Blog

  • जालंधर : संदीप नंगल अंबिया की हत्या मामले में Surjan Singh Chattha को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर : संदीप नंगल अंबिया की हत्या मामले में Surjan Singh Chattha को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पत्नी रूपिंदर कौर की अपील के बाद पुलिस ने मर्डर केस में आरोपी सुरजनजीत सिंह चट्ठा को गिरफ्तार कर लिया है। रूपिंदर कौर ने करीब 6 महीने पहले सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपील की थी कि चट्ठा करतारपुर के एक पैलेस में है उसे पुलिस तुरंत अरेस्ट करे।

    उस वक्त पुलिस उसे अरेस्ट नहीं कर पाई थी, लेकिन रात चट्ठाको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चट्ठा को गिरफ्तारी किए जाने की हालांकि अभी तक किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी को लेकर की गई पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले जा रही है।

    रविवार को सोशल मीडिया पर LIVE हुई। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। रूपिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने SSP को बताया कि संदीप नंगल के मर्डर जालंधर में करतार पैलेस में बैठा है। संदीप का केस भी वहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि केस में चट्ठा आरोपी है तो उसे अरेस्ट कर सकते हैं। रूपिंदर ने कहा कि उन्होंने SSP को वॉयस संदेश भी भेजा और बकायदा फोन भी किया। रूपिंदर के मुताबिक पहले जब भी उसने अपने परिवार से केस के बारे पूछा तो वह यही कहते थे कि पुलिस सुरजनजीत सिंह चट्ठा की तालाश कर रही है।

  • 8 जिलों में कर्फ्यू, 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

    8 जिलों में कर्फ्यू, 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

    इम्फाल: मणिपुर में हिंसक घटनाओं के बीच बुधवार को 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। हालांकि, ब्रॉडबैंड सेवाएं चालू हैं। दरअसल, मैतेई/मीतेई समुदाय को एससी श्रेणी में शामिल कराने की मांग के विरोध रैली का आयोजन हुआ था। इसके अतिरिक्त 8 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बकौल एजेंसी मणिपुर सरकार के मुताबिक, युवाओं और विभिन्न समुदायों के स्वयंसेवकों के बीच मारपीट की घटनाओं के बाद राज्य में 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, क्योंकि ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (ATSUM) द्वारा मैतेई/मीतेई को एसटी श्रेणी में शामिल करने की मांग के विरोध में एक रैली का आयोजन किया गया था।

    एटीएसयूएम ने कहा कि मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है, जिसके खिलाफ उसने मार्च आहूत किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रैली में हजारों आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया और इस दौरान तोरबंग इलाके में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा की खबरें आईं। अधिकारी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

    उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है लेकिन कई आंदोलनकारी पहाड़ियों के विभिन्न हिस्सों में अपने घरों को लौटने लगे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए गैर-आदिवासी बहुल इंफाल पश्चिम, काकचिंग, थौबल, जिरिबाम और बिष्णुपुर जिलों और आदिवासी बहुल चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया

    है।

  • जंतर मंतर पर धरना लगाए बैठे पहलवानों और पुलिस के बीच हुई झड़प, देखें विडियो

    जंतर मंतर पर धरना लगाए बैठे पहलवानों और पुलिस के बीच हुई झड़प, देखें विडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे देश के लिए पदक जीत चुके पहलवानों की बुधवार रात दिल्ली पुलिस के साथ झड़प होने की खबर है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पहलवानों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने नशे की हालत में धरनास्थल पर पहुंचकर महिला पहलवानों पर अभद्र टिप्पणी की है। खासतौर पर राष्ट्रमंडल खेल विजेता विनेश फोगाट को गाली देने का आरोप है। पहलवानों और उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया तो दोनों तरफ से झड़प हो गई। जंतर-मंतर पर हुए इस हंगामे की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।

    महिला पहलवान संगीता फोगाट ने पूरा हंगामा अपने सोशल मीडिया पेज से लाइव सभी लोगों के साथ शेयर किया। इस दौरान कुछ पहलवानों ने मीडिया को भी ऑडियो मैसेज भेजे, जिनमें हंगामे की आवाज जोरदार तरीके से आ रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दिल्ली वासियों को जंतर-मंतर पहुंचकर पहलवानों की मदद करने के मैसेज तेजी से सर्कुलेट होने लगे. देर रात तक हंगामा जारी था।

  • 12 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला, मौत

    12 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला, मौत

    बरेली: यूपी के बरेली जनपद में गर्मी बढ़ने के साथ ही आवारा हिंसक कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। ताजा मामले में कुत्तों के झुंड ने एक 12 साल के बच्चे को नोच नोच कर मार डाला, दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है। कुत्तों ने उसे कई जगहों से नोचा है, जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जनपद बरेली में पिछले 2 महीनों में इस तरीके की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके नगर निगम के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।

    बरेली जनपद के सीबीगंज थाना क्षेत्र के खना गौटिया में 12 साल के अयान पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में घायल हुए बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा ईदगाह के पास 5 अन्य बच्चों के साथ खेल रहे था। अचानक कई कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। कुछ बच्चे तो भाग गए, लेकिन अयान को कुत्तों ने नोच नोच कर मौत में घाट उतार दिया। वहीं बच्चे रोते हुए आम के पेड़ पर चढ़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद को दौड़े।

    तब तक कुत्ते अयान के शरीर से कई जगह मांस नोच चुके थे। वहीं आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 साल के अर्श पर हमला कर दिया। अर्श जब घर के बाहर खेल रहा था, उस समय कुत्तों ने हमला किया। अर्श के रोने की आवाज सुनकर पिता मुस्तकीम लाठी से उन्हें भगाया। कुत्तों ने अर्श के सिर, सीने, हाथ-पैर से कई जगह मांस नोच लिया था। अर्श फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। गांव में दो घटनाएं होने से ग्रामीणों ने बच्चों को घर से निकलना बंद कर दिया।

    लाठियां लेकर गलियों में पहरेदारी की जा रही। बरेली आईवीआरआई के वैज्ञानिक वैज्ञानिक डॉ अभिजीत पावड़े बताते है कि भूखे कुत्ते इस तरह हमला करते हैं। जो प्रतिदिन मांस के आदी होते है वो इस तरह से हमला करते है। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाकर उनका बधियाकरण कराया जाए।

  • राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन से हमला, देखें VIDEO

    राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन से हमला, देखें VIDEO

    नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की साजिश रचे जाने का दावा किया गया है। दावा रूस की तरफ से ही किया गया है। रूस का कहना है कि यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। क्रेमलिन ने इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया है और जवाब देने के उसके अधिकार तहत कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था।

    उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोंस को मार गिराया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। रूस ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के काम करने का कार्यक्रम नहीं बदला गया है। यह हमेशा की तरह जारी रहेगा। हम जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार के तहत काम करेंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए यही सह है। 

    क्रेमलिन पर रूस के ड्रोन हमले के आरोपों पर यूक्रेन ने भी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेन ने कहा कि रूस बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन किसी भी हमला नहीं करता। हम अपनी रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। हम रूसी संघ के क्षेत्र पर हमला नहीं करते।

    दरअसल, पुतिन की हत्या करने की साजिश के तहत रूसी राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। इसका आरोप यूक्रेन पर लगा है। राहत की बात यह है कि पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हमले की कोशिश बीती रात की गई। क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।

  • जालंधरः  किडनैप हुई मासूम बच्ची की CCTV आई सामने

    जालंधरः किडनैप हुई मासूम बच्ची की CCTV आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्ष:  दिन दहाड़े आज गाजी गुल्ला के ब्रिज नगर में झूले में खेल रही 6 माह की बच्ची को किडनैप करने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें आरोपी 6 माह की बच्ची को सफेद एक्टिवा पर लेकर जा रहे हैं। बता दें कि पीड़ित पिता ओम प्रकाश ने एनकाउंटर न्यूज को जानकारी दी कि उनके 3 बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जिसमें एक 6 माह की संध्या भी थी। इस दौरान एक्टिवा सवार दो व्यक्तियों सहित एक महिला दोपहर 3ः30 बजे गली में आए।

    वह बच्चों को पहले बहलाने फुसलाने लगे। इसके बाद उनके बच्चों को धक्का देकर झूले से संध्या को किडनैप करके एक्टिवा पर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित मंजू ने बताया कि रद्दी के गोदाम में वह खाना खाने के लिए ऊपर गई। पीड़ित महिला ने बताया इस दौरान उक्त एक्टिवा सवार आए और उनके बच्चों को पैसे देने की कोशिश की। वहीं उसके बेटे को 120 रुपए देने का लालच भी दिया गया फिर 500 रुपए देने की कोशिश की गई। जब बच्चों ने पैसे नहीं लिए तो झूले में खेल रही उसकी बच्ची संध्या को लेकर फरार हो गए।

    घटना संबंधी जानकारी पीड़ित परिवार ने थाना 2 की पुलिस को दे दी गई है। थाना 2 के एसएचओ घटना स्थल पर पहुंच गए है। वहीं सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पीड़ित ओम प्रकाश के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि सफेद रंग की एक्टिवा सवार दो व्यक्तियों सहित एक महिला ने उक्त बच्चों को पहले 500 रुपए देने की कोशिश की और कहा कि बच्ची को उन्हें दे दे। जब पैसे लैने से मना किया गया तो झूले से एक्टिवा सवार बच्ची को लेकर फरार हो गए।

  • जालंधर : कांग्रेस को बड़ा झटका, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह अहलूवालिया आप पार्टी में हुए शामिल

    जालंधर : कांग्रेस को बड़ा झटका, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह अहलूवालिया आप पार्टी में हुए शामिल

    जालंधर/वरुण लोकसभा उपचुनाव से आज एक बार फिर से सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। जालंधर दौरे पर आय सीएम मान ने कांग्रेस के पूर्व शहरी अध्यक्ष व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह अहलूवालिया आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकू, काकू अहलूवालिया सहित आम आदमी पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

    बता दें कि दलजीत आहलूवालिया के बेटे काकू आहलूवालिया पहले ही आप पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्हें वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल और नार्थ से आप पार्टी के नेता दिनेश ढल ने पार्टी में शामिल करवाया था।

  • जालंधरः एक बार फिर टला बड़ा हादसा, रेलवे फाटक पर फसा कांग्रेस का काफिला, मची अफरा तफरी

    जालंधरः एक बार फिर टला बड़ा हादसा, रेलवे फाटक पर फसा कांग्रेस का काफिला, मची अफरा तफरी

    जालंधर/वरुणः गोराया में आज रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों के नेता अपनी ताकत दिखाने के लिए रैलियां और नुक्कड़ सभाएं करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं आज गोराया के मेन चौक रुड़का कलां की ओर कांग्रेस नेताओं का काफिला जा रहा था। इसी दौरान रेलवे फाटक पर ट्रेन का समय होने के कारण गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। फाटक बंद करने के दौरान वहां पर कांग्रेस का काफिला वहां पर फस गया। जिससे फाटक पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। रेलवे ट्रैक पर कांग्रेस वर्करों की गाड़ियां फंसने के कारण गेटमैन की सूझबूझ से हादसा टल गया।

    दरअसल, सिग्नल के पीछे ट्रेन आती देख कांग्रेस नेताओं के सुरक्षा गार्डों और गेटमैन ने बड़ी मशक्कत के साथ रेलवे ट्रैक खाली कराया और गेट बंद कर दिया। सिग्नल के पहले ही ट्रेन धीमी हो गई और गेट बंद होते ही ट्रेन गुजर गई। इस संबंध में गेटमैन राकेश कुमार ने बताया कि शाम करीब 4:24 बजे कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन का समय हो गया था। जब वह गेट बंद हो रहा था तो भारी ट्रैफिक के कारण कुछ गाड़ियां रेलवे ट्रैक के बीच फंस गई थीं। इस मौके पर उनके साथ नेताओं के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी मुश्किल से रेलवे ट्रैक को खाली करवाया। उधर, लुधियाना से आ रही दुर्गियाना एक्सप्रेस सिग्नल के पीछे धीमी हो गई और उक्त ट्रेन समय से रेलवे फाटक पार कर गई।

    बता दें कि इससे पहले बीते दिन गुरु नानक पुरा रेलवे फाटक बी 67 ए पर  दोपहर 2ः30 बजे गेटमैन की सूझबूझ होने के कारण हादसा होने से टल गया था। दरअसल, कैंट से 11057 अप दादर एक्सप्रेस गाड़ी छत्रपति शिवाजी जी टर्मिनल से अमृतसर जाने के लिए शहर की ओर आ रही थी। इस दौरान गेटमैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था, लेकिन ट्रैफिक अधिक होने के कारण फाटक बंद नहीं हो सका। क्योंकि ट्रैफिक ज्यादा होने के चलते लोग हटने का नाम ही नहीं ले रहे थे। फाटक पर तैनात गेटमैन ने ट्रेन को फाटक तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया और एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया था।

  • 80 रुपए ना देने पर महिला ने चाकू से काट दिया व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट, चौकाने वाला हुआ खुलासा 

    80 रुपए ना देने पर महिला ने चाकू से काट दिया व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट, चौकाने वाला हुआ खुलासा 

    नई दिल्लीः आज के समय में पैसों के लिए लोग कुछ भी कर देते हैं। बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया का कांसेप्ट आज के समय में काफी ज्यादा देखने को मिलता है। जिसे जहां मौका मिलता है वहां पैसों के लिए क्राइम करने से पीछे नहीं हटता। ऐसे में जरा उस महिला के बारे में सोचिये, जो इतनी गरीब है कि पैसों के लिए उसे जिस्म बेचना पड़ रहा है। जिस्म बेचने के बाद जब कस्टमर उसके पैसे देने से इंकार कर दे तो गुस्सा आना जायज है। इसी गुस्से में एक महिला ने शख्स का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया।

    मामला अफ्रीका के मलावी का है। यहां एक शख्स ने महिला को अस्सी रुपये देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद प्रॉस्टिट्यूट को गुस्सा आ गया और उसने चाकू से शख्स पर अटैक कर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। पुलिस ने बताया कि महिला को अरेस्ट कर लिया गया है और उसपर गंभीर चार्जेस लगाए गए हैं। मामले के बारे में न्यूज साइट मलावी ने जानकारी दी। बताया जा रहा है कि महिला का नाम पैट्रिसिया विसन है।

    मामला मलावी के मंकी बे का है। मंकी बे पुलिस के प्रवक्ता ऐलिस सिचाली ने बताया कि ये घटना 28 अप्रैल की है। पैट्रिसिया इस शख्स से रात को मिली और दोनों के बीच पैसों के लिए संबंध बनाने का एग्रीमेंट हुआ। ये डील अस्सी रुपए में फ़ाइनल हुई। इसके बाद दोनों शख्स के घर आ गए। यहां एक घंटे के बाद जब पैट्रिशिया ने अपने हक़ के पैसे मांगे तो शख्स ने देने से इंकार कर दिया। इस बात से गुस्साई पैट्रिसिया ने चाकू उठाकर शख्स का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला।

    पहुंचा अस्पताल

    शख्स की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। इसके बाद शख्स को तुरंत मंकी बे कम्युनिटी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टर्स ने उसे आईसीयू में एडमिट कर लिया। मलावी २४ की रिपोर्ट के मुताबिक़, महिला को भी अरेस्ट कर लिया गया है और उसपर सीरियस चार्जेस लगाए गए हैं। महिला का कहना है कि उसने ये हमला अपने हक़ के पैसों के लिए किया था, जिसे उसके कस्टमर ने देने से इंकार कर दिया था।

  • पंजाबः इंसानियनत शर्मसार! पोते ने किया दादी का कत्ल

    पंजाबः इंसानियनत शर्मसार! पोते ने किया दादी का कत्ल

    अमृतसर : अजनाला के गांल बग्गा कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात पोते ने दादी का कत्ल कर दिया। युवक की पहचान मनतेज सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बग्गा कलां थाना राजासांसी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी था। वह नशे की पूर्ति के लिए युवक दादी 80 कुलवंत कौर से पैसों की मांग कर रहा था। लेकिन दादी ने पैसे देने से इनकार कर दिया था।

    जिससे गुस्साए युवक ने गुरुओं की तस्वीरों के सामने रखी कृपाण उठाई और उससे बुजुर्ग दादी का कत्ल कर दिया। उधर, राजासांसी थाने की मुख्य उपनिरीक्षक रमनदीप कौर बंदेशा पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त किरपाण (सीरी साहिब) को कब्जे में ले लिया है। वहीं उक्त युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक कुलवंत कौर (दादी) के शव को पोस्टमार्टम के लिए अजनाला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।