Blog

  • शादी में चली गोलियां, दूल्हा दुल्हन सहित 3 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शादी में दुल्हन को हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस को ये नहीं पता है कि दूल्हा-दुल्हन कौन हैं. उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। मामला खटौली थानाक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दुधली गांव में एक शादी समारोह का ये वीडियो है। लेकिन पुलिस अभी इस बात की पुष्टि करने में लगी है।

    23 सेकंड के वायरल वीडियो में दिखा कि एक दुल्हन अपने दूल्हे के साथ खड़ी है। तभी एक शख्स वहां आया। उसने दुल्हन को पिस्टल थमाई। फिर दुल्हन ने पिस्टल को ऊपर करके फायरिंग करना शुरू किया। इस दौरान उस शख्स ने दुल्हन की फायरिंग करने में मदद की। दुल्हन ने तीन से ज्यादा बार हवाई फायरिंग की।

    जब दुल्हन फायरिंग कर रही थी तो पीछे से कई लोग उसकी तारीफ भी करते दिखे. एक ने कहा, ”वाह! कान सुन्न कर दिया।” दूसरे ने कहा, ”बहुत बढ़िया.” लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक भी जा पहुंचा। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तीनों के बारे में पता लगाया जा रहा है। तीनों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

  • पंजाबः Crown Spa और O3 Spa सेंटरों में पुलिस की रेड, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूरः बरनाला में मसाज की आड़ में चल रहे Crown Spa और O3 स्पा सेंटरों पर पुलिस ने रेड की। पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि Crown Spa और O3 स्पा सेंटरों में देह व्यापार के धंधे का पता चला था। इसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आईटीआई रोड पर दोनों स्पा पर छापेमारी की।

    पुलिस ने मौके पर ही दोनों स्पा सेंटर के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जबकि एक स्पा सेंटर के मालिक गुरजीत सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ जसविंदर सिंह ने कहा कि इस छापेमारी के दौरान उन लोगों के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं मिली. लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि ये दोनों स्पा सेंटर मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे। उन्होंने बरनाला शहर के अन्य स्पा सेंटरों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्पा सेंटरों में सिर्फ मसाज का काम किया जाए, पुलिस आने वाले दिनों में भी छापेमारी अभियान जारी रखेगी और किसी भी व्यक्ति को कोई भी गैरकानूनी काम नहीं करने दिया जाएगा।

  • जालंधरः बड़ी लापरवाही, गलत स्टेशन पहुंची मालगाड़ी, सीनियर DOM ने किया फोन बंद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूच्ची पिंड इंडियन ऑयल पहुंचने वाली मालगाड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी को लेकर रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, गांधीधाम से चली उक्त ट्रेन जालंधर की जगह मुकेरियां पहुंच गई। टांडा के एसएस की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, समय रहते एसएस ने ड्राइवर को जानकारी दी, जिसके बाद 5 घंटे देरी से मालगाड़ी वापिस जालंधर पहुंची। 

    उक्त मालगाड़ी में जहाजों में भरने वाले तेल के 47 और 3 डीजल के टैंक मौजूद थे। इस घटना को लेकर फिरोजपुर मंडल प्रशासन में हड़कंप मचा गया है। घटना की जानकारी जब रेलवे के उच्च अधिकारियों को पता लगी तो हरकत में आते उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं इस मामले को लेकर जब सीनियर डीओएम उचित सिंगाल से बात की गई उन्होंने पहले फोन काट दिया। उसके बाद उन्होंने फोन बंद कर दिया। 

  • पंजाबः अवैध शराब को लेकर एक्शन में आया आबकारी विभाग

    लुधियानाः जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त साक्षी साहनी के निर्देश पर आबकारी विभाग की विभिन्न टीमें सतलुज नदी के किनारे पड़ते क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ जागरूकता पैदा कर रही हैं। आबकारी विभाग ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर-9875961126 जारी किया है। इस दौरान विभाग ने लोगों से अपील की है कि जहां कहीं भी अवैध शराब बनती या बिकती दिखे तो तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। एईटीसी इंद्रजीत सिंह नागपाल की देखरेख में ईटीओ हरजोत सिंह, आबकारी निरीक्षक हर्षपिंदर सिंह, बलकरन सिंह के नेतृत्व में टीमों ने घर में बनी शराब सहित अवैध शराब के खिलाफ सार्वजनिक घोषणाओं के माध्यम से जागरूकता फैलाई।

    नागपाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने और हाल ही में एक अन्य जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी के मद्देनजर अवैध रूप से बनाई गई शराब के सेवन और घर में बनी शराब के सेवन के नुकसानों के खिलाफ यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि वाहनों पर सार्वजनिक संबोधन प्रणाली लगाई गई है, जिससे लोगों को अवैध शराब के सेवन के खतरों के बारे में जागरूक किया जा सके क्योंकि यह जहरीली और जानलेवा हो सकती है। नागपाल ने कहा कि लोगों को अवैध या घर में बनी शराब का सेवन करने से रोकने के लिए जिले के सभी हिस्सों में अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग पहले से ही जगराओं, सिधवां बेट और अन्य क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ नियमित जांच कर रहा है।

  • होली वाले दिन भूलकर भी न करें यह काम

    नई दिल्ली :  रंगों और मस्ती से भरा त्योहार होली बस आने ही वाला है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है जो कि 24 मार्च को मनाया जाएगा और इसके अगले दिन 25 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाती है। रंगों वाली होली देश भर में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई जाती है. यह होली की लोकप्रियता ही है कि विदेशों में भी रंगो वाली होली की धूम है। होली आपसी प्रेम को बढ़ाने और खुशियां बांटने का त्योहार है जो पूरी दुनिया में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। इस बार होली पर पूजा कैसे करें, होली कैसे खेलनी चाहिए। होलिका दहन में क्या कार्य बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए और मनोकामना पूर्ति के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

    होली के दिन शाम के समय, पहले से बनाई हुई होलिका के पास दक्षिण दिशा में एक कलश रखें और पंच देवताओं की पूजा करे। अन्त में होलिका का भी पूजन करके होलिका दहन करें। होलिका दहन के दूसरे दिन प्रातःकाल स्नान के बाद हनुमान जी व भैरव जी की पूजा करें। उनको रोली, मोली, चावल, पुष्प, गुलाल, चन्दन और नारियल आदि अर्पित करें और आरती कर उनको प्रणाम करें और साथ ही किसी भी तरह की भूल चूक के लिए क्षमा मांगे। यदि आपको समस्याओं ने घेर रखा है तो होली के दिन गाय के गोबर में जौ,अरसी और कुश मिलाकर छोटा उपला बना कर सुखा लें।

    अच्छी तरह से सूखने के बाद इसे घर के मेन गेट पर लटका दें। ऐसा करने से घर में रहने वाले सभी सदस्यों की समस्याएं दूर हो जाती है। होलिका दहन में हरे भरे पेड़ को तोड़कर बिल्कुल भी न जलाए। हरे वृक्ष को तोड़ना या जलाना धर्म शास्त्रों में भी निषेध माना जाता है। हरा वृक्ष जलाने से पर्यावरण दूषित होता है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरे वृक्ष पर बुध ग्रह का स्वामित्व होता है। इसलिए हरा भरा वृक्ष जलाने से व्यक्ति को रोग व शोक दोनों तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हरे वृक्ष की रक्षा करनी चाहिए इसको होलिका दहन में नहीं जलाना चाहिए। होलिका दहन में गोबर के सूखे उपले या कंडे और सुखी लकड़ी या आदि ही जलाने चाहिए।

  • जालंधरः SSP अंकुर गुप्ता से संभाला चार्ज

    जालंधर, ENS: चुनाव आयोग द्वारा 2 दिन पहले पंजाब के 5 जिलों में एसएसपी तैनात किए गए थे। जिसके चलते आज देहात में नियुक्त किए गए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने चार्ज संभाल लिया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने दीपक पारिक को एसएसपी बठिंडा, अंकुर गुप्ता एसएसपी जालंधर ग्रामीण सिमरत कौर को एसएसपी मलेरकोटला, सुहैल कासिम मीर एसएसपी पठानकोट और डॉ. प्रज्ञा जैन को एसएसपी फाजिल्का नियुक्त किया था।

  • पंजाबः महिला से दुष्कर्म के आरोप में 2 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव चपाती में विवाहिता से 2 आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। थाना लक्खो के बहराम पुलिस ने दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने पत्रकारों को बताया कि वह घर में अकेली थी और घर का काम कर रही थी। तभी गांव के 2 लोग घर में घुस आए और उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने कहा कि जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

  • पंजाबः पैरोल से लौटे कैदी के प्राइवेट पार्ट से नशीला पदार्थ बरामद, ऐसे हुआ खुलासा

    फिरोजपुरः सेंट्रल जेल में नशा सप्लाई करने के लिए कैदी ने जान जोखिम डालकर नायाब तरीका तो आजमाया, परंतु पकड़ा गया। जेल प्रशासन ने शक होने पर कैदी को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में ले जाकर जब ऐक्सरा करवाया तो उसके प्राइवेट पार्ट में 3 पैकेट दिखाई दिए। जिसे बाहर निकालकर चेक किया गया तो तीनों पैकेटों में मंहगा नशीला पदार्थ निकला। जिसका कुल वजन लगभग 100 ग्राम है।जेल प्रशासन की शिकायत पर फिरोजपुर सिटी पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    फिरोजपुर सेंट्रल जेल के सहायक अधीक्षक सर्वजीत सिंह व रिशवपाल गोयल ने बताया कि कैदी परमजीत सिंह उर्फ पंमा पुत्र नरैण सिंह निवासी गांव मोहम्मद धीरा जिला फाज्लिका, फिरोजपुर सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहा है। 22 मार्च काे पैरोल की छुट्‌टी काटकर जैसे ही वह वापस जेल में लौटा, तभी अतिरिक्त जेल अधीक्षक राजदीप सिंह बराड़ को गोपनीय सूचना मिली कि कैदी परमजीत सिंह जेल में नशा छुपा कर लाया है, उक्त सूचना के आधार पर कैदी की गहनता से तलाशी ली गई तो नशा बरामद नहीं हुआ।

    जिसके बाद शक होने पर कैदी को सिविल अस्पताल फिरोजपुर ले जाकर उसका एक्सरे करवाया गया तो कैदी के (BODY CAVITY) गुप्तांग में तीन पैकेट दिखाइ्र दिए, जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा उसे बाहर निकाला गया तो उसके अंदर से लगभग 100 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसमें 32.38 ग्राम नशे की गोलियां, 32 ग्राम सफेद नशे का पाऊडर व 44 ग्राम नशे का पाऊडर हुआ बरामद है। फिरोजपुर सिटी थाने के एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, कि आरोपी कैदी कहां से यह नशा लेकर आया और जेल के अंदर यह किसे सप्लाई देने वाला था।

  • पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ+त

    कपूरथलाः नकोदर रेलवे फाटक के नजदीक देर रात रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसको गंभीर घघायल अवस्था में जीआरपी टीम ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि कपूरथला जीआरपी चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह ने करते हुए बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मृतक युवक की पहचान लवप्रीत सिंह (24 वर्ष) पुत्र मंगा वासी गांव तलवंडी मेहमा के रूप में हुई है।

    जीआरपी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह से मिली जानकारी अनुसार देर रात अहमदाबाद से जम्मू जाने वाली ट्रेन के ड्राइवर ने देर रात लगभग 11 बजे जीआरपी को सूचना दी कि कपूरथला रेलवे स्टेशन के आरसीएफ की तरफ गांव शेखूपुर के नजदीक किमी नं. 22-10/12 और गेट न. C-24 पर एक युवक घायल अवस्था में एक युवक पड़ा है। सूचना मिलने के बाद सीनियर कांस्टेबल जसकीरत सिंह सहित पुलिस पार्टी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जख़्मी नौजवान को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया।

    जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है। और पुलिस मृतक के पिता मंगा वासी तलवंडी मेहमा के बयान दर्ज कर रही है। बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जायगा। एएसआई परमजीत सिंह ने यह भी बताया कि घटना स्थल के नज्दिल एक खाली शराब की और सोडा की बोतल पड़ी मिली है।

  • पंजाब : मंदिर में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। चोर अब धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मुक्तसर साहिब से सामने आया है। बाबा खेत्रपाल मंदिर में हुई चोरी की घटना को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को नगदी सहित गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान राजू के तौर पर हुई है। एसएसपी भागीरथ मीणा ने बताया एसपी (डी) व डीएसपी (स.ड) मुक्तसर की अध्यक्षता में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए मुक्तसर व सब इंस्पेक्टर थाना सिटी वरूण मट्टू द्वारा बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को नगदी सहित काबू किया है।

    उन्होंने बताया कि इस संबंधी चंदन नागपाल पुत्र किशन लाल वासी मुक्तसर ने बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी होने संबंधी शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए राजू को गिरफ्तार करके मंदिर में चोरी किए 1500 रूपए बरामद कर लिए है। उक्त आरोपी को अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।