पंजाबः भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारु चक के खिसाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

पठानकोट/अनमोल शर्माः पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में चल रहे कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारु चक के पुराने साथियों ने भी उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिसको लेकर आज भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी की ओर से पठानकोट में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इसमें आरोप लगाते हुए कहा कि लालचंद उनके साथ पिछले कई सालों से काम करता आ रहा था उसकी आर्थिक स्थिति इतनी सही नहीं थी लेकिन जैसे ही लाल चंद कटारुचक मंत्री बना तो उसकी इतनी जयदाद कैसे हो गई यह भी सारा जांच का विषय है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब इनकी वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है उसको लेकर मंत्री लालचंद कटारूचक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *