Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Activa Blast मामला, हिरासत में लिए युवक की मां का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: Activa Blast मामला, हिरासत में लिए युवक की मां का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Activa Blast मामला, हिरासत में लिए युवक की मां का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने देर रात एक्टिवा पर हुए धमाके के मामले में CFSL टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। CFSL टीम द्वारा घटना स्थल से सैंपल लिए गए और मामले की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। पोस्ट में लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। दूसरी ओर बीएसएफ पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर हुए ब्लास्ट के बाद से युवक गुरप्रीत उर्फ कृष की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार ने कहा कि हादसे के बाद से वह पूरी रात नहीं सो पाए हैं। मां बेटे को बार-बार याद करते ही बेसुध हो जा रही है। मां का कहना है कि बेटा मुझसे कहकर गया था कि पार्सल लेना है जल्दी लौट आउंगा। वो भी काम पर गई हुई कि पता चला कि उसके बेटी की स्कूटी में ब्लास्ट हो गया है। मां ने कहा कि लोग कई तरह की अफवाहें फैला रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ मिला हुआ था लेकिन मेरा बेटा तो कभी घर से बाहर बिना मतलब के कभी नहीं जाता था। अगर काम न हो तो वह घर ही रहता था। 4 बहनों का इकलौता भाई है। मां ने कहा कि उसका बेटा गलत नहीं हो सकता। पिता कशमीर सिंह ने कहा कि वह काम पर गए थे वहीं बेटे का फोन आया कि स्कूटी में धमका हो गया है और उसको बीएसफ वालों ने पकड़ लिया है।

बेटे का फोन आते ही वह मौके पर पहुंचे लेकिन उसकी बेटे से बात नहीं हो पाई। उसने इतना देखा कि बेटे से पूछताछ की जा रही थी, मैंने देखा कि वह घायल था और गर्दन के पास जख्म था। बेटा स्कूटी के पास ही खड़ा होकर पार्सल उठाने वाले का मोबाइल पर पता ढूंढ रहा था कि इस दौरान धमाका हो गया। बेटे की उम्र अभी 20 साल है। पिता ने बताया कि बेटा 4 महीने से डिलिवरी का काम कर रहा था। उसने ही उसे काम करने के लिए कहा था। बेटा 9वीं क्लास तक पढ़ा है। पढ़ाई में रुची न होने से इससे आगे नहीं पढ़ा। आज तक कभी कि इनडिसिप्लेन की शिकायत नहीं आई। युवक की नानी का भी घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। नानी ने कहा कि उसका दोहता बेकसूर है।

बीएसएफ के पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर हुए स्कूटी में विस्फोट के बाद परिवार का बुरा हाल है। परिवार के साथ मोहल्ले के लोग मिलने के लिए आ रहे हैं। मां को ढांढ़स बंधा रहे हैं। मिलने आने वाले हर महिला -पुरुष की आंख नम है। गढ़ा में स्थित युवक के घर पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि गुरप्रीत मिलनसार है। कभी उसकी शिकायत नहीं सुनी। अचानक से क्या हो गया पता नहीं। लोगों ने कहा कि वह तो इनता शुक्र मना रहे हैं कि बेटा स्कूटी से दूर था नहीं तो ये विस्फोट जानलेवा हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here