Blog

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले पूर्व मेयर अरुण खोसला

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले पूर्व मेयर अरुण खोसला

    जीटी रोड पर बरसाती पानी की निकासी हेतु ड्रेन सिस्टम बनाने की मांग

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और फगवाड़ा कार्पोरेशन के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने दिल्ली में भारत सरकार के सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने फगवाड़ा के जीटी पर सिक्स लेन परियोजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा बनाये फ्लाईओवर से जुड़ी कई समस्याओं की तरफ उनका ध्यान आकर्षित करते हुए उचित समाधान करवाने की अपील की। अरुण खोसला ने इस मुलाकात संबंधी फगवाड़ा में पत्रकारों से वार्तालाप में बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी से जी.टी. पर बरसाती पानी से होने वाली समस्या को दूर करने के लिए ड्रेन सिस्टम बनाने की मांग रखीताकि लोगों को जलभराव से होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। 

    इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी बदलने की मांग की और माननीय मंत्री का ध्यान पुल के नीचे लगी ग्रिल के रखरखाव की तरफ भी दिलाया गया।

     अरुण खोसला ने बताया कि नितिन गडकरी ने उनकी बातें गंभीरता से सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारी आर.पी. सिंह जो कि चंडीगढ़ में तैनात हैं, उन्हें फगवाड़ा का दौरा कर इन समस्याओं की पूरी जानकारी हासिल करके तत्काल समाधान का निर्देश दिया है। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने खुद भी शीघ्र ही पंजाब का दौरा करके केंद्र सरकार की परियोजनाओं के तहत बन रही सडक़ों और पुलों के कार्यों की समीक्षा करने की बात भी कही। 

    अरुण खोसला के अनुसार गडकरी ने आश्वासन दिया है कि केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश कैंथ की देखरेख में केन्द्र द्वारा जारी अनुदान राशी से पंजाब की धरती पर बनने वाली हर सडक़ और पुल को अच्छे तरीके से बनाया जाएगा ताकि यहां के लोगों को बेहतर सडक़ सुविधाएं मिल सकें। इस दौरे के दौरान उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महासचिव नितिन चड्ढा भी थे।

  • पंजाबः लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर डॉक्टरों से फिरौती मांगने वाले दो सदस्य काबू

    पंजाबः लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर डॉक्टरों से फिरौती मांगने वाले दो सदस्य काबू

    अमृतसरः पुलिस ने डॉक्टरों से फोन पर फिरौती की मांग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने  डॉक्टरों से फोन पर फिरौती की मांग करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र सुरिंदर सिंह और विकास कुमार पुत्र चुन्नी महतो के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

    आरोपियों पर पहले भी दो पर्चे है दर्ज

    इस मामले की जानकारी देते हुए कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने बताया कि ये दोनों गैंगस्टर के नाम पर डॉक्टरों से फिरौती की मांग करते थे। इसको लेकर अमृतसर में दो पर्चे दर्ज किए गए थे। वे व्हाट्सएप कॉल के जरिए फिरौती मांगते थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमने लॉरेंस और जग्गू से पूछताछ की है और उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि वे हमारे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

    सलमान खान और मनकीरत सहित कई अभिनेताओं को मिल चुकी धमकियां

    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कई लोगों के नाम सामने आए हैं और कई लोगों के अबतक सामने आ भी रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर कई ओर कलाकारों को धमकियां मिली। जिसमें सलमान खान, मनकीरत औलख सहित कई अन्य अभिनेता शामिल है।

    उल्लेखनीय है कि 29 मई 2022 की शाम पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की मनसा के जवाहर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में मूसेवाला को कई गोलियां लगीं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मूसेवाला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।

  • स्वतंत्रता दिवस के पहले रोहिणी इलाके में मिला संदिग्ध सामान, पुलिस ने किया इलाका सील

    स्वतंत्रता दिवस के पहले रोहिणी इलाके में मिला संदिग्ध सामान, पुलिस ने किया इलाका सील

    नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस के पहले दिल्ली के रोहिणी में संदिग्ध सामान मिला है। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। मौके पर सीनियर अधिकारी मौजूद हैं। दिल्ली के रोहिणी इलाके में कुछ संदिग्ध वस्तु मिलने की कॉल पुलिस को मिली है। जानकारी के मुताबिक, एक टिफिन नुमा चीज है। आस-पास के इलाके को खाली करवाया गया है। इलाके को सील किया गया है। स्पॉट पर BDS की टीम पहुंच रही है। 

    बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी के गेट नंबर एक के बाहर एक लावारिस बैग होने की सूचना मिली थी। कंट्रोल रूम पर लावारिस बैग की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम को बैग में कुछ संदिग्ध लगा इसके बाद इस संदिग्ध बैग की जानकारी आला अधिकारियों और एनएसजी को दी गई। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया।

    शुरुआत में एनएसजी के बम निरोधक दस्ते को भी बैग में विस्फोटक होने का शक हुआ था। करीब ढाई घंटे तक बम निरोधक दस्ते का ऑपरेशन चला। उस बैग को स्कैन किया गया। स्कैन करने के बाद बम निरोधक दस्ते को पता चला कि उसमें आईडी है। इसके बाद गाजीपुर सब्जी मंडी के अंदर ही 8 फीट का गहरा गड्ढा किया गया और एनएसजी की टीम ने उस बम को उस गड्ढे में रख दिया, थोड़ी देर बाद एक धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक बम को निष्क्रिय करने के लिए एक कंट्रोल ब्लास्ट किया गया था।

  • पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    ऊना/सुशील पंडित: पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जिला ऊना के अंब में किया गया तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शव को मुखाग्नि प्रवीण शर्मा के सुपुत्र पार्थ शर्मा ने दी। 

    उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, वन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल प्रदेश छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानियां, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पूर्व सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक नवीन धीमान एवं सुषमा शर्मा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    प्रवीण शर्मा के देहावसान का समाचार सुनते ही सुबह से ही उनके निवास स्थान अंब में लोगों का तांता लग गया। वह वर्ष 1998 से 2003 तक धूमल सरकार में आबकारी एवं कराधान तथा खेल मंत्री रहे तथा धूमल सरकार के दूसरे कार्यकाल में जल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष रहे। इसके अतिरिक्त वह भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदों पर रहते हुए पार्टी तथा आमजन के प्रति अपने दायित्व के लिए सजग रहे।

  • इनोसेंट हार्टस मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के दौरान डॉ. नूपुर ने मदर्स को दिए टिप्स

    इनोसेंट हार्टस मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के दौरान डॉ. नूपुर ने मदर्स को दिए टिप्स

    जालंधर/विजयः बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे दिशा- एक अभियान के तहत अवेयरनेस इनीशिएटिव में इनोसेंट हार्टस मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल की बाल-रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नूपुर सूद ने वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर नवजात शिशुओं की माताओं को स्तनपान की आवश्यकता से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु के लिए माँ का दूध सबसे उत्तम और आवश्यक है। हर बच्चे को जन्म से छह महीने की उम्र तक सिर्फ माँ का दूध ही दिया जाना चाहिए। 1 अगस्त  से 7 अगस्त तक हर वर्ष विश्वभर में वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम है- स्टेप अप फॉर ब्रेस्टफीडिंग: एडुकेट एंड सुपोर्ट।

    प्रत्येक बच्चे को माँ का दूध मिल पाए- यह पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है। घर के सभी सदस्यों का कर्तव्य है कि वह माँ के लिए ऐसा वातावरण बनाएँ कि वह खुशी तथा आराम से अपने नवजात शिशु को स्तनपान करा पाए। माँ के पोषण का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमारे देश में ब्रेस्टफीडिंग के बारे में कई पुरानी तथा गलत अवधारणाएँ व मान्यताएँ हैं, जिसके बारे में डॉक्टर नुपूर सूद ने विस्तार से समझाया कि माँ का पहला गाढ़ा दूध, जिसे कोलोस्ट्रम कहते हैं, वह अमृत-समान होता है। इसमें कई विटामिन्स व एंटीबॉडीज होते हैं, जो बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाते हैं। छह महीने तक बच्चे को जितना पानी आवश्यक है, उतना माँ के दूध से मिल जाता है।

    यदि माँ को बुखार है तो वह अपने डॉक्टर से संपर्क करें तथा अपने लिए दवाई लें। अधिकतर दवाइयाँ ऐसी हैं, जिनसे बच्चे को दूध पिलाने से कोई नुकसान नहीं पहुँचता। कामकाजी मदर्स अपने दूध को फ्रिज में एक उचित तापमान पर स्टोर करके रख सकती हैं जिसे बच्चे को भूख लगने पर कोई भी कटोरी चम्मच से पिला सकता है। बौरी मेमोरियल ट्रस्ट समाज की उन्नति के लिए सदैव प्रयासरत रहता है।

  • पंजाबः सेहत मंत्री-वीसी विवाद के बाद एक्शन में सीएम मान, विधायकों को दिए ये निर्देश 

    पंजाबः सेहत मंत्री-वीसी विवाद के बाद एक्शन में सीएम मान, विधायकों को दिए ये निर्देश 

    चंडीगढ़ः सेहत मंत्री-वीसी विवाद के बाद सीएम मान सभी विधायकों के साथ मीटिंग की। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने विधायकों को एक नसीहत भी दी है। सीएम मान ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी दफ्तरों में छापेमारी बंद करने के लिए कहा है। इसी के साथ सीएम मान ने प्रशासनिक अधिकारियों और लोगों से साथ संयम के साथ पेश आने के आदेश दिए है। इस दौरान सीएम मान उन्हें सरकारी ऑफिसों में एग्रेसिव रेड से बचने को कहा गया है। सीएम का कहना है कि इससे जनहित में कुछ अच्छा नहीं हो रहा। उलटा सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

  • सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण

    सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण बुधवार को ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा भी उपस्थित रहे। 

    यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि यह कक्ष पूर्णतया वातानुकूलित है। उन्होंने बताया कि काफी समय से यहां आने वाले भूतपूर्व सैनिकों को गर्मी, बरसात व सर्दी में बैठक के लिए दिक्कत पेश आती थी। उन्होंने बताया कि यह प्रतीक्षा कक्ष स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के सौजन्य से निर्मित किया गया है।

  • पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के निधन पर प्रकट किया शोक

    पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के निधन पर प्रकट किया शोक

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व में मंत्री रहे प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। 

    अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने का संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा के जाने से पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। प्रवीण शर्मा ने प्रदेश व जिला ऊना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

  • एस्टेरिस्क हेल्थ केयर में भरे जाएंगे 41 पद

    एस्टेरिस्क हेल्थ केयर में भरे जाएंगे 41 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी द्वारा 41 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में अलू-अलू मशीन आॅप्रेटर के 8 पद, बलिस्टर मशीन आॅप्रेटर के 5 पद, कोटिंग मशीन आॅप्रेटर के 2 पद, कम्प्रैशर मशीन आॅप्रेटर के 5 पद, ग्रानुलेशन आॅप्रेटर के 3 पद, एनालिस्ट कैमिस्ट के 4 पद, कैमिस्ट के 5, क्यूए मैनेज़र/सहायत प्रबंधक के 4 पद व हेल्पर-पैकिंग/फिलिंग मशीन के 5 पद भरें जाएंगे।

    अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे मैसर्ज एस्टेरिक हैल्थ केयर बेला बाथड़ी में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषयों में आईटीआई/डिग्री/डिप्लोमा तथा कम से कम 5 से 10 वर्ष अनुभव वाले अभ्यार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8091500611 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े UCO Bank में लुटेरों ने हथियारों के बल पर लूटे लाखों रुपए, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन-दिहाड़े UCO Bank में लुटेरों ने हथियारों के बल पर लूटे लाखों रुपए, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण):  महानगर में लूट की वारदातें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला यूको बैंक से लूटने का मामला सामने आया है। दिन-दिहाड़े 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर सोढल रोड स्थित यूको बैंक से 13 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

    वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए विनोद कुमार ने बताया कि 4 लुटेरे बैंक के अंदर आए, जिसमें से दो के पास हथियार मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एक ने पिस्तौल तानकर बैंक में मौजूद लोगों से सोना उतवाने के लिए कहने लगा। वहीं लुटेरे बैंक में मौजूद एक मैडम की सोने की चैन, कगंन और रिंग उतारकर और 13 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए।

    उधर, सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा, अंकुर गुप्ता, जगमोहन सिंह सहित तमाम सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर संधू ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें बना कर रवाना कर दी गई हैं। सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।