Blog

  • कपूरथलाः निगम कर्मचारियों का घड़ा तोड़ प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः निगम कर्मचारियों का घड़ा तोड़ प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नगर निगम कर्मचारियों ने प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना नीतियों तथा अपनी 11 मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन तक हड़ताल शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर बैठे एम्पलाई यूनियन के पंजाब प्रधान सरदारी लाल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। जिसके बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न बाज़ारो से होते हुए कचहरी चौंक पर निगम प्रशासन का घड़ा तोडा पदर्शन भी किया गया।   

    वही धरने पर बैठे सभी कर्मिओ की उपस्तिथि को सम्बोधन करते हुए प्रदेश उपप्रधान गोपाल थापर ने कहा कि शहर के 29 वार्डो को बढ़ाकर 50 वार्ड करते हुए निगम का दर्जा कपूरथला को जरूर मिल गया है। लेकिन कई वर्षों से सीवरमैन और अन्य स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है।   

    उन्होंने यह भी कहा कि निगम प्रशासन द्वारा एक कर्मचारी का PF फंड समय से जारी नहीं किया गया। जिसके चलते उक्त कर्मचारी का बीमारी दौरान देहांत हो गया है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन काफी समय से कर्मचारियों की भर्ती के लिए सिर्फ कागजी कार्यवाही ही कर रहा है। और सफाई कर्मिओ और स्टाफ की कमी जैसे कारणों से शहर में कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। शहर का यह हाल निगम अधिकारियों के लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना नीतियों के कारण ही हो रहा है।  

    यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी 11 मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता तब तक कर्मिओ की हड़ताल जारी रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि जिस कर्मी का देहांत निगम प्रशासन द्वारा PF की रकम न मिलने के कारण हुआ है।  उसके परिवार को 25 लाख रूपए मुआवजा दिया जाए। और जिस अधिकारी की लापरवाही के कारण PF की रकम अदायगी नहीं हुई है उस पर भी कार्रवाई की जाए।

  • पंजाबः SBI Bank से पैसे लेकर लौट रही मां-बेटी से लुटेरों ने छीनी नगदी, गिरफ्तार

    पंजाबः SBI Bank से पैसे लेकर लौट रही मां-बेटी से लुटेरों ने छीनी नगदी, गिरफ्तार

    लुधियाना : शहर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं बीते दिन एसबीआई बैंक से पैसे निकलवा कर एक्टिवा पर जा रही मां-बेटी से बदमाश नकदी लूट फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी मदद से आज पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 2 बदमाश बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर आए और चाकू की नोक पर 31 हजार 500 की नकदी लूटकर फरार हो गए। जिसके कुछ समय में ही बदमाशों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लूटी 20 हजार की नकदी व चाकू बरामद किया है।

    जानकारी देते एसएचओ इंस्पैक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषभ निवासी हैदर कालोनी और रजित निवासी न्यू विजय नगर के रुप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सटेवी निवासी रणजोत पार्क हैबोवाल ने बताया कि वह बीते दिन एक्टिवा पर मां कोमल कोचर के साथ दंडी स्वामी एसबीआई बैंक गई थी। जहां से 30 हजार रुपए निकलवाए जब दोनों एक्टिवा पर वापिस आ रही थी तो घर के पास मां के हाथ पकड़ा लिफाफा छिनकर कर आरोपी फरार हो गए। लिफाफे में 30 हजार रुपए, 2 बैंक की कापिया, एक रुमाल में बांधे हुए 1500 रु सहित अन्य सामान था।

  • पंजाब के AAP मंत्री की गाड़ी पर हमला, तोड़े शीशे 

    पंजाब के AAP मंत्री की गाड़ी पर हमला, तोड़े शीशे 

    खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार को लेकर पहुंचे आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त और शुगरफेड के चेयरमैन नवदीप सिंह जिंदा के शासकीय वाहन पर देर रात हमला हो गया। गनीमत रही कि राज्यमंत्री जिंदा उस वक्त अपनी गाड़ी से उतर कर होटल के अंदर जा चुके थे। बता दें कि हमले के पहले रेस्टोरेंट में खाना खाते समय युवकों से उनके गनमेन का विवाद भी हुआ था। लेकिन देर रात हमलावरों ने उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि कुल 4 युवकों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। राज्य मंत्री नवदीप सिंह का आरोप है कि वे पिछले 5-6 दिनों से खंडवा में पार्टी का प्रचार करने में लगे हुए थे। इस दौरान कुछ युवक लगातार उनकी रेकी कर रहे थे। बीती देर रात उन युवकों ने गाड़ी पर हमला कर गाड़ी में रखे उनके बैग को भी साथ ले गए।

    राज्यमंत्री जिंदा ने घटना के संबंध में सीधे-सीधे सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के साथ ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों पर इस हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोदी और बीजेपी उनकी पार्टी के प्रचार प्रसार से डरे हुए हैं। इसलिए उन्होंने इस तरह की हरकत करवाई है। खंडवा में अपनी पार्टी के समर्थन में प्रचार प्रसार करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के पंजाब राज्य के राज्य मंत्री और शुगरफेड के चेयरमैन नवदीप सिंह जिंदा के शासकीय वाहन पर देर रात हमला हो गया। हमला उस वक्त हुआ जब राज्यमंत्री अपनी मीटिंग खत्म कर वापस होटल के अपने कमरे में जा रहे थे। हालांकि गनीमत रही कि हमले के वक्त राज्यमंत्री अपने वाहन से उतर कर होटल के अंदर जा चुके थे। इस दौरान कुछ शराबी युवकों ने राज्यमंत्री के गनमैन पर हमला कर दिया। साथ ही राज्यमंत्री जिंदा के वाहन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जिसमें उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए। साथ ही हमलावर युवक गाड़ी में रखा राज्यमंत्री का बैग जिसमें उनके कपड़े और कुछ रुपए रखे थे वह भी उठाकर साथ ले गए। हमले को लेकर राज्यमंत्री नवदीप सिंह जिंदा ने बताया कि उनकी आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन चुकी है। इसके प्रचार प्रसार को लेकर वे खंडवा पिछले 5 दिनों से आए हुए हैं। इस दौरान लगातार कुछ युवक उनके रेकी कर रहे थे। हालांकि उन्होंने पहले तो समझा कि ये शराबी युवक होंगे। लेकिन देर रात उन युवकों ने पहले उनके गनमैन से विवाद कर उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं उनकी गाड़ी में रखा उनका एक बैग जिसमें उनके कपड़े सहित कुछ रुपए और सामान रखा था वह भी हमलावर युवक साथ ले गए हैं। इधर खंडवा पुलिस अधीक्षक सतेंद्र शुक्ल ने बताया कि पंजाब सरकार के सुगरफेड में चेयरमैन मेरे पास आए थे। उन्होंने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कल रात लगभग 11 बजे जब वह किसी रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे तब कुछ लोगों ने उनके गनमैन से विवाद किया था। उसी के बाद दूसरा घटनाक्रम हुआ रात 2 बजे के करीब उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। उनकी रिपोर्ट के आधार पर हमने केस दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों को चिन्हित किया गया है जिसमें से दो को हमने अभिरक्षा में ले लिया है। इसमें से एक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है।

  • जालंधर पहुंचे राज्यपाल, जानें बाढ़ से नुकसान की सर्वे रिपोर्ट को लेकर क्या कहा, देखे वीडियो

    जालंधर पहुंचे राज्यपाल, जानें बाढ़ से नुकसान की सर्वे रिपोर्ट को लेकर क्या कहा, देखे वीडियो

    जालंधर,ENS: पंजाब के राज्यपाल ने कहा है कि बाढ़ से हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट आते ही मुआवजा वितरण के लिए प्रशासन को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई अति शीघ्र करनी जरूरी है। राज्यपाल ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से बाढ़ के दौरान किए गए बचाव एवं राहत कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जालंधर में 20000 एकड़ में खड़ी फसल का बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है। राज्यपाल ने बाढ़ प्रबंधन में पंजाब सरकार की तरफ से दिए गए प्रबंधों पर संतोष प्रकट किया है।

    बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करने आए राज्यपाल ने जालंधर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज जालंधर में बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करने आए थे।  उन्होंने कहा कि बरसात से एस्टीमेट 20000 एकड़ फसल तबाह हुई है।  जालंधर प्रशासन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जालंधर के एसएसपी और डीसी ने अच्छा काम किया है और इसके साथ आर्मी की भी मदद ली गई है।  जल्द ही इनको  रिपोर्ट बनाकर मुआवजा दे दिया जाएगा।  फिर भी इसको 15 दिन का समय लगेगा। राहत के लिए एक पत्र मैंने लिख दिया है और रिपोर्ट आने के बाद एक पत्र और लिख दूंगा।

    बाढ़ आने से पहले हुई प्रशासन के द्वारा हुई चूक के सवाल पर उन्होंने बोला कि हां चूक तो हुई है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान पर जिस पर उन्होंने बोला कि देश को चलाने के लिए 28 राजपाल और नरेंद्र मोदी और अमित शाह चला ले पर उन्होंने बोला कि कहीं भी आपने मेरा कोई रोल देखा कहां इंटरफेयर किया। जहां कानून का उलंघन हुआ है वहां पर ही मैंने बोला है। कानून के बाहर जो काम करता है वहां पर मैं बोलता हूं।

    विधानसभा सेशन को गैरकानूनी कहने के मामले पर बोलते हुए कहा कि यदि मैंने कहा है कि विधान सभा सेशन गैरकानूनी है तो वह मैं कोशिश कानून के हिसाब से ही बोल रहा हूं। सेक्शन 167 में लिखा है कोई भी मुख्यमंत्री राज्यपाल को जवाब देने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने भगवंत मान पर गलत टिप्पणी करने पर बोला कि वह लिखते हैं लव लेटर लिखने की आदत है क्या यह राज्यपाल के बारे में लिखना सही है।

    चैलेंज करके बोलता हूं कि कभी भी एक भी गलती नहीं की। सब कानून के दायरे के अंदर ही किया है। लेकिन जो कानून से बाहर जाएगा, उस पर मैं जरूर बोलूंगा। अंत में उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री मेरे लिए बोलते हैं कि मैं नागपुर से हूं या नागालैंड से आया हूं यह गलत है। पंजाब की संस्कृति बहुत रिच है लेकिन वह फिर भी मेरे बेटे समान है। इसलिए मैं कुछ नहीं कहता।

  • पंजाबः 17 किलो हेरोइन सहित इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से जुड़े 3 तस्कर गिफ्तार

    पंजाबः 17 किलो हेरोइन सहित इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से जुड़े 3 तस्कर गिफ्तार

    गुरदासपुर: जिले की दीनानगर पुलिस ने इंटरनेशनल रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 किलो ड्रग्स 125 करोड़ की हेरोइन की खेप पकड़ी है। साथ ही इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से जुड़े 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जिनकी पहचान बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव जखेपाल जिला संगरूर, उसकी दोस्त संदीप कौर उर्फ हरमन पत्नी परमिंदर कौर निवासी गांव मीमसा जिला संगरूर और कुलदीप सिंह उर्फ काला पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव गुड़दी जिला मानसा के रूप में हुई है। वह अमेरिका में बैठे ड्रग तस्कर मनदीप सिंह धालीवाल के कहने पर श्रीनगर से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे थे।
    मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार नंबर PBQ-1679 से 17 पैकेट मिले, जिनमें करीब 125 करोड़ की 17.960 किलोग्राम हेरोइन मिली। आरोपी बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की और कुलदीप सिंह उर्फ काला ने वर्ष 2017 में लुधियाना में एक शराब की फर्म में हिस्सेदारी डाल काम करना शुरू किया गया था और संगरूर में शराब सप्लाई करते थे। इस दौरान बिक्रमजीत सिंह की संदीप कौर से मुलाकात हुई, जाे दोस्ती में बदल गई। कुछ समय बाद बिक्रमजीत सिंह की फेसबुक के जरिए जिला मोगा के अमेरिका में बसे मनदीप सिंह से फ्रेंडशिप हो गई और आपस में व्हाट्सएप के जरिए बातचीत होती रही।

    बताया जा रहा है कि मनदीप सिंह ने बिक्रमजीत सिंह से श्रीनगर घूमने की कई बार बात कही। उसने बिक्रमजीत को कोई बड़ा काम और ज्यादा पैसे दिलाने की बात करके अपने जाल में फंसा लिया। कुछ दिन पहले मनदीप सिंह ने बिक्रमजीत सिंह को श्रीनगर जाने के लिए कहा। वह 23 जुलाई को अपने साथी कुलदीप सिंह के साथ उसकी स्विफ्ट कार में श्रीनगर जाने के लिए रवाना हुए। कुलदीप सिंह ने जाते समय अपनी दोस्त संदीप कौर को भी साथ ले लिया। रात जम्मू में गुजारने के बाद अगले दिन वह श्रीनगर पहुंचे। 25 जुलाई को मनदीप सिंह ने अमेरिका से बिक्रमजीत सिंह को व्हाट्सएप कॉल किया।

    मनदीप ने बिक्रम को बताया कि उसका आदमी उनसे मिलने आएगा। वह जो कहे, उसे फॉलो करना। दोपहर को एक व्यक्ति मनदीप सिंह का हवाला देकर उनकी स्विफ्ट कार ले गया और 2 घंटे बाद कार वापस लौटा गया। 26 जुलाई की सुबह वे तीनों श्रीनगर से वापस रवाना हुए। जब पठानकोट के पास पहुंचे तो मनदीप सिंह ने उन्हें फिर कॉल करके जालंधर की बजाय अमृतसर पहुंचने के लिए कहा। अमृतसर जाते समय जब वह बुधवार रात को दीनानगर में पनियाड़ शुगर मिल के पास पहुंचे तो वहां SSP डॉ. आदित्य वॉरियर, NDPS व नारकोटिक्स DSP सुखपाल सिंह नाके पर मिले। पुलिस नाके पर उन्हें चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान कार से 17 पैकेट हेरोइन बरामद हुई। SSP गुरदासपुर हरीश ओम प्रकाश दयामा ने बताया कि इस ड्रग रैकेट का सरगना मनदीप सिंह धालीवाल अमेरिका से ड्रग रैकेट चला रहा है। अब पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर पूरे मामले की तफ्तीश करेगी।

  • पंजाबः सरपंच कॉलोनी में छात्र के हत्याकांड मामले में 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः सरपंच कॉलोनी में छात्र के हत्याकांड मामले में 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोहाली: कुछ दिन पहले मोहाली के गांव भागोमाजरा की सरपंच कॉलोनी में फायरिंग के दौरान हरियाणा के भिवानी के अनुज नाम के युवक की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया था। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में आज एसएसपी मोहाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। जिसमें आरोपियों की पहचान उज्वल भारद्वाज निवासी हरियाणा और करमदीप सिंह निवासी हिसार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से 32 बोर की 2 पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

  • पंजाबः मेडिकल अस्पताल में मारपीट मामले में जांच के आदेश जारी, 3 मैंबरी कमेटी का किया गठन

    पंजाबः मेडिकल अस्पताल में मारपीट मामले में जांच के आदेश जारी, 3 मैंबरी कमेटी का किया गठन

    फरीदकोट: बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने अपने अधीन गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में मरीज के रिश्तेदारों के साथ सिक्योरिटी गार्डो द्वारा मारपीट मामले की जांच करने के आदेश दिए है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.राजीव सूद ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए तीन मैंबरी कमेटी का गठन कर दिया है और कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने का दावा किया है। 

    इसके अलावा भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने एसएसपी को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस चौकी स्थापित करने का आग्रह किया है। इस बारे में वाइस चांसलर डॉ,राजीव सूद ने बताया कि तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मरीज का दाखिल करवाया गया था जिसकी हालत बेहद नाजुक थी। इस बारे में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मरीज के वारिसों को अवगत करवा दिया था। मरीज की मौत होने के बाद वारिस भड़क गए और स्थिति को संभालते समय मरीज के वारिसों व सिक्योरिटी गार्डो के बीच धक्का मुक्की हुई। 

    इस मामले की यूनिवर्सिटी ने जांच करवाने का फैसला किया है और गठित की गई 3 मैंबरी कमेटी को दोनों पक्षों से बातचीत के आधार पर जांच करके रिपोर्ट पेश करने की हिदायत की गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सके। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने एसएसपी को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस चौकी बनाने का आग्रह किया है। पहले यहां पर पुलिस चौकी चल रही थी लेकिन कुछ समय पहले उसे बंद कर दिया था। वाइस चांसलर के अनुसार एसएसपी ने इस संबंध में जल्द ही योग्य कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

  • पंजाबः अस्पताल की इमरजेंसी बनी जंग का मैदान, हमलावारों ने बोतल टांगने के स्टैंड को बनाया हथियार 

    पंजाबः अस्पताल की इमरजेंसी बनी जंग का मैदान, हमलावारों ने बोतल टांगने के स्टैंड को बनाया हथियार 

    अबोहरः शहर में सरकारी अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, बुधवार रात घायल हुए 2 गुटों के 6 लोग जैसे ही अस्पताल में भर्ती होने आए तो उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। इस दौरान हमलावारों ने बोतल टांगने वाले स्टैंड को ही हथियार बनाकर हमला करना शुरू कर दिया। वहीं इमरजेंसी वार्ड में दोनों गुटों ने जमकर तोड़-फोड़ की। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। हंगामे की सूचना मिलते ही सिटी वन पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

    जानकारी देते हुए SMO डॉ. नीरजा गुप्ता ने बताया कि बीती रात जब इमरजेंसी में डॉ. संदीप और फार्मेसी अधिकारी अक्षय कुमार डयूटी पर थे तो बुर्जमुहार व खुईयांसरवर के कुछ लोग आपसी झगड़े में घायल होने पर अस्पताल मे दाखिल होने आए। रात करीब 12 बजे पहुंचे उक्त लोगों के साथ 25 से ज्यादा उनके रिश्तेदार भी थे, जिन्होंने पहले अस्पताल के मुख्य गेट पर हंगामा किया।

    SMO के अनुसार, बाहर हंगामे के बाद वे इमरजेंसी में आकर हंगामा करने लगे। एक दूसरे को इमरजेंसी में रखे बोतलें टांगने वाले स्टैंड से मारने लगे। एक दूसरे पर ईंटें बरसाईं, जिससे इमरजेंसी के गेट भी क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर तैनात डॉक्टरों ने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी, जिस पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे ओर कुछ हुड़दंगी लोगों को कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रशासन से मांग है कि अस्पताल में मरीजों और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी तैनात की जाए।

  • पंजाबः Rajpal Hospital में पुलिस और ड्रग इंस्पेक्ट की दबिश, देखें वीडियो

    पंजाबः Rajpal Hospital में पुलिस और ड्रग इंस्पेक्ट की दबिश, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जिले में मानसिक रोगों के माहिर डॉक्टर राजपाल अस्पताल में ड्रग इंस्पेक्टर को पुलिस ने छापा मारा है। इस दौरान अस्पताल में स्टाफ कर्मियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी लखविंदर सिंह रंधावा  ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राजपाल अस्पताल में बैन की गई दवाएं मरीजों को दी जाती है। जिसके आधार पर वह और ड्रग इंस्पेक्टर अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। मामले की जांच की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।

  • पंजाबः लंबे समय से सीसीटीवी पड़े बंद, प्रशासन सो रहा कुंभकरण की नींद, देखें वीडियो

    पंजाबः लंबे समय से सीसीटीवी पड़े बंद, प्रशासन सो रहा कुंभकरण की नींद, देखें वीडियो

    पंजाब/मोगा: मोगा में हो रही लूट पाट और चोरी घटनाओं पर नजर रखने के लिए शहर में नगर निगम द्वारा 72 सीसीटीवी कैमरे शहर के अलग अलग हिस्सों में लगाए थे लेकिन अब यह कैमरे सिर्फ एक शो पीस बन कर रह गए है। प्रशासन का इनकी ओर या तो ध्यान नहीं जा रहा है या फिर प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। ऐसे में अगर शहर में कोई घटना होती है तो पुलिस कर्मचारियों को प्राइवेट दुकानों या घरों में लगे कैमरे को खंगालना पड़ता है। वहीं आम जनता भी कैमरे ना चलने के कारण परेशान है। क्योंकि राह जाते अगर किसी के साथ कोई वारदात होती है तो उसको ट्रेस करने में पुलिस को भी भारी परेशान का सामना करना पड़ता है। क्योंकि प्रशासन की ओर से सड़को और बाजारों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अब सफेद हाथी बने हुए है।