Blog

  • iPhone 14 सीरीज़ पर मिल रहा बंपर ऑफर, यहां पर मिलेगी बेस्ट डील

    iPhone 14 सीरीज़ पर मिल रहा बंपर ऑफर, यहां पर मिलेगी बेस्ट डील

    गैजेट: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लेटेस्ट आईफोन्स पर आकर्षक ऑफर मिलने वाला है। हम iPhone 14 और iPhone 14 Plus की बात कर रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को आप अब तक सबसे कम कीमत पर खरीद सकेंगे। यह ऑफर Flipkart नए साल के मौके पर लेकर आ रहा है। हालांकि, फ्लिपकार्ट से अभी सेल डेट का ऐलान नहीं किया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने iPhone 14 और iPhone 14 Plus को Craziest Price Drop Ever ऑफर के तहत लिस्ट किया है। कंपनी ने अपने ऐप पर एक पोस्ट भी टीज किया है, जिसमें मुताबिक हैंडसेट अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा । इसमें कईं प्रकार के आफॅर शामिल हैं। 

    ये कोई पहला मौका नहीं है, जब फ्लिपकार्ट किसी आईफोन को लोएस्ट प्राइस पर बेच रहा है। इससे पहले  ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने iPhone 13 को 50 हजार रुपये से कम कीमत पर बेचा था। इसके इलावो अमेज़न
     पर भी iPhone 14 सीरीज़ को लेकर कई सारे आफॅर मिल रहें हैं।

  • जालंधरः सांबर आने से इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः सांबर आने से इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गोराया में सांबर आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद इलाका निवासी दहशत में आ गए। इलाके में सांबर आने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को दी। वन की टीम ने मौके पर पहुंच कर सांबर को काबू कर लिया।

    मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हमें गोराया में सांबर आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर उसे काबू कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 

  • पंजाब: SSP दफ्तर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    पंजाब: SSP दफ्तर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    मुक्तसर: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुक्तसर में एसएसपी दफ्तर के बाहर दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए। सिख फॉर जस्टिस के जर्नल कौंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर बम की और मुक्तसर साहिब के एस एस पी उपिंदरजीत सिंह घुमन के कार्यालय की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के लिए छापेमारी की गई है, वही ऑस्ट्रेलिया में 29 जनवरी को होने वाले खालिस्तान रेफरेंडम की वोटों पर भी छापेमारी की गई है।

    इतना ही नहीं साथ में गांधी परिवार को लेकर भी धमकी लिखी गई है। साथ में धमकी देते यह भी लिखा गया कि जिस तरह से 1984 में इंदिरा गांधी और 1991 में राजीव गांधी को मारा गया था अब उनके द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोका जाएगा। लिखा गया कि 11 जनवरी, 2023 को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रोक दी जाएगी। 

  • पंजाबः शून्य के करीब पहुंचा पारा, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम 

    पंजाबः शून्य के करीब पहुंचा पारा, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम 

    बठिंडाः पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। पारा लुढ़ककर शून्य के करीब पहुंच आ गया है। बठिंडा में 0.4 डिग्री, होशियारपुर में 0.6 और गुरदासपुर में 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। हवाओं की गति धीमी पड़ने से सोमवार दोपहर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सात जनवरी तक लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। लगभग सभी इलाकों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा।

    पश्चिम मालवा (फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा) के इलाकों में शीतलहर जारी रहेगी। रात के साथ दिन का तापमान भी गिरेगा। पंजाब के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से ज्यादा दर्ज नहीं किया गया है। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मोहाली में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को अमृतसर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 25 मीटर और पटियाला व चंडीगढ़ 50 मीटर दर्ज की गई है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। पांचों दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। 

  • पंजाबः BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

    पंजाबः BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

    अमृतसरः नए साल के मौके पर घुसपैठ की पहली कोशिश पंजाब भारत-पाकिस्तान सीमा पर की गई, जिसे सीमा सुरक्षा बल ने नाकाम कर दिया। अमृतसर बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। घुसपैठिए के पास से एक इम्पोर्टेड बंदूक भी बरामद की गई है। फिलहाल बीएसएफ ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत बीओपी सीमा सुरक्षा बल की 73 बटालियन के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच घने कोहरे में बीएसएफ को किसी के आने का आभास हुआ। घुसपैठिए भारतीय सीमा से 500 मीटर अंदर बने सुरक्षा बाड़ तक पहुंच गए थे। बीएसएफ जवानों ने आवाज लगाई तो घुसपैठिए ने छिपने की कोशिश की। जिसके बाद जवानों को फायरिंग करनी पड़ी।

    बता दें कि मारे गए घुसपैठिए के पास से बीएसएफ के जवानों ने एक पंप गन भी बरामद की है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि घुसपैठिए ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग की या नहीं। अनुमान के मुताबिक बताया जा रहा है कि वह तस्करी के मकसद से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

  • कनाडा में होशियारपुर के युवक का बेरहमी से कत्ल

    कनाडा में होशियारपुर के युवक का बेरहमी से कत्ल

    होशियारपुरः माहिलपुर शहर के साथ लगते गांव चंदेली के 5 साल पहले कनाडा गए नौजवान का 31 दिसंबर की रात को लूट की नीयत से कत्ल कर दिया गया। लुटेरे जाते हुए उसके सारा सोना, मोबाइल, पर्स, एटीएम और पैसे भी साथ ले गए। पीड़ित परिवार ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से मांग की है कि उनके इकलौते बेटे के कनाडा में हुए कत्ल के दोषियों का पता लगाकर सजा दी जाए। 

    जानकारी के अनुसार तरकोल नाथ शर्मा निवासी चंदेली ने बताया कि 5 साल पहले उनका बेटा मोहित शर्मा (28) पढ़ाई के लिए कनाडा गया था और वहीं पक्का हो गया था। 2 दिन पहले मोहित का चचेरा भाई अरमान शर्मा भी कनाडा गया था। उसने बताया कि उनके कनाडा पहुंचे भतीजे अमरमान शर्मा ने फोन पर अपने ताए तरलोक नाथ शर्मा को रविवार  सुबह फोन पर बताया कि मोहित उन्हें नहीं मिल रहा, पता नहीं कहा चला गया। एक जनवरी की सुबह शहर से बाहर उसकी कार एक सुनसान इलाके में मिली और पिछली सीट पर उनके बेटे की लाश पड़ी थी।

  • पंजाबः इस गैंगस्टर करीबी की हुई मौत

    पंजाबः इस गैंगस्टर करीबी की हुई मौत

    पटियाला: तलवंडी सबो से पूर्व प्रेजिडेंट नगर काउंसिल अजीज खान की गत रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजीज खान गैंगस्टर कुलबीर नरवाना का पक्का यार था।

    अजीज खान अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे कि संगरूर के कालाझाड़ टोल प्लाजा पर धुंध के कारण हादसे का शिकार हो गए। नगर कौसिंल तलवंडी साबो के प्रधान अजीज खान अपने एक साथी शमशेर खान और गनमैन के साथ भवानीगढ़ से पटियाला को जाते हाईवे पर कहीं जा रहे थे। कालाझाड़ टोल प्लाजा को जैसे गी क्रास करने लगे तो घनी धुंध में उन्हें टोल प्लाजा पर बना पैराफिट दिखाई नहीं दिया। उनकी स्कॉरपियो गाड़ी पैराफिट से जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए।

    हादसे के बाद टोल प्लाजा पर तैनात लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के कंट्रोल रूम पर दी। कंट्रोल रूम ने इसके बारे में जानकारी पुलिस चौकी कालाझाड़ के प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को लेकर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने अजीज खान को मृत घोषित कर दिया जबकि गनमैन व अन्य शमशेर खान की हालत गंभीर बनी हुई है।

    नगर कौंसिल तलवंडी साबो के प्रधान अजीज खान के परिजनों ने बताया कि वह रात को अपने एक दोस्त के पास गांव हींरों में गए हुए थे। वहां से उन्हें पटियाला जाना था। परिजनों ने कहा कि अजीज खान ने दोस्त के घर पर खाया खाया और रात करीब डेढ़-दो बजे वहां से पटियाला की तरफ निकल पड़े। रात को धुंध बहुत गहरी थी। दृश्यता शून्य होने के कारण उन्हें टोल प्लाजा का भी पता नहीं चला और गाड़ी वहां पर बने पैराफिट से जा टकराई।

  • आज का राशिफल, 3 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 3 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपके अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, लेकिन उसमें आप मामले को धैर्य से सुलझाएं, नहीं तो लड़ाई लंबी चल सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तों में आज मधुरता बनाए रखनी होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी को पार्टनर बनाने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

    वृष राशिफल। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुख में रहने वाला है और आप किसी मामले में समझौता बहुत ही सोच विचारकर करें, उसके नीति व नियमों को अवश्य जाने। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उस भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच लाभ उठाएंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोचेंगे। आपको आज किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। जो लोग किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। आपको आज संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और आपकी यदि नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

    कर्क राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको बिजनेस संबंधी कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस ना आने से आपको निराशा हाथ लगेगी और आप किसी से अपने मन की समस्या भी नहीं बता पाएंगे। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगी। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। राजनीति के कामों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए वह अपने साथियों से बातचीत कर सकते हैं और आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपको समय रहते निपटाना होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप संतान को भी कुछ अच्छे कामों का पाठ पढ़ाएंगे। आपको यदि कोई चोट या दर्द आदि चल रहा था, तो वह फिर से उभर सकता है। आपको आज अपने परिजनों से किसी भी वैचारिक मतभेद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता पिता से आज अपने मन की कुछ बातों पर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपके कामों का फायदा उठा सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपको अपने साथी के ऊपर किसी बात को लेकर शक हो सकता है, जिसके कारण दोनों के बीच अनबन बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी बात को लेकर विरोध ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उठाने है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आप भाईचारे को पूरा बढ़ावा देंगे। आपकी अपने भाइयों से खूब जमेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप किसी गलत बात के लिए अधिकारियों के सामने हां कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपका स्वास्थ्य आज कुछ ढीला रहेगा, जिसके कारण आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको घर परिवार में जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी पुराने कर्ज को भी उतार सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन सम्बंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप मन सें लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बात को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, जिससे आप घबराइए नहीं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, लेकिन उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग भागदौड़ में लगे रहेंगे, फिर भी वह मन मुताबिक लाभ ना पाकर थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन आप अपने घर में आज किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी किसी गलती के लिए आज कार्यक्षेत्र में आपको दंड मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करते हैं, उन्हे कोई बड़ा पद मिल सकता है और आप बिजनेस के लिए कोई सर्च कर सकते हैं, जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करें, नहीं तो वह लंबी चल सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें शिक्षा से संबंधित कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में सब कुछ नया सीखने की होड़ में लगे रहेंगे, जिससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। माता-पिता से आप किसी जरुरी बात के लिए बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको से किसी गलत बात के लिए हां करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज साथी से संतान से संबंधित कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, जिनका  समाधान आप मिलकर खोजेंगे।

  • पंजाब: मौत के बाद महिला निकली कोरोना संक्रमित, ऐसे हुआ खुलासा 

    पंजाब: मौत के बाद महिला निकली कोरोना संक्रमित, ऐसे हुआ खुलासा 

    बठिंडाः शहर के लाल सिंह बस्ती में एक महिला की मौत के 4 दिन बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मृतक महिला का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत किया। लाल सिंह बस्ती निवासी व 59 वर्षीय महिला गुलावती कुछ दिन पहले बीमार हो गई थी। परिवार ने इलाज उन्हें बठिंडा एम्स में दाखिल करवाया था। एम्स में करीब नौ दिन दाखिल रहने के बाद महिला की हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले महिला को घर ले आए और सेवा करते रहे। घर में 15 दिन के बाद महिला की 28 दिसंबर को मौत हो गई। इस दौरान परिजनों को महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना नहीं थी। परिवार डेरे से जुड़ा था। इस कारण महिला का शव दान करने संतोष मेडिकल कॉलेज (गाजियाबाद) लेकर पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज में बीती 31 दिसंबर को मृतक महिला के शव का कोरोना टेस्ट किया गया।

    जहां एक जनवरी को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज ने शव परिवार को सौंप दिया। इसके बाद परिवार ने समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर से संपर्क किया। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि जब मृतक महिला के परिजनों ने संपर्क किया तो संस्था के सदस्य सुखप्रीत सिंह, साहिब सिंह, भरत सिंगला और राजविंदर धालीवाल ने पीपीई किट्स पहनकर मृतक महिला का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत दाना मंडी स्थित श्मशान भूमि में किया। हालांकि महिला की मौत के बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई।

    वहीं स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार जिले में सोमवार को कोई भी नया मरीज नहीं मिला है। दो मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या महज पांच है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 7 लाख 58 हजार 402 लोगों का कोविड टेस्ट किया जा चुका है। इनमें 54 हजार 457 लोग पॉजिटिव मिले हैं जबकि अब तक एक हजार 561 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. तेजवंत सिंह ढिल्लो ने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट से बचाव के लिए एहतियाति कदम उठाने बेहद जरूरी है। उन्होंने बठिंडा वासियों से कोरोना वैक्सीन की दूसरी व बूस्टर डोज का टीका जरूर लगवाने के अलावा भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील की।

  • पंजाबः गाड़ी में नशा करते दो कांस्टेबल काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः गाड़ी में नशा करते दो कांस्टेबल काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के ढींगरा कालोनी में नशा करते हुए दो कांस्टेबलों की वीडियों सामने आई है। उक्त कांस्टेबलों को लोगों ने गाड़ी में नशा करते हुए पकड़ा है। स्थानीय लोगों ने दोनों कांस्टेबलों को पुलिस के हवाले कर दिया है। जिनसे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों कांस्टेबलों के मेडिकल करवाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। कालोनी में रहने वाले कुलजीत सिंह ने बताया कि यहां बीते कुछ दिनों से एक कार में कुछ पुलिस वाले नशा करते थे। पास ही दुकान पर एक कैमरा लगा था। जिसमें उनकी यह हरकत रिकार्ड हो रही थी।

    सोमवार जैसे ही वह कार दोबारा इलाके में पहुंची, इलाका निवासियों ने कार को घेर लिया और पुलिस मुलाजिमों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कुलजीत सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस मुलाजिमों ने नशा करने के बात उनके सामने कबूल की है। उनकी गाड़ी में एक सिरिंज भी मिली है, जिससे वे नशा कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। आस है कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगी।

    इसी दौरान जब पकड़े गए दोनों कांस्टेबलों ने कैमरा देखा तो अपने बयान बदल लिए। उन्होंने उन पर लगाए जा रहे बयान बदल दिए। यह भी कहा कि वह तो यहां दूसरे कांस्टेबल को पैसे देने आए थे। वहीं दूसरी तरफ गाड़ी में पड़ी सिरिंज के बारे में पूछा तो दोनों ही मुकर गए कि वह उनकी है ही नहीं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।