Blog

  • Jalandhar News: Thar चालकों ने Property Dealer मनदीप गोरा पर की फायरिंग, साथी की टांग में लगी गोली, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Thar चालकों ने Property Dealer मनदीप गोरा पर की फायरिंग, साथी की टांग में लगी गोली, देखें वीडियो

    फिल्लौरः शनिवार देर शाम गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिसमें गांव गढ़ा स्थित अपने ऑफिस अटवाल हाउस में प्रापर्टी डीलर मनदीप सिंह गोरा पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। इस हमले में गोरा तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके एक सहयोगी की बाईं टांग में गोली लग गई।

    घायल की पहचान संजीव के तौर पर हुई है जिसे तुरंत सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के समय हमलावर एक थार गाड़ी में सवार होकर आए थे। पहले वे कोठी खरीदने के बहाने गोरा से मिलने पहुंचे और बातचीत के कुछ समय बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

    सूचना मिलते ही थाना फिल्लौर के प्रमुख अमन सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोरा ने बताया कि फिरौती के लिए उन्हें पहले भी कई धमकियां भरी कॉल आ चुकी है।

  • Jalandhar News: ट्रैफिक व्यवस्था हुई Zero, Online चालान काटने में पुलिस बनी Hero, लोगों के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रैफिक व्यवस्था हुई Zero, Online चालान काटने में पुलिस बनी Hero, लोगों के आरोप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ की तर्ज पर नहीं मिल रही लोगों को ट्रैफिक की सुविधाएं

    जालंधर, ENS: महानगर में भले ही चंडीगढ़ की तर्ज टेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर दिया गया है। जहां इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के पहले फेज में 13 पॉइंट्स पर 142 हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। यहां नंबर प्लेट रिकग्निशन के लिए 102, रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन के लिए 40 और जनरल सर्विलांस के लिए 83 बुलेट कैमरे भी लगाए गए हैं। 4 पीटीजेड कैमरे लगाए हैं जिनकी मदद से मॉनिटरिंग एनहांस होगी।

    वहीं पुलिस द्वारा अब प्रतिदिन करीब 200 वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को शाम के समय मोबाइल पर चालान की जानकारी भेज दी जाती है। लेकिन ट्रैफिक को लेकर चंडीगढ़ के लोगों को जो सुविधाएं ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी जा रही है, उसे शायद जालंधर पुलिस अभी तक फॉलो नहीं कर पाई है। यहीं कारण हैकि जालंधर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है।

    हालात यह हो गए हैकि पहले तो लोग लाइट ग्रीन होने का इंतजार करते थे, लेकिन अब जैब्रा क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों को देखकर रॉंग साइड से वाहन ले जा रहे है। जिसके कारण सड़क हादसे होने का खतरा बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि रोजाना भारी संख्या में एक्टिव हुए चौंकों से वाहन चालक रॉंग साइड से वाहन लेकर गुजर रहे है, लेकिन शायद कुछ ही लोगों के पुलिस द्वारा ऑनलाइन चालान काटे जा रहे है। नाम ना छापने की शर्त पर लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा जैब्रा क्रॉसिंग को लेकर जागरूक नहीं किया गया और ना ही सेमिनार लगाए गए।

    वहीं कुछ लोगों को तो अभी तक जैब्रा क्रॉसिंग के बारे में जानकारी भी नहीं है। एक्टिव चौंकों की कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि जैब्रा क्रॉसिंग से कुछ वाहन ही पीछे खड़े है, लेकिन अधिकतर वाहन जैब्रा क्रॉसिंग से आगे खड़े दिखाई दे रहे है। ट्रैफिक व्यवस्था के हालात अन्य वीडियो में देखे जा सकते है। जिसमें भगवान वाल्मीकि चौक से बाबा साहेब अंबेडकर चौक तक ट्रैफिक व्यवस्था इस कदर चरमराई हुई है कि 5 मिनट के समय को 15 से 30 मिनट में तय करने में लग जाता है। ऐसे में अगर वाहन चालक जैब्रा लाइन को क्रॉस कर लेता है तो पुलिस उसका कैमरे से तस्वीर लेकर ऑनलाइन चालान काटकर उनके फोन नंबर पर लिंक भेज देती है।

    लोगों का कहना हैकि नियमों के अनुसार टोल प्लाजा पर भी 500 मीटर तक ट्रैफिक होने पर टोल फ्री मिल जाता है। लेकिन शहर में भगवान वाल्मीकि चौक से बाबा साहेब अंबेडकर चौक तक भारी ट्रैफिक होने पर पुलिस सुविधा देने की जगह जैब्रा लाइन हल्की क्रॉस होने पर ट्रैफिक नियम तोड़ने का हवाला देकर उसका ऑनलाइन चालान काट रही है और इसे चंडीगढ़ की तर्ज पर ट्रैफिक नियम की पालना बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है। जबकि दूसरी ओर पुलिस रोजाना भारी संख्या में चालान काटकर खजाने भरने में लगी हुई है।

    शायद पुलिस खजाने भरने के चक्कर में रॉंग साइड से गुजर रहे वाहन के साथ अन्य वाहन की टक्कर पर बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रही है। कुछेक लोगों का कहना है कि पहले ही शहर में क्राइम व्यवस्था चरम पर है। सरेआम लूटपाट की घटनाएं होने से लोग परेशान है। दूसरी ओर अब पुलिस लोगों को जागरूक करने से पहले ही अपनी समय सीमा निर्धारित कर देती है। यही कारण यह है कि अब पुलिस ऑनलाइन चालान काट रही है।

    लोगों ने कहा कि जालंधर की ट्रैफिक पुलिस चंडीगढ़ की तर्ज पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान काटकर अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है। लेकिन चंडीगढ़ की तर्ज पर पहले सुविधाएं देने के बारे में ऐलान क्यों नहीं कर रही।

  • आज का राशिफल 19 अक्टूबर, 2025

    आज का राशिफल 19 अक्टूबर, 2025

    मेष राशिफल आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। आज किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। इस वक्त बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय बीतेगा । काम को लेकर की गई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद होगी। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त होगी।

    वृषभ राशिफल:आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा।

    मिथुन राशिफल: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आज आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा।

    कर्क राशिफल: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के बडों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा । समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

    सिंह राशिफल: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना तालमेल बनेंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे । कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएं । ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी । कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं । परंतु दूसरों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें । धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी। आज ऑफिस में आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी।

    कन्या राशिफल: आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है । विद्यार्थियों को आज मानसिक उलझने लेने से बचना चाहिए, जिससे वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सकें।

    तुला राशिफल: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना, आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    वृश्चिक राशिफल:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी । आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे।

    धनु राशिफल: आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना, तथा मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। कुछ बीती हुई गलतफहमियां दूर होने से भाइयों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आयेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे।

    मकर राशिफल: आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है । आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगे। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

    कुंभ राशिफल:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनायेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्ते को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है । कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का नया तरीका बता सकता है। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी ख़ुशी में इजाफा होगा।

    मीन राशिफल: आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कारोबार में बाहरी लोगों के दखल से चुनौतियां रहेंगी। बेहतर होगा सब काम अपनी देखरेख में ही करवाएं । आपके पॉजिटिव विचार आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगे । इसकी वजह से जीवन के कुछ क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा । आज का दिन अनुकूल है। आपके काम सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी।

  • Punjab News: DIG पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: DIG पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को निलंबित कर दिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले सीबीआई ने उन्हें रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर कथित रूप से लाखों रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।

     

    बता दें कि CBI ने DIG भुल्लर और उनके एजेंट कृष्नु को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्रा से 8 लाख रिश्वत लेते हुए पहले एजेंट कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा गया था। फिर CBI ने साथ जाकर DIG को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी है कि कृष्नु ही DIG को रिश्वत के लिए शिकार खोजकर देता था। वह DIG का प्राइवेट आदमी है।

    शुक्रवार को DIG और कृष्नु को चंडीगढ़ स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने चंडीगढ़ की कोठी में 5 जगह कैश और गोल्ड छुपा रखा था। छापा मारने गई CBI की टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि DIG ने बेड के अंदर कैश रखा था।

    क्रॉकरी की अलमारी में भी निचले हिस्से में कैश भरा हुआ था, जिसे लॉक किया गया था। DIG ने सामान की 2 आलमारियों में सोना छिपाकर रखा था। कैश और गोल्ड को इस तरह से रखा गया था कि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो।

    DIG भुल्लर की एक महीने की सैलरी करीब 2.64 लाख रुपए बनती थी, लेकिन कैश और गोल्ड बरामदगी से पता चला कि वह लग्जरी लाइफ जी रहे थे। लुधियाना में उनके समराला फार्महाउस से जो शराब की बोतलें मिली हैं, उनमें से कई 50 हजार से ज्यादा कीमत की हैं।

  • Himachal News: देहलां में सड़क किनारे पड़ा मिला देसी कट्टा, देखें वीडियो

    Himachal News: देहलां में सड़क किनारे पड़ा मिला देसी कट्टा, देखें वीडियो

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव देहलां में सड़क किनारे पड़ा देसी कट्टा मिला है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम निवासी संतोषगढ़, ने फोन पर पुलिस को सूचना दी कि गांव देहलां में होटल सोनी एरीना के सामने सड़क किनारे एक लावारिस कैरी बैग पड़ा है जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है।

    इसी सूचना पर उप निरीक्षक पवनिंदर प्रसाद अपनी टीम सहित मौके पर पहुँचे जहाँ होटल सोनी एरीना के सामने गैराज के आगे प्रांगण में ज़मीन पर पड़े डिस्पोजेबल कैरी बैग बरामद हुआ I उक्त कैरी बैग को खोलकर चैक करने पर एक देसी कट्टा बिना मार्का व विना जिन्दा रौंद पाया गया । मौके पर पुलिस द्वारा सरसरी पूछताछ करने पर लोगों ने इस पर अपनी अनभिज्ञता व्यक्त की। जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 25-54-59, आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: BJP ने इस नेता को पार्टी से किया निष्कासित, आदेश जारी

    Jalandhar News: BJP ने इस नेता को पार्टी से किया निष्कासित, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: शहरी इकाई ने अपने नेता कृष्ण लाल शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पार्टी के प्रेस नोट में कहा गया है कि श्री शर्मा हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे बयान दे रहे थे, जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे।

    प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्हें तुरंत पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। प्रेस नोट में यह भी बताया गया है कि अब उनकी किसी भी गतिविधि का पार्टी से कोई संबंध नहीं रहेगा। यह जानकारी भाजपा जिला प्रधान सुनील शर्मा ने दी।

  • Punjab News: तीन नकाबपोशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर लूटी कार

    Punjab News: तीन नकाबपोशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर लूटी कार

    लुधियाना: हंबड़ा रोड पर देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर उसकी कार लूट ली। हमले के दौरान न्यू पटेल नगर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर हरि मोहन बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू हंबड़ा रोड स्थित पटाखा बाजार से पटाखे खरीदने के बाद अपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने परिवार के लिए खाना खरीदने के लिए एक भोजनालय पर गाड़ी रोकी तो वहां से निकले तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बिट्टू ने बताया कि बदमाशों ने पहले उन्हें कार से बाहर निकाला और चाबी छीन ली।

    जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश कार, पटाखों और जरूरी दस्तावेजों समेत फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीएयू पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

  • बिहार में पहुंचे CM Nayab Saini, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- ‘पिछली सरकारों ने गरीबों के हितों की अनदेखी की’

    बिहार में पहुंचे CM Nayab Saini, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- ‘पिछली सरकारों ने गरीबों के हितों की अनदेखी की’

    चण्डीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार अब विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता का विश्वास एनडीए सरकार में और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पुनः एनडीए की सशक्त, स्थिर और सुशासित सरकार का गठन होगा, जिससे प्रदेश तीव्र गति से विकास एवं समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने आज बिहार के दौरे पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। यहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरजेडी–कांग्रेस गठबंधन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबों के हितों की अनदेखी की और बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं ने झूठे वादों से सत्ता हासिल की और जनता को गुमराह किया।

    उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को “जंगलराज” से निकालकर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। आज बिहार में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंची है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा–जदयू गठबंधन सरकार ने बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अब नए युग में प्रवेश कर रहा है और जनता का उत्साह इस बात का प्रमाण है।

    अपने बिहार प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में एकजुट होकर भाजपा–जदयू गठबंधन का समर्थन करें। बिहार पहुंचने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

  • 41 साल की उम्र में ऐसा लाइफस्टाइल जीते हैं Pavel Durov, लंबी उम्र का राज ये खास Secret

    41 साल की उम्र में ऐसा लाइफस्टाइल जीते हैं Pavel Durov, लंबी उम्र का राज ये खास Secret

    सेहत: टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव सिर्फ अपनी संपत्ति ही नहीं बल्कि अपने खास लाइफस्टाइल के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं। पावेल दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं परंतु उनका लाइफस्टाइल ऐसा है कि लोग उनकी अमीरी के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लग पाते। पावेल बहुत ही सिंपल लाइफस्टाइल जीते हैं परंतु सभी के मन में यह सवाल आता है कि वह कैसी जिंदगी जीते हैं? डाइट में क्या लेते हैं? ऐसे में आपको बताते हैं कि पावेल कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं।

    नशीली चीजों से रहते हैं दूर

    पावेल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने पिछले 20 साल से तंबाकू, शराब, कॉफी और नशीली चीजों से दूर बनाई है। इससे उनका दिमाग मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया वो 11 साल के थे जब उनके टीचर ने उन्हें द इल्यूजन ऑफ पैराडाइज नाम की एक किताब दी थी। इस किताब में यह बताया था कि शराब या फिर ड्रग्स लेने से शरीर में क्या होता है। जब आप शराब पीते हैं तो दिमाग के सेल्स पैरालाइज हो जाते हैं जैसे जॉम्बी में होता है। कुछ सेल्स डेड भी हो जाते हैं और फिर ठीक भी नहीं हो पाते।

    इस्तेमाल नहीं करते फोन

    दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने के बाद पावेल फोन नहीं चलाते। उन्होंने बताया कि वो सिर्फ टेलीग्राम के फीचर्स टेस्ट करने के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। कॉलेज के समय में उनके पास फोन नहीं था। उनका मानना है कि फोन हमारा असली जरुरतों से ध्यान भटका सकता है। फोन कम इस्तेमाल करने से वो अपना बेहतर ध्यान रख पाते हैं और सोसाइटी में ज्यादा योगदान दे पाते हैं। पावेल का कहना है कि उन्हें सुबह में शांति पसंद है जिसे वह सोने और सोचने में बिताते हैं।

    सुबह आते हैं अच्छे आइडिया

    पावेल ने यह भी बताया कि उन्हें अच्छे आइडिया सुबह की डेली रुटीन या फिर एक्सरसाइज के समय आते हैं। इसकी खास बात ये है कि ये वो समय होता है जब उन्होंने एक भी बार फोन नहीं देखा होता है। अगर आप दिन की शुरुआत फोन खोलकर करते हैं तो आप ऐसे बन जाते हैं जिसे बताया जाता है कि पूरे दिन क्या सोचना है। मजे की बात ये है कि दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क में से एक बनाने के बावजूद वो फोन से दूर रहते हैं। इससे असली ह्यूमन कनेक्शन को बढ़ावा मिलता है।
  • Punjab News: DIG Bhullar के रिश्वत मामले में कई पुलिस अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

    Punjab News: DIG Bhullar के रिश्वत मामले में कई पुलिस अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

    चंडीगढ़: रोपड़ रेंज के पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के घर और ठिकानों से सीबीआई को ऐसे ही 7.50 करोड़ रुपये कैश बरामद नहीं हुआ है। इसके पीछे के राज भी सामने आने लगे हैं। बिचौलिए कृष्णु ने सीबीआई पूछताछ में यह बात कबूल की है कि वह डीआईजी के कहने पर मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला, डेराबस्सी, जीरकपुर, पटियाला और अन्य बहुत सी जगहों पर बड़े लोगों से रकम पकड़ने जाता था।

    बिचौलिए ने पूछताछ में बताया कि पिछले कुछ समय से वह हर महीने डीआईजी साहब के कहने पर अलग-अलग लोगों के पास जाकर 5 से 7 लाख रुपये लेकर आता था। कई बार यह रकम डेढ़ से दो महीने के अंदर लाने के लिए कही जाती थी। बिचौलिये कृष्णू ने कहा कि वे चंडीगढ़ के कई फाइव स्टार होटलों में भी डीआईजी के कहने पर लोगों के पास जाता था, वहां लोग उसे पैकेट और छोटे बैग तक थमाते थे। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि अकेला कृष्णु ही नहीं डीआईजी भुल्लर के दो और भरोसेमंद बिचौलिए भी हैं, जो उनके लिए पैसे पकड़ने, खुफिया दस्तावेजों को लोगों तक पहुंचाने और उनके छोटे-बड़े काम करते थे।

    वहीं दूसरी ओर CBI ने इस मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है और न्यायिक विभाग के कई अधिकारियों को भी अपने रडार पर ले लिया है। एजेंसी की प्रारंभिक जांच में बातचीत, वित्तीय लेनदेन और संचार रिकॉर्ड का खुलासा हुआ है, जिससे शक पैदा हुआ है कि कुछ न्यायिक अधिकारी इस मामले में शामिल हो सकते हैं। पंजाब पुलिस के IAS और IPS अधिकारियों के अलावा, इंस्पेक्टर से लेकर पुलिस अधीक्षक तक के अधिकारियों को भी इस मामले में शामिल किया गया है।

    CBI ने एक सूची तैयार की है। सूत्रों के अनुसार, CBI अब पंजाब पुलिस के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को समन कर सकती है और पूछताछ कर सकती है जो चोरी की कारों, शराब या संपत्ति से जुड़े विवादों के मामलों की जांच कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक CBI ने पहले चरण में कुछ अधिकारियों से पूछताछ की है और अब संबंधित विभागों से आवश्यक फाइलें और रिपोर्ट मांग रही है। एजेंसी उन परिस्थितियों की भी जांच कर रही है जिनमें भुल्लर से जुड़े कुछ फैसले लिए गए थे और क्या किसी प्रकार का अनुचित प्रभाव या दबाव डाला गया था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए, CBI ने अपनी जांच तेज कर दी है। एजेंसी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे उसका पद कोई भी हो, कानून से ऊपर नहीं है। इस दौरान इस कार्रवाई ने न्यायिक विभाग के भीतर हलचल पैदा कर दी है। कई अधिकारियों ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है और दावा किया है कि वे नियमों के अनुसार काम कर रहे थे।

    उल्लेखनीय है कि CBI ने भुल्लर को पिछले शुक्रवार को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद, उसके घर, दफ्तर और अन्य जगहों पर छापेमारी की गई, जिसके नतीजे में 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना, 26 लक्ज़री घड़ियां, 108 बोतल विदेशी शराब, एक मर्सिडीज़ और एक ऑडी की चाबियां तथा 50 से अधिक बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। भुल्लर इस समय न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को एक पत्र भेजा गया है।