादा करके 28 लाख रुपए की डील कर पांच लाख रुपए एडवांस लिए थे। लंबा समय बीतने के बाद भी कोई फाइल तैयार नहीं हुई तो आरोपी ने पांच लाख रुपए का रिटर्न चैक जारी किया जो बैंक में पेश करने पर बांऊस हो गया जिससे डॉक्टर द्वारा की गई ठगी की परते खुलनी शुरू हो गई।

    शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने दोनो पार्टियों के साथ बैठक की जहा डॉ खेदड़ ने  चैक देकर अपनी जान  छुड़ा ली जब महाजन ने बैंक में चैक लगाया तो बांउस हो गया । जिसकी शिकायत पुलिस को भी की गई लेकिन पुलिस ने डॉ खेड़ा पर  कोई करवाई न करते हुए पीड़ित महाजन को कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर कर दिया ।

  • अनुराग ठाकुर ने किया विकासात्मक प्रदर्शिनियों को अवलोकन

    अनुराग ठाकुर ने किया विकासात्मक प्रदर्शिनियों को अवलोकन

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। प्रदेश सरकार के कृषि, पशुपालन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास  विभाग तथा जल शक्ति विभाग ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की है। 
    कृषि विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं तथा सहायता कार्यक्रमों बारे लोगों को बताया जा रहा है। विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना जल से कृषि को बल योजना, प्रवाह सिंचाई योजना राज्य कृषि यंत्र का कार्यक्रम सहित विभाग की अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों बारे जानकारी दी जा रही है। उद्यान विभाग द्वारा शिवा प्रोजेक्ट सहित बागवानी से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजना बारे लोगों को बताया जा रहा है।
    जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की जांच करने व क्षेत्र की प्रमुख पेयजल योजना बारे लोगों को जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा अपने विभाग से संबंधित शिकायतें भी पंजीकृत की जा रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के स्टाल पर मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना, वायु प्रदूषण से होने वाले रोग, गर्मी से बचने के उपायों, जल जनित रोगों, आयुष्मान भारत तथा मुख्य मंत्री सहारा योजना के विषय में लाभकारी जानकारी दी जा रही है। स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री भी मेले में आकर्षण का केंद्र बनी है।
  • पारंपरिक पूर्जा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला शुरू

    पारंपरिक पूर्जा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला शुरू

    केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ, तीन दिन तक चलेगा मेला

    हारमनी ऑफ पाइंस तथा हिमाचली लोक गायक धीरज शर्मा ने किया मनोरंजन

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला का प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीन दिवसीय पिपलू मेला आज पारंपरिक पूजा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ आरंभ हुआ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए, जबकि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष बल्लभ भाई कथीरिया कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री बतौर विशेष अतिथि के रूप में पिपलू मेला के शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर ने भगवान नरसिंह के मंदिर में पूजा अर्चना की और झंडा रस्म अदा की। साथ ही शोभा यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यतिथि ने विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों तथा खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया गया। इससे पहले पारंपरिक ढ़ोल-नगाडों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं बैंड-बाजों के साथ मेला कमेटी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। 

    स अवसर पर अनुराग ठाकुर ने जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला कांगडा, हमीरपुर तथा ऊना जिलों के धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मेले में लोग पूरी आस्था के साथ भगवान नरसिंह के चरणों में शीश नवाने पहुंचते हैं तथा अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशवासियों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन का तोहफा दिया है, इसी कारण दो वर्षों के अंतराल के बाद हम सभी पिपलू में शामिल होने हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हिमाचल प्रदेश के निवासियों को मिल रहा है तथा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। 

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूक्रेन से भारत के सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित घर पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। यह दुनिया में भारत की बढ़ती हुई ताकत का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस तथा यूक्रेन के युद्ध के बीच से भारतीय छात्रों की घर वापसी का मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने पिपलू में जिम खोलने की घोषणा की और कहा कि भविष्य में मेला आयोजन के लिए खुला स्थान चिन्हित कर विकसित किया जाएगा, ताकि उस स्थान पर मेले के आयोजन के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी आयोजित की जा सके। 

    इससे पहले मेला कमेटी की ओर से प्रधान पिपलू महिंदर सिंह राणा व पूर्व प्रधान विपिन पाधा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन एवं इतिहास बारे प्रकाश डाला। 

    अनुराग ठाकुर ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया।

    हारमनी ऑफ पाइन्स ने किया मनोरंजन
    सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिन हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस के इन कलाकारों ने देश भक्ति  के अलावा हिंदी फिल्मी तथा पहाड़ी नाटियों सहित अनेक प्रस्तुतियां दी। तीन दिवसीय मेले के प्रथम दिन स्थानीय स्कूली बच्चों  द्वारा प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा ऊना कांगड़ा, हमीरपुर तथा बिलासपुर जिला से आए कलाकारों तथा नाट्य दलों द्वारा भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया। कलाकारों ने पहाड़ी व पंजाबी लोक नृत्यों सहित विविधता में एकता को प्रदर्शित करने वाली अनेक प्रस्तुतियां दी। मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नाटय ईकाई धर्मशाला द्वारा मनोरंजन के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं बारे भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों वारे भी लोगों को आगाह किया।

    हिमाचल प्रदेश के जाने माने लोक गायकधीरज शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं का जमकर मनोरजंन किया। 
    इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, एसडीएम योगराज धीमान, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • प्रो. राम कुमार ने कर्मपुर में 45 लाख से बनने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र का किया शिलान्यास

    प्रो. राम कुमार ने कर्मपुर में 45 लाख से बनने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र का किया शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत कर्मपुर में लगभग 45 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उप केन्द्र का शिलान्यास किया।

    इस अवसर पर प्रो राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व रोजगार के लिए प्राथमिकता के तौर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान जन आरोग्य जबकि प्रदेश सरकार ने हिम केयर जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिससे अनेकों गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों की स्थिति में निःशुल्क उपचार करवाने का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बताया हिम केयर योजना के तहत अस्पताल में दाखिल होने पर पांच लाख रूपये तक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा का प्रावधान है। 

    प्रो. राम कुमार ने बताया कि जय राम ठाकुर के नेतृत्व में गत साढे़ 4 वर्षों में हरोली हल्के का समान विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि हरोली हल्के में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से स्वच्छ जल मुहैया करवाया गया है। इसके अलावा लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए जगह-जगह टयूबवैलों का निर्माण भी किया जा रहा है ताकि किसान का रूझान नकदी फसलों को पैदा करने की ओर बढे़। 

    इस मौके पर प्रधान कर्मपुर दिलबग सेठी, उपप्रधान डॉ रमेश सेनी, पूर्व प्रधान पलकवाह ओम कुमार, निरंजन सिंह, वार्ड सदस्य त्रिशला देवी, चांद रान, चरण सिंह, अमरजीत कौर, रानी देवी, सुमन बल, प्रीतम चंद, करम चंद, अर्जुन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • जालंधर में आज मिले इतने कोरोना पाॅजिटिव…

    जालंधर में आज मिले इतने कोरोना पाॅजिटिव…

    जालंधर (वरुण): माहानगर में आज कोरोना केसों में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जिले में करीब 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि गुरुवार को 6 रोगियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

  • आरटीओ ने स्कूली बसों का किया औचक निरीक्षण

    आरटीओ ने स्कूली बसों का किया औचक निरीक्षण

    खामियों के लिए जारी चेतावनी
    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल ने बताया कि जिला में स्कूली बसों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, रूट परमिट व प्रदूषण प्रमाण पत्रों की जांच की गई। आरटीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ स्कूली बसें मोटर वाहन नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन नियमों की उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    राजेश कौशल ने स्कूली बस आपे्रटरों का आहवान कि वह मोटर वाहन नियमानुसार अपने वैध दस्तावेज़ बनवाना सुनिश्चित करें अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत शिक्षण संस्थान की बसों को जब्त करने तथा रूट परमिट को रद्द करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • पीएमएवाई शहरी के तहत ऊना में 835 को मिला अपना घर: सतपाल सत्ती

    पीएमएवाई शहरी के तहत ऊना में 835 को मिला अपना घर: सतपाल सत्ती

    बसदेहड़ व संतोषगढ़ नप में 88.8 लाख के 48 परिवारों को बांटे स्वीकृति पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद बसदेहड़ा में 29 पात्र परिवारों को 53.65 लाख रूपये तथा नगर परिषद संतोषगढ में 19 पात्र परिवारों को 35.15 लाख रूपये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि के चैक बांटे। इससे पहले उन्होंने रक्कड़ स्थित विद्युत विश्राम गृह में 20 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चैक प्रदान किए। 
    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत स्वीकृत 1228 पात्र परिवारों के मुकाबले अबतक 835 पात्र परिवारों को 11 करोड़ 75 लाख 58 हज़ार चार रूपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई है जिसमें नगर परिषद ऊना के 478 पात्र परिवारों को 7 करोड़ 49 लाख 13 हज़ार 603 रूपये, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के 172 पात्र परिवारों को 3 करोड़ 59 हज़ार रूपये जबकि नगर परिषद संतोषगढ़ में 185 पात्र परिवारों को 3 करोड़ 96 लाख 38 हजार 501 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। 

    सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में सत्ती ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत 90 दिन का कार्य पूर्ण कर चुके व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली 1.85 लाख रूपये की राशि के अलावा 1.50 लाख रूपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता राशि भी दी जाती है।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत कामगारों व उनके परिवार के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार अनेकों योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के साथ पंजीकृत कामगार की दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रुपए तथा प्राकृतिक मृत्यु पर दो लाख रुपए की सहायता राशि परिवार को प्रदान की जाती है। इसके अलावा कामगार के दो बच्चों को शिक्षा के लिए भी आर्थिक मदद दी जाती है। पंजीकृत कामगार के पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चे को 8400 रूपए, नौवीं से प्लस टू तक के लिए 12 हजार रूपए, स्नातक के लिए 36 हजार रूपए, स्नातकोत्तर के लिए 60 हजार रूपये की राशि प्रतिवर्ष सहायता दी जाती है। इसके अलावा आईटीआई के लिए 48 हजार, पाॅलिटेक्निकल कोर्स के लिए 60 हजार रूपए तथा व्यावसायिक कोर्स के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि दो बच्चों के विवाह के लिए भी लाभार्थी को 51 हजार रुपए की सहायता राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि पात्र परिवार शीघ्र कल्याण बोर्ड में अपना पंजीकरण करवाएं ताकि वह इन योजनाओं का लाभ उठा सके।  

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल, नगर परिषद् अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, खादी बोर्ड के डायरेक्टर सागर दत्त भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष पंडित हरीश पराशर, महामंत्री विवेक भारद्वाज, उप प्रधान जलग्रा रशपाल सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्याक्ष रजनीश चब्बा, शहरी इकाई अध्यक्ष राजेश प्रभाकर, शहरी इकाई महासचिव बलराम चब्बा, सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा, नगर परिषद के सभी पार्षद, पार्षद संजीव सोनी, हरमेश प्रभाकर, रामपाल, सतीश कुमार, खामोश जैतक, गुरमीत, महेश, उमंग ठाकुर, हरमेश, अनीश ठाकुर व वचित्र सिंह उपस्थित रहे।

  • आईटीआई ऊना में 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापन

    आईटीआई ऊना में 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापन

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    इस प्रतियोगिता में जिला की 24 आईटीआई संस्थानों की टीमों के 502 महिला व पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें पुरूष वर्ग में 18 तथा महिला वर्ग की 6 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों सहित सांस्कृतिक स्पर्धाओं के माध्यम से छात्रों में खेल भावना और अनुशासन जैसे गुणों का विकास होता है। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल स्पर्धाओं का आयोजन बेहद जरुरी है। बच्चों में जिन गुणों और योग्यताओं को विकास होता है, वे ताउम्र उनके लिए लाभदायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के चयनकर्ताओं का आहवान किया कि प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन करते समय निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग्य प्रतिभाएं उभरकर आएं और खिलाड़ियों का भी मनोबल बना रहे।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला के चरणजीत सिंह, दीपक ठाकुर व निषाद कुमार जैसे बहुत सारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊना जिला का नाम रोशन किया है तथा देश को पदक दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने युवाओं से इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर सफल जीवन की ओर बढ़ने का आहवान भी किया।

    आईटीआई ऊना बना ओवर आॅल चैम्पियन
    इन खेलों में अधिकतर खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में आईटीआई ऊना ने विजय रहकर ओवर आॅल चैम्पियनशिप का खिताब जीता जबकि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बंगाणा ओवर आॅल चैम्पियन बना।

    महिला बैडमिंटन व खो-खो में विजेता व उप विजेता का खिताब ऊना ने जीता। इसके अतिरिक्त कबड्डी में ऊना पहले तथा बंगाणा द्वितीय स्थान पर रहा। सोलो में बंगाणा की दीपिका पहले तथा दूसरे स्थान पर ऊना की सोना देवी रही। समूह गीत प्रतियोगिता में पहले स्थान बंगाणा तथा द्वितीय स्थान मैहतपुर ने हासिल किया। स्किट में पहले स्थान पर बंगाणा सेदीपिका रानी की टीम तथा दूसरे स्थान पर मैहतपुर से कंचन की टीम ने प्राप्त किया। फोक डांस मंे पहला स्थान मैहतपुर व दूसरा बंगाणा ने हासिल किया। जैवलिंग थ्रो में पहला स्थान शिवानी, दूसरा सपना व तीसरा सनम ने प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में पहले नंबर पर रेनू राणा, दूसरे पर तान्या डढवाल व तीसरे स्थान पर नवद्वीप कौर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नेहा, दूसरे पर पमिता व तीसरे पर समिता देवी ने हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में पहले नंबर पर सलोनी, दूसरे पर मनप्रीत व तीसरा स्थान समिता देवी ने हासिल किया। शाॅट पुट में पहला स्थान दलजीत कौर, दूसरा रेनू राणा व तीसरा नवदीप कौर ने प्राप्त किया। 1500 मीटर रेस में पहले स्थान पर सलोनी, दूसरे पर प्रीत कौर व तीसरे पर निकिता रही। 800 मीटर रेस में पहला स्थान नेहा कुमारी, दूसरा स्थान सलोनी व तीसरा स्थान निकिता ने प्राप्त किया। 400 मीटर रेस प्रतियोगिता में पहले नंबर पर मनप्रीत, दूसरे पर पमिता व तीसरे पर दीक्षा ने हासिल किया। 200 मीटर में नेहा कुमारी ने प्रथम, अल्का चैधरी ने दूसरा व एकता ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में अल्का ने चैधरी ने पहला, मनप्रीत ने दूसरा व प्रीतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

    इसके अलावा पुरूष वर्ग की खेलकूद ज्यादतर प्रतियोगिताओं में ओवर आॅल चैम्पियनशिप का खिताब ऊना ने अपने नाम किया।  बैडमिंटन प्रतियोगिता में ऊना विजेता तथा सफत आईटीआई बंगाणा उप विजेता बना। बास्केटवाॅल में ऊना विजेता व बंगाणा उप विजेता रहा। खो-खो में ऊना विजेता तथा बंगाणा उप विजेता घोषित हुआ। बाॅलीवाल में ऊना विजेता जबकि बंगाणा उपविजेता रहा। कबड्डी में ऊना विजेता तथा पूवोबाल उप विजेता बना। सोलो प्रतियोगिता में भद्रकाली से सचिन विजेता रहे। जैवलिंग थ्रो में अजय ने पहला, सौरभ ने दूसरा जबकि अभिनव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो मंे साहिल ने पहला, शांटी ने दूसरा तथा अजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में पहले नंबर पर ईरफान खान, दूसरे पर अभिषेक शर्मा व तीसरे पर रोहित रहे। लंबी कूद में अमन कुमार ने पहला, लवली ने दूसरा व अकबर अली ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाॅट पुट में साहिल प्रथम, अजय द्वितीय व विकास तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर रेस प्रतियोगिता में चंदन कुमार प्रथम, निशल कुमार द्वितीय व संदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में चंदन प्रथम, निशाल कुमार द्वितीय व सुमित तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर रेस प्रतियोगिता में पहले पर शुभम, दूसरे पर अभिषेक वशिष्ट व तीसरे पर सुमित रहा। 100 मीटर रेस में पहला स्थान अभिषेक चैधरी ने, द्वितीय समर मनकोटिया ने व रविंद्र कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

    इस मौके पर विजेता व उप विजेता टीमों पुरूरकार भी वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, उप प्रधान जलग्रां रशपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रायजादा, अद्वैता फाउंडेशन से मोनिका सिंह, पार्षद उर्मिला देवी, डाॅ सुभाष सैणी, राजेश शर्मा सहित आईटीआई के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।