Blog

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल

    तरनतारनः जिले के स्थानीय शहर की रेलवे स्टेशन रोड पर मामूली झगड़े को लेकर गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के विवाद के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे वरिंदर कुमार पुत्र कृष्ण लाल ने बताया कि वह फूड सप्लाई विभाग में डेटा ऑपरेटर की नौकरी करता है।

    वह और भाई रजिंदर कुमार मंडी में काम करते है। इस दौरान दोनों घर लौट रहे थे तभी स्टेशन रोड पर एक कार रास्ते में खड़ी होने के कारण रोड जाम हो गया। उन्होंने बताया कि उनके सामने एक मोटरसाइकिल सवार गुजरने लगा तो उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और तिलमिलाते हुए उस व्यक्ति ने पहले दूध वाले ड्रम का ढक्कन उन पर मारने की कोशिश की और फिर पिस्टल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस घटना में एक गोली उसकी टांग में लग गई। वरिंदर कुमार ने बताया कि घटना की शिकायत मौके पर ही पुलिस को 100 नंबर पर की। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

  • Pregnant महिला के लिए मसीहा बना युवक, Doctor दोस्त से वीडियो कॉल कर डिलीवरी करवाई

    Pregnant महिला के लिए मसीहा बना युवक, Doctor दोस्त से वीडियो कॉल कर डिलीवरी करवाई

    मुंबईः राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर देर रात एक चमत्कार हुआ। जहां एक आम यात्री रातों-रात हीरो बन गया। दरअसल, चलती लोकल ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला की मदद के लिए विकास दिलीप बेद्रे नामक युवक देवदूत बनकर सामने आया और अपनी डॉक्टर दोस्त की मदद से वीडियो कॉल पर सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई। मां और नवजात शिशु दोनों सुरक्षित हैं। जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग विकास को फिल्म ‘3 इडियट्स’ के ‘असली रैंचो’ बता रहे हैं।

    यह घटना बीती रात करीब 12:40 बजे हुई। गोरेगांव स्टेशन से एयरपोर्ट जाने के लिए ट्रेन पकड़ने वाले विकास दिलीप बेद्रे ने देखा कि सेकंड क्लास डिब्बे में बैठी एक गर्भवती महिला यात्री गंभीर तकलीफ में है। विकास ने बताया कि मुझे लगा कि यह दो जान का सवाल है। अगर मैं कुछ नहीं कर पाया तो पछतावा रह जाएगा, इसलिए मुझे कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने तुरंत हिम्मत जुटाई और ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन को राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया।

    राम मंदिर स्टेशन पर न तो कोई मेडिकल सुविधा उपलब्ध थी और न ही एंबुलेंस। महिला के साथ उसका छोटा भाई और अन्य परिजन मौजूद थे, जो घबराहट में रोने लगे। विकास ने तुरंत अपनी डॉक्टर दोस्त डॉ. देविका देशमुख को वीडियो कॉल किया और उन्हें पूरी स्थिति बताई। विकास ने बताया कि मैंने वीडियो कॉल पर उन्हें पूरी सिचुएशन, बच्चे की पोजीशन दिखाई। मेरे पास ग्लव्स नहीं थे, इसलिए डॉक्टर ने मुझे हाथ धोकर हाइजीन मेंटेन करने को कहा। डॉ. देविका ने वीडियो कॉल पर ही विकास को बच्चे का सिर पकड़कर धीरे-धीरे बाहर खींचने का तरीका बताया। विकास ने 45 मिनट तक डॉक्टर के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया का पालन किया। विकास ने बताया कि उन्होंने बच्चे की नाल को संभाला और कट किया, साथ ही नाल को गांठ मारने और वेस्टेज पार्ट को संभालने की पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। प्रसव सफलतापूर्वक होने के बाद विकास ने नवजात बालक को ऊपर उठाकर उसकी मां की छाती से लगाया, जैसा कि डॉक्टर ने बताया था।

  • Jalandhar News: 4 किलो अफीम, ड्रग मनी और Scorpio सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 4 किलो अफीम, ड्रग मनी और Scorpio सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो अफीम, 11 हजार रुपए की ड्रग मनी और स्कॉर्पियों गाड़ी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह बाली की अगुवाई में टीम ने अड्डा गांव बोलिना गेट के पास 2 तस्करों को गिरफ्तार करके 4 किलो अफीम, 11 हजार की ड्रग मनी, 2 किट बैग और स्कॉर्पियों गाड़ी बरामद की है।

    एसएसपी ने बताया कि पुलिस पार्टी को स्कॉर्पियों नंबर पीबी 10 एचए 3949 शकी हालात में खड़ी दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी में सवार 2 व्यक्तियों की तालाशी ली। तालाशी के दौरान गाड़ी से अफीम और ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय संदीप सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र नाजर सिंह निवासी न्यू जनता नगर शिमलापुरी, लुधियाना और 36 वर्षीय गुरदीप सिंह उर्फ गोपी पुत्र सांई दास निवासी मोहल्ला बोगोआना, गांव गिल, लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह पर पहले भी 3 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है, जिसमें एक पोक्सो एक्ट और 2 आर्म्स एक्ट के मामले शामिल है, जबकि आरोपी संदीप पर एक मामला दर्ज है, जो कि शराब की 24 पेटियां बरामद होने का शामिल है।

  • Punjab News: जेल से हवालाती के गायब होने के मामले में 3 कर्मचारी सस्पेंड

    Punjab News: जेल से हवालाती के गायब होने के मामले में 3 कर्मचारी सस्पेंड

    लुधियानाः जेल से हवालाती के गायब होने को लेकर प्रशासन में लगातार तीसरे दिन हड़कंप मचा हुआ दिखाई दिया। दरअसल, राहुल के जेल से गायब होने के मामले में जेल विभाग ने कार्रवाई करते हुए 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। दूसरी तरफ जेल सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिंह ने हवालाती के गायब होने से लेकर अब तक चुप्पी साधी है। मीडिया जेल सुपरिंटेंडेंट से उनका पक्ष जानने के लिए बार बार संपर्क कर रहा है, लेकिन वो उसके बाद भी अपना पक्ष देने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਲੁਧਿਆਣਾ ਜੇਲ੍ਹ ‘ਚ ਹਵਾਲਾਤੀ ਲਾਪਤਾ, ਤਿੰਨ ਕਰਮਚਾਰੀ ਮੁਅੱਤਲ!

    मिली जानकारी के मुताबिक, जेल विभाग ने 3 कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इनमें हेड वार्डन रजिंदर सिंह सिधवां और धर्मपाल का नाम शामिल है। हालांकि जेल अधिकारी अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। वहीं जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि जेल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहें और उनकी फुटेज ली जा रही है। बता दें कि जिस रात को हवालाती के गायब होने की बात सामने आई उस दिन हवालाती बंदी के बाद जेल परिसर में 3 बार दिखा।

    सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक पहले वह 8.15 बजे फिर 9.20 बजे और आखिर में 9.30 बजे सीसीटीवी कैमरे में दिखा। उसके बाद वह कहीं भी नहीं दिखा। जेल प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही उस समय सामने आई जब सभी हवालातियों और कैदियों को सेल में बंद किया जाता है, उस समय बाकायदा उनकी गिनती होती है। 6 बजे उनको जेल में बंद किया जाता है। 6 बजे के बाद साढ़े तीन घंटे वह जेल परिसर में ही रहा, तो जेल अधिकारियों ने उसे पकड़ा क्यों नहीं। वहीं सवाल यह है कि बंदी के समय हवालातियों की गिनती होती है, तो उस समय वह बाहर छूट गया था, तो उसे ढूंढा क्यों नहीं। हालांकि अभी जेल प्रशासन इस पर कोर्ट बात नहीं कर रहा है।

     

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार हरजीत संधू ने भरा नामांकन, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार हरजीत संधू ने भरा नामांकन, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब के तरनतारन जिले में उपचुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर उम्मीदवारों ने नामांकन भरने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी के तहत भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पंजाब अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा और अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

    कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भाजपा में जहां भी सरकार है वहां लोग खुशहाल तो होते ही हैं, साथ ही वह बार-बार भाजपा को जिताकर विकास की ओर जाते हैं। उन्होंने कहा कि हरजीत सिंह संधू केवल तरनतारन के उम्मीदवार के रूप में नहीं, बल्कि केंद्र के नुमाइंदे के रूप में तरनतारन से जीतेंगे और केंद्र से पंजाब में कई सकीमों को लेकर आएंगे, ताकि लोगों को विकास की ओर लेकर जाया जा सके और पंजाब के लोग खुशहाली का जीवन जी सकें।

    पंजाब अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि पंजाब के भाईचारे की मजबूती की ग्रंटी भाजपा ही ले सकती है और पंजाब को विकास की और उनकी पार्टी ही लेकर जा सकती है। लोग भारी वोटों से भाजपा को जिताकर पंजाब को विकास की ओर लेकर जाएंगे।

    इस दौरान भाजपा उम्मीदवार हरजीत संधू ने भाजपा की लीडरशिप का दिल से धन्यावाद किया और वाहेगुरु जी का शुक्रिया अदा किया कि वह आज इस जगह पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज लोग भाजपा को दिल से प्यार दे रहे हैं और लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से काफी प्रभावित हुए हैं जिससे अब लोग भाजपा को लाने का मन बना चुके हैं और तरनतारन में लोग बड़ी संख्या में भाजपा को वोट देंगे।

  • Himachal News: फूड सेफ्टी विभाग ने 1200 किलो से ज्यादा पनीर व मिठाइयां पकड़ी, देखें वीडियो

    Himachal News: फूड सेफ्टी विभाग ने 1200 किलो से ज्यादा पनीर व मिठाइयां पकड़ी, देखें वीडियो

    हिमाचलः उन्नाव पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 1200 किलो से ज्यादा पनीर पकड़ा है। इस संबंधी एसपी अमित यादव व एसपी संजीव भाटिया के नेतृत्व में एएसआई जितेंद्र कुमार ने टीम तैयार कर कोठार कला में एक गोदाम पर छापेमारी की। जहां पनीर के साथ-साथ कई तरह की मिठाइयां भी बरामद है। पुलिस ने अनुसार बनावटी पनीर बेचा जा रहा है।

    मौके पर फूड सेफ्टी कमिश्नर जगदीश दामन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नकली पनीर पकड़ा गया है, जिसके बाद पर मौके का मुआयना करने पहुंचे है। जहां हर तरह की मिठाई की जांच की जा रही है। मिठाइयों और पनीर के सैंपल लिए गए है, जिन्हें लेबोरेटरी में जांच के लिए भेज दिया गया है। अगर किसी भी तरह की कोई मिठाई या पनीर के सैंपल फेल पाए जाते है तो बनती कार्रवाई की जाएगी। एसपी संजीव भाटिया ने बताया कि हमारे पूरे जिले में टीमों द्वारा हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं लोगों की सेहत के साथ कोई भी खिलवाड़ ना हो इसलिए त्यौहारी सीजन में अभियान चलकार चैकिंग की जा रही है।

    गोदाम मालिक वंदना शर्मा ने बताया कि वह सेल-परचेस का काम करते है। एक जगह से पनीर खरीदकर लाते है और मार्केट में सप्लाई करते है। विभाग को सैंपल दे दिए गए है, अगर कोई सैंपल फेल पाया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी होगी। उन्होंने कहा कि ऊना में कई बड़े-बड़े फर्में है, लेकिन कोई भी कार्रवाई वहां नहीं की जा रही है।

  • श्मशान घाट में 2 युवकों पर हमला, दोनों की दर्दनाक मौत

    श्मशान घाट में 2 युवकों पर हमला, दोनों की दर्दनाक मौत

    देवासः जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम शिप्रा के श्मशान में सुनवानी महाकाल गांव के 2 युवक वीरवार देर शाम घायल अवस्था में मिले जिन्हें तत्काल इंदौर ले जाया गया, जहां एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की पहचान विवेक (19) और आशीष (18) के रूप में हुई है, दोनों सुनवानी महाकाल गांव के निवासी है। विवेक पढ़ाई करता था, जबकि आशीष दूध का व्यवसाय करता था।

    जानकारी के अनुसार दोनों गांव से शिप्रा दूध डेयरी पर दूध देने आए थे, जिसके बाद वे शिप्रा के श्मशान में गंभीर अवस्था में पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई और औद्योगिक थाना पुलिस भी पहुंची। गंभीर हालात को देखते हुए परिजनों ने दोनों को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया और औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया भी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर जहरीला पदार्थ, खून और उल्टी फैली मिली है।

    एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि शाम के समय इन दोनों का मूवमेंट देखा गया था और श्मशान में किस परिस्थिति में पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के शरीर पर चाकू से वार के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम इंदौर में किया जाएगा, जिसके बाद शव उनके गांव लाए जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: सरेआम महिला के कान से बाली छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: सरेआम महिला के कान से बाली छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में त्यौहारी सीजन में भले ही पुलिस नाकेबंदी करके कार्रवाई करने के दावे कर रही है। लेकिन हकीकत यह है कि स्नेचर बेखौफ होकर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। स्नेचरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ताजा मामला मीठापुर की रहने वाली महिला निर्मल कौर से स्नेचिंग का सामने आया है। जहां महिला के कानों से बाली लेकर बाइक सवार फरार हो गए। महिला ने बताया कि वह चाचे के बेटे के घर के गेट के बाहर मौजूद थी।

    इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान आए और उसके कानों से बाली लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि बाइक सवार 2 स्नेचर आते है और महिला के कान से बाली छीनकर फरार हो जाते है। घटना के दौरान कुछ सैकेंड महिला को कुछ नहीं पता चला। जिसके बाद महिला कान को हाथ लगाती है और जमीन पर देखने लगती है।

    जिसके बाद उसे पता चला कि स्नेचर उसके कान से बाली लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर महिला ने शोर मचाना शुरू किया कि उसकी बाली लेकर बाइक सवार भाग गए। लेकिन तब तक स्नेचर घटना स्थल से फरार हो चुके थे। वहीं एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि उक्त बाइक सवार स्नेचरों ने पहले महिला की रेकी की। जिसके बाद वह कुछ दूरी से बाइक मोड़कर वापिस आए और महिला के कान से बाली छीनकर फरार हो गए। त्यौहारी सीजन में पुलिस की शहर में चौकसी के बावजूद वारदातें होना कई सवाल खड़े कर रही है।

  • Punjabi युवक को विदेश में हुई जेल, परिवार ने सामाजिक संस्थाओं से लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    Punjabi युवक को विदेश में हुई जेल, परिवार ने सामाजिक संस्थाओं से लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के ज्यादातर युवा बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश का रुख कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी युवा ऐसे संकट में फंस जाते हैं जिससे परिवार सदमे में डूब जाता है। ऐसा ही मामला गढ़शंकर के सैला खुर्द गांव से सामने आया है जहां, 32 वर्षीय युवक रविंदर पुत्र दविंदर सिंह अपना भविष्य बनाने के लिए फरवरी 2025 में दुबई गया था, जहां उसने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ट्रेलर चलाना शुरू कर दिया और उसे अभी तक अपनी पहली तनख्वाह भी नहीं मिली थी। वह अपना ट्रेलर अबू धाबी ले जा रहा था, तभी उसने बीच सड़क पर खराब खड़ी एक गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी पीछे से आ रहा एक युवक उसके ट्रेलर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुबई पुलिस ने रविंदर को मौके पर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    जांच के दौरान दुबई पुलिस ने उसे निर्दोष बताया, लेकिन युवक की मौत के कारण उसे 30 प्रतिशत दोषी करार दिया और 70 हजार दिरहम का जुर्माना लगाया, जो भारतीय मुद्रा में करीब 17 लाख रुपये है। अब लड़के के परिवार ने सरकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद मांगी है।

    रविंदर के पिता दविंदर सिंह ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा पढ़ा लिखा था और होशियार भी था। उसने अपनी पहली ट्राई में ही लाइसेंस बना लिया था। अभी बेटे ने सिर्फ 2 महीने ही ट्राला चलाया था और पहली सेलरी भी नहीं मिली थी कि यह हादसा हो गया। अब वह कोई काम नहीं करते हैं और न ही उनके पास कोई जमीन है जिसे बेचकर वह अपने बच्चे को छुड़वा सकें। प्रशासन को भी मदद की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई मदद उनके पास नहीं पहुंचे। उन्हें केवल मदद का आश्वासन ही मिला है। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं और प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की गुहार लगाई।

  • Punjab News: जद्दी गांव में Singer Rajveer Jawanda की अंतिम अरदास शुरू, हादसे को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें Live

    Punjab News: जद्दी गांव में Singer Rajveer Jawanda की अंतिम अरदास शुरू, हादसे को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें Live

    लुधियानाः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की आत्मिक शांति के लिए आज सहज पाठ के भोग जद्दी गांव पोना, जगराओं में डाले जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार यह धार्मिक समागम सुबह 11 से शुरू हुआ है, जो कि दोपहर 1 बजे तक चलेगा। वहीं राजवीर जवंदा की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल, एक्टर रंजीत बावा, सतिंदर सत्ती और कलाकार सचिन आहूजा सहित कई कलााकर पहुंचे। परिवार की ओर से सभी लोगों से निवेदन किया गया है कि वे पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास करें। इसी बीच राजवीर की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है।

    अब पंचकूला पुलिस के जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि हादसा पशु से टकराने के कारण हुआ था और वहां कोई गाड़ी मौजूद नहीं थी। जांच अधिकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को राजवीर ज्वंदा बद्दी से शिमला जा रहे थे। वे अपने पांच साथियों के साथ अलग-अलग बाइकों पर यात्रा कर रहे थे। इस दौरान पिंजौर के पास उनकी बाइक की टक्कर एक पशु से हो गई।

    चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि बाइक सीधे पशु से टकराई थी और उस समय वहां कोई कार नहीं थी। इस हादसे में राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 11 दिनों तक उनका इलाज चला। आखिरकार, 8 अक्टूबर 2025 को राजवीर ज्वंदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।