- जालंधर, ENS: वेरका मिल्क प्लांट के निकट स्थित आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरपाल सिंह निवासी अशोक विहार कालोनी, वेरका मिल्क प्लांट के निकट के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आकृषि जैन ने बताया कि 22 जून को डॉ. संदीप शर्मा निवासी वीनस वैली के बयान पर फायरिंग का मामला दर्ज किया गया था।