Blog

  • पंजाबः भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारु चक के खिसाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारु चक के खिसाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल शर्माः पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में चल रहे कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारु चक के पुराने साथियों ने भी उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिसको लेकर आज भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी की ओर से पठानकोट में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इसमें आरोप लगाते हुए कहा कि लालचंद उनके साथ पिछले कई सालों से काम करता आ रहा था उसकी आर्थिक स्थिति इतनी सही नहीं थी लेकिन जैसे ही लाल चंद कटारुचक मंत्री बना तो उसकी इतनी जयदाद कैसे हो गई यह भी सारा जांच का विषय है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब इनकी वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है उसको लेकर मंत्री लालचंद कटारूचक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

  • SC का बड़ा फैसला, प्राइवेट स्कूल अब नहीं लौटाएंगे 15 फीसदी फीस

    SC का बड़ा फैसला, प्राइवेट स्कूल अब नहीं लौटाएंगे 15 फीसदी फीस

    यूपी: नोएडा सहित यूपी के प्राइवेट स्कूलों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए कोरोना काल में ली गई फीस से 15% फीस वापस करने वाले हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी फीस वापस न करने पर नोएडा डीएम ने 90 स्कूलों पर एक-एक लाख जुर्माना लगाया था। डीएम द्वारा लगाए गए इस जुर्माने के खिलाफ प्राइवेट स्कूलों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। बता दें, गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी ने 90 प्राइवेट स्कूलों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के समय में स्‍कूलों द्वारा वसूली गई फीस को लेकर हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था। कोर्ट ने कहा था कि लॉकडाउन के समय में टीचिंग फीस के अलावा अन्‍य कोई भी फीस वसूलना गलत था। ऐसे में स्‍कूलों को कोरोना काल में वसूली गई 15 फीसदी फीस लौटाने का आदेश दिया था।

    प्राइवेट स्‍कूलों को आदेश दिया गया था कि अगर बच्‍चा अभी भी उसी स्‍कूल में पढ़ रहा है तो स्‍कूल उसकी 15 फीसदी फीस मौजूदा सेशन की फीस में एडजस्‍ट करेंगे या जो बच्‍चे स्‍कूल छोड़ चुके हैं, उनकी 15 फीसदी फीस अभिभावकों को वापस लौटानी होगी। जिन स्‍कूलों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें जिले के नामचीन स्‍कूल भी शामिल हैं। कोरोना महामारी के समय स्‍कूलों ने अभिभावकों से पूरी स्‍कूल फीस वसूली थी। इसके खिलाफ अभिभावकों ने हाईकोर्ट में अपील की थी जिसके तहत स्‍कूलों को फीस लौटाने का आदेश दिया गया था।

    कोर्ट ने माना था कि लॉकडाउन के समय स्‍कूल केवल टीचिंग फीस के अलावा और कोई भी फीस मांगने के हकदार नहीं थे। ऐसे में जो स्‍टूडेंट्स उसी स्‍कूल में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं उनकी मौजूद फीस में सेटलमेंट करने और जो स्‍टूडेंट्स स्‍कूल छोड़ चुके हैं उनकी फीस लौटाने का आदेश दिया था। हालांकि, कोर्ट के आदेश के बाद भी अभिभावकों को फीस लौटाई नहीं गई थी और न ही फीस एडजस्ट की गई थी। इसके बाद ही नोएडा डीएम ने 90 स्कूलों पर एक-एक लाख जुर्माना लगाया था।

  • पंजाबः अकाउंटेंट के घर में CGST की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः अकाउंटेंट के घर में CGST की रेड, देखें वीडियो

    कोटकपूराः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर में सीजीएसटी डिपार्टमेंट की टीम रेड की। बताया जा रहा हैकि 5 गाड़ियों में सवार होकर सीजीएसटी की टीम आई है। यह कार्रवाई लुधियाना कमिशनर के आदेशों पर की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जाली बिलिंग कर जीएसटी चोरी करने के मिले इनपुट पर सेंट्रल जीएसटी इनफोर्समेंट की टीम ने पुराना शहर के एक अकाउंटेंट के घर रेड कर दो घंटे जांच की। सूत्रों के अनुसार करीब छह महीने पहले तक कोटकपूरा के नामवर वकील के साथ काम कर रहे अकाउंटेंट ने वकील का साथ छोड़ने के बाद कुछ जाली फर्म बनाकर जीएसटी के जाली बिल काटे।

    केंद्रीय जी एसटी विभाग को मिले इनपुट के आधार पर करीब दर्जनभर से अधिक अधिकारियों पर आधारित तीन वाहनों में लुधियाना से आई सेंट्रल जीएसटी की टीम ने देर शाम करीब सात बजे उक्त अकाउंटेंट के पुराना शहर स्थित निवास पर रेड पर करीब डेढ़ घंटा से अधिक छानबीन की व रिकार्ड कब्जे में लेकर चले गए। इस दौरान कोशिश करने के बावजूद अधिकारियों ने इस मामले संबंधी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। जबकि सूत्रों के अनुसार यह मामला लाखों रुपए की जाली बिलिंग का है।

  • शिमला की जनता ने भाजपा को दिखाया आईना, 9 सीटों पर सिमटी भाजपा: भुट्टो 

    शिमला की जनता ने भाजपा को दिखाया आईना, 9 सीटों पर सिमटी भाजपा: भुट्टो 

    शिमला नगर निगम चुनावों की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री को

    ऊना/ सुशील पंडित :  कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में मिली प्रचंड जीत इस बात का प्रमाण है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू के 6 माह के कार्यकाल को जनता ने पसंद किया है।  नगर निगम चुनावों में जनता ने सरकार के फैसलों पर मोहर लगाई है। उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू व शिमला की प्रबुद्ध जनता बधाई की पात्र है।

    भुट्टो ने कहा कि भाजपा ने नगर निगम चुनावों को जीतने के लिए दलबल धनबल का खूव प्रयोग किया। केंद्रीय नेताओं को बुलाकर जनता को रिझाने के प्रयास किए लेकिन शिमला की जनता उस सीएम के साथ खड़ी रही जिन्होंने अपना बचपन उनके साथ बिताया था और आज राज्य के मुख्यमंत्री बनकर उनकी सेवा कर रहे है। शिमला की  जनता भी उन से बेहद प्यार करती है शिमला नगर निगम में मिली अपार सफलता इस बात का उदाहरण है।

    भुट्टो ने कहा कि हमने 20 दिन शिमला के नगर निगम चुनावों में प्रचार किया है। हमने पहले की बता दिया था कि शिमला नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी और जनता ने भी 34 में से 24 कांग्रेस समर्थक पार्षदों को जिताकर सीएम साहब की झोली में डाला है।  भुट्टो ने कहा कि शिमला की जनता की जो भी समस्याएं हैं उनसे सीएम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बाकिफ है और शिमला को मॉडल बनाने और समस्याओं को खत्म करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। 

  • दर्दनाक हादसाः जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सरकारी बस के नीचे आने से महिला की मौत

    दर्दनाक हादसाः जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सरकारी बस के नीचे आने से महिला की मौत

    कपूरथलाः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे के सुभानपुर बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज की बस के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। थाना सुभानपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुभानपुर थाने के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि मृतका जोगिंदर कौर गांव मातोपुर जिला अमृतसर की रहने वाली थी जो अपने पति अमरीक सिंह के साथ सुभानपुर के गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने आई थी। अमृतसर से पीआरटीसी की बस PB09-X3601 कपूरथला की ओर जाने के लिए पुल के नीचे मुड़ रही थी। वहीं अचानक जोगिंदर कौर की बस के पिछले टायर की नीचे आ गई। वहां पर मौजूद राहगीर घायल बुजुर्ग महिला को नजदीकी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

  • ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਤਹਿਤ ਜ਼ੀਰਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ

    ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਤਹਿਤ ਜ਼ੀਰਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ,ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਫ਼ਸਰ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਰਤਨਦੀਪ ਸੰਧੂ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯੂਨਿਟ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਟਾਸਕ ਫੋਰਸ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਤਹਿਤ ਜ਼ੀਰਾ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਦੀਆਂ ਸ਼ਰਤਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਨਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 9 ਸਕੂਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਇੰਚਾਰਜ ਏ.ਐਸ.ਆਈ ਬਲੌਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸਕੂਲੀ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਡਰਾਇਵਰਾ ਨੂੰ ਇਹ ਗੱਲ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਦੀਆਂ ਸ਼ਰਤਾਂ ਪੂਰੀਆ ਨਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਖਸਿ਼ਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਦੇ ਡਰਾਇਵਰਾਂ ਕੋਲ ਵਾਹਨ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਵੀ ਪੂਰੇ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ।

    ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯੂਨਿਟ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਡਰਾਇਵਰਾਂ ਨੂੰ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾ ਜਿਵੇ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ ਕੈਮਰਾ, ਖਿੜਕੀ ਤੇ ਲੋਹੇ ਦੀ ਗਰਿੱਲ, ਫਸਟ ਐਂਡ ਬਾਕਸ, ਲੇਡੀ ਕਡੰਕਟਰ ਆਦਿ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯੂਨਿਟ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਰਿਜ਼ਨਲ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਅਥਾਰਟੀ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਬਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

  • पंजाबः 4 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 4 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    पटियाला : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपी की पहचान महेन्द्र साह पुत्र नर्सिंग साह के रूप में हुई है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 3 मई को एएसआई भूपिंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ टी प्वाइंट के पास रेलवे लाइन बन्ना रोड पटियाला पर तलाशी अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध पुलिस को देख पीछे भागने लगा जिसने एक बैग टांग रखा था। वहीं शक के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस द्वारा उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

  • नगर निगम ने ​तोड़ा 70 साल पुराना हनुमान का मंदिर 

    नगर निगम ने ​तोड़ा 70 साल पुराना हनुमान का मंदिर 

    जयपुरः राजधानी रायपुर के बीचोबीच स्थित लाखे नगर चौक में 70 साल पुराना हनुमान मंदिर तोड़ दिया गया है। हनुमान मंदिर को सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने तोड़ा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी पार्षदों ने सीएम भूपेश बघेल से सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पार्षद मृत्युंजय दुबे ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 12 साल से सड़क चौड़ीकरण की मांग लंबित थी। फिलहाल इस प्राचीन हनुमान मंदिर की प्रतिमाओं को माई की बगिया में स्थापित किया गया है।

  • भीषण सड़क हादसाः अल्टो कार पर टैंकर पलटने से 8 की मौत

    भीषण सड़क हादसाः अल्टो कार पर टैंकर पलटने से 8 की मौत

    जयपुरः राजस्थान के जयपुर के दूदू में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में हसीना (35) पत्नी हनीफ, इसराइल (20) पुत्र हनीफ, आरती सालासर जाना (20) पत्नी इसराइल, मुराद (12), रोहिना (8) पुत्री हनीफ, शकील (23) पुत्र तौफीक और सोनू (14) पुत्र सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। कार सवार लोग अजमेर दरगाह जियारत के लिए जा रहे थे। जयपुर-अजमेर हाईवे पर टायर फटने से एक टैंकर अल्टो कार पर पलटा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से पिचक गई। 

    हादसा दूदू के के रामनगर इलाके में हुआ। एएसआई राजेंद्र सिंह के मुताबिक कार सभी मृतक फागी के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि टैंकर का टायर फटते ही वह डिवाइड तोड़ते हुए अल्टो पर पलट गया। इसमें सात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इस दौरान टैंकर ने एक मोटर साइकिल सवार युवक को भी चपेट में ले लिया था।

    सामने आया कि इसमें सीमेंट भरा हुआ था। हादसा होते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कार को हनीफ का दामाद शकील (30) पुत्र तौकीफ चला रहा था। जिसे जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सभी शवों को दूदू के उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीएम के सलाहकार विधायक बाबूलाल नागर दूदू मॉर्च्युरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसा काफी दर्दनाक है और मरने वाले लोग गरीब परिवार से हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हादसा ट्रेलर का टायर फटने से होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर अल्टो कार पर गिर गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा जा रहा है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

  • पंजाबः नहीं थम रहा नशे का मामला, एक और व्यक्ति की हुई मौत

    पंजाबः नहीं थम रहा नशे का मामला, एक और व्यक्ति की हुई मौत

    अबोहरः पंजाब में नशे से हो रही मौतों का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन राज्य में नशे की ओवरडोज से मौतें हो रही है। वहीं अब बुर्जमुहार कॉलोनी निवासी एक युवक की नशे से मौत हो गई। युवक ने इलाज के दौरान आज सुबह फरीदकोट अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, कॉलोनी वासियों ने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार बुर्जमुहार निवासी 25 साल के मृतक धर्ममीत पुत्र गुरमीत सिंह के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से नशे का आदि था। गत दिनों उसकी हालत खराब होने पर अबोहर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा था। आज सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अविवाहित था।

    इधर, गांव के सरपंच गुरसाहिब सिंह ने बताया कि मृतक पिछले डेढ़ साल से चिट्टे का आदि था। करीब एक सप्ताह पहले ही उसने नशा छोड़ने का प्रयास किया था, जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब होने लगी। जिस पर परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती करवाया था। जिसके चलते आज सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 2 दर्जन युवक इस नशे की दलदल में फंसे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नशा पर रोक लगाने और नशा पीड़ितों को इस दलदल से निकालने की मांग की है।

    इधर, गांव के ही कृष्ण सिंह व एक महिला सतवंत कौर ने बताया कि केवल इस युवा की नशे से मौत नहीं हुई, बल्कि अब तक अनेक युवाओं की मृत्यु नशे के कारण हो चुकी है। कई घर उजड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि दाना मंडी के निकट ही नशा तस्करों से यहां के युवा नशा खरीदते हैं, जिन पर पुलिस को शिकंजा कसना चाहिए। इधर, एसएसपी से नशा तस्करों के बारे पूछने पर उन्होंने बताया कि पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के लिए दिन रात जुटी हुई है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों को काबू कर उनके खिलाफ पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।