Blog
-

Punjab: Railway Station पर बीड़ी-सिगरेट विक्रेता पर व्यक्ति ने तानी तलवार, लोगों ने की पिटाई, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में एक युवक ने तलवार की नोक पर रेलवे स्टेशन एक बीड़ी-सिगरेट की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से पैसे मांगे। जब रेहड़ी संचालक ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो युवक ने तलवार दिखाकर उसे मारने की धमकी दी। विरोध करते हुए रेहड़ी संचालक ने राहगीरों की मदद से उक्त युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान सिविल वर्दी में वहां से गुजर रहे एक एएसआई ने आरोपी युवक के हाथ से तलवार छीनकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर थाना कोतवाली ले गई। जानकारी अनुसार, रेलवे रोड पर स्थित पार्सल घर के बाहर एक सिख युवक तलवार लेकर आया और वहां पर सिगरेट-पान की रेहड़ी लगाने वाले एक मजदूर को डराने-धमकाने के लगा। कहा कि वह उसे पैसे दे नहीं, तो वह उसे मार देगा। जब मजदूर ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी युवक ने तलवार निकालकर उसकी रेहड़ी पर पड़े सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब रेहड़ी संचालक ने विरोध किया, तो उस पर तलवार से हमला करने की कोशिश की। युवक के हाथ में नंगी तलवार देखकर कोई भी राहगीर आगे नहीं आ रहा था। तभी वहां से सिविल ड्रेस में जा रहे एक एएसआई ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ा और तलवार छीनी। जिसके बाद लोगों की भीड़ ने एएसआई की मदद करते हुए युवक को काबू कर लिया और उसके दोनों हाथ बांध दिए और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीसीआर की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को अपनी हिरासत में लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को तंग परेशान कर रहा था। उधर, मामले की जांच कर रही थाना कोतवाली के एएसआई चमकौर सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी गांव खेमुआणा के तौर पर हुई है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक तौर पर परेशान है। फिलहाल अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन वह मामले की जांच कर रहे हैं।Punjab: Man points sword at beedi-cigarette seller at railway station, people beat him up, watch video#Punjab #Man #points #sword #BIGBREAKING #beedi #cigarette #seller #railway #station #people #beat #him #up #watch #video #DMart #KamalHaasan #AnantwedsRadhika pic.twitter.com/1wfbFmiHGE
— Encounter News (@Encounter_India) July 13, 2024 -

इस मामले में पूर्व PM को Court से मिली बड़ी राहत
लाहौरः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इद्दत मामले में बरी कर दिया गया है। इस्लामाबाद जिला कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश सुनाया है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान ने लगभग अपना एक साल अलग-अलग मामलों की वजह से जेल में बिताया है।

इमरान खान (71 वर्ष) और उनकी पत्नी बुशरा खान को फरवरी 2024 में पाकिस्तान आम चुनाव से कुछ दिन पहले सात साल की सजा सुनाई गई थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान अभी जेल में ही बंद रहेंगे, क्योंकि इसी सप्ताह एक अदालत ने मई 2023 में समर्थकों की ओर से दंगा भड़काने के आरोपों को लेकर उनकी जमानत रद्द कर दी थी।
इमरान खान कई मामले जल रहे हैं, इस वजह से वह अभी सलाखों के पीछे हैं। इस्लाम में, तलाक या पति की मृत्यु के बाद चार महीने से पहले कोई महिला दोबारा शादी नहीं कर सकती। इमरान खान के मामले में उनकी पत्नी बुशरा के पूर्व पति मनेका ने कोर्ट में याचिका लगाई थी।
-

Punjab : MP अमृतपाल सिंह के भाई की गिरफ्तारी को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसर : आम आदमी पार्टी एक बार फिर विकास कार्यों में तेजी ला रही है और पंजाब में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे है। जिसके चलते कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र अजनाला में 25 साल से टूटी हुई सड़क को नई बनाने का उद्घाटन किया। यह सड़क अजनाले से लोपोके अटारी तक जाएगी और इस सड़क को बनाने के लिए ठेकेदार को तीन महीने तक का समय दिया गया है।
इस बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह अजनाला के लोगों से भी अपील करते है कि सड़क निर्माण के दौरान तीन महीने तक कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए लोग उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी को जालंधर आम चुनाव में बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेसी ढोल नगाड़े लेकर आए है, अब प्रताप सिंह बाजवा को उनके क्षेत्र में छोड़ने जा रहे है। क्योंकि प्रताप सिंह बाजवा भगवंत मान को वापिस भेजने की बात करते थे।लेकिन जालंधर की जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार दोबारा बनेगी। उन्होंने कहा कि सांसद अमृतपाल सिंह के भाई को बीते कल पुलिस ने नशे के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति नशा करता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री का कहना है कि 31 दिसंबर 2024 तक पूरे पंजाब से नशा खत्म हो जाना चाहिए।
-

Jalandhar: Sheetal Angural द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर कैबिनेट मंत्री Aman Arora का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में हुए उपचुनाव में आज मोहिंदर भगत ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। वहीं इस जीत के बाद आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा यह पार्टी की एकतरफा जीत हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक वोटर और कार्यकरर्ता का धन्यावाद करता हूं कि सभी ने एकजुट होकर मेहनत करते हुए एक तरफा जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि लोगों ने सीएम भगवंत मान की पॉलिसी को उनके कामों को सहराते हुए मोहिदंर भगत को भारी बहुमत से जीत हासिल करवाई है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि ढाई साल के बाद हुए उपचुनाव में मोहिंदर भगत 37 की लीड तक लेकर आए है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह शीतल अंगुराल सहित भाजपा पार्टी को कहना चाहते है कि वेस्ट हलके के लोग पहले भी आप पार्टी की सोच के साथ खड़े थे और आज भी वह आप पार्टी के कामों से खुश होकर पार्टी की सोच के चलते उनके साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ भाजपा को आज मुंह की खानी पड़ी। वहीं शीतल अंगुराल द्वारा पेन ड्राइव के जरिए लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि वेस्ट हलके के लोगों ने इस आरोपों का जवाब वोटों के जरिए दे दिया है। वहीं पार्टी द्वारा किए गए वादों को लेकर उन्होंने कहा कि उसे 100 प्रतिशत सरकार और पार्टी पूरा करेंगी।वहीं शुंभ बॉर्डर पर हाईकोर्ट के फैसले पर भाजपा के सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख करने को लेकर कहा कि हाईकोर्ट के फैसले का वह स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा कंटीली तारे और पत्थर रखकर हाईवे को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के सुप्रीम कोर्ट जाने का कोई फायदा नहीं है, उन्हें इस मामले में वहां से कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस मनाने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उस समय कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान की हत्या नहीं की थी, बल्कि आज भाजपा सरकार ने सीबीआई, ईडी और अन्य एजेंसियों के जरिए संविधान की हत्या करने का काम कर रही है, उसको लेकर वह क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगत सिंह जैसे शहीदों की शहादत से आजादी मिली है।
-

Punjab: आम आदमी पार्टी की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया जश्न, देखें वीडियो
लुधियाना : उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। बता दें कि जालंधर में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल की है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। पंजाब भर में आम आदमी पार्टी की तरफ से जश्न मनाए जा रहे है। ढोल-नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़कर लड्डू बांट कर जश्न मनाया जा रहा है।
मीडिया से बात करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जालंधर उपचुनाव की सीट जीतने पर पूरे पंजाबभर में खुशी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। लोगों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं।उन्होंने कहा कि हमारी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। जिसके कारण लोग एक बार फिर आम आदमी पार्टी के पक्ष में खड़े हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे थे, उनकी बोलती बंद हो गई है।
-

केंद्रिय मंत्री Gajendra Shekhawat ने की स्काईडाइविंग, देखें वीडियो
पहली निजी स्काईडाइविंग सुविधा हुई शुरू
जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को पहली बार आयोजित हुई वर्ल्ड स्काईडाइविंग डे पर खुद टेंडम स्काईडाइविंग की। दरअसल 13 जुलाई को वर्ल्ड स्काईडाइविंग डे में रूप में मनाने की शुरुआत हुई है।इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने में भारत भी पीछे नहीं रहा। भारत ने वर्ल्ड स्काईडाइविंग मैप पर अपना नाम दर्ज करा दिया है। बता दें कि शेखावत जोधपुर से सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हरियाणा की नारनौल हवाई पट्टी पर स्वयं स्काईडाइविंग का हिस्सा बने। उन्होंने नारनौल हवाई पट्टी पर शनिवार सुबह स्काईडाइविंग के प्रथम एयरक्राफ्ट वीटी-एसबीएस को हरी झंडी दिखाई और उसके बाद आसमां से खुद टेंडम स्काईडाइविंग की। वहीं मीडिया से बातचीत में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज का दिन भारत और दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नारनौल में पहली निजी स्काईडाइविंग सुविधा शुरू हुई है। यह दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से विश्व स्काईडाइविंग दिवस शुरू हो रहा है। भारत के पर्यटन मंत्री होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि सभी को इसका अनुभव करने के लिए सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। -

3 ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, देखे दिल दहलाने वाला वीडियो
कोठूरः हैदराबाद में कोठूर Y जंक्शन पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसे में 3 ट्रक आपस में टकरा गए।फुटेज के अनुसार 3 ट्रक तेज़ रफ़्तार से आ रहे थे और Y जंक्शन पर आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में गाड़ियां आपस में भिड़ गईं और एक घटना में ट्रक पलट भी गया।
हालांकि इस हादसे में कितने लोग ज़ख़्मी हुए हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। यह हादसा सबको याद दिलाता है कि सड़क पर ड्राइविंग करते समय सावधानी बहुत ज़रूरी है। तेज़ रफ़्तार और लापरवाही जानलेवा हो सकती है।Horrific collision between 3 trucks, watch heart-wrenching video#Horrific #collision #between #3trucks #watch #heartwrenching #video #UPSC #Aishwarya #encounternews pic.twitter.com/cJemHonQ7N
— Encounter News (@Encounter_India) July 13, 2024 -

लड़ते-लड़ते दुकान में घुसे 2 सांड के बीच फंसी युवतियां, देखें वीडियो
ऋषिकेश: मुनिकी रेती में राम झूला पुल के पास एक बार फिर से आवारा सांडों का कहर देखने को मिला। जहां दो सांड आपस में लड़ते हुए एक दुकान में घुस गए। जिसके चलते दुकान में काम करने वाली दो युवतियां अंदर ही फंस गईं। सांड आपस में लड़ते रहे, जिसकी चपेट में दोनों युवतियां आ गई। इस दौरान सांड ने उन्हें कुचल दिया. गनीमत रही कि दोनों की जान बाल-बाल बच गई।
दरअसल, मुनिकी रेती में दो सांडों का आतंक देखने को मिला। आतंक भी ऐसा कि सांडों की लड़ाई में दुकान में काम कर रही दो युवतियों की जान आफत में आ गई। गनीमत रही की दुकान में रखें काफी सारे लेडीज पर्स और बैग युवतियों के ऊपर गिर गए। जिससे दोनों युवतियां सांडों के पैरों तले कुचलने से ज्यादा चोटें नहीं आई। वहीं, इस दौरान दुकानदार ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और सामान के ऊपर चढ़कर आवारा सांडों को डंडे से मारकर बाहर भगाया। इसके बाद लेडीज पर्स और बैग के नीचे दबी युवतियां उठकर दुकान से बाहर भागीं। वहीं, जान बचने के बाद सांडों का खौफ युवतियों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि युवतियों को मामूली खरोंच आई है। इस जानलेवा घटना को लेकर लोगों में नगर पालिका के खिलाफ गुस्सा है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद नगर पालिका सड़कों से आवारा सांडों को हटाने के लिए तैयार नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। आए दिन सांडों की लड़ाई देखने को मिलती है। लोग आवारा पशुओं की वजह से काफी परेशान हैं। वहीं, मुनिकी रेती नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया कि आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने का काम किया जा रहा है।Girls trapped between two bulls who entered the shop while fighting, watch video #Girls #trapped #between #SarfiraReview #two #bulls #who #entered #the #shop #while #fighting #watch #video #RadhikaMadan #BigBreakingNews #YashBOSS pic.twitter.com/N47onlcfFj
— Encounter News (@Encounter_India) July 13, 2024 -

Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियों
बठिंडा : जिले के परसराम नगर में इलाकानिवासी सड़कों की खस्ताहाल और जगह-जगह गड्ढों से परेशान है। गैस पाइपलाइन के कारण सड़क की खस्ता हालत को दोबारा नहीं बनाया गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि हम पिछले चार साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं। अभी तक हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि हम बार-बार नगर निगम में अपनी शिकायत लेकर जा चुके है। लेकिन नगर निगम के कर्मचारी कोई सुनवाई नही कर रहे है।
उन्होंने कहा कि मजबूर होकर हम अब अपना घर बेचकर दूसरी जगह जा रहे है। वहीं जब इस मामले में नगर निगम के मेयर से पूछा तो मेहर साहब ने यह कहकर टाल दिया कि अभी तक क्षेत्रवासी मेरे पास शिकायत लेकर नहीं आये है। उन्होंने कहा कि अगर लोग शिकायत लेकर मेरे पास आएंगे तो उस पर पहल के अधार पर काम किया जायेगा।
