Blog

  • जालंधरः किसानों ने किया रेलवे ट्रैक जाम, देखें Live

    जालंधरः किसानों ने किया रेलवे ट्रैक जाम, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः किसानों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने पंजाब भर में रेलवे ट्रैक जाम कर दिए है। वहीं जालंधर कैंट में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। बता देंकि बीते दिन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंढेर ने पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने का ऐलान किया था। इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने ऐलान किया था कि वह पंजाब की भगवंत मान सरकार की नीतियों से दुखी होकर के 18 मई यानि आज पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धरना लगाएंगे और ट्रेनें जाम करेंगे। इस दौरान पंढेर ने कहा कि कल राज्यभर में दोपहर 1 बजे से रेलवे ट्रैक जाम किए जाएगे। किसान नेता हरप्रीत सिंह ने कहा कि अपने हकों के लिए संघर्ष करना उनका अधिकार है। लेकिन पंजाब सरकार अपने हकों के लिए लड़ने वालों पर भी लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर जगह रेलवे ट्रैक आज 1 बजे रोके जाएंगे।

    इस दौरान किसानों द्वारा मोगा, जालंधर कैंट,अमृतसर, गुरदासपुर फिरोजपुर और मुक्तसर साहिब में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान प्रदेश सरकार द्वारा हाइवे के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज है। किसानों का कहना है कि सरकार ने बिना मुआवजे के जमीन पर कब्जा किया है। इस प्रदर्शन से अमृतसर आने नई दिल्ली शताब्दी, शाने पंजाब, नांदेड़ अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल मेल, सचखंड एक्सप्रेस सहित सहित कई ट्रेने प्रभावित होंगी। बता दें कि किसान अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहीत जमीन के समुचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

    किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की कठपुतली बनी हुई है। केंद्र सरकार के इशारे पर भगवंत मान सरकार किसान-मजदूर विरोधी काम कर रही है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जो मुआवजा दिया जा रहा है वह बहुत कम है। इस मुआवजे को बढ़ाने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि अमृतसर कटरा एक्सप्रेस हाईवे बनाने के लिए जमीन एक्वायर की जा रही है लेकिन सरकार इसके बहुत कम दाम दे रही है। इतना ही नहीं अब तो जबरन जमीने खाली करवाने की कोशिश की जा रही है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    गौर हो कि इससे पहले बुधवार को जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे को लेकर श्री हरगोबिंदपुर के माडी टांडा में जमीन अधिग्रहण करने आए प्रशासन के साथ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की झड़प हो गई। इस दौरान किसानों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। हाथापाई के दौरान कुछ किसान नेताओं ने अपनी पगड़ियां तक उतर गईं। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कमेटी की तरफ से अठवाल नहर की पुल पर जाम लगाने का फैसला किया गया। इसके बाद किसानों ने आज पंजाब में रेल आंदोलन करने का एलान किया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵਲੋਂ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵਲੋਂ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਨੰਗਲ : ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੱਟੀ ਤੋਂ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਭੰਨਤੋੜ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਿੰਡ ਪੱਟੀ ਵਿੱਟ ਸਥਿਤ ਹੌਲੀ ਚਾਈਲਡ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਦੁਆਰਾ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਕੁਝ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਭੰਨਤੋੜ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਅਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵੀ ਤੋੜ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਦਾ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਥੇ ਹੀ ਬਸ ਨਹੀਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੰਟੀਨ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਕੋਲਡ ਡਰਿੰਕ ਅਤੇ ਚਾਕਲੇਟ ਵੀ ਖਾਦੀ ਗਈ। 

  • बड़ी खबरः Amritpal Singh से मिलने डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे माता-पिता, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः Amritpal Singh से मिलने डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे माता-पिता, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह जो कि असम की डिब्रूगढ़ जेल बंद है। उससे मिलने के लिए आज फिर उसके परिजन वहां पर पहुंचे हैं। अमृतपाल से मिलने के लिए 14 दिन पहले पत्नी समेत करीब 10 लोग आए थे। लेकिन इस बार डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल से मुलाकात के लिए सिर्फ उसके माता-पिता पहुंचे हैं। अमृतपाल के माता-पिता के साथ बरनाला से पूर्व सांसद एवं एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा और एक अन्य वकील बृज शर्मा के साथ पहुंचे हैं।

    एडवोकेट बृज शर्मा ने कहा कि वह अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह से मुलाकात करेंगे। एडवोकेट बृज ने कहा कि वह पंजाब में उन सभी लोगों की बेल लगा रहे हैं जिन पर एनएसए नहीं लगाया गया है। माता-पिता की जेल में आज पहली मुलाकात है। 4 मई को खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह से मिलने से लिए उसकी पत्नी किरणदीप कौर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्थे के साथ आई थी। किरणदीप ने जेल में पत्नी से मुलाकात की थी और कहा था सब कुछ चढ़दी कला में है। इससे पहले जब वकील और अन्य परिजन मुलाकात के लिए आए थे तो अमृतपाल ने एक चिट्ठी दी थी। जिसमें कौम के नाम संदेश भेजा था।

  • पंजाबः सुबह प्लाट से व्यक्ति का शव हुआ बरामद, जाने मामला

    पंजाबः सुबह प्लाट से व्यक्ति का शव हुआ बरामद, जाने मामला

    लुधियानाः पंजाब में भले ही सरकार नशे को खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन नशे की ओवरडोज से अभी भी मौतों का आंकड़ा नहीं रूक रहा। वहीं आज अलसुबह धांदरा रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास खाली प्लाट में व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान रामा सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने जांच के बाद बताया कि व्यक्ति की नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। व्यक्ति नशा करने का आदी था।

    पिछले 2 महीने से उसका उपचार चल रहा था। बीते दिन उसका दोस्त उसे घर से बुला कहीं ले गया था। देर रात तक जब युवक घर न लौटा तो परिवार ने उसकी तालाश शुरू की। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने शव की शिनाख्त की और मृतक युवक के परिवार के सदस्यों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। उधर, परिवार का आरोप है कि बंटी नाम का युवक उनके बेटे को घर से लेकर गया था। पुलिस को इस मामले में गहनता से पड़ताल करनी चाहिए।

  • 3 कारों की भीषण टक्कर में हाई स्कूल के 4 छात्रों की मौत

    3 कारों की भीषण टक्कर में हाई स्कूल के 4 छात्रों की मौत

    कैलिफोर्नियाः अमेरिका के इलिनॉयस राज्य में एक भयानक सड़क हादसे में हाई स्कूल के 4 छात्रों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 3 अन्य जख्मी हो गए। दरअसल, हादसे में 3 कारों की भीष्ण टक्कर हो गई। व्हीलिंग पुलिस विभाग ने एक प्रेस बयान में कहा है कि दुर्घटना व्हीलिंग गांव के पास स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजे हुई। इस हादसे में मारे गए सभी छात्रों की उम्र 16 से 18 साल के बीच थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में ऐसा लग रहा है कि हादसा ट्रैफिक सिग्नल के उल्लंघन और तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। वहीं घटना संबंधी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

  • 24 घंटे में दूसरी बार चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    24 घंटे में दूसरी बार चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद के पास अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। बीते 24 घंटे में गोलियां चलने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 16 मई को थाना चांदनी महल के चितली कब्र इलाके में गोलियां चली थी। महज 24 के भीतर यह दूसरा गोली कांड सामने आ गया। देर रात में ताबड़तोड़ फायरिंग से जामा मस्जिद का इलाका दहल उठा। यहां गेट नंबर एक के सामने अंधाधुंध फायरिंग में 26 साल के समीर की मौत हो गई है। शाका गेस्ट हाउस के नीचे रब चला दे होटल में काम करने वाला समीर अपने रिश्ते के भाई और गेस्ट हाउस के मालिक राजू शाका के साथ मौजूद था। अचानक कुछ लड़के आए और राजू को मारने लगे। समीर बीच बचाव में आया तो तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने गोलियां चला दीं।

    इस दौरान समीर के गोली सर में जा लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। एलएनजेपी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने समीर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में गमगीन माहौल बन हुआ है। समीर के दो बच्चे हैं। घटना के बाद से बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस को रात करीब 1:40 मिनट पर फायरिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायल समीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। समीर की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कुछ लड़के यहां आए और उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसके बाद समीर के सिर में गोली लग गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

  • पंजाबः अपनी सरकार पर AAP विधायक का बड़ा आरोप, कहा- शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

    पंजाबः अपनी सरकार पर AAP विधायक का बड़ा आरोप, कहा- शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

    अमृतसरः पंजाब में भले ही आप सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी के चलते जिले के नॉर्थ विधानसभा से आप पार्टी के विधायक व पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही का घेराव किया है। अपनी सरकार पर आप विधायक ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि स्थानीय निकाय विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। 

    शिकायत करने व सबूत देने के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। यहां तक कि खुलेआम नगर निगम के कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने ये बातें अमृतसर में पत्रकारों से कहीं। शहर के अंदरूनी क्षेत्र में अदालत की ओर से निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है लेकिन वहां बड़े-बड़े होटल गैर-कानूनी ढंग से बन गए हैं। शहर के पॉश इलाके ग्रीन एवेन्यू में एक स्कूल की बहुमंजिला इमारत बनकर तैयार हो गई है, जबकि वहां इतनी बढ़ी इमारत नियमों के अनुसार बनाई ही नहीं जा सकती।

    विभाग ने कैसे इस इमारत को बनाने के लिए एनओसी दे दी। इस पर कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे रहा है। अवैध निर्माण को लेकर लगातार स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर को शिकायतें दी गईं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आम आदमी पार्टी जो संघर्ष से निकली है और आम लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य देने के लिए वचनबद्ध है फिर भी अधिकारी खुलेआम मनमानी कर रहे हैं।

  • पंजाबः खाना बनाते वक्त फटा सिलेंडर, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो 

    पंजाबः खाना बनाते वक्त फटा सिलेंडर, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो 

    लुधियानाः कैलाश नगर की गगनदीप कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में  गैस लीकेज के बाद आग लगने से सिलेंडर फट गया। आग दूसरी मंजिल पर लगी थी, जहां एक व्यक्ति ट्यूशन पढ़ा रहा था। उस मंजिल का सारा फर्नीचर जल कर राख हो गया। आग बुझाने की कोशिश कर रहे बिहार निवासी रिगजुल अंसारी चपेट में आ गए। अंसारी का चेहरा और बाजू झुलस गए हैं। आग बढ़ती देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। गनीमत रही कि छोटा एलपीजी सिलेंडर था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बिल्डिंग में किराए पर रह रहे लोगों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला।

    हादसे वाले घर में पहली और दूसरी मंजिल पर लकड़ी का पार्टीशन किया हुआ था। इस बीच फायर कर्मचारियों ने करीब 6 सिलेंडर बिल्डिंग से निकाले। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर कमरे में खाना बना रहे थे कि अचानक से आग छोटे एलपीजी सिलेंडर को लग गई। देखते ही देखते आग कमरे में पड़े कपड़ों और अन्य सामान तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घायल रिगजुल अंसारी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना अचानक छोटे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुई, जो कि अवैध है। अधिकारियों ने बताया कि घर में ऐसे तीन छोटे और तीन घरेलू सिलेंडर भी पड़े हुए थे। जिसे समय रहते बाहर निकाला गया। 

  • जालंधर वासियों के लिए अहम खबरः सरकारी दफ्तरों में आज से नहीं होगा काम, जानें मामला

    जालंधर वासियों के लिए अहम खबरः सरकारी दफ्तरों में आज से नहीं होगा काम, जानें मामला

    जालंधर,वरुण/हर्ष: सरकारी दफ्तरों में आज कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस मामले को लेकर यूनियन के नेताओं ने कहा कि पूरे राज्य में डीसी दफ्तरों से लेकर अन्य दफ्तरों में तैनात मिनिस्ट्रियल स्टाफ हड़ताल पर रहेगा। इस हड़ताल में सीपीएफ कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन के नेताओं का कहना है कि उन्हें चुनाव के दौरान खुद मुख्यमंत्री ने मीटिंग के लिए समय दिया था। लेकिन अब वह मुकर गए हैं। उनकी मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया। कर्मियों ने 23 मई तक हड़ताल का ऐलान किया है।

    कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली, पेंडिंग डीए देने, कच्चे कर्मचारियों को वादे के अनुसार पक्के करने, 90-4-14 सेवाकाल का अतिरिक्त लाभ देने, विभागों में खाली सुपरिटेंडेंट के खाली पदों को भरना, तहसीलों में 1995 की शर्तों के अनुसार पदों को सृजित करना, डीडीसी दफ्तरों में सेक्शन अफसरों की तैनाती करना, कर्मचारियों को प्रोमोशन देना, डीसी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को प्रशासकीय भत्ता देना वगैरह की मांग रखी है।

  • जालंधरः सरकारी अस्पताल में दवाई लेने जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः सरकारी अस्पताल में दवाई लेने जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः शहर में दिन चढ़ते ही डॉ. बीआर अंबेडकर चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौक़े पर मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक चालक डॉ. बीआर अंबेडकर चौक की तरफ़ से फ़ुटबाल चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रही औरत को ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना पाकर मौक़े पर पहुंचे थाना 4 के जांच अधिकारी सतविंदर सिंह ने बताया कि मृतक बिहार की रहने वाली है। वह अपनी दवाई लेने के लिए इएसआई अस्पताल की ओर जा रही थी। उसी दौरान सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गई, जिसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक उन्होंने हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला के शव को क़ब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना के संबंधी परिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है।