Blog

  • गद्दा Factory में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं की मौत

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस समय भीषण गर्मी की वजह से लोगों की हालत खराब हो गई है। साथ ही राजधानी में भीषण गर्मी की वजह से लू चल रही है। दूसरी ओर गर्मी के महीने में आग लगने की घटनाओं में भी अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी रायपुर स्थिति गोदवारा के फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। आग इतना भयानक है कि दूर दूर ​तक गुबार नजर आ रहा है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र का मामला है। दरअसल, यहां एक गद्दा बनाने की फैक्ट्री है।

    मिली जानकारी के अनुसार यहां स्लिप प्रो नाम की एक फैक्ट्री है। जहां गद्दा बनाने का काम किया जाता है। यहां भारी मात्रा में गद्दा संचालित होता है। यहां अचानक आग लगने के बाद मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। वहीं दो महिलाएं फंस गई और आग की चपेट आ गई, जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं पुलिस की आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और ​फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ये जो फैक्ट्री है वो बीच बस्ती में स्थित है। इससे थोड़ी थोड़ी दूर पर घर बसा हुआ है। लेकिन यहां आसपास लोगों को खड़े होना भी भारी दिक्कत हो रहा है।

     

  • Sheetla Mata मंदिर के पास से स्टूडियो की दुकान से दवा की पेटियां बरामद

    Sheetla Mata मंदिर के पास से स्टूडियो की दुकान से दवा की पेटियां बरामद

    चंडीगढ़ः बापूधाम में शीतला माता मंदिर के पास से एक स्टूडियो की दुकान से 20 से अधिक खांसी की दवा कोरेक्स की पेटी बरामद की है। पुलिस अभी इनकी जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके के एक दवाइयों के दुकानदार ने फोटो स्टूडियो के अंदर यह गोदाम बनाकर पेटियां रखी हुई थी। अभी तक पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। व्यवसायिक मात्रा होने के कारण पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि जो यह खांसी की दवा पकड़ी गई है। इसका जो मालिक है वह एक स्थानीय नेता का काफी करीबी है। उनकी तरफ से यह दवा महंगे दामों पर युवाओं को बेची जाती थी। क्योंकि कुछ युवा इस दवा का उपयोग नशा करने के लिए करते हैं। हालांकि पुलिस को इसकी सूचना भी स्थानीय निवासियों ने ही दी थी। इस इलाके में आज अरविंद केजरीवाल का रोड शो होने के कारण पुलिस इलाके में ही सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए घूम रही थी।

     

  • रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के लुधियाना दौरे पर ये उठाए सवाल, देखें वीडियो

    रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के लुधियाना दौरे पर ये उठाए सवाल, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब भर में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इसी बीच सभी पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुटे हुए हैं। जहां लुधियाना से भाजापा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। इस बीच उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार और दिल्ली में हुए दंगों का भी जिक्र किया है और इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है और राहुल गांधी से जवाब मांगा है। एक वीडियो संदेश जारी करते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी जी को पंजाब तभी याद आता जब चुनाव आते हैं। इससे पहले इनको पंजाब याब नहीं आता है।

    इसके बाद उन्होंने कहा कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमतृसर में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार पूर्व प्रधानमंत्री ने यदि मांफी भी मांगनी भी चाही तो इन्होंने नहीं मांगने दिया। कांग्रेस ने आज तक पंजाब के बारे में कुछ सोचा ही नहीं। जिससे पंजाब के लोगों का अब कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है।

  • Roadways Bus की ब्रेक फेल होने पर गैरेज से टकराई, सवारियों में मची चीख पुकार

    चंडीगढ़ः हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड पर गांव रतनगढ़ के पास हरियाणा रोडवेज की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण बस खदान में उतर गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में 40 से ज्यादा सवारी थी। हादसे में कुछ सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। इस दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। कुरूक्षेत्र डिपो की बस पिपली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। इसमें 40 से 45 सवारियां बैठी थीं। बस शाहाबाद के गांव रतनगढ़ के पास पहुंची तो ड्राइवर ने बस को शाहबाद की तरफ मोड़ा था। उसने बस आगे बढ़ाई तो बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया।

    इसके बाद बस सड़क से नीचे खदान में उतर गई। बस एक कार गैरेज से टकरा गई। इससे गैरेज में खड़ी कार व दुकान का शेड टूट गया। ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर से सूझबूझ से काम लेते हुए बस को सड़क से नीचे खदानों में उतार दिया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कुछ सवारियों को चोटें आईं हैं, मगर कोई गंभीर नहीं है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं रोडवेज विभाग मामले की जांच में जुटा है। बस कंडक्टर विक्की ने बताया कि सवारियों को दूसरी बस की व्यवस्था करके चंडीगढ़ भेजा गया। बता दें गत सप्ताह जीटी रोड पर समानी के निकट रोडवेज की बस ट्रक से टकराकर पुल के नीचे लटक गई थी। इस हादसे में बस ड्राइवर मुकेश की मौत हो गई थी, जबकि परिचालक समेत 18 सवारियों को चोटें आईं थी।

  • Dumping Ground में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Dumping Ground में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 23 पंचकूला डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल को दे दी गई है। वहीं मौक पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग धीरे-धीरे फैल रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सरकारी अधिकारी भी पहुंच गए है।

  • Kejriwal के बाद अब पत्नी Sunita की बढ़ सकती है मुश्किलें, High Court में याचिका दायर

    नई दिल्लीः अरविंद केजरीवाल के बाद अब उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी एक मामले में फंसती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।

    याचिका में दलील दी गई कि 28 मार्च 2024 को अरविंद केजरीवाल की ट्रायल कोर्ट में पेशी हुई थी। इस दौरान सुनीता केजरीवाल और अन्य लोगों ने उस वक्त कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो बनाया, जब अरविंद केजरीवाल अपना पक्ष जज के सामने रख रहे थे। इतना ही नहीं उस वीडियो को #MoneyTrailExposedByKejriwal हैशटैग X हैंडल पर प्रसारित भी किया गया, जबकि कोर्ट की कार्यवाही सीक्रेट होती है और इसे रिकॉर्ड करने की परमिशन नहीं होती।

    याचिका वकील वैभव सिंह द्वारा दायर की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोर्ट की कार्यवाही की इस तरह रिकॉर्डिंग करना माननीय अदालत की छवि करने की कोशिश की है। लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। इस तरह की हरकतों से कानून व्यवस्था में लोगों का विश्वास डगमगा सकता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो प्रसारित किया गया है, उसमें नजर आ रहा है कि जज बात सुन रही हैं और अरविंद केजरीवाल अपनी बात रख रहे हैं। करीब 10 मिनट का वीडियो है।

    वकील वैभव ने अपनी याचिका में कहा है कि आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने जान बूझकर कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो बनाया, जबकि उन्हें अच्छे से पता होगा कि कोर्ट में मोबाइल तक ले जाने की परमिशन नहीं होती। वीडियो बनाना तो दूर की बात है, फिर भी अदालत की कार्यवाही को इस तरह खुलेआम जाहिर करने का क्या मकसद है? वीडियो बनाया ही नहीं, बल्कि उसे पब्लिक भी कर दिया। यह नियमों का सरासर उल्लंघन है। इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Jalandhar में धारा 144 लागू, 5 से अधिक लोगों पर लगी पाबंदी

    Jalandhar में धारा 144 लागू, 5 से अधिक लोगों पर लगी पाबंदी

    जालंधर, ENS: 1 जून को होने जा रहे लोक सभा चुनाव- 2024 दौरान ज़िला जालंधर के अधिकार क्षेत्र में अमन- कानून की स्थिति को कायम रखने और आज़ाद और निष्पक्ष मतदान के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए ज़िला मैजिस्ट्रेट जालंधर हिमांशु अग्रवाल ने अलग- अलग आदेश जारी किए है। ज़िला मैजिस्ट्रेट हिमांशु अग्रवाल ने फ़ौजदारी विवरण संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए ज़िला जालंधर के अधिकार क्षेत्र में 48 घंटों दौरान, 30- 05- 2024 को शाम 6 बजे से 1.6.2024 को वोटों की समाप्ति तक 5 से अधिक लोगों की पब्लिक मीटिंग पर पाबंदी लगाई है। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया कि 48 घंटों दौरान केवल 4 व्यक्तियों के सीमित समूह के साथ डोर टू डोर अभियान सम्बन्धित घर- घर जाने पर पाबंदी नहीं होगी।

    यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता या पार्टी वर्कर, जो लोक सभा हलका जालंधर के रजिस्टर्ड मतदाता नहीं है, उन्हें इस मियाद के अंदर यानि 30.05.2024 को शाम 6 बजे से 1.6.2024 को वोटों की समाप्ति तक हलका छोडना होगा। यह आदेश 30. 5. 2024 को शाम 6 बजे से 1.6.2024 को वोटों की समाप्ति तक लागू रहेंगे।

    ज़िला मैजिस्ट्रेट ने फ़ौजदारी विवरण संहिता, 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जारी अलग आदेशों में कहा गया है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी पोलिंग की तारीख़ 1.6.2024 को पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर के घेरे अंदर चुनाव प्रचार नहीं करेगी। यह आदेश 1.6.2024 तक लागू होंगे।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बी. वॉक विभाग के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया रोजगार

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बी. वॉक विभाग के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया रोजगार

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बी. वॉक विभाग के अंतर्गत सेशन 2023 – 24 में बी. वॉक  विभाग से उतीर्ण हो रहे छात्र/ छात्राओं ने विभिन्न कंपनियों व् होटलों में जॉब प्राप्त की | नोडल अधिकारी प्रो. संजय शर्मा ने बताया कि बी. वॉक विभाग के अंतर्गत दो विषयों में डिग्री करवाई जाती है – 1. रिटेल मैनेजमेंट, 2. हॉस्पिटैलिटी व् टूरिज्म. इस सन्दर्भ में सेशन 2023 – 24 में उतीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया |
    रिटेल मैनेजमेंट में डिग्री कर रहे विद्यार्थियों में से अभिषेक ने  डिकेथलॉन, आदित्य ने रिलायंस स्मार्ट, मानसी ने फैब इंडिया ( जी & आर ग्रुप), अंजलि , अक्शु, विशाल, येशव व विवेक ने TDR ग्रुप में जॉब प्राप्त की | जिसमें सबसे अधिक अभिषेक ने 32493/- प्रति माह CTC पर ज्वाइन किया है |
    हॉस्पिटैलिटी व टूरिज्म में डिग्री कर रहे विद्यार्थियों में से मंदीप कौर, हरप्रीत कौर, सुखदेव कौर, नूतन व शिवानी देवी ने मैपल रिट्रीट मनाली, प्रिया ने होटल जैसल्कोट जैसलमेर राजस्थान, पल्लवी ठाकुर ने गोल्डन तुलिप दिल्ली और आशीष कुमार व हरीश कुमार ने होटल जे. एस. प्लाजा ऊना  में जॉब प्राप्त की |
    इस अवसर पर प्राचार्य डा. मीता शर्मा  ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से कुशल जनशक्ति का सृजन होता है, यह पाठ्यक्रम उधोग को कुशल जनशक्ति प्रदान करता है और सन्नातक की पढाई पूरी होने के तुरंत बाद बच्चों को नोकरी के अवसर भी प्रदान करता है | उन्होंने कहा कि NEP -2020 में मुख्य रूप से कौशल विकास और ऐसे विषयों पर ध्यान केन्द्रित करता है |
  • Punjab: चुनावों के दौरान सिग्रेट, बीड़ी और तम्बाकू के सेवन पर रहेंगी पाबंदी

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनजर राज्य के सभी पोलिंग बूथों को तम्बाकू-रहित घोषित किया है। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर सिग्रेट, बीड़ी और अन्य तम्बाकू उत्पादों के सेवन पर सख्त पाबंदी होगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों पर तम्बाकू के सेवन पर लगाई गई इस पाबंदी को यकीनी बनाने के लिए हर पोलिंग बूथ के प्रीजाईडिंग अफसर को नोडल अफ़सर के तौर पर नियुक्त किया गया है।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम सेहतमंद जीवनशैली को उत्साहित करने के साथ-साथ वोटरों के लिए सुरक्षित और रचनात्मक माहौल यकीनी बनाने के लिए दफ़्तर, मुख्य निर्वाच अधिकारी की वचनबद्धता को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों को तम्बाकू-रहित क्षेत्र घोषित करने का मंतव्य तम्बाकू का सेवन न करने वालों को इसके धुओं के संपर्क से बचाना और लोगों को तंदरुस्त सेहत के प्रति उत्साहित करना है।

    उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी तम्बाकू के प्रयोग को घटाने और इसके सेवन के साथ होने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, दिल की बीमारियां, फेफड़ों के गंभीर रोग और अंधेपन आदि पर काबू पाने के लिए चलाईं जा रही व्यापक जन स्वास्थ्य मुहिमों और कानूनी और अन्य स्तरों पर किये जा रहे यत्नों का भी हिस्सा है।

  • Punjab: Congress को झटका, BJP में शामिल हुआ पार्षद, बागियों ने रैली में बनाई दूरी

    श्री मुक्तसर साहिबः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, मुक्तसर से कांग्रेस पार्षद ने भाजपा का दामन थाम लिया। जानकारी के मुताबिक बागी चल रहे 10 पार्षदों को कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं की ओर से मनाया नहीं गया। जिसके चलते वे फिरोजपुर से प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया के चुनाव प्रचार से लगातार दूरी बनाए हुए हैं। 2 दिन पहले मुक्तसर में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के पक्ष में निकाले गए रोड शो में भी यह पार्षद शामिल नहीं हुए थे।

    मुक्तसर से बागी चल रहे 10 पार्षदों में से एक और पार्षद जगमीत सिंह गोरा कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। जगमीत सिंह गोरा वार्ड नंबर एक से पार्षद हैं। उधर, कांग्रेस के नेता जैसे बागियों को दरकिनार किए हुए हैं इससे लोकसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि कांग्रेस के अब तक दो पार्षद पार्टी छोड़ चुके हैं। जबकि आठ अभी भी बागी हैं। वहीं कांग्रेस का और नेता सुधीर शर्मा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

    पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह जीता ने कहा कि उनका नगर कौंसिल के प्रधान कृष्ण कुमार शम्मी तेरिया के साथ मतभेद हैं। प्रधान जो भी काम करना हो अपने स्तर पर करते हैं। उनकी कोई राय नहीं ली जा रही और न ही उनकी वार्डों में कोई काम हो रहा है। इसकी उन्होंने शिकायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

    अंतत: उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया जिसे अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। नगर कौंसिल के प्रधान के लिए उनकी परवाह नहीं की जा रही जिस कारण 10 पार्षद नाराज होकर घर बैठ गए हैं। दो तो पार्टी छोड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार का हिस्सा नहीं बन रहे हैं।