Punjab News: खो के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: जिले का ताजपुर गांव में रविवार देर शाम को एक खो (कपड़े के टुकड़े) के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 3 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु कर दिया।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਤਾਜਪੁਰ ਪਿੰਡ ‘ਚ ਕੱਪੜਿਆਂ ਦੇ ਗੋਦਾਮ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ

आग इतनी बढ़ गई कि दमकल विभाग की 2 और गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, खुले प्लांट में सामग्री पड़ी हुई थी जिस पर पटाखे की चिंगारी गिर गई। इससे आग भड़क गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ गई।

आग इतनी बढ़ गई कि उसने भयानक रुप ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि सारा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। दमकल विभाग के कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं। फिलहाल अभी तक आग पर नियंत्रण पाया जा रहा है।

गोदाम के मालिक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है हालांकि राहत की बात यह है कि इस आग के कारण किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारण का पता कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *