Punjab News: 4 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले में क्राइम की वारदात के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF की टीम ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सीमा पार से मंगवाई गई हेरोइन की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके आरोपियों के कब्जे से 4.25 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सतलुज में आई बाढ़ की आड़ में मंगवाने वाले पाकिस्तानियों से हेरोइन की खेप की जांच की जा रही है। पुलिस बैकवर्ड और फ़ॉरवर्ड लिंक को भी खंगाल रही है।

ANTF द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप और मनप्रीत के रूप में हुई है, दोनों ही फिरोजपुर के कसबा जीरा के गांव मनसूरवाल के निवासी हैं। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एआईजी सोहल लाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा पर लगते सतलुज नदी की आड़ में आए बाढ़ के कारण नशा तस्कर सरगर्म हैं और पाकिस्तान बैठे नशा तस्करों से हेरोइन की खेप भारत में भेज रहे हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर और तकनीकी इनपुट के आधार पर जब कार्रवाई की गई तो दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो की तलाशी के दौरान 4 किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे पूछताछ की जा रही है और आरोपियों से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पाकिस्तान बैठे कौन-कौन से नशा तस्कर इससे हेरोइन मंगा रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *