Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पॉश इलाके में हुई स्नैचिंग मामले में ACP का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: पॉश इलाके में हुई स्नैचिंग मामले में ACP का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पॉश इलाके में हुई स्नैचिंग मामले में ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बाइक सवार 2 बेखौफ लुटेरे 56  वर्षीय महिला के कान की बाली झपटकर फरार होने के मामले में ACP Manmohan Singh का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह इलाका पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7, कमिश्नरेट पुलिस के क्षेत्र में आता है।

यह घटना पीड़िता के कान के झुमके अज्ञात बदमाशों द्वारा झपट लिए जाने से जुड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं,  मामला दर्ज किया और गहन जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जनता से अनुरोध है कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें या उसे न फैलाएं और जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

ये था पूरा मामले
शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में लूट की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार 2 बेखौफ लुटेरे 56 वर्षीय महिला के कान की बाली झपटकर फरार हो गए। वारदात में महिला के कान से खून बहने लगा और उन्हें दो टांके लगवाने पड़े। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों लुटेरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़ा निवासी सीता देवी सुबह घर के पास रहने वाले एक परिचित के घर जा रही थीं। वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थीं कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने उनके कान की बाली जोर से खींच ली।

अचानक हुए झटके से उन्हें चक्कर आ गया और दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक पर फरार हो गए। बाली इतनी जोर से खींची गई कि सीता देवी के कान से खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कान पर दो टांके लगाए गए। थाना-7 की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here