Punjab : 7 वर्षीय बच्चे को Snake ने काटा, देखें वीडियो

लुधियाना : बच्चे को सांप के काटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था कि अचानक सांप ने उसकी टांग पर काट लिया। पीड़ित की पहचान रणवीर सिंह(7) के तौर पर हुई है। बच्चे ने जब शोर मचाया तो सांप घर के बाहर बनी नाली के रास्ते निकल गया। बच्चे के रोने की आवाज सुन परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिया। बच्चे के परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रणवीर घर के आंगन में खेल रहा था। अंधेरे के कारण उसे पता नहीं चला कि कब सांप ने उसे काट लिया। रणवीर के रोने और शोर मचाने के बाद ही परिवार को घटना का पता चला। रणवीर को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। रणवीर दूसरी कक्षा का छात्र है। गांव के सरकार स्कूल में पढ़ता है।

सिविल अस्पताल के प्रशासन द्वारा बच्चे की हालत को देखते हुए तुरंत उसका उपचार शुरू किया गया। रणवीर के परिजनों का रोष है कि राहों रोड के आस-पास बने गांवों की सड़कें और सीवरेज सिस्टम घटिया है। इस कारण लोगों के घरों में सांप आते रहते है। पहले भी कई बार लोग सांपों का शिकार हो चुके है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *