Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Model Town में आप नेता पर हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

Jalandhar News: Model Town में आप नेता पर हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Model Town में आप नेता पर हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

जालंधर: मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर आप नेता को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान लक्की ओबेरॉय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लक्की आज सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए आए हुए थे। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर उन पर हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं।

गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने थार में सवार होकर जा रहे लक्की पर करीब 7 से 8 गोलियां चलाई जिसमें से कुछ गोलियां मृतक की छाती और सिर में लगी। घटना की सूचना मिलते ही इन्वेस्टिगेशन टीम के एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here