Punjab News: प्रेम के जाल में फंसाकर नाबालिग बहन को लेकर चचेरा भाई फरार, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले के थाना बी डिविजन के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। दरअसल, 2 महीने पहले कुलविंदर कौर ने पुलिस में अपनी नाबालिग बेटी चनप्रीत कौर के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी साढ़े 16 साल की बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। वह स्कूल से घर वापस नहीं आई। जब उसने ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि चनप्रीत कौर अपने चचेरे भाई कोमलप्रीत सिंह के साथ है।

पुलिस ने 26 सितंबर 25 को उसे बरामद कर लिया और लड़की को सुरक्षित स्थान पर भेजा। वहीं भाई कोमलप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। यह घटना समाज में बहन-भाई के रिश्तों की पवित्रता पर गहरा सवाल उठाती है। पुलिस के कदम ने सामाजिक जिम्मेदारी और नाबालिगों की सुरक्षा की ओर ध्यान खींचा है। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को सराहनीय बताते इंसाफ की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *