Blog

  • INDIA गठबंधन के 200 पार होने पर राहुल गांधी का आया बयान

    INDIA गठबंधन के 200 पार होने पर राहुल गांधी का आया बयान

    अगली रणनीति पर कल होगी बैठक

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। चुनावी रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। हालांकि, एनडीए के घटक दलों के साथ गठबंधन सरकार बनने की संभावना है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रेस वार्ता में पार्टी अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे व जय राम नरेश मौजूद रहे। इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि ‘सरकार बनाएंगे या नहीं, इसका जवाब कल दूंगा.’ उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ कल बैठक करेंगे और चर्चा करेंगे। 

    इसके बाद राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट पर जीत के बाद वोटरों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान को बचाने की थी। भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गई। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई। इसके बाद कहा कि जब कांग्रेस का खाता बंद हुआ तो मुझे लगा कि जनता अपने संविधान के लिए लड़ेगी। ये सच साबित हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को साफ तौर पर रास्ता दिखाया है। यह चुनाव इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी ने किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ा, यह चुनाव हमने संविधान को बचाने के लिए लड़ा।

  • Punjab : 13 सीटों के आए नतीजे, कांग्रेस, आप और अकाली दल की सीटों का जानें आंकड़ा

    मोहाली: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण में मतदान किया गया है। आज जारी हुए नतीजे में कांग्रेस 7, आप पार्टी 3, आजाद 2 और एक अकाली ने एक सीट पर जीत हासिल की है। 


    लुधियाना में कांग्रेस के उम्मीदवार राजा वडिंग ने यहां 20 हजार 942 वोटों से जीते

    भाजपा के रवनीत बिट्टू और राजा वडिंग में कड़ी टक्कर थी। राजा वडिंग शुरुआत से ही लीड बनाए हुए थे। कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि आखिर में कांग्रेस की जीत हुई। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार राजा वडिंग ने कहा कि मैं खुशी में अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं। मुझे नहीं पता मैं किस तरह लुधियाना की जनता, अपने वर्करों व समर्थकों का धन्यवाद करूं। ये मेरी जीत नहीं बल्कि लुधियाना के लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत के बाद अहंकार का भी अंत हो गया है। वह व उनका पूरा परिवार लोगों का तय दिल से अभिनंदन करता है। जो-जो वादे लोगों से किए हैं वह सारे पूरा करेंगे और लुधियाना को मॉडल शहर बनाएंगे।

    बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल जीतीं, 49656 वोटों से किया विरोधी को चित्त

    बठिंडा लोकसभा सीट से हरसिमरत कौर चौथी बार चुनाव जीत गईं हैं। उन्हें चुनाव में कुल 376558 वोट मिले हैं और जीत का अंतर 49656 रहा है।

    फिरोजपुर लोकसभा सीट पर 3 हजार वोट से शेर सिंह घुबाया जीते

    पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा में तीन उम्मदीवारों के बीच कांटे की टक्कर रही। आखिर में कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया ने जीत दर्ज की है‌। घुबाया को कुल 266626 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के जगदीप सिंह कारा बरार को 263384 और बीजेपी के गुरमीत सिंह सोढ़ी को 255097 वोट मिले हैं। घुबाया ने जगदीप को महज 3242 वोट से हराया है।

    अमृतसर से तीसरी बार जीते कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला

    अमृतसर लोकसभा सीट से तीसरी बार गुरजीत सिंह औजला सांसद बने। आप के कुलदीप सिंह धालीवाल को हराकर कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने जीत दर्ज कराई है। अमृतसर से तीसरी बार सांसद चुने जाने के बाद गुरजीत सिंह औजला अपने घर पहुंचे। अपने बेटे गुरजीत सिंह औजला को गले लगाकर उनकी मां भावुक हो गई।

    फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस प्रत्‍याशी अमर सिंह ने दर्ज की जीत

    फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्‍मीदवार अमर सिंह ने बाजी मार ली है। 34202 वोटों से जीत दर्ज की है। आप के प्रत्‍याशी गुरप्रीत सिंह को 298389 वोट मिले।

    वहीं बठिंडा संसदीय सीट से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल की जीत के बाद उनके पैतृक गांव बादल स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं का बधाईयां देने के लिए पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। हालांकि ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी निकट होने और इस माह श्री अकाल तख्त पर हमले के चलते जीत का जश्न नहीं मनाया गया और ढोल वाले बिना ढोल बजाए वापिस लौट गए।

  • Lok Sabha Election के नतीजों पर PM मोदी का आया बयान 

    Lok Sabha Election के नतीजों पर PM मोदी का आया बयान 

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है।  सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने तीसरी बार एनडीए पर विश्वास जताया, हम नई उर्जा, उमंग और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।

    सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं। बता दें कि लोकसभा चुनावों के नतीजों में NDA और INDIA गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिला है। NDA जहां अभी भी 286 सीटों पर आगे चल रहा है, वहीं  INDIA गठबंधन 241 सीटों पर आगे चल रहा है और अन्य 16 सीटों से आगे चल रहा है।

  • आज जनबल की जीत हुई है और धनवल हारा है: मुकेश अग्निहोत्री

    आज जनबल की जीत हुई है और धनवल हारा है: मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना /सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में गगरेट विधानसभा और कुटलैहड़ विधानसभा से जीते प्रत्याशियों के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनबल की जीत हुई है और धनवल हारा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उपचुनाव में जाने वाले बर्खास्त विधायक के जनता को मूर्ख समझते थे जनता ने इनको ही मुर्ख बना दिया और बता दिया की जनता श्रेष्ठ होती है, जनता की अदालत श्रेष्ठ होती है, हर वक्त स्वार्थ, मनमर्जी नेता की नहीं चलती जनता सरेआम सजा देती है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सरकार के पास 38 विधायक हैं और कांग्रेस की सरकार स्थिर टिकाऊ व मजबूत है हमने पहले ही दिन से कह दिया था कि कांग्रेस के सरकार कहीं नहीं जाने वाली, जाएंगे तो यह लोग जिन्होंने जनता को धोखा दिया।

    उन्होंने कहा कि जो सरकार की जीत हुई है उस से लगता है कि जनता ऐसे लोगों को भगाने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने कहा था की चमत्कारी परिणाम आएंगे और भाजपा के नेताओं के सपने धराशाही होंगे उन्होंने कहा कि भाजपा 6 की आस लगाई बैठी थी विधानसभा के उपचुनाव में और भाजपा को करारी हार देखनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व को तो अब अपनी शक्ल दिखाने में भी शर्म आएगी। जिन्होंने साजिश,षड्यंत्र रचा पैसा खर्च किया। उन्होंने कहा कि एक राज्यसभा की सीट के बदले चार विधायकों का कत्ल कर दिया, राजनीतिक रूप से उन्हें खत्म कर दिया यह भाजपा ने ऑपरेशन लोटस की आसफलता के साथ विधायकों के राजनीतिक कैरियर के साथ भी खिलवाड़ किया है।

    उन्होंने कहा कि जो हारे हैं वह अब मंथन जरूर करेंगे कि आखिर उनसे गलती हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेता प्रधानमंत्री व गृहमंत्री हिमाचल में चुनाव से पहले यह कहकर गए की सरकार को तोड़ देंगे ।उन्होंने कहा कि जनता ने उनके बोलने के बाद और मजबूती के साथ वोट किया और सरकार को पूरी तरह मजबूत कर दिया ।उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते थे कि 4 जून के बाद सरकार भाजपा की बनेगी अब उन्हें बताना चाहिए कि कब बनेगी ? उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते थे कि और विधायक टूटेंगे कांग्रेस के उन्हें अब बताना चाहिए कि कौन से टूटेंगे? उन्होंने कहा कि भाजपा की हालत तो यह है कि एक सीट पर तीसरे नंबर पर रही है. उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि 400 पर का नारा फेल हो गया है और हालात यह हो गई है कि भाजपा पूर्ण बहुमत पर भी नहीं पहुंची है .उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा ने सिर्फ धर्म के नाम पर चुनाव में राजनीति करने का प्रयास किया और इस राजनीति को जनता ने पसंद नहीं किया। इसका साफ उदाहरण उत्तर प्रदेश है जहां पर भाजपा को करारा झटका लगा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार मजबूत हुई है और आने वाले कुछ महीनो के बाद प्रदेश की सरकार और मजबूत होगी। 

    उपचुनाव व लोकसभा का जनता का जनमत स्वीकार कांग्रेस का वोट बड़ा, भाजपा का मार्जन कम किया मुकेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता का जनमत हमने स्वीकार किया है ।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दे भी रहे और जिस प्रकार से बीजेपी प्रचार कर रही थी 5 लाख पार की बातें कर रही थी ,ऐतिहासिक जीत की बातें कर रही थी ,हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का मार्जिन कम हुआ है। उन्होंने कहा कि वोट प्रतिशत भाजपा का काम हुआ है ।लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 14 प्रतिशत वोट अधिक लिया है ।उन्होंने कहा कि हम जब विधानसभा के उप चुनाव में जनता से जनमत मांग रहे थे और जनता ने सरकार को मजबूत बनाने का जनमत दिया हम उस जनमत को स्वीकार कर रहे हैं तो लोकसभा में भी जनता ने जो जनमत दिया है उसको हम स्वीकार करते हैं ,हमारे चारों प्रत्याशी बेहतर लड़े कार्यकर्ताओं ने मेहनत की कांग्रेस को मजबूत किया चुनाव के रंग को बनाया। उन्होंने कहा कि हम और मजबूती के साथ प्रदेश की सेवा करेंगे।

    प्रदेश के लोगों के काम प्राथमिकता पर होंगे, कार्यकर्ता नेता सबको सम्मान मिलेगा।  ,ऊना की दो सीटों पर जनता ने ऐतिहासिक निर्णय दिया है ,इसके लिए मैं ऊना की जनता को प्रणाम करता हूं ।उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई इस प्रकार दल बदल करने का प्रयास नहीं करेगा ।उन्होंने कहा कि दो लोगों ने गद्दारी की सरकार को गिराने के लिए और दो ने सरकार को बचाने का प्रयास किया और अब चुनाव के बाद गद्दारों को जनता ने घर बिठा दिया और दो को जिताकर के कांग्रेस को फिर चार पर पहुंचा दिया। अब यह चार लोग सरकार को मजबूत रखेंगे और ऊना जिला के विकास को आगे बढ़ाएंगे । राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के नेतृत्व को दी बधाई मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश में जिस प्रकार से चूनावों में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के समस्त नेतृत्व में मेहनत की कार्यकर्ताओं ने मेहनत की, गठबंधन के नेताओं ने मेहनत की ,उसके कारण बेहतर प्रणाम इंडिया गठबंधन के लिए आया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी व गठबंधन के नेता बधाई के पात्र है।

    रायजादा हारे नहीं जीते हैं मुकेश अग्निहोत्री हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा की हार पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा वे हारे नही बल्कि उनकी जीत हुई है क्योंकि चार बार सांसद वन अनुराग ठाकुर ने जनता को निराश किया है। इस बार लोगों ने धनबल के खिलाफ लड़ाई को कांग्रेस सरकार के पक्ष में लाया है और बहुत कम मार्जन से इस लड़ाई को खोया है लेकिन यह उनकी हार नहीं बल्कि उनकी जीत है क्योंकि जिस प्रकार से मुकाबला किया और जीत का अंतर जिस तरह से कम हुआ उसे साबित होता है कि जनता कांग्रेस के पक्ष में खड़ी हुई है ।
  • विधानसभा उपचुनाव के नतीजे – गगरेट से राकेश कालिया विजयी, कुटलैहड़ से जीते विवेक शर्मा

    विधानसभा उपचुनाव के नतीजे – गगरेट से राकेश कालिया विजयी, कुटलैहड़ से जीते विवेक शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला में दो विधानसभा उप चुनाव 2024 की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। मतगणना के उपरांत गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने गगरेट के परिणामों की घोषणा की। गगरेट विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया विजय रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार चैतन्य शर्मा को 8,487 मतों से पराजित किया। राकेश कालिया को 35,768 मत प्राप्त हुए, जबकि चैतन्य शर्मा को 27,281 मत मिले। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी अमित वशिष्ट को 570 मत, अशोक सौंखला को 323 मत, मनोहर लाल शर्मा को 288 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा के पक्ष में 606 मत मिले।

    वहीं कुटलैहड़ के चुनावी परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने की। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार विवेक शर्मा विजयी रहे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो को 5,356 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा को 36,853 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो को 31,497 मत मिले। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी चंचल सिंह को 300 मत, राजीव शर्मा को 234 मत और नोटा के पक्ष में 341 मत प्राप्त हुए।
  • हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर पांचवीं बार 182357 मतों से विजयी

    हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर पांचवीं बार 182357 मतों से विजयी

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। उनकी लोकप्रियता और विकास कार्यों के कारण उन्हें लगातार इस क्षेत्र से समर्थन मिलता रहा है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 182357 मतों से हराया।  अनुराग ठाकुर ने 607068 मत हासिल किए व सतपाल रायजादा को 424711 मत प्राप्त हुए। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा हमरीपुर संसदीय क्षेत्र से 10 और प्रत्याशी मैदान में थे, वहीं 5178 लोगों ने नोटा को चुना। अनुराग ठाकुर की इस जीत से भाजपा को क्षेत्र में मजबूती मिली है। उनकी इस जीत ने उन्हें पार्टी में और भी अधिक प्रभावशाली बना दिया है।
  • हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सतपाल रायज़ादा ने मतदाताओं का आभार जताया

    हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सतपाल रायज़ादा ने मतदाताओं का आभार जताया

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा है कि हालांकि उन्हें इन चुनावों में सफलता नहीं मिली, लेकिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा हूं। उन्होंने  कहा कि चुनावों में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने उन सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इन चुनावों में उनका भरपूर समर्थन किया। उन्होंने प्रदेश के चार सीटों पर जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के प्रत्याशियों को भी बधाई दी। उन्होंने चार सीटों पर मिली जीत पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने दलबदल व धनबल को नकारते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है।
  • लोगों ने रिजेक्ट की दल बदलने की राजनीति, सरकार पूरी तरह सुरक्षित: मुकेश अग्निहोत्री

    लोगों ने रिजेक्ट की दल बदलने की राजनीति, सरकार पूरी तरह सुरक्षित: मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना मुख्यालय के पीजी कॉलेज में चल रही मतगणना के बीच डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा उपचुनाव में विजेता हुए कांग्रेस प्रत्याशीयों को बधाई दी। जिनमें गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया और कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा को साथ लेकर विजयी चिन्ह बनाते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने दल बदल की राजनीति को रिजेक्ट किया है। हिमाचल प्रदेश की सरकार अब पहले से भी ज्यादा मजबूत और टिकाऊ है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार को गिराने का जिस तरह से षड्यंत्र रचा गया उसको लेकर जनता में काफी गुस्सा था और जनता ने इंसाफ किया है। कांग्रेस को महज एक विधायक सरकार की मजबूती के लिए और चाहिए था, लेकिन जनता ने चार विधायक कांग्रेस की झोली में डाल दिए हैं। 

    प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की हुई करारी हार के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सरकार बचाने के प्रयास में थी, जिसके चलते कांग्रेस ने दो फ्रंट पर चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बेशक बीजेपी लोकसभा सीटों को जीतने में कामयाब रही है लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि जहां तक हिमाचल प्रदेश का सवाल है तो हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता लाना प्रदेश कांग्रेस का पहला कर्तव्य था। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर हर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया और उसी के चलते आज बीजेपी देश भर में कमजोर हुई है।
  • Jalandhar: मंदिर में नतमस्तक दौरान Charanjit Singh Channi के चलते काफिले में फंसी Ambulance, देखें वीडियो

    Jalandhar: मंदिर में नतमस्तक दौरान Charanjit Singh Channi के चलते काफिले में फंसी Ambulance, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी शहर के कई धार्मिक स्थल पर जाकर नतमस्तक हुए और पूजा-अर्चना किया। इसके बाद पूजा-अर्चना करने के बाद जाते वक्त चरणजीत सिंह चन्नी के काफिले के कारण एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। जिसके बाद जाम में फांसी एंबुलेंस को देख काफिले में शामिल पुलिस वालों ने तुरंत रास्ता क्लियर करवाना शुरू किया और एंबुलेंस को तुरंत निकलवाया। इसके बाद जब चरणजीत सिंह चन्नी अपने काफिले सहित आगे निकलने लगे तो सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों द्वारा अमृतपाल सिंह का बैनर पड़कर अरदास की गई और उस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी अपनी कार में बैठकर ही हाथ जोड़कर वहां से निकल पड़े।

    वहीं, 108 एंबुलेंस के ड्राइवर ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के काफिले के कारण उनकी एंबुलेंस जाम में फंस गई है और एक्सीडेंट पेशेंट को रेफर करके जालंधर सिविल अस्पताल में ला रहे थे लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी के काफिले के कारण उन्हें 10 से 15 मिनट जाम में फंसा रहा।

  • बी.बी.एन एरिया में भाजपा की लीड में आई भारी कमी

    के.एल ठाकुर व परमजीत पम्मी पिछली लीड़ भी नही रख पाए कायम

    बददी/ सचिन बैंसल : लोकसभा चुनावों में जहां इस बार देश में भारी उल्टफेर हुआ है वहीं उसकी जद में प्रदेश की औद्योगिक पटटी बददी बरोटीवाला नालागढ़ भी आई है। दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा पांच साल में कोई बडी सौगातें न देने पर जनता का गुस्सा वोट के रुप में निकला था। कभी यह दोनो विस क्षेत्र भाजपा के गढ़ माने जाते थे और यहां से 60 हजार की लीड बीजेपी को मिलती थी। अगर गत 2019 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो दून विधानसभा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को 20866 वोट मिले थे। उस समय वोट भी 64 हजार के करीब थी। अब आस थी मोदी लहर में यह बढ़त और ज्यादा बढेगी क्योंकि वोट भी बढक़र 74000 हो गई थी लेकिन हुआ इसके उल्टा और लीड 8 हजार कम हो गई।

    इसी प्रकार जब प्रदेश में भाजपा सरकार थी तो 2019 में नालागढ़ की जनता ने बीजेपी सांसद को 40 हजार की भारी लीड देकर एक रिकार्ड कायम किया था प्रदेश में और उसका श्रेय तत्कालीन पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने लिया था। दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह व नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर इस बार प्रचंड मोदी लहर में भी अपना जलवा बरकरार नहीं रख सके और दोनो का ग्राफ गिरा है। इस बार नालागढ़ की जनता भी वर्तमान सांसद व प्रत्याशी सुरेश कश्यप की कार्यप्रणाली से रुष्ट नजर आई और उसने खुलकर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी का साथ दिया। यहां पर जनता की भाजपा सांसद व प्रत्याशी के प्रति नाराजगी इस कदर भारी पड़ी कि यहां पर पार्टी की लीड 40 हजार से कम होकर मात्र 15 हजार रह गई। औद्योगिक पटटी बीबीएन से 2019 में 60 हजार की लीड लेकर यहां पर विकास को लेकर खास तव्वजो नहीं दी न ही कार्यकर्ताओं व आम लोगों से संवाद रखा। इसी बात की जनता को अंदर ही अंदर नाराजगी थी।

    बीबीएन को सांसद ने नहीं दी कोई सौगात
    जहां तक भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप की बात है जो कि वर्तमान पांच साल से सांसद भी औद्योगिक पटटी  बीबीएन (दून एवं नालागढ़) के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। सिर्फ सांसद के तौर पर वो पार्टी के कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे। स्थानीय नेतागण भी उनको हरा हरा दिखाते रहे कि कश्यप जी चिंता न करो इस बार दून में 25 तो नालागढ़ में 45 हजार की लीड दिलाएंगे। वास्तविकता व मुददों से दूर कश्यप ने स्वयं को पार्टी के महासम्मेलनों तक सीमीत रखा जिसके कारण उनकी लीड में भारी गिरावट हुई। 

    रामकुमार व हरदीप की मेहनत से उठा कांग्रेस का ग्राफ
    जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन हुआ तो दून विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी की ताजपोशी सीपीएस के रुप में हुई थी। उसी दिन से उनके उपर दबाब था कि किसी भी प्रकार दून से बीजेपी की भारी लीड को रोकना था। रामकुमार ने इस चुनाव में अनथक प्रयास किए और लोगों से संवाद भी साधा और इसी के फलीभूत उन्होने दून से भाजपा की भारी लीड का ने केवल रोका बल्कि उसमें 8000 मतों की कमी भी की। इसी प्रकार नालागढ़ में कांग्रेस के सर्वेसर्वा हरदीप सिंह थे लेकिन सुक्खू सरकार में उनको कोअई तव्वजो नहीं मिली और न ही उनको कोई झंडी बत्ती दी गई। फिर भी बावा ने अपने कोर वोटर के साथ लेकर काम किया और बीजेपी की लीड को 40 हजार से समेटकर 15 हजार तक पहुंचा दिया।