ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर्स एंड रैंजर्स शाखा द्वारा बनौड़े महादेव में एक दिवसीय सफाई कार्यक्रम संपन्न किया गया । इस सफाई अभियान का उद्देश्य समाज को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना एवं युवाओं को एक सकारात्मक दिशा दिखाना है।
इस अभियान के तहत बच्चों ने मंदिर परिसर को स्वच्छ करने में श्रम दान देकर मदद की एवं भजन कीर्तन करके परिसर को संगीतमय किया। इस अभियान में रोवर लीडर डॉक्टर शाम सिंह बैंस तथा रेंजर लीडर डॉक्टर श्रेयसी सिंह भी सहभागी रहे । इस आयोजन में मंदिर के पुजारी जयेंद्र पैनूली और मंदिर कमेटी प्रधान विजय कुमार का सहयोग रहा । इस अभियान को सफल बनाने में राजकीय महाविद्यालय ऊना की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा का विशेष सहयोग रहा उन्होंने अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं में देश और प्रकृति के प्रति जागरूक बनाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी होते हैं ।
ऊना/सुशील पंडित:राजकीय महाविद्यालय ऊना के बी.वोक. विभाग द्वारा आज पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में भव्य फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं हस्तशिल्प वस्तुओं के स्टॉल लगाए।फूड फेस्ट में हराभरा कबाब, टिक्की, गोलगप्पे, पाव भाजी, मोहितो, भेल पुरी, फ्रूट चाट जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने। इन व्यंजनों का स्वाद लेते हुए प्राचार्य, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी सभी ने छात्रों की सराहना की। वहीं, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैंडिक्राफ्ट आइटम्स के स्टॉल ने भी लोगों का ध्यान खींचा और उनकी कला एवं रचनात्मकता की झलक प्रस्तुत की।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें टीमवर्क, प्रबंधन एवं व्यवहारिक ज्ञान सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी।
बी.वोक. विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. संजय शर्मा ने भी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उन्हें भविष्य में उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करते हैं। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनकी सृजनात्मक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।
ऊना/सुशील पंडित: 72 घंटे में मैहतपुर पुलिस थाना में ऑनलाइन ठगी के मामले का निपटारा हुआ है। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय इंटक सचिव एवं हिमाचल इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने शनिवार को जारी बयान में दी। उन्होंने कहा कि 22 सितम्बर 2025 को मैहतपुर में डीटीडीसी कुरिअर कंपनी द्वारा दिए गए नकली पार्सल की लिखित शिकायत इसी रोज पुलिस थाना मैहतपुर में दी थी।
थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अंकुश डोगरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीटीडीसी मैहतपुर के स्टाफ को मौके पर बुलाया और उनसे कई बातों की इंक्वायरी करते हुए उन्होंने यह केस हेड कांस्टेबल जसविंदर कुमार को अगली जांच के लिए दे दिया। हेड कांस्टेबल जसविंदर कुमार ने कड़ी मेहनत कर संबंधित कंपनी से 698 रुपये वापस करवा लिए। जगत शर्मा ने इस कार्रवाई के लिए मैहतपुर पुलिस थाना के इंचार्ज सहित समस्त स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी जैसे केस के चक्कर में कई लोग फंस जाते हैं और पुलिस के पास न आकर ऐसे अपराध को दबा लेते हैं।
लेकिन ऐसे में लोगों को पुलिस पर विश्वास रखकर अपने नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत करनी चाहिए, ताकि अपराधियों को सबक मिल सके। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन में ठगी का मामला जो मेरे साथ हुआ है वह निसन्देह बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई आज भी ऐसे मामलों में लोगों के बीच कानून के मजबूत होने का प्रमाण देती है। उन्होंने कहा कि किसी भी ऑनलाइन पार्सल को मंगवाने के समय इसकी डिलीवरी पर पहले पार्सल खोल चेक कर लें और उसके बाद ही पेमेंट करें।
मोहालीः पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जावंदा सड़क हादसे में घायल हो गए। पंजाबी गायक राजवीर जावंदा को गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अर्शदीप कलेर गायक का हाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल में पहुंचे। अर्शदीप ने कहा कि आज सुबह बद्दी में उनका एक्सीडेंट हो गया। जहां उन्होंने कहा कि गायक राजवीर की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने सभी से उसे ठीक होने के लिए अरदास करने की अपील की है। अर्शदीप ने गायक राजवीर के परिवार से मुलाकात की। अस्पताल में कई गायक हाल जानने पहुंचे हुए है। डॉक्टरों के अनुसार राजवीर की हालत गंभीर है, लेकिन उनकी सेहत को लेकर लगातार कोशिश जारी है। सड़क हादसे को लेकर अर्शदीप ने कहाकि अभी घटना होने के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने कहा कि परिवार हालात को बताने के सक्षम नहीं है, कोई कह रहा हैकि ट्रक सामने आने के कारण हादसा हुआ है तो कोई पशु बाइक के आगे आने का कारण बता रहा है। लेकिन असल तथ्यों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाबी गायक मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गायक मोटरसाइकिल पर बद्दी से शिमला जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया।
नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर एक खास अपडेट दिया है। शनिवार को उन्होंने बताया कि गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का 50 किलोमीटर का हिस्सा 2027 में शुरु होगा। 2029 तक मुंबई और अहमदाबाद के बीच का पूरा खंड चालू हो जाएगा। ऐसे में भारत में पहली बुलेट ट्रेन 2029 में शुरु होगी।
Bharat’s bullet train project is advancing rapidly with the world’s most modern technology.
HSR Surat Station pic.twitter.com/j3zrFwiPKo
रेल मंत्री ने कहा है कि चालू होने के बाद बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी सिर्फ दो घंटे सात मिनट में तय हो पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है। इसकी जानकारी उन्होंने सूरत रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान दी। स्टेशन पर चल रहे काम के अलावा उन्होंने ट्रैक तैयार होने के काम और टर्नआउट इंस्टॉलेशन की भी जांच की।
2029 में होगी शुरु
रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। सूरत और बिलिमोरा के बीच में परियोजना का पहला 50 किलोमीटर का खंड 2027 तक शुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि – हम इसकी तैयारी कर रहे हैं। 2028 तक पूरा ठाणे-अहमदाबाद खंड चालू हो जाएगा और 2029 तक पूरा मुंबई-अहमदाबाद खंड चालू हो जाएगा। वैष्णव ने यह भी बताया है कि मुख्य लाइन की गति क्षमता 320 किमी प्रति घंटा है और लूप लाइन की 80 किमी प्रति घंटा है।
यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं
रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और कुशल आवाजाही देने के लिए ट्रेन में आधुनिक तकनीक इस्तेमाल की गई है। यह ट्रेनों की बहुत ही जटिल आवाजाही है इस वजह से अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कई वाइब्रेस सिस्टम इंस्टॉल किए गए हैं। इससे जब भी ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तो यूटिलिटी लेबल वाइब्रेट को खत्म कर देगी और ट्रेन स्मूथ चलेगी।
रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत सूरत स्टेशन पर पहला टर्नआउट लगाया गया है। टर्नआउट वो जगह होती है जहां पटरी या तो जुड़ती है या तो अलग होती है। यहां पर कई नई तकनीकों का इस्तेमाल भी किया गया है। उदाहरण के तौर पर ये रोलर बेयरिंग जिस पर पटरियां चलेगी। यह भी बिल्कुल नई ही तकनीक है जिसका हम इस्तेमाल कर रहे हैं। बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई से अहमदाबाद तक सभी मुख्य शहरों की अर्थव्यवस्थाओं को एक कर देगी। इससे जापान की तरह विकास को गति मिलेगी।
फिरोजपुरः जिले में क्राइम की वारदात के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF की टीम ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सीमा पार से मंगवाई गई हेरोइन की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके आरोपियों के कब्जे से 4.25 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सतलुज में आई बाढ़ की आड़ में मंगवाने वाले पाकिस्तानियों से हेरोइन की खेप की जांच की जा रही है। पुलिस बैकवर्ड और फ़ॉरवर्ड लिंक को भी खंगाल रही है।
ANTF द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप और मनप्रीत के रूप में हुई है, दोनों ही फिरोजपुर के कसबा जीरा के गांव मनसूरवाल के निवासी हैं। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एआईजी सोहल लाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा पर लगते सतलुज नदी की आड़ में आए बाढ़ के कारण नशा तस्कर सरगर्म हैं और पाकिस्तान बैठे नशा तस्करों से हेरोइन की खेप भारत में भेज रहे हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर और तकनीकी इनपुट के आधार पर जब कार्रवाई की गई तो दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो की तलाशी के दौरान 4 किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे पूछताछ की जा रही है और आरोपियों से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पाकिस्तान बैठे कौन-कौन से नशा तस्कर इससे हेरोइन मंगा रहे थे।
नई दिल्लीः अमेरिका में साल 1993 में पंजाब की हरजीत कौर अमेरिका गईं थीं। वह कैलिफोर्निया में एक अप्रवासी थीं। उन्हें अमेरिका ने हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां लगाकर वापस भारत भेजा, जो कि किसी अपमान से कम नहीं था। अब हरजीत का दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि कैसे वह अमेरिका में सभी टैक्स भरती थीं। नियमों का पालन करते हुए अमेरिका में रहती थीं। इसके बावजूद उनके साथ इतना बुरा सुलूक किया गया। मोहाली में अपनी बहन के घर रह रहीं हरजीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी पुलिस ने उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया।
अमेरिका में तीन दशक बिताने के बाद हरजीत कौर अभी तक अपना परिवार से उजड़ने की बात स्वीकार नहीं कर पाई हैं। हालांकि, उन्हें अचानक निर्वासन के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाई है लेकिन ये कार्रवाई ट्रंप प्रशासन द्वारा अप्रवासियों पर की जा रही कठोर कार्रवाई का प्रतीक मानी जाती है। हरजीत कौर ने दुखी मन से बताया कि उन्हें आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) द्वारा हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि मैं हर छह महीने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती थी। 8 सितंबर को जब वो गईं, तो उन्हें घंटों का इंतजार करना पड़ा।
हरजीत कौर ने कहा कि अधिकारियों ने उनसे एक कागज़ पर हस्ताक्षर करने को कहा। जब वकील की मौजूदगी के बिना दस्तावेज पर हस्ताक्षऱ करने से उन्होंने इनकार किया तो उन्होंने दबाव बनाया। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि उनके पास मेरे फिंगरप्रिंट हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुझे गिरफ़्तार कर लिया है लेकिन कोई कारण नहीं बताया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एक बेहद ठंडे कमरे में बंद कर दिया गया। जब उन्होंने ओढ़ने के लिए कुछ मांगा, तो सिर्फ एल्यूमीनियम फॉइल का एक टुकड़ा थमा दिया गया।
उनकी आवाज़ किसी ने नहीं सुनी। अगली सुबह उन्हें हथकड़ियां और बेड़ियां लगाकर एरिजोना के बेक्सविड ले जाया गया, जहां उन्हें 10 दिन अलग-अलग डिटेंशन सेल में रखा गया। इस दौरान उन्हें एक छोटे से फट्टे का बेड दिया गया। खाने में उन्हें चीज लगी ठंडी ब्रेड और बीफ दिया जाता था, जो वह खा नहीं पाती थीं। इस कारण उन्होंने 10 दिन तक केवल चिप्स, दो बिस्किट और पानी पर गुजारा किया। उन्होंने कहा कि हिरासत में उन्हें लगा जैसे वह कोई बड़ा अपराधी हों।
अमृतसरः जिले के थाना बी डिविजन के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। दरअसल, 2 महीने पहले कुलविंदर कौर ने पुलिस में अपनी नाबालिग बेटी चनप्रीत कौर के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी साढ़े 16 साल की बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। वह स्कूल से घर वापस नहीं आई। जब उसने ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि चनप्रीत कौर अपने चचेरे भाई कोमलप्रीत सिंह के साथ है।
पुलिस ने 26 सितंबर 25 को उसे बरामद कर लिया और लड़की को सुरक्षित स्थान पर भेजा। वहीं भाई कोमलप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। यह घटना समाज में बहन-भाई के रिश्तों की पवित्रता पर गहरा सवाल उठाती है। पुलिस के कदम ने सामाजिक जिम्मेदारी और नाबालिगों की सुरक्षा की ओर ध्यान खींचा है। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को सराहनीय बताते इंसाफ की मांग की है।
चंडीगढ़ः पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जावंदा सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाबी गायक मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गायक मोटरसाइकिल पर बद्दी से शिमला जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया।
पंजाबी गायक राजवीर जावंदा को गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गायक के हादसे की खबर मिलते ही गायक कुलविंदर बिल्ला और सूफी गायक कव्वर ग्रेवाल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए हैं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के स्वदेशी 4G नेटवर्क को लॉन्च कर दिया है। ओडिया के झारसुगुड़ा से पीएम मोदी ने यह नेटवर्क लॉन्च किया है। भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के लिए इसे एक जरुरी कदम भी बताया जा रहा है। बीएसएनएल का 4G नेटवर्क कंपनी ने 25 साल पूरे होने पर लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य देश के ग्रामीण इलाकों तक बेहतर कनेक्टिविटी को पहुंचाना है। प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स लंबे समय से 4G सर्विस ऑफर कर रहे थे और अब 5G में अपग्रेड कर रहे हैं। इसी बीच बीएसएनएल 4G ऑफिशियल तौर पर अभी लॉन्च हुआ है। बीएसएनएल अब जाकर इस रेस में शामिल हुआ है।
The double-engine government is committed to accelerating the pace of development in Odisha. Addressing a programme during the launch of various projects in Jharsuguda. https://t.co/XpQjHIuMXR
बीएसएनएल 4G के लॉन्च पर अधिकारियों ने इसको डिजिटल इंडिया के लिए एक नया माइलस्टोन बताया है। उनका कहना है कि इससे अब 20 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़ेंगे। कंपनी का कहना है कि स्वदेशी 4G नेटवर्क का रोलआउट पीएम के डिजिटल इंडिया विजन के अनुसार है। ये कंपनी के 5G अपग्रेड का रास्ता बनाएगा।
मोबाइल टावर का भी किया उद्घाटन
बीएसएनएल 4G लॉन्च के साथ ही पीएम मोदी ने 97,500 मोबाइल टावर का भी उद्घाटन किया है। इसमें 92,600 4G पर काम करेंगे। इन टावर को बनाने के लिए करीबन 37 हजार करोड़ का खर्च आता है। ये टावर पूरी तरह से भारतीय टेक्नोलॉजी पर ही काम करते हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा भारत की विकास की कहानी में एक जरुरी भूमिका निभाएगा।
पीएम ने कहा कि ओडिशा को प्रकृति ने काफी कुछ दिया है। ओडिशा ने कई दशकों तक मुश्किलें झेली हैं परंतु यह दशक ओडिशा को समृद्धि की ओऱ ले जाएगा। केंद्र सरकार ने हाल ही में ओडिशा के लिए दो सेमीकंडक्टर यूनिट्स को भी मंजूरी दी है। यहां एक सेमिकंडक्टर पार्क भी बनेगी। बीएसएनएल अधिकारियों की मानें तो ये नेटवर्क क्लाउड बेस्ड है। इसे भविष्य में भी अपग्रेड कर सकते हैं। कंपनी की मानें तो इस प्रोजेक्ट के जरिए 26,2700 से ज्यादा गांवों को जोड़ा जाएगा जिसमें 2472 नंबर पर ओडिशा शामिल है। इस विस्तार का मकसद डिजिटल एक्सेस लोगों की भागीदारी और कम्युनिकेशन को बढ़ाना है।