Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: AAP नेता व पनबस डायरेक्टर साथियों सहित BJP में शामिल

Jalandhar News: AAP नेता व पनबस डायरेक्टर साथियों सहित BJP में शामिल

0
Jalandhar News: AAP नेता व पनबस डायरेक्टर साथियों सहित BJP में शामिल

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले और वर्तमान पनबस डायरेक्टर जीत लाल भट्टी आज अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। वह आज आप पार्टी छोड़कर चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब प्रधान केविल सिंह ढिल्लो की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर आदमपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता हरविंदर सिंह डल्ला (भोगपुर), मनमीत सिंह विक्की और आदमपुर क्षेत्र से जुड़े अन्य नेता भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि जीत लाल भट्टी को आम आदमी पार्टी ने पिछली विधानसभा चुनावों में आदमपुर से मैदान में उतारा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पार्टी ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीणू को क्षेत्रीय इंचार्ज नियुक्‍त कर दिया था, जिससे भट्टी काफी नाराज बताए जा रहे थे और आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब वह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से आदमपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।

जीत लाल भट्टी के भाजपा में शामिल होने से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। वहीं, आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के लिए इस राजनीतिक खालीपन को भरना चुनौती माना जा रहा है। भट्टी के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा उन्हें कौन-सी नई जिम्मेदारी सौंपती है और आदमपुर की राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here