Jalandhar: दोमोरिया पुल के पास शराब के ठेके को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास सुबह सुबह शराब के ठेके पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जहां चोर ठेके का शटर उखाड़कर दुकान से शराब चोरी करके ले गए। वहीं चोर ठेके के बाहर लगे कैमरों का मुंह भी ऊपर की ओर कर गए। घटने की सूचना दुकानदार ने थाना 3 पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दुकानदार ने बताया कि चोर आरसीबी की 4, 8 पीएम 8, सिग्नेचर 4 सहित कुल 30 बोतलों से अधिक शराब चोर ले गए है। पीड़ित ने कहा कि कुल 40 हजार का उसका नुकसान हो गया है। इस दौरान चोर उखाड़े शटर का हिस्सा वहीं पास में रखकर चले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएंगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *