Blog

  • उड़ान भरते समय ही निकल गया Plane का Wheel, मचा हड़कंप

    उड़ान भरते समय ही निकल गया Plane का Wheel, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : अमेरिका का लॉस एंजिलिस में लोगों की सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डालने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विमान लापरवाही  हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को एक बोइंग जेट विमान का पहिया उड़ान भरते समय ही निकल गया जिस कारण लोगों की हालत खराब हो गई। जब ये हादसा हुआ तब इस विमान में 174 यात्री मौजूद थे।

    दरअसल ये घटना लॉस एंजिलिस में यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग जेट विमान की है। जब विमान आड़ान भर रहा था तभी विमान का पहिया निकल गया। घटना के वक्त  बोइंग 757-200 विमान में 174 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही के कारण लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक इस पूरी घटना के बाद विमान को डेनवर में सुरक्षित उतार लिया गया। कंपनी ने बताया है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

    सात मार्च को यूनाइटेड एयरलाइन का ये विमान सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भर रहा था। उड़ान भरते समय विमान का पहिया बीच हवा में टूटकर गिर गया था। इस पूरी घटना पर कंपनी का बयान भी सामने आ गया है। कंपनी ने कहा है कि हम घटना के पीछे की वजहों की जांच कर रहे हैं। लॉस एंजिलिस में विमान का पहिया बरामद कर लिया गया है।

  • Jalandhar: उपचुनाव से पहले विपक्ष को बड़ा झटका, दर्जनों लोग AAP Party में हुए शामिल

    Jalandhar: उपचुनाव से पहले विपक्ष को बड़ा झटका, दर्जनों लोग AAP Party में हुए शामिल

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव से पहले लगातार आप पार्टी विपक्ष को झटका दे रही है। वहीं सीएम भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में सीएम निवास पर आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान आप का साथ थामा। इस मौके विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जनता के साथ जो वायदे किए थे, उसको लगातार पूरा किया है, जिस कारण जनता का आप पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत घर ऐसे हैं, जहां बिजली का बिल जीरो आ रहा है।

    जबकि सरकार का मुख्य फोक्स लोगों को अच्छा प्रशासन और स्वास्थ्य सुविधां बेहतर से बेहतर उपलब्ध करवाने की तरफ है। सरकार के इसी प्रयासों के चलते आम आदमी पार्टी का काफिला लगातार बढ़ रहा है और उपचुनावों में आप उम्मीदवार को बड़ी लीड हासिल होगी। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें केवल वायदे करती थी और उसको पूरा नहीं किया जाता था, लेकिन सीएम भगवंत मान सरकार ने वायदे भी किए और उसको पूरा भी किया।

    वहीं समाजसेवी कर्ण गिल्होत्रा ने कहा कि सरकार जहां युवाओं को नौकरियां प्रदान कर रही है, वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतरीन प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में हर सुविधा प्रदान करते हुए बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा मोहल्लों में आप क्लीनिक खोलकर लोगों के घरों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि जहां भी वह प्रचार के लिए जाते हैं, लोग सरकार के प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं।

  • Punjab: किसानों से CM Mann की हुई मीटिंग, Shubhakaran के परिवार को दिया एक करोड़ का चैक, देखें वीडियो

    Punjab: किसानों से CM Mann की हुई मीटिंग, Shubhakaran के परिवार को दिया एक करोड़ का चैक, देखें वीडियो

    किसानों ने प्रदर्शन किया स्थगित

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने किसान नेताओं से मीटिंग की है। मीटिंग में सीएम भगवंत मान ने संघर्ष में जान गंवाने वाले शुभकरन के परिवार को एक करोड़ का चैक सौंपा है। वहीं, शुभकरन की बहन को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दे दिया है। इसके बाद किसानों ने 12 जुलाई को बठिंडा में होने वाले प्रदर्शन को कैंसिल कर दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली कूच को लेकर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर टकराव हुआ। इस बीच शुभकरण सिंह की गोली लगने से जान चली गई, जिसके बाद किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों का जगह-जगह घेराव करके किसानों ने अपना रोष भी जताया। मुख्यमंत्री ने किसानों से वादा किया कि सरकार शुभकरण सिंह की मौत पर परिवार को उचित मुआवजा देगी। आज भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभकरण के पिता और अन्य परिजनों को मुख्यमंत्री आवास एक करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक पारिवारिक सदस्य को नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी वीके सिंह , डीजीपी गौरव यादव , एडीजीपी इंटेलिजेंस जसकरण सिंह और कई अन्य किसान नेता भी मौजूद थे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि यह बैठक रात को तय हुई थी। उन्होंने बताया कि इस बैठक के बारे में थोड़ी देर में मीडिया से बात की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि आज की यह बैठक देर शाम तय हुई थी इसलिए कई किसान नेताओं को भी बताया नहीं जा सका।  
  • आधी रात शराब लेने निकले चाचा-भतीजा, गाड़ी खाई में गिरी

    आधी रात शराब लेने निकले चाचा-भतीजा, गाड़ी खाई में गिरी

    सोलनः पार्टी के लिए शराब लेने जा रहे चाचा-भतीजे की गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर जख्मी है। हादसा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है। जानकारी अनुसार देर रात करीब 11 बजे एक होटल में पार्टी चल रही थी। इस बीच शराब खत्म हो गई, ऐसे में चाचा-भतीजा पिकअप गाड़ी में सवार होकर पास की मार्केट में शराब लेने निकल पड़े। इस बीच गाड़ी खाई में जा गिरी और चाचा की मौत हो गई, जबकि 20 साल का भतीजा घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जुन्गा के जनड़ेघाट के गांव कटोला के युवराज (20) के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बड़ा हादसाः खाई में बस गिरने का Live वीडियो आया सामने, महिला की मौत, कई घायल

    बड़ा हादसाः खाई में बस गिरने का Live वीडियो आया सामने, महिला की मौत, कई घायल

    मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक बस खाई में गिर गई, जिसका लाईव वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस बस में 50 यात्री सावर थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस घटना में अभी तक एक महिला की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब बस सप्तशृंगी से नीचे उतर रही थी। घटना सुबह साढ़े 6 बजे के करीब हुई है। राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों ने बस से कई यात्रियों को बाहर निकाल लिया है। प्रशासन इस बात की जांच में जुटा है कि क्या यह हादसा बस के चालक की लापरवाही से हुआ या फिर चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा जिस वजह से यह बस खाई में गिर गई।
  • युवक को 6 बार Snake ने काटा, फिर भी नहीं आई मौत, जाने वजह

    युवक को 6 बार Snake ने काटा, फिर भी नहीं आई मौत, जाने वजह

    उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। युवक को एक से डेढ़ माह के दौरान छह बार सांप ने काटा। इलाज के बाद युवक भी ठीक हो गया। डर के मारे युवक घर छोड़कर अपने चाचा के घर जा बसा। लेकिन सांप ने उसे दोबारा डस लिया। इस कारण युवक और उसके परिजन दोनों चिंतित हैं। वहीं, इलाज करने वाले भी हैरान हैं। सौरा गांव का रहने वाले विकास दुबे को डेढ़ महीने में पांच बार सांप ने काटा था। विकास ने कहा कि उन्हें पहली बार 2 जून को रात 9 बजे उठने पर सांप ने काटा था, जिसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। उन्होंने मुझे दो दिनों के लिए वहां रखा। इलाज के बाद वह ठीक होकर घर लौट आए।

    परिवार को लगा कि यह सामान्य घटना है। इसके बाद 10 जून की रात उन्हें दोबारा सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और इलाज के बाद घर चले गये। फिर सांपों का डर उस पर हावी हो गया और उसने सावधानी बरतनी शुरू कर दी। लेकिन सात दिन बाद 17 जून को उसे घर में दोबारा सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फिर उसी अस्पताल में उनका इलाज किया गया और वे ठीक हो गये।

    चौथी बार फिर सांप ने काट लिया। जब उसके परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। और इस बार इलाज के बाद उनकी जान बच गई। उसके रिश्तेदारों और डॉक्टर ने उसको कई दिनों तक अपना अपार्टमेंट न छोड़ने की सलाह दी है। इस सलाह के बाद, वह राधानगर में अपनी मौसी के घर चले गए। वहीं शुक्रवार की शाम करीब 12 बजे उसी वही घर पर दोबारा सांप ने डस लिया। इसके बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें उसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उनके परिवार वाले उन्हें घर ले गए।

    इसके बाद वह मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव स्थित अपने चाचा संतोष दुबे के घर चला गया। लेकिन 6 जुलाई की दोपहर वह घर पर सो रहा था, जहां उसे छठी बार सांप ने डस लिया। जैसे ही उनकी हालत बिगड़ी, उनके परिवार वालों ने उन्हें तुरंत उसी अस्पताल में भेजा, जहां पहले उनका इलाज हुआ था। इलाज के बाद वह ठीक हो गए और डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। युवक का यह भी कहना है कि सांप ने उसे सिर्फ शनिवार और रविवार को ही काटा है। सांप हर बार काटने से पहले ही इसे पहचान लेता है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि हर बार सांप के काटने के नए निशान खोजे जाते हैं। हर बार सांप के जहर के खिलाफ आपातकालीन दवाएं निर्धारित की जाती हैं।

  • पहाड़ से बोल्डर गिरने से National Highway हुआ बंद, देखें वीडियो

    पहाड़ से बोल्डर गिरने से National Highway हुआ बंद, देखें वीडियो

    चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ियों से बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। सड़क मार्ग को खोलने का कार्य जारी है। पहाड़ से बोल्डर गिरने की घटना जोशीमठ के चुंगी धार पर हुई है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई पहाड़ से गिरे बोल्डरों की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में मानसून की दस्तक के बाद आज मौसम खुश गवार बना हुआ है। बावजूद इसके हाईवे पर बिन बारिश पहाड़ियों से बोल्डर गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते यात्री वाहनों सहित मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी खतरा बना हुआ है। दरअसल आज मंगलवार सुबह जोशीमठ के प्रवेश द्वार चुंगी धार पालिका कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के समीप बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान दरकने से सड़क बाधित हो गई।

    आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह बिन बारिश पहाड़ियों के दरकरने का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ हाईवे पर की ये तस्वीरें मंगलवार आज सुबह की हैं। जब जोशीमठ के निकट चुंगी धार के पास बदरीनाथ हाईवे के ऊपर चट्टान दरकी है। सड़क पर बोल्डर गिरने से पहले धीरे धीरे पहाड़ी से चट्टान दरकने की आवाज आने ओर एक एक करके पत्थर गिरने के कारण जहां जोगी धारा प्वाइंट की तरफ मॉर्निंग वॉक करने निकले कुछ स्थानीय युवा सहित कई यात्री वाहन बाल बाल बचे। सड़क बंद होने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। इधर जेसीबी मशीन द्वारा बोल्डर हटाकर सड़क खोलने का काम ज़ारी है।

  • 70 हजार रिश्वत लेने के आरोप में 2 गिरफ्तार

    70 हजार रिश्वत लेने के आरोप में 2 गिरफ्तार

    महाराष्ट्रः दवा की दुकान खोलने के एवज में एक व्यक्ति से 70,000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के एक निरीक्षक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति ने दवा की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस के लिए एफडीए के पास आवेदन किया था। नवी मुंबई एसीबी के पुलिस निरीक्षक संतोष पाटिल ने बताया कि एफडीए के एक औषधि निरीक्षक ने आवेदक से लाइसेंस शुल्क के अलावा कथित तौर पर एक लाख रुपए की मांग की। हालांकि, बाद में उसने रिश्वत की रकम घटाकर 70,000 रुपए कर दी।

    आवेदक ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और सोमवार रात कल्याण शहर में किराने की एक दुकान के पास 50 वर्षीय एक व्यक्ति को शिकायतकर्ता से 70,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी अधिकारियों ने बाद में आरोपी के साथ मौजूद औषधि निरीक्षक को भी पकड़ लिया।

  • Punjab : 7 वर्षीय बच्चे को Snake ने काटा, देखें वीडियो

    Punjab : 7 वर्षीय बच्चे को Snake ने काटा, देखें वीडियो

    लुधियाना : बच्चे को सांप के काटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था कि अचानक सांप ने उसकी टांग पर काट लिया। पीड़ित की पहचान रणवीर सिंह(7) के तौर पर हुई है। बच्चे ने जब शोर मचाया तो सांप घर के बाहर बनी नाली के रास्ते निकल गया। बच्चे के रोने की आवाज सुन परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिया। बच्चे के परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

    जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रणवीर घर के आंगन में खेल रहा था। अंधेरे के कारण उसे पता नहीं चला कि कब सांप ने उसे काट लिया। रणवीर के रोने और शोर मचाने के बाद ही परिवार को घटना का पता चला। रणवीर को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। रणवीर दूसरी कक्षा का छात्र है। गांव के सरकार स्कूल में पढ़ता है।

    सिविल अस्पताल के प्रशासन द्वारा बच्चे की हालत को देखते हुए तुरंत उसका उपचार शुरू किया गया। रणवीर के परिजनों का रोष है कि राहों रोड के आस-पास बने गांवों की सड़कें और सीवरेज सिस्टम घटिया है। इस कारण लोगों के घरों में सांप आते रहते है। पहले भी कई बार लोग सांपों का शिकार हो चुके है।

  • AAP Party में शोक की लहर, वरिष्ठ नेता का हुआ निधन

    AAP Party में शोक की लहर, वरिष्ठ नेता का हुआ निधन

    चंडीगढ़ : आप पार्टी में उस समय शोक की लहर छा गई, जब वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा के निधन की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि प्रदीप छाबड़ा कई दिनों से काफी बीमार थे। इसी के चलते आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के कारण आज नगर निगम की बैठक भी स्थगित हो सकती है। इस खबर से पार्टी की समूची लीडरशिप सहित उनके परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। बता दें कि प्रदीप छाबड़ा ने आप पार्टी में शामिल होकर नगर निगम के 14 पार्षदों को जितवाया था, जिसकी शहर में पूरी तरह से चर्चा थी। ऐसे में छाबड़ा को चंडीगढ़ की राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता था।

    नगर निगम के पूर्व मेयर के अलावा वह 10 साल तक पार्षद रहे हैं। कांग्रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के करीबी रहे लेकिन चार साल पहले जब उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया गया तो वह बंसल के खिलाफ मोर्चा खोलकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के 6 सह प्रभारी भी रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने यह शर्त रखी थी कि आम आदमी पार्टी नगर निगम का चुनाव लड़ेगी। जब छाबड़ा आम आदमी पार्टी में आए तो तभी पहली बार पार्टी ने तीन साल पहले नगर निगम का चुनाव लड़ा।

    प्रदीप छाबड़ा की दो बेटियां है। छाबड़ा की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हुई है। इस बार चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन करवाने में भी छाबड़ा की अहम भूमिका रही थी। छाबड़ा यूटी क्रिकेट एसोसिएशन कब अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही वह लंबे समय तक ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट में भी काम कर चुके हैं। शहर के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदीप छाबड़ा सेक्टर 22 और 16 के पार्षद रह चुके हैं। पहले वह सेक्टर 22 में ही रहते थे इस समय वह सेक्टर 44 में रह रहे थे। प्रदीप छाबड़ा 1990 से शहर की राजनीति में सक्रिय थे।