Blog

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस और भाई दूज की दी बधाई

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस और भाई दूज की दी बधाई

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस और भाई दूज के पावन पर्वों के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, उन्होंने हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों के सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

    नायब सिंह सैनी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पवित्र त्यौहार प्रकाश, समृद्धि और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है। ये हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देते है। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की याद दिलाती है। विश्वकर्मा दिवस हमारे कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमिकों के अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर है, जो प्रदेश की प्रगति की नींव हैं। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और सुदृढ़ करता है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत का गौरव है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष में जनकल्याण, समावेशी विकास और सुशासन के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं ने लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां प्रदेशवासियों के अटूट समर्थन और सहयोग का परिणाम हैं।

    सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली के इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें, प्रदूषण मुक्त उत्सव मनाएं और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की ।

  • Punjab News: इस शहर की DC ने Old Age Home में जाकर मनाई दीवाली, देखें वीडियो

    Punjab News: इस शहर की DC ने Old Age Home में जाकर मनाई दीवाली, देखें वीडियो

    होशियारपुर: शहर में डीसी मैडम आशिका जैन और रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से दीवाली का त्योहार मनाया गया। इसका आयोजन ओल्ड ऐज होम और बाल सुधार गृह में जाकर किया गया। मौके पर बात करते हुए डीसी मैडम आशिका जैन ने कहा कि आज रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से एक अलग तरह की पहल शुरु की गई है।

    इस पहल के अंतर्गत वह सबसे पहले ओल्ड ऐज होम गई। वहां पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ दीवाली के पावन त्योहार पर खुशियां साझा की। इस दौरान उन्हें दीवाली के मौके पर कंबल और मिठाईयां भी बांटी गई। इसके बाद पूरी टीम बाल सुधार पहुंची।

    बाल सुधार में पहुंचकर डीसी मैडम उन बच्चों के साथ मिली जो किसी वजह से गलत रास्ते पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से इन बच्चों की जिंदगी को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    डीसी मैडम ने आगे कहा कि आज इन बच्चों और बुजुर्गों के साथ दीवाली मनाकर उन्हें बहुत ही खुशी और सुकून का अनुभव हुआ है।

  • कुटलैहड़ के 17 परिवारों को बांटे 1.59 लाख के आर्थिक चैक, दर्जनों जरूरतमंदों को दी राशन किटें

    कुटलैहड़ के 17 परिवारों को बांटे 1.59 लाख के आर्थिक चैक, दर्जनों जरूरतमंदों को दी राशन किटें

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र के 17 जरूरतमंद परिवारों को कुल 1.59 लाख रुपये के आर्थिक चैक वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने दर्जनों परिवारों को राशन किटें भी प्रदान कीं। विवेक शर्मा ने बताया कि इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य उन परिवारों को राहत पहुंचाना है जो किसी कारणवश आर्थिक कठिनाई से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई परिवारों को दवाइयों, बेटियों की शादी, या अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए समय पर मदद की आवश्यकता होती है, और सरकार तथा जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे ऐसे जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहें।

    विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र में लगातार सहायता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें पात्र लोगों को आर्थिक सहयोग, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “हमारा संकल्प है कि कुटलैहड़ का कोई भी जरूरतमंद परिवार मदद से वंचित न रहे। हर गरीब परिवार को समय पर दवाई, बेटी की शादी और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सहायता मिले — यही हमारी प्राथमिकता है।

    इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे जरूरतमंद परिवारों की पहचान करें जिन्हें तत्काल सहयोग की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं पार्टी प्रमुख मौजूद रहे।

  • Parents बने राघव-परिणीति, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    Parents बने राघव-परिणीति, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी परिणीति ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। ऐसे में दीवाली के साथ-साथ उनके घर में डबल खुशियां आई हैं। परिणीति हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुई थी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    Parineeti Chopra and Raghav Chadha Welcome Their First Child, Fans Celebrate the News

    दीवाली के मौके पर घर में गूंजी किलकारियां

    दीवाली के खास मौके पर परिणीति और राघव चड्ढा के परिवार में खुशी का माहौल डबल हो गया है। इस गुड न्यूज के बाद सभी इमोशनल हो गए हैं। परिणीति बेटे की मां बनी है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। राघव ने नजर न लगने वाली इमोजी के साथ इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। राघव ने लिखा कि – ‘वो आखिरकार आ गया है हमारा बेबी बॉय हमारा बेटा। हम सच में इससे पहले कि जिंदगी को अब याद नहीं रख सकते। हमारी बांहे हमारे दिल भर गए हैं। पहले एक-दूसरे के साथ हम थे लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है। दिल से परिणीति और राघव’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

    सेलेब्स ने जमकर दी बधाई

    शादी के दो साल बाद कपल के घर नन्हे राजकुमार का आगमन हुआ है। ऐसे में फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी सेलेब्स उन्हें बधाई देते हुए दिख रहे हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कृति सेनन, अनन्या पांडे से लेकर सेलेब्स ने उन्हें बेस्ट विशेज भी दी है। वहीं फैंस की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है। उनका कहना है कि दीवाली के मौके पर इससे बड़ी कोई खुशखबरी नहीं हो सकती। राघव-परिणीति को दीवाली का सबसे खास गिफ्ट मिला है।

    कुछ समय पहले दी थी गुडन्यूड

    बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा ने दो महीने पहले ही प्रेग्नेंसी न्यूज सभी के साथ शेयर की थी। 25 अगस्त को एक इंस्टा पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक केक की तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा था कि – ‘1+1=3’। केक पर नन्हे पैरों के निशान बने थे। इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर की थी जिसमें वो पति राघव का हाथ पकड़ सुकून से वॉक करती हुई दिख रही थी। कैप्शन में कपल ने लिखा था कि – ‘हमारा लिटिल यूनिवर्स आने वाला है। हम काफी ज्यादा ब्लेस्ड फील कर रहे हैं’। एक्ट्रेस की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और उस समय भी सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई और गुड विशेज देते हुए दिखे थे।
  • Punjab News: खो के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: खो के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले का ताजपुर गांव में रविवार देर शाम को एक खो (कपड़े के टुकड़े) के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 3 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु कर दिया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਤਾਜਪੁਰ ਪਿੰਡ ‘ਚ ਕੱਪੜਿਆਂ ਦੇ ਗੋਦਾਮ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ

    आग इतनी बढ़ गई कि दमकल विभाग की 2 और गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, खुले प्लांट में सामग्री पड़ी हुई थी जिस पर पटाखे की चिंगारी गिर गई। इससे आग भड़क गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ गई।

    आग इतनी बढ़ गई कि उसने भयानक रुप ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि सारा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। दमकल विभाग के कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं। फिलहाल अभी तक आग पर नियंत्रण पाया जा रहा है।

    गोदाम के मालिक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है हालांकि राहत की बात यह है कि इस आग के कारण किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारण का पता कर रही है।

     

  • Paris में विरासत ए पंजाब की ओर से किया गया दीवाली मेले का आयोजन, देखें वीडियो

    Paris में विरासत ए पंजाब की ओर से किया गया दीवाली मेले का आयोजन, देखें वीडियो

    फ्रांस: राजधानी पेरिस में दीवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका आयोजन विरासत ए पंजाब की ओर से किया गया। विरासत ए पंजाब की ओर से दीवाली मेला लगाया गया जिसमें समाज के हर धर्म के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए गए और सभी को सांझा होने व एकता का संदेश दिया गया।

    विरासत ए पंजाब एसोसिएशन के सदस्य ने बताया कि हमने यह एसोसिएशन 2022 में बनाई थी। इसका मकसद था कि आने वाली पीढ़ी पंजाबियत से जुड़ी रहे। उन्हें पंजाब के बारे में बताया जाए। हम जल्द पंजाबी की कक्षाएं भी लगाएंगे जिनमें बच्चों को पंजाबी सिखाई जाएगी।

    एसोसिएशन की मेंबर राजविंदर कौर ने बताया कि हम फ्रांस में रहकर यहां के लोगों को अपना कल्चर बताएं। इनके साथ ही अपने बच्चों को भी अपने सभ्याचार के साथ जोड़कर रखें। आने वाली पीढ़ी भी पंजाबी सभ्याचार याद रखे।

     

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: देहात पुलिस ने शनिवार को अजनाला के गांव रूड़ेवाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों बदमाशों को पहले करनाल से गिरफ्तार किया गया था और हथियार बरामदगी के लिए उन्हें अमृतसर लाया गया था। जैसे ही पुलिस टीम बदमाशों के पास से पिस्तौल बरामद कर रही थी, दोनों ने अचानक पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी कुछ दिन पहले रामदास इलाके में एक दुकानदार पर गोली चलाने की वारदात में वांछित थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों का संबंध कुख्यात गैंगस्टर जीवन फौजी गिरोह से है।

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की दीं शुभकामनाएं

    राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की दीं शुभकामनाएं

    शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

    राज्यपाल ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह रोशनी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। इस दिन दीपक न केवल घरों को सजाने के लिए, बल्कि जीवन के एक गहन सत्य को संप्रेषित करने के लिए भी जलाए जाते हैं।

    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार न केवल घरों को ही बल्कि हमारे मन और समाज को भी रोशनी से आलोकित करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस अवसर पर सब मिलकर शांति, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाएं तथा एक समृद्ध और उज्ज्वल प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों के सुखी जीवन एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

    उप-मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पर्व को आपसी मेल-जोल की भावना के साथ मनाएं ताकि सबके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैले।

  • Skin दिखेगी Naturally Glowing, इन आदतों को करें अपनी Routine में शामिल

    Skin दिखेगी Naturally Glowing, इन आदतों को करें अपनी Routine में शामिल

    सेहत: आज के समय में हर कोई यही चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं तो कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स भी इस्तेमाल करती है लेकिन फिर भी चेहरे पर निखार नहीं आता लेकिन आप अपनी डेली रुटीन की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके अपनी स्किन जवां और हेल्दी बना सकते हैं। आपको कुछ आसान और देसी नुस्खे बताते हैं जिनका इस्तेमाल पुराने लोग सदियों से कर रहे हैं। इससे आपकी स्किन ही नहीं बल्कि बाल भी हेल्दी बनेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    गर्म पानी और नींबू के साथ शुरु करें दिन

    नींबू पानी शरीर के लिए एक नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर काम करता है। ऐसे में आप गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स निकलेंगे, पाचन बेहतर होगा और मेटाबॉल्जिम भी तेज होगा। नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है तो स्किन को ग्लोइंग बनाएगा और झुर्रियों से बचाएगा। यदि आपको हल्का मीठा पसंद है तो आप इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।

    आंवला समेत खाएं ये चीजें

    किचन में ऐसे कई फूड्स हैं जो नैचुरल एंटी एजिंग के तौर पर काम करते हैं। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाएंगे। आंवला में विटामिन-सी पाया जाता है जो स्किन को ग्लोइंग और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएंगे। इसके अलावा बादाम और अखरोट जैसे नट्स भी आपकी स्किन को सॉफ्ट और बालों को मजबूत बनाएंगे।

    पूरी नींद लें

    अच्छी नींद भी आपके लिए किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है। ऐसे में 7-8 घंटे की साउंड स्लीप लें इससे स्किन रिपेयर होगी और डार्क सर्कल्स भी नहीं बनेंगे। सोने से पहले इलायची या हल्दी वाला दूध पिएं। फोन से दूरी बनाएं और अपने कमरे को शांत रखें। इससे आपको नींद अच्छी आएगी और सुबह भी चेहरा फ्रेश दिखेगा।

    हल्की एक्सरसाइज करें

    योग और हल्की एक्सरसाइज सिर्फ आपके शरीर ही नहीं बल्कि ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी बहुत जरुरी है। इससे आपकी स्किन हेल्थ अच्छी रहेगी। रोज 20-30 मिनट की वॉक, सूर्य नमस्कार या हल्की स्ट्रेचिंग आपको एक्टिव रखेगी और स्ट्रेस कम करेगी। स्ट्रेस कम होने से आपके चेहरे पर भी नैचुरली ग्लो बना रहेगा।  
  • Haryana News: ट्रक की चपेट में आने से पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: ट्रक की चपेट में आने से पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के द्वारा लगाए गए ड्रिंक एंड ड्राइव के नाके पर चैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक ट्रक ने पुलिस कर्मी को कुचल दिया। मौके पर ही पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सिपाही दीपक उम्र 25 साल के तौर पर हुई है। नाके में चैकिंग के दौरान ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

    पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सृष्टि गुप्ता और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन पहुंचे। उन्होंने शव को सेक्टर-6 के अस्पताल में भेज दिया। डीजीपी ओपी सिंह ने भी इस मामले में शोक व्यक्त किया है।

    पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि नाके के दौरान ट्रक चालक ने नाका देखकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रक को तेजी से निकालने की कोशिश की।

    इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपक को ट्रक ने कुचल दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है।