Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Activa सवार की कार से हुई जबरदस्त टक्कर, मौत

Jalandhar News: Activa सवार की कार से हुई जबरदस्त टक्कर, मौत

0
Jalandhar News: Activa सवार की कार से हुई जबरदस्त टक्कर, मौत

जालंधर, ENS: महानगर में एक एक्टिवा सवार व्यक्ति की टक्कर से मौत होने की खबर सामने आई है। घटना नकोदर हाईवे पर गांव लांबड़ा बाजार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार देर शाम कार और एक्टिवा की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक्टिवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान अमरीक सिंह वासी गांव कल्याणपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद लांबड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले सिविल अस्पताल कि मौर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक अमरीक सिंह काम से वापिस घर लोट रहा था इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया और पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here