श्मशान घाट में 2 युवकों पर हमला, दोनों की दर्दनाक मौत

Written by

in

देवासः जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम शिप्रा के श्मशान में सुनवानी महाकाल गांव के 2 युवक वीरवार देर शाम घायल अवस्था में मिले जिन्हें तत्काल इंदौर ले जाया गया, जहां एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की पहचान विवेक (19) और आशीष (18) के रूप में हुई है, दोनों सुनवानी महाकाल गांव के निवासी है। विवेक पढ़ाई करता था, जबकि आशीष दूध का व्यवसाय करता था।

जानकारी के अनुसार दोनों गांव से शिप्रा दूध डेयरी पर दूध देने आए थे, जिसके बाद वे शिप्रा के श्मशान में गंभीर अवस्था में पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई और औद्योगिक थाना पुलिस भी पहुंची। गंभीर हालात को देखते हुए परिजनों ने दोनों को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया और औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया भी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर जहरीला पदार्थ, खून और उल्टी फैली मिली है।

एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि शाम के समय इन दोनों का मूवमेंट देखा गया था और श्मशान में किस परिस्थिति में पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के शरीर पर चाकू से वार के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम इंदौर में किया जाएगा, जिसके बाद शव उनके गांव लाए जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *