Blog

  • चलती कार में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    चलती कार में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    जयपुरः चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए रोड किनारे कार रोक बाहर की ओर छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। सदर व विधायकपुरी थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने आग दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट कर निकाला। वहीं इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने जलती कार की वीडियो बनाई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    जानकारी देते एसएचओ (सदर) देवेन्द्र प्रताप ने बताया कि राजपुताना शेरटन होटल से खासाकोठी की ओर जाते समय रात करीब 10:45 बजे चलती कार में आग लगी थी। चलती कार के बोनट से आग की लपटों को उठता देखकर लोगों में दहशत फैल गई। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत कार को रोड किनारे रोक दिया। आग लगी कार का गेट खोलकर तुरंत ड्राइवर ने बाहर की ओर कूदकर अपनी जान बचाई।

    देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेकर पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सदर और विधायकपुरी थाना पुलिस आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत आग लगी कार से कुछ दूरी पर ही ट्रैफिक को रोक दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर निकाला। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मुताबिक, डीजल पाइप लीक होने पर गर्म इंजन के कॉन्टैक्ट में आने से आग लगने की वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है, जांच जारी है।

  • Punjab News: ADGP वाई पूरन की मौत को लेकर MP शेर सिंह घुबाया का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: ADGP वाई पूरन की मौत को लेकर MP शेर सिंह घुबाया का आया बयान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार की मौत का मामला लगातार गरमाता दिख रहा है। इसी के चलते फिरोजपुर कांग्रेस भवन में सांसद शेर सिंह घुबाया ने पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। बातचीत के दौरान सांसद शेर सिंह घुबाया ने बताया कि हमारी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है। एक बहुत ही संवेदनशील बात सामने आई है कि हरियाणा की सरकार किस रुख पर खड़ी है।

    एक ADGP रैंक के अधिकारी को इतना अपमानित किया गया कि सरकार से दुखी होकर उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। उनके गनमैन की भी मौत की खबर सामने आई जब वे अपने हलके में जा रहे थे। अभी पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं कि क्या उनका किसी ने कत्ल किया है, यह तो पुलिस ही जांच कर रही है।

    भाजपा पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की जगह झूठे मुकदमे दर्ज कर पाला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। वे माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से मांग करते हैं कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए। अगर फिर भी भाजपा राह में रोड़ा बनेगी तो वे देश में भाजपा के खिलाफ विरोध करेंगे।

  • Ex Live-in Partner ने गर्भवती महिला का किया Murder, पति ने हमलावर को मौत के घाट उतारा

    Ex Live-in Partner ने गर्भवती महिला का किया Murder, पति ने हमलावर को मौत के घाट उतारा

    नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में बीती देर रात हिंसा का एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला की उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को पुष्टि की कि घटना के एक चौंकाने वाले मोड़ में, उसके पति ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद हमलावर की भी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शालिनी (22) पति आकाश (23) के रूप में हुई है, जिसके दो बच्चे भी हैं। वहीं हमलावर की पहचान आशु उर्फ ​​शैलेंद्र (34) के रूप में हुई है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਗਰਭਵਤੀ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹੱਤਿਆ, ਵਾਪਸੀ ਹਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪਤੀ ਨੇ ਹਮਲਾਵਰ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ!

    जानकारी देते पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि शहर के व्यस्त इलाके कुतुब रोड के पास रात करीब 10 बजे आकाश और शालिनी, शालिनी की मां से मिलने जा रहे थे, तभी आशु अचानक आया और उसने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। आकाश ने शुरुआती हमले से बचने की कोशिश की, लेकिन आशु ने ई-रिक्शा में बैठी शालिनी की ओर मुड़कर उस पर कई बार चाकू से वार कर दिए।

    घायल होने के बावजूद आकाश ने जवाबी हमला किया और आशु से हथियार छीनकर संघर्ष के दौरान उसे चाकू मार दिया। शालिनी के भाई रोहित सहित स्थानीय निवासियों ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां शालिनी और आशु को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आकाश की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    जांचकर्ताओं ने तीनों व्यक्तियों से जुड़े एक जटिल अतीत का खुलासा किया है। कुछ साल पहले, घरेलू कलह के कारण शालिनी कुछ समय के लिए आकाश से अलग हो गई थी और आशु के साथ रहने लगी थी। हालांकि, बाद में उसने आकाश के साथ सुलह कर ली और अपने रिश्ते को फिर से शुरू कर दिया, अपने 2 बच्चों के साथ उसके साथ ही रहने लगी। इसी बात से आशु नाराज हो गया और उन पर हमला कर दिया।

  • Ayodhya दीपोत्सव में फिर टूटा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, सरयू नदी के घाट पर जलेंगे दीपक

    Ayodhya दीपोत्सव में फिर टूटा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, सरयू नदी के घाट पर जलेंगे दीपक

    नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं में दीवाली का उत्साह लगातार दिख रहा है। ऐसे में इस साल भी अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूट गया है। जनवरी से जून 2025 तक 23 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओ दर्शन के लिए पहुंचे हैं। अभी भी दीपोत्सव महोत्सव के दौरान ये संख्या अभी और भी बढ़ सकती ह। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने खास इंतजाम भी किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कहीं भी दिक्कत न हो। दीपोत्सव महोतस्व में भी सरयू नदी के 56 घाटों पर 28 लाख दीए प्रजव्वलित किए जाएंगे। इस तरह दीपोत्सव से माहौल और भी अच्छा हो जाएगा।

    2017 से चल रहा है दीपोत्सव

    अयोध्या में दीपोत्सव 2017 से शुरु हुआ है। इस दौरान यहां पर 1,78,32,717 भारतीय और 25,141 विदेशी पर्यटक पहुंचे। ऐसे ही साल 2017 में कुल 1,78,57,858, श्रद्धालुओं ने रामनगरी में आकर दर्शन पूजा की। दीपोत्सव के दूसरे साल 2018 में 1,95,34,824 भारतीय और 28,335 विदेशी नागरिकों ने रामनगरी में दर्शन किया। कुल मिलाकर 1,95,63,159 लोगों ने साल 2018 में अयोध्या में दर्शन पूजन किया। साल 2019 में 2,04,63,403 भारतीय और 38,321 विदेशी मिलकर कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किए साल 2020 में कोरोना के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी मिली थी। इस साल 61,93,537 भारतीय और 2611 विदेशी मिलाकर कुल 61,96,148 सैलानी अयोध्या में पहुंचे। साल 2021 में 1,57,43,359 भारतीय और 31 विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। 2021 में कुल 1,57,43,390 श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन के लिए आए। 2022 में 2,39,09,014 भारतीय और 1465 विदेशी पर्यटक अयोध्या में दर्शन के लिए पहुंचे। कुल मिलाकर 2,39,10,479 पर्यटक अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे। 2023 में भारतीय 5,75,62,428 और 8468 विदेशी पर्यटक आए। इस तरह कुल 5,75,70,896 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद 2024 में 16,43,93,474 भारतीय और 26048 विदेशी श्रद्धालु आए। इस तरह कुल 16,44,19,522 लोगों ने अयोध्या दर्शन किए। 2025 में जनवरी से लेकर जून तक 23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी समेत कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन के लिए पहुंचे।

    सरयू नदी के घाट पर जलाए जाएंगे 28 लाख दीए

    दोपोत्सव के दौरान रविवार यानी आज सरयू नदी के 56 घाटों पर 28 लाख दिए सजाए जाएंगे घाट संख्या 10 पर 80 हजार दीयों के साथ स्वास्तिक बनाया जाएगा। इसके लिए 33 हजार वालंटियर्स भी तैनात किए गए हैं। दीयों में तेल भरने के लिए सरसों के तेल की एक-एक बोतल दी गई है। सभी वालंटियर्स को सूती कपड़ों में आने के लिए निर्देश दिए गए हैं और बिना पहचान पत्र के किसी को भी एंट्री नहीं है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि हर घाट पर निर्धारित संख्या में कैंडल, माचिस और प्रज्वलन सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। विश्ववि्दयालय की 2000 लोगों की टीम लगाई गई है।
  • Punjab News: दशहरा ग्राउंड में पटाखे की दुकान पर लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: दशहरा ग्राउंड में पटाखे की दुकान पर लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर में दिवाली की पूर्व संध्या पर पटाखों की दुकान पर आग लगने का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर आग ज्यादा फैलकर पास की दुकानों में पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/massive-fire-breaks-out-at-firecracker-shop-in-hoshiarpur/

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी जो पटाखे की दुकान में रखे सकाई शोट तक पहुंच गई। आनन-फानन में किसी ने सकाई शोट को लात मारकर गिरा दिया जो बाद में दूसरी दुकानों में घुसने लगा, लेकिन किसी ने तत्परता दिखाते हुए सकाई शोट को सीधा किया और मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अगर मार्किट में फायर बिग्रेड की गाड़ी मौजूद न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    वहीं मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाए कि मार्किट में जितनी दुकानें अलॉट की हैं, उससे ज्यादा दुकानें लगी हुई हैं। जो ज्यादा दुकानें लगी हैं उनसे भी पैसे लेकर अस्थाई रूप से बिजली के कनेक्शन दिए गए है जिसके चलते बिजली का लोड ज्यादा बढ़ गया और शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस तरह की लापरवाही से काफी नुक्सान हो गया है। अगर मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौजूद न होती तो बड़ी जनहानि हो जाती। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस और ध्यान दिया जाए और अवैध रूप से लगी दुकानों को हटाया जाए।

  • Meesho को SEBI से मिली Approval, जल्द कंपनी मार्केट उतारेगी IPO

    Meesho को SEBI से मिली Approval, जल्द कंपनी मार्केट उतारेगी IPO

    मुंबईः ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए SEBI से अप्रूवल मिल गया है। मीशो ने सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास IPO के लिए अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) जमा कर दिया है।

    मीशो फ्रेश इश्यू यानी नए शेयर जारी कर करीब 480 मिलियन डॉलर (4,221 करोड़ रुपए) जुटाएगी। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) में 300 मिलियन डॉलर (2,638 करोड़ रुपए) के शेयर बेचे जाएंगे। वहीं कुल मिलाकर IPO का साइज 800 मिलियन डॉलर (7,036 करोड़ रुपए) का होगा। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी टेक अपग्रेड, ब्रांड बिल्डिंग और जनरल कॉर्पोरेट खर्चों पर करेगी।

    मीशो को ₹70,360 करोड़ वैल्यूएशन की उम्मीद
    बुक बिल्डिंग प्रोसेस अभी 30-45 दिन चलेगा, उसके बाद IPO लॉन्च होगा और वैल्यूएशन फाइनल होगी। लेकिन आमतौर पर कंपनियां IPO में 10% शेयर बेचती हैं, तो मीशो की वैल्यूएशन 8 बिलियन डॉलर (70,360 करोड़ रुपए) के आसपास सेट होने की उम्मीद है।

    OFS में कौन बेचेगा शेयर?
    OFS में मीशो के पुराने इनवेस्टर्स जैसे पीक XV पार्टनर्स, एलिवेशन कैपिटल, वेंचर हाईवे (अब जनरल कैटेलिस्ट का हिस्सा), वाई कॉम्बिनेटर और बाकी लोग अपने शेयर बेचेंगे। साथ ही कंपनी के फाउंडर्स विदित आत्रे और संजीव बरनवाल भी अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, FY24 में कंपनी का रेवेन्यू 7,615 करोड़ रुपए था, लेकिन लॉस 305 करोड़ का रहा था। FY25 में लॉस और बढ़कर 3,941 करोड़ हो गया। इसकी वजह यह थी कि कंपनी ने अमेरिका के डेलावेयर से भारत शिफ्ट करने पर एक्स्ट्रा खर्चे किए थे।
    अगर यह एक्स्ट्रा खर्च हटा दें तो कंपनी का FY25 का लॉस सिर्फ 108 करोड़ रह जाता।

  • 54 साल बाद खुला बांकेबिहारी मंदिर का तोषखाना, देख सब रह गए हैरान

    54 साल बाद खुला बांकेबिहारी मंदिर का तोषखाना, देख सब रह गए हैरान

    मथुराः बांके बिहारी मंदिर का खजाना 54 साल बाद खोला गया। 160 साल पुराने इस खजाने को लेकर बहुत उम्मीद थी। पहले दरवाजे को जब काटा गया, तो एक लोहे, एक लकड़ी का बॉक्स और 3 कलश मिले। जब बॉक्स खोले गए, तो उसके अंदर ज्वेलरी बॉक्स मिले। लोगों में खुशी हुई। लेकिन, जब ज्वेलरी बॉक्स खोले गए, तो वो खाली थे।

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्च प्रबंधन समिति आदेश पर खुले खजाने में करीब साढ़े तीन घंटे तक खोजबीन के बाद बक्सों में बंद कुछ बर्तन, खाली संदूक, एक छोटा चांदी का छत्र और जेवरात के कुछ खाली बाक्स मिले। खजाने का दरवाजा खुला तो काफी मलबा भी निकला।

    मंदिर खुलने का समय होने के कारण फिर से खजाने के दरवाजे पर सील लगा दी गई। वर्ष 1971 में अंतिम बार खजाना खोला गया और उसमें रखे ठाकुर जी के चढ़ावे के जेवरात व अन्य वस्तुएं एक बक्से में रखी गई थीं। बाद में भूतेश्वर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में एक लाकर लेकर वह बक्सा लाकर में रख दिया गया। तब से खजाने में सील लगी थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई उच प्रबंधन समिति के निर्देश पर शनिवार को फिर खजाना खोला गया। मंदिर के पट बंद होने के बाद सिविल जज जूनियर डिवीजन शिप्रा दुबे की अगुवाई में अधिकारियों की टीम दोपहर करीब एक बजे मंदिर पहुंची। करीब डेढ़ बजे खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई।

  • Jalandhar News: BSF का Millet Mela Exhibition, IG अतुल फुलजले ने जवानों की Diet को लेकर दी खास जानकारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BSF का Millet Mela Exhibition, IG अतुल फुलजले ने जवानों की Diet को लेकर दी खास जानकारी, देखें वीडियो

    जालंधरः बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की ओर से जालंधर में मिलेट मेले का आयोजन किया गया। बीएसएफ हैडक्वार्टर के आईजी अतुल फुलजले खासतौर पर मेले में पहुंचे और मौजूद जवानों व उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

    मेले में बीएसएफ की विभिन्न बटालियनों द्वारा मिठाइयों, कपड़ों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और खान-पान के रंग-बिरंगे स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान दीवाली के सामान के स्टाल भी लगे और खासकर मिलेट के ट्रेडर्स ने स्टाल लगाकर मिलेट से बनी विभिन्न चीजों की प्रदर्शनी लगाई।

    मीडिया से बातचीत करते बीएसएफ हैडक्वार्टर के आईजी अतुल फुलजले ने बताया कि मिलेट का भोजन में होना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसी के चलते हम जवानों के भोजन में खासतौर पर मिलेट से बनी चीजें उपयोग में लाते हैं, ताकि वह स्वस्थ रह सकें और देश की रक्षा बेहतर तरीके से कर सके। जवानों के लिए मिलेट का सूप, बाजरे की रोटी और अन्य चीजें बनाते है, जो जवानों को स्वस्थ रखे। इसी के चलते वैंडरों को इस मेले में स्टाल लगाने के लिए आमंत्रित किया जाता है और पूरे साल उनसे मिलेट से बनी वस्तुएं भी खरीदी जाती हैं।

    वहीं दूसरी और उन्होंने बताया कि जैसे पंजाब में बहुत भीषण बाढ़ आई थी जिससे पंजाब के कई जिलों में लोग प्रभावित हुए थे। इन बाढ़ के इलाकों में जवानों ने डे-नाइट ड्यूटी करके फिरोजपुर के करीब 5000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया था। इसी के साथ 8000 के करीब पशुओं को भी बचाया गया था। वहीं लोगों में बीमारी न फैले इसके लिए बीएसएफ ने विभिन्न कैंप भी लगाए गए थे। वहीं जहां भी तबाही हुई वहां जवानों ने सिर्फ 15-20 दिनों में ही रिकंस्ट्रक्ट किया था। वहीं बीएसएफ के जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों से निपटकर लोगों को सुरक्षा भी प्रधान की। इसी के चलते सारे बड़े अधिकारी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे, ताकि उन्हें आगे भी देश की सेवा करने की प्रेरणा मिलती रही और वह और अच्छे तरीके से काम कर सकें।

  • दिवाली से पहले खराब हुई Delhi-NCR की हवा, इन इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI

    दिवाली से पहले खराब हुई Delhi-NCR की हवा, इन इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI

    नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में दीवाली से पहले ही वायु प्रदूषण के कारण हालात खराब हो गए हैं। लगातार चार दिनों से हवा की गुणवत्ता गिरती जा रही है। इसके कारण शहर धुएं और धुंध की चादर में लिपट चुका है। लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और कम विजिबिलिटी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की पूरी एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 5:30 बजे 274 दर्ज किया गया है। यह एक्यूआई खराब श्रेणी में आता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का यह अनुमान है कि दीवाली के बाद पटाखों और पराली जलाने से स्थिति और खराब हो सकती है।

    धुंध के कारण कम हुई विजिबिलिटी

    दीवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। सुबह के समय धुंध और धूल के कारण से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इसके कारण ट्रैफिक और दैनिक जीवन प्रभावित भी हो रहा है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, बारापुला के आस-पास एक्यूआई 290 (खराब श्रेणी) और अक्षरधाम के पास 426 (गंभीर श्रेणी) तक पहुंच गया। आनंद विहार में एक्यूआई 404, वजीरपुर में 361, विवेक विहार में 349, द्वारका सेक्टर-8 में 327, आरेक पुरम में 322, सिरीफोर्ट में 317, जहांगीरपुरी में 314, नेहरु नगर में 310, अशोक विहार में 304 और बवाना में 303 दर्ज किया गया है। ये आंकड़े बताते हैं कि शहर के ज्यादातर इलाकों में बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में एक्यूआई पहुंच चुका है।

    एनसीआर में बिगड़ा हवा का स्तर

    दिल्ली का प्रदूषण सीमाओं को लांघकर गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद तक फैल चुका है। नोएडा में एक्यूआई 312, गुरुग्राम में 258, गाजियाबाद में 324 और फरीदाबाद में 190 दर्ज किया गया है। इन इलाकों में धुंध की चादर बिछ गई है। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिताएं बढ़ चुकी है। वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ती धूल और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने जैसे मुख्य कारण जिम्मेदार हैं।

    दीवाली के बाद बढ़ेगा खतरा

    एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, 20 अक्टूबर को एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकता है वहीं दीवाली के बाद यह गंभीर स्तर को छू सकता है। परिवहन उत्सर्जन 15-16% योगदान दे रहा है वहीं पराली जलाने का असर सिर्फ 2-5% है। अधिकारियों ने पटाखों पर प्रतिबंध और GRAP-1 उपायों को सख्ती से लागू करने का भी आह्वान किया है।
  • दोस्त ने नाबालिग पर चाकू से किया हमला, गंभीर घायल

    दोस्त ने नाबालिग पर चाकू से किया हमला, गंभीर घायल

    भीलवाड़ाः एक नाबालिग पर उसके ही पुराने दोस्त द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहोल है।

    जानकारी मुताबिक, भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पीछे महाराज की होटल के पास रहने वाला हनुमान (17) पुत्र ओमपुरी शनिवार रात पास की एक दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान महाराज की होटल और गौतम डेयरी के बीच उसे उसके ही पुराने दोस्त सचिन ने रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए जो नाबालिग के सीधा सीने और हाथ में लगे। बीच बाजार हमला करने के बाद आरोपी सचिन मौके से फरार हो गया। बाजार में इस तरह की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

    मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल नाबालिग को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना मिलने के बाद प्रताप नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल नाबालिग के बयान लिए। यह चाकूबाजी क्यो हुई, फिलहाल इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।