Blog

  • अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में वार्षिक समारोह

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में वार्षिक उत्सव की धूम रही। इस अवसर पर कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि, महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टॉफ ने शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आयोजित एनुअल फंक्शन में छात्रों ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रमन शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य, और विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय धनेटा के प्राचार्य जीसी राणा की उपस्थिति ने और भी चार चाँद लगा दिए।

    समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर जी ने वर्ष भर में हुए महाविद्यालय के उपलब्धियां के संदर्भ में रिपोर्ट पड़ा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रमन शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य, ने अपने प्रेरणादायक भाषण से सभी को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह था, जहाँ शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया।

    2023 में महाविद्यालय के छात्र ऋषभ चौधरी  एनएसएस सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति अवॉर्डी को, उनके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल महिला चैंपियनशिप में प्रथम रहें खिलाड़ियों को, हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडलिस्ट प्रवीण कोटिया को, रिपब्लिक डे दिल्ली में भाग ले चुकी एनसीसी कैडेट श्रुति शर्मा को, एनएसएस की ओर से स्टेट लेवल प्री रिपब्लिक डे में भाग ले चुकी श्वेता शर्मा, नॉर्थ जोन प्री रिपब्लिक में भाग ले चुकी स्वयंसेवी नीलम को सम्मानित किया गया।

    इसके बाद वर्ष का एक्सीलेंस अवॉर्ड विशाल सोनी को प्राप्त हुआ। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें पारंपरिक नृत्य, आधुनिक संगीत और नाटकीय स्किट्स शामिल थे। वार्षिक दिवस समारोह का समापन उच्च स्वर में हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी और आने वाले वर्षों के लिए एक नया मानक स्थापित किया। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

    इस अवसर पर गेस्ट ऑफ इंदू बाला, पीटीए प्रधान सुरम सिंह, उप प्राचार्य रेखा शर्मा, मोस्ट सीनियर प्रोफ़ेसर अणु लखनपाल, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रधान अभय सिंह राणा महासचिव अमन शर्मा सा के तमाम कार्यकारिणी, मीडिया के सभी सदस्य और महाविद्यालय के तमाम स्टाफ मौजूद रहे ।
  • जालंधर : कॉमेडियन संदीप पतीला के घर से  50 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, (ENS): वेस्ट हलके में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है ताजा मामला गीता कॉलोनी से सामने आया है, जहां कॉमेडियन संदीप जीत पतीला के घर चोर ने वारदात को अंजाम दिया। कॉमेडियन के घर से चोर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना कॉमेडियन संदीप ने पुलिस को दे दी है। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    घटना की जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि उन्होंने जब घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए है तो सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने घटनास्थल वाली जगह पर जाकर देखा तो वहां से उन्हें एक पेचकस बरामद हुआ। इसके बाद उन्होंने कमरे की अलमारी चेक की तो वहां से गहने और नगदी गायब थे। कॉमेडी ने बताया कि घर से 50 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार हो गया। कॉमेडियन ने बताया कि कर सरेआम बिना मुंह ढक कर आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद उसने गहनों की डिबिया वापस अलमारी में वैसे ही रख दी।

    पीड़ित ने बताया कि पद उसने चोर चाबी से वारदात को अंजाम दिया है। घटना देर रात 1: 42 मिनट की है। वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • स्वीप कार्यक्रम के तहत पूबोवाल आईटीआई में दिया मतदाता जागरूकता संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मतदाताओं को प्रेरित कर मतदाताओं को जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आईटीआई पूबोवाल में स्वीप कार्यक्रम आयोजित करके वोट के महत्व बारे जागरूक किया गया। इस दौरान बताया कि 1 अप्रैल 2024 को 18 साल की आयु या उससे अधिक का हो रहे किसी युवा ने यदि अभी अपना वोट नहीं बनवाया है तो वह वोट जरूर बनवा ले।

    4 मई तक मतदाता सूची में पंजीकरण कराया जा सकता है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग विभागों ने माध्यम से स्वीप कार्यक्रम आयोजित करके मतदाता जागरूक संदेश दिए जा रहे हैं। इसके अलावा मतदाता जागरूकता संदेश के लिए सभी उपमंडलों में हस्ताक्षर अभियान के तहत भी जागरूकता संदेश देने पर जोर दिया जा रहा है।
  • जिला में 110 खुदरा शराब की दुकानों की बोली 27 मार्च को – विनोद सिंह डोगरा

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला में शेष बची 110 खुदरा शराब की दुकानों की बोली 27 मार्च को दोपहर 2 बजे डीआरडीए हाॅल ऊना में होगी। यह जानकारी उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने दी। उन्होंने बताया कि दुकानों/यूनिट का विवरण, निविदा फाॅर्म व अन्य जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 की आबकारी नीति के अनुसार अंग्रेजी शराब का कोटा खपत के अनुसार ही उठा सकते हैं। एमआरपी समाप्त कर दिया गया है।

    दुकान के कोटे की बजाये यूनिट का कोटा होगा। बोली तथा निविदा पर कैश डाउन कंडीशन रहेगी। शहरी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान पर देशी शराब भी मिलेगी। स्वीट वाइन की दुकान खोलने के लिए न्यूनतम दूरी तथा एनओसी की शर्त नहीं होगी। दुकानों तथा बार के खोलने व बंद होने के समय में छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त बीयर की शेल्फ लाईफ छः माह से बढ़ाकर नौ माह कर दी गई है।
  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

    पारितोषिक वितरण समारोह में निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ अमरजीत कुमार ने की शिरकत

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को काॅलेज परांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ अमरजीत कुमार शर्मा ने की। डाॅ अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित मंच मिलता है और खेलकूद, शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें समान्नित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऊना महाविद्यालय का एक इतिहास है।

    राजकीय डिग्री काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा देश के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर जिला ऊना का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काॅलेज को नम्बर तथा काॅलेज के हर आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों तथा अध्यापकों की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऊना काॅलेज में लगभग 38 सौ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसमें 23 सौ छात्राएं और 15 सौ छात्र शामिल हैं। पूरे प्रदेश में 10 काॅलेज ऐसे हैं जिनमें लगभग छात्र-छात्राओं की संख्या 35सौ या इससे अधिक है।

    इन 10 काॅलेजों में डिग्री काॅलेज ऊना की अपनी एक अलग पहचान है। इसके अतिरिक्त उन्होंने काॅलेज प्रशासन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को बुराइयों से दूर रखने के लिए एनएसएस, एनसीसी व स्काउट एंड गाइड के समूह तैयार करें ताकि बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके। यदि कोई बच्चा गलत आदतों का शिकार हुआ भी है तो उसको सही रास्ते पर लेकर आने की उचित कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को काॅलेज की विभिन्न गतिविधियों में शामिल करके उनकी सकारात्मक ऊर्जा को काॅलेज के साथ-साथ विभिनन सामाजिक विकास के कार्यों में उपयोग कर सकते हैं।

    उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ वर्क कल्चर विकसित करने और नये प्रोद्यौगिकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर अपराध पर विद्यार्थियों को सावधान रहने पर सचेत किया। इस अवसर पर काॅलेज प्रधानाचार्य मिता शर्मा ने काॅलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा काॅलेज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

    ये किए सम्मानित

    समारोह में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को उच्चशिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत शर्मा ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।  समारोह में अकादमिक, स्पोर्ट्स, एनएसएस, रोवर रेंजर, एनसीसी, रेड रिबन क्लब, इको क्लब तथा बच्चों द्वारा आयोजित किए गए सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में वर्ष भर के विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया ।

    जिनमें अकादमिक उपलब्धि वाले 127 विद्यार्थियों, खेलकूद क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले 142 खिलड़ियों, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाले 29 विद्यार्थियों, राष्ट्रीय कैडेट कोर के 22 कैडेटों को उनकी उपलब्धियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के 07 स्वयंसेवकों, स्काउट गाइड के 17 रोवर्स रेंजर्स और रोड सेफ्टी क्लब के 02 सदस्यों को उनकी उपलब्धियों के लिए पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया गया।

    इस मौके पर अम्ब काॅलेज के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह, खडड् काॅलेज के प्रधानाचार्य राजिन्द्र कुमार, हरोली काॅलेज के प्रधानाचार्य बीएस राठौर, बीटन काॅलेज की प्रधानाचार्य सुनीता गोयल, काॅलेज छात्र व उनके अभिभावकों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पिछले कुछ दिनों में जिला में पुलिस ने नशे के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। जिला के अलग अलग स्थानों पर चिट्टा तस्करों को भारी मात्रा में नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस ने लालसिंगी में गाड़ी संख्या (एच आर 49 सी 7319) को चैकिंग के लिए रोका। शक के बिनह पर कार की तलाशी लेने पर 18.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार व अंकित निवासी बिलासपुर एवं सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • ऊनाः मारपीट के तीन मामले दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: अप्पर कोटला के दो परिवारों में शुक्रवार को हुई मारपीट मामले में सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्पर कोटला कलां निवासी पवन कुमार ने अपने ही गांव के जितेंद्र कुमार और उसके दो साथियों पर रास्ता रोकने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। वहीं दूसरे मामले में इसी गांव के जतिंदर कुमार ने मनोहर लाल, विपन, योगेश, महावीर, हनी, शौकू, विवेक और अन्य के ऊपर भी मारपीट का आरोप लगाया है। इन दोनों शिकायतों पर पुलिस ने दोनों मामलों में पर्चा दर्ज कर लिया है।

    शुक्रवार को मारपीट के तीसरे मामले में लोअर अरनियाला की रहने वाली राजिंदर कौर पत्नी बालकृष्ण ने अपने ही गांव के रहने वाले चरन दास, केशव और राजेश के ऊपर आरोप लगाया है कि ये तीनों उक्त महिला के घर में घुसे। उससे गाली गलौच किया और फिर मारपीट करने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • अम्ब: मैड़ी में मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए चोर

    ऊना/ सुशील पंडित: मैड़ी में शुक्रवार को मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। सतनाम सिंह निवासी  हरवाल तहसील घनारी ने थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया है कि वह अपना मोटरसाईकिल मैड़ी में खड़ा करके कहीं गए हुए थे। जब उन्होंने वापिस आकर देखा तो बाइक वहां से किसी ने चुरा ली थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाब : डाक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : वेरका में एक सरकारी डॉक्टर द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सपना के तौर पर हुई है। मृतक डॉ. सपना वेरका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्त्री रोग विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं।

    बताया जा रहा है कि डॉ. सपना के पति की 7 महीने पहले मौत हो गई थी। मृतका के 2 बच्चे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी गगनदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि डॉ. सपना जो कि स्त्री रोग विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं, ने आत्महत्या कर ली।

    उन्होंने बताया कि मृतिका के 2 बच्चे हैं और मृतका के पति की सात माह पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने कहाकि जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

  • पंजाबः बाइक का टायर पंचर होने से हुआ हादसा, एक की मौत, महिला घायल, देखें वीडियो 

    मोगाः कोट कपूरा रोड पर आज उस समय हादसा हो गया सुसराल के घर जा रहे दपंति की बाइक पंचर हो गई और बाइक का बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय पीपल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीपल सिंह अपने ससुराल घर सिंघावाला की ओर जा रहा था। इस दौरान कोट कपूरा बाईपास के नजदीक यह हादसा हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं घायल पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक पीपल सिंह गांव मेलक आकालिया कस्बा धर्मकोट का रहने वाला है। वह ससुराल में उसकी साली की शादी के प्रोग्राम पर आया हुआ था और आज पीपल सिंह अपनी पत्नी की दवाई लेकर वापिस ससुराल सिंघावाला का रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।