Blog

  • मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

    मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ी जांच वाले मामलों में मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि ईडी और सीबीआई की तरफ से अंतिम आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद मनीष सिसोदिया अपनी जमानत याचिकाओं पर विचार के लिए फिर से आग्रह कर सकते हैं।

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को बड़ा झटका देते हुए हाईकोर्ट ने 21 मई को कथित घोटाले के संबंध में ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज अलग-अलग मामलों में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और कहा था कि यह मामला उनकी ओर से सत्ता का गंभीर दुरुपयोग किए जाने और जनता से विश्वासघात से जुड़ा है।

    हालांकि, हाईकोर्ट के जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा की पीठ ने स्पष्ट किया कि वह ट्रायल कोर्ट की शर्तों का पालन करते हुए अपनी बीमार पत्नी से हर हफ्ते मिलना जारी रख सकते हैं। इसके पहले मार्च में, सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की क्यूरेटिव याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने पिछले हफ्ते सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे शराब घोटाले के मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।

  • Jalandhar: Akali-BSP सहित 17 नेताओं की हुई जमानतें जब्त

    Jalandhar: Akali-BSP सहित 17 नेताओं की हुई जमानतें जब्त

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने पौने 2 लाख से अधिक वोट से जीत हासिल की। वहीं इस चुनावी नतीजों में भाजपा और आप पार्टी के अलावा 17 उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई है। जिसमें अकाली दल और बसपा भी शामिल है। बता दें कि पिछले चुनावों में 2 लाख से अधिक वोट लेकर इस लोकसभा चुनावों में जीत का दावा करने वाले बलविंदर 64941 वोटों पर ही सिमट गए, वहीं मोहिंदर केपी 67911 वोट हासिल कर सकें। गौर हो कि जब कुल वोटों में से किसी उम्मीदवार को 16.4 फीसदी से कम वोट हासिल होते है तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है। वहीं जालंधर में 16.54 लाख वोटों में 989316 वोटे पोल हुई है। 

  • Jalandhar: दोमोरिया पुल के पास शराब के ठेके को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

    Jalandhar: दोमोरिया पुल के पास शराब के ठेके को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास सुबह सुबह शराब के ठेके पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जहां चोर ठेके का शटर उखाड़कर दुकान से शराब चोरी करके ले गए। वहीं चोर ठेके के बाहर लगे कैमरों का मुंह भी ऊपर की ओर कर गए। घटने की सूचना दुकानदार ने थाना 3 पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दुकानदार ने बताया कि चोर आरसीबी की 4, 8 पीएम 8, सिग्नेचर 4 सहित कुल 30 बोतलों से अधिक शराब चोर ले गए है। पीड़ित ने कहा कि कुल 40 हजार का उसका नुकसान हो गया है। इस दौरान चोर उखाड़े शटर का हिस्सा वहीं पास में रखकर चले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएंगा।

  • Jalandhar: Neela mahal में घर में सो रहा था परिवार, चोर नगदी व गहने लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    Jalandhar: Neela mahal में घर में सो रहा था परिवार, चोर नगदी व गहने लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं नीला महल से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है, जहां घर में परिवार सो रहा था कि चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घर से चोर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। थाना 2 की पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि देर रात चोर घर से 1 लाख से अधिक का कैश और कीमती गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें घटना का तब पता चला जब वह सुबह उठे तो देखा कि घर पर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से नगदी व गहने गायब थे। 

  • Punjab : police ने सांझे ऑपरेशन के दौरान बरामद किए 2 करोड़ रुपए, देखें Video

    Punjab : police ने सांझे ऑपरेशन के दौरान बरामद किए 2 करोड़ रुपए, देखें Video

    अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक तस्कर के घर पर छापा मारकर 2 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। BSF को मिली जानकारी के बाद पंजाब पुलिस की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। अमृतसर के सीमावर्ती गांव कक्कड़ में यह तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

    बीएसएफ अधिकारियों द्वारा जारी सूचना के अनुसार सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक संदिग्ध तस्कर के घर पर तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान संदिग्ध के घर से करीब 2 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

    आगे की करेंसी की गिनती और तलाशी अभियान जारी है। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि यह बरामदगी सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी को खत्म करने के लिए बल की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • इन राज्यों में गरज के साथ बरसेंगे बादल,  70 KM की स्पीड से आएगा तूफान

    इन राज्यों में गरज के साथ बरसेंगे बादल,  70 KM की स्पीड से आएगा तूफान

    नई दिल्लीः दिल्ली और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को कैद कर रखा है। इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके तहत 70 किलोमीटर की स्पीड से तूफान आएगा। कई राज्यों में गरज के साथ जमकर बादल बरसेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया। कोलकाता राडार से पता चला है कि एक तूफानी रेखा पश्चिम गंगा तटीय पश्चिम बंगाल (GWB) से उत्तर ओडिशा से सटे पूर्वी गंगा तटीय पश्चिम बंगाल (GWB) की ओर बढ़ रही है।

    इसके तहत पश्चिम बंगाल में 60-70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। साथ ही राज्य में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम आज तूफानी रहेगा। कहीं आंधी चलेगी तो कहीं जमकर बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रात के समय तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल में अगले दो-तीन दिनों में आंधी के साथ जमकर बादल बरसेंगे।

    उत्तरी अंडमान और लक्षद्वीप द्वीप समूह में भी बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण-पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी गोवा, तेलंगाना, दक्षिण रायलसीमा में बिजली गिरने की संभावना है और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मुंबई में प्री मानसून आ गया है, जहां जमकर बारिश हो रही है। ऐसे तो मुंबई में 20 जून तक मानसून आता है, लेकिन इस बार समय से पहले बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान है।

  • दुकानदार पर Acid से हमला, देखें वीडियो

    दुकानदार पर Acid से हमला, देखें वीडियो

    पंचकूला : एक दुकान वाले ने दूसरे दुकानदार के ऊपर एसेड फेंकने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान अजय के तौर पर हुई है। गंभीर अवस्था में अजय को सेक्टर-6 के अस्पताल में लाया गया। सेक्टर 15 के मार्किट के सभी लोग मार्किट बंद करके सेक्टर 6 अस्पताल में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रमोहन हाल जानने के लिए पहुंचे। सेक्टर 15 के मार्किट के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि मेरे बेटे का शोरुम है।

    किसी बात को लेकर मार्किट के प्रधान विजय शर्मा के साथ कहासुनी हो गई और वही मेरे बेटे अजय शर्मा के साथ भी वही के दुकानदार सुनील मल्होत्रा के साथ हाथापाई हो गई और एक दम से सुनील मल्होत्रा ने मेरे बेटे अजय के ऊपर एसिड से हमला कर दिया। घायल युवक का इलाज सेक्टर-6 चल रहा था। सेक्टर 15 के चौन्की इंचार्ज योगदीयण सिंह का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद ही करवाई की जाएगी।

  • T-20 Cricket World Cup: भारत का आज होगा पहला मैच 

    T-20 Cricket World Cup: भारत का आज होगा पहला मैच 

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। हर टीम चाहती है कि उसे टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत मिले। टीम इंडिया की कोशिश भी यही होगी। इस मैच में सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आते हैं या नहीं। वार्मअप मैच में वह खेले नहीं थे और ऐसे में देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर क्या फैसला करता है।

    टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार है लेकिन ये टीम आयरलैंड को हल्के में नहीं ले सकती। आयरलैंड ने भी उलटफेर किए हैं और इस टीम में उलटफेर करने का दम भी है। वैसे भी टी20 फॉर्मेट में मैच कभी भी किसी की तरफ भी जा सकता है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए बेहतर होगा कि वह आयरलैंड को हल्के में न ले। रोहित और टीम के कोच राहुल द्रविड़ इस बात से वाकिफ होंगे। ये मैच अमेरिका में होगा और भारत में इसे कब, कहां, कैसे देखा जा सकता है हम बताते हैं आपको।

    कब होगा टी20 वर्ल्ड कप में भारत और आयरलैंड का मैच?

    भारत और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच बुधवार यानी पांच जून को खेला जाएगा।

    कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में भारत और आयरलैंड का मैच?

    भारत और आयरलैंड के बीच मैच अमेरिका के न्यू यॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

    टीवी पर कहां देख सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप में भारत और आयरलैंड का मैच?

    भारत और आयरलैंड के बीच मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकता है।

    कहां देख सकते हैं भारत और आयरलैंड के टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

    भारत और आयरलैंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।

    कितने बजे शुरू होगा भारत और आयरलैंड के बीच मैच?

    भारत के समय अनुसार ये मैच रात 8 बजे खेला जाएगा।

  • आज सरकार बनाने पर मंथन,  NDA और INDIA की रणनीति को लेकर होगी अहम बैठकें

    आज सरकार बनाने पर मंथन,  NDA और INDIA की रणनीति को लेकर होगी अहम बैठकें

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में आज राजनीतिक दलों की कई अहम और बड़ी बैठकें होनी हैं। एक और जहां बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस व उसके सहयोगियों ‘इंडिया गठबंधन’ की बैठक होगी। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भी बैठक होगी। केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी बुधवार सुबह हो सकती है। वहीं, इसके अलावा राष्ट्रपति भवन में 5 जून से केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू होगी। इसी तैयारी के लिए राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

    आगे की रणनीति तय की जाएगी

    आंध्र प्रदेश में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाले तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू भी 5 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी एनडीए का हिस्सा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि 5 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

    किसी भी निर्णय से पहले सहयोगियों से करेंगे बातचीत

    वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए सहयोगियों की संभावना तलाशने से इनकार नहीं किया है। हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि वे किसी भी निर्णय से पहले अपने सहयोगियों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। सहयोगियों को विश्वास में लेकर ही आगे कोई भी रणनीति तय की जाएगी।

    भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

    यही कारण है कि 5 जून (बुधवार) को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मतगणना के दौरान भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन अभी तक किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं अब तक कांग्रेस पार्टी को 99 सीटें हासिल हुई हैं।

  • Jalandhar : एक बार फिर Travel Agent Heights के कटारिया ने मारी लोगों से ठगी, केस दर्ज

    जालंधर, ENS:  विदेश भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट ने युवक से 2 लाख से अधिक रुपये ठग लिए, लेकिन न उसे विदेश भेजा ना पैसे वापस किए। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना बारादरी की पुलिस ने ट्रैवल एजेंट हाइट्स के रहने वाले सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि उक्त ट्रैवल एजेंट पहले भी कई बार ठगी मारने के मामलों में विवादों में गिर चुका है।वहीं अब उसने डलहौजी सदर रोड पठानकोट के रहने वाले शशि भूषण ने बताया कि उसने दो साल पहले सोशल मीडिया पर ट्रैवल एजेंट का विज्ञापन देखा था और काल पर बात हुई थी।

    उसने बताया कि ट्रेवल एजेंट ने उन्हें अपने दफ्तर बीएमसी चौक के पास मिलने के लिए बुलाया था, जहां उक्त ट्रैवल एजेंट ने उसके बेटे को वर्क परमिट पर कनाडा छह लाख रुपये में भेजने का झांसा दिया। उसे एजेंट ने कहा कि पहले दो लाख रुपये देने होंगे और बाकी पैसे बेटे की सैलरी से कटेंगे, जिसके चलते वह एजेंट की बातों में आ गया। उसने अपने बेटे का पासवर्ड और दो लाख रुपया ट्रैवल एजेंट को दे दिए।

    पीड़ित ने बताया कि 9 महीने का समय बीत जाने के बाद एजेंट के पास गया तो उसने  कंपनी की फर्जी ऑफर लेटर दिखा देकर वापस घर भेज दिया और उसने अपने किसी रिश्तेदार से कनाडा ऑफर लेटर को चेक करवाया तो पता कि ऑफर लेटर फर्जी है और उसके साथ धोखा हुआ है। उसने शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी और वहां से उसकी शिकायत थाना बारादरी की पुलिस को भेज दी गई है। जांच अधिकारी एएसआइ सुखदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ जांच के बाद  केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।