राजकीय महाविद्यालय ऊना में पर्यटन दिवस पर भव्य फूड फेस्ट का आयोजन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित:राजकीय महाविद्यालय ऊना के बी.वोक. विभाग द्वारा आज पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में भव्य फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं हस्तशिल्प वस्तुओं के स्टॉल लगाए।फूड फेस्ट में हराभरा कबाब, टिक्की, गोलगप्पे, पाव भाजी, मोहितो, भेल पुरी, फ्रूट चाट जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने। इन व्यंजनों का स्वाद लेते हुए प्राचार्य, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी सभी ने छात्रों की सराहना की। वहीं, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैंडिक्राफ्ट आइटम्स के स्टॉल ने भी लोगों का ध्यान खींचा और उनकी कला एवं रचनात्मकता की झलक प्रस्तुत की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें टीमवर्क, प्रबंधन एवं व्यवहारिक ज्ञान सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी। बी.वोक. विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. संजय शर्मा ने भी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उन्हें भविष्य में उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करते हैं। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनकी सृजनात्मक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *