Blog

  • देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

    देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जारी गिरावट के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों में आज शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है. ईंधन के दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, कच्चा तेल जरूर लगातार गिरावट देख रहा है. गुरुवार को ब्रेंट क्रूड फरवरी के बाद से अब तक के अपने निचले स्तर पर पहुंच गए थे. बाजार में इंफ्लेशन का वैश्विक अर्थव्यवस्था में वृद्धि और मांग पर असर के डर से क्रूड ऑयल कमजोर हुआ है।

    मंदी के डर के बीच कीमतें गिर रही हैं, लेकिन चूंकि भारत में कई महीनों से तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं हुआ है, खासकर तब कच्चा तेल लगातार रिकॉर्ड ऊंचाइयां छू रहा था, तो यह कहना अनिश्चित है कि गिरावट का असर घरेलू दामों पर देखने को मिलेगा या नहीं।


    देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा। आपका मैसेज होगा ‘RSP-पेट्रोल पंप का कोड’. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा।

  • राशिफल (शुक्रवार 05 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 05 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

    वृषः मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी।

    मिथुनः व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है।

    कर्कः कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

    सिंहः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

    कन्याः नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी।

    तुलाः प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिकः या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।

    धनुः मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे।

    मकरः कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

    कुंभः व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है।

    मीनः रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। किसी की बातों में न आएं।

  • पंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जाने मामला…

    पंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जाने मामला…

    फिरोजपुर : फिरोजपुर में गेहूं का करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है, जिसके संबंध में पुलिस ने 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। बताया जा रहा है कि पनग्रेन के 4 गोदामों में फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों द्वारा चैकिंग के दौरान बड़े पैमाने पर गेहूं कम पाई गई है, जिस संबंध में पुलिस ने 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

    इन गोदामों में भारी मात्रा में गेहूं का स्टाक रखा गया था, जिसकी चैकिंग होने पर काफी मात्रा में गेहूं कम पाया गया है जिसके संबंध में डिप्टी डायरैक्टर ने पुलिस को शिकायत की हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन में आते हुए इन 6 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

  • जालंधर में वीरवार को मिले इतने कोरोना मरीज…

    जालंधर में वीरवार को मिले इतने कोरोना मरीज…

    जालंधर (वरूण): जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को आज वीरवार को 69 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। आपको बता दें बुधवार को जिले के 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

  • पंजाबः पनबस-पीआरटीसी के ठेका कर्मियों ने किया 3 दिन की हड़ताल का ऐलान

    पंजाबः पनबस-पीआरटीसी के ठेका कर्मियों ने किया 3 दिन की हड़ताल का ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब रोडवेज पैनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मांगे ना मानने को लेकर 3 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि यूनियन 14-15-16 अगस्त को हड़ताल करके गुलामी दिवस मनाने सहित अपनी जायज मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कार्यक्रम तैयार किए हैं। 

    उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को विकास गर्ग प्रमुख सचिव परिवहन विभाग की अध्यक्षता में यूनियन के साथ चंडीगढ़ में हुई बैठक में डाटा एंट्री आपरेटरों का वेतन बढ़ाने व रिकॉर्ड मंगवाकर पूरा करने सहित विभाग के अधिकारियों की मांगें, बर्खास्त कर्मचारियों का एक सप्ताह का रिकॉर्ड मंगवाकर कोरोना महामारी के दौरान मरने वाले कर्मचारियों के परिवारों को 50 लाख की राशि की मदद करना, कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी बहाल कर्मचारियों की तत्काल बहाली, कर्मचारियों के कोर्ट केस रिकॉर्ड की दोबारा जांच और बहाली, वर्कशॉप के कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के रूप में आराम देने और रिकॉर्ड के अनुसार वेतनमान के अनुसार वेतन देने के संबंध में, श्रम विभाग से मार्गदर्शन लेकर इसका समाधान हल करने आदि शामिल है।

    उन्होंने बताया कि आज तक विभाग की ओर से कोई मांग पूरी नहीं की गई और दूसरी ओर सरकार के साथ होने वाली बैठक में प्रमुख सचिव को कोरोना बुलाकर टाला जा रहा है, जिससे साफ है कि सरकार और विभाग के अधिकारी अपनी वादों से भागते दिखाई दे  रहे हैं। उन्होंने इस संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि मांगों को लेकर किए जा रहे विरोध में संगठन ने दिनांक 09/08/2022 को पूरे पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर पटियाला में पीआरटीसी में कॉर्पोरेट घरानों की किलोमीटर योजना की बसों को रोकने के लिए भूख हड़ताल करेगा। प्रबंधन बोर्ड द्वारा किलोमीटर योजना बसों के टेंडर रद्द नहीं किए गए या संघर्ष कर रहे कर्मचारियों के साथ धक्का किया गया तो तत्काल पंजाब को बंद करके कड़ा संघर्ष किया जाएगा।

  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने श्रद्धालुओं को बांटे मास्क

    युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने श्रद्धालुओं को बांटे मास्क

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने पंजाब से आ रहे श्रद्धालु जो माता चिंतपूर्णी शीश नवाने जा रहे हैं और गगरेट के सिविल हॉस्पिटल में लोगों को मास्क और सैनेटाइजर्स बांटे गए जैसे-जैसे करोना अपने पैर पसार रहा है वैसे ही अमन ठाकुर और उनकी टीम एक्टिव हो गई है.. जितने भी पंजाब से श्रद्धालु आ रहे हैं उनको युवा कांग्रेस द्वारा मास्क दिए जा रहे हैं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिए गए हैं। गगरेट सिविल हॉस्पिटल में भी युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किए और लोगों से मास्क लगाने के लिए आग्रह किया।

    युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने डॉक्टर्स की टीम को भी मास्क दिए. बाकी जो लोग बिना मास्क घूम रहे हैं उन्हें हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा मास्क दिए जा सके युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन  ठाकुर ने कहा दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों के केस बढ़ते जा रहे हैं और कोरोना का प्रभाव कम करने के लिए लोगों को फिर से जागरूक करना अनिवार्य है और युवा कांग्रेस अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगी।

    युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने अपनी गाड़ी को कोरोना मरीजों के लिए हॉस्पिटल ले जाने और उन्हें घर छोड़ने तक का प्रबंध किया है। यदि कोई करोना संक्रमित मरीज को किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो तो अमन ठाकुर ने अपना हेल्पलाइन नंबर 9882123968 को जारी करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को किसी भी प्रकार की जरूरत हो चाहे वह राशन हो किसी हॉस्पिटल में आना जाना हो. उसका सारा खर्चे युवा कांग्रेस द्वारा किया जाएगा और हॉस्पिटल के मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। और उनसे कहा कि यदि उन्हें कोई हॉस्पिटल में किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो अमन ठाकुर से संपर्क कर सकते हैं.ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पंकज पराशर को भी मास्क सौंपे गए ताकि बिना मास्क के जो मरीज आ रहे हैं उनको मास्क दिए जा सके।

    इस अवसर पर युवा कांग्रेस शहरी इकाई अध्यक्ष समीर जसवाल, युवा कांग्रेस के महासचिव विनय जसवाल, सुनील ठाकुर, अमित कुमार, सौरव कुमार, और तमाम साथी मौजूद रहे।

  • बस के पास ना बनने से स्कूलों के बच्चे परेशान

    बस के पास ना बनने से स्कूलों के बच्चे परेशान

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। गजटेड एवं नान गजटेड एस सी, बी सी एंप्लाइज वेलफेयर फाउंडेशन कपूरथला की ओर से आज फगवाड़ा बस स्टैंड के अड्डा इंचार्ज से मुलाकात की गई। जानकारी के मुताबिक सतवंत टूरा जिला कपूरथला प्रधान एडिशनल स्टेट प्रधान ने बताया कि पिछले तीन चार रोज से उनको बच्चों के पेरेंट्स के फोन आ रहे थे। उन्होंने बताया कि हमारे बच्चों के बस के पास नहीं बन रहे हैं। जिससे कि बच्चों के बसों के किराए को लेकर उनके ऊपर और बोझ पड़ रहा है। 

    उधर जब अड्डा इंचार्ज बलविंदर सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से जिन भी स्कूल के बच्चे अपना बस पास बनाना चाहते हैं। उनके स्कूल के प्रिंसिपल पहले स्टेट हेड क्वार्टर मे लिख कर भेजें, वहां से मंजूरी आने के बाद ही बच्चों का बस पास बनेगा। इस मौके पर मनजीत घाट, लखबीर चांद, ज्ञानचंद बाहर, बलविंदर  निधड़क,   विनोद कुमार अमरिंदर सिंह, रामपाल, अशोक मूल निवासी, कुलदीप राम, अशीष कुमार लेक्चरर एवं अलग-अलग स्कूल के बच्चे मौजूद थे।

  • जालंधरः सरकारी दफ्तरों में फोन कर अफसरों पर रौब मारने वाला विधायक का फर्जी PA गिरफ्तार

    जालंधरः सरकारी दफ्तरों में फोन कर अफसरों पर रौब मारने वाला विधायक का फर्जी PA गिरफ्तार

    जालंधर, (वरुण): महानगर में विधायक के पीए बनकर चल रहे फर्जीवाड़े को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों ने सेंट्रल हलके के आप विधायक रमन अरोड़ा का फर्जी पीए बनकर दो लोग सरकारी दफ्तरों में फोन करके रौब दिखा रहे है। जिन्हें आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित और अजय के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई है और बलदेव नगर के रहने वाले है। 

    इस मामले की जानकारी देते हुए थाना नं. 4 के एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि बलदेव नगर के दो सगे भाई विधायक रमन अरोड़ा का फर्जी पीए बनकर सरकारी दफ़्तरों में फोन करके अफसरों पर काम करने का दवाब बनाते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर जब विधायक रमन अरोड़ा को पता चला तो उन्होंने हमें शिकायत दर्ज करवाई। विधायक की शिकायत पर आज दोनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जल्द ही आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

  • गंदे पानी की सप्लाई से भड़की पार्षद अंजलि भगत ने कमिश्नर के टेबल पर रखी गंदे पानी की बोतलें…

    गंदे पानी की सप्लाई से भड़की पार्षद अंजलि भगत ने कमिश्नर के टेबल पर रखी गंदे पानी की बोतलें…

    कहा: कमिश्नर साहब क्या आप यह पानी पी सकते हो…

    जालंधर/अनिल वर्मा। बरसाती दिनों शहर के कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में निगम के खिलाफ काफी नराजगी है। इसी समस्या को लेकर आज पार्षद अंजलि भगत वार्ड वासियों को साथ लेकर सीधे कमिशनर दविंदर सिंह के दफ्तर पहुंच गई और गंदे पानी की बोतलें कमिशनर के टेबल पर रख कर कहा कि कमिशनर साहब नगर निगम लोगों को यह पानी सप्लाई कर रहा है क्या आप यह पानी पी सकते हो तो कमिशनर ने कहा कि गंदे पानी की शिकायतों का निपटारा जल्द करने के लिए ओएंडएम विभाग को आदेश दिए गए हैं अगर फिर भी समस्या ठीक नहीं हुई तो टीम को दोबारा भेजा जाएगा।

    पार्षद अंजलि भगत ने कहा कि वार्ड नंबर 65 के गुरदेव नगर, गांधी कैंप में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही कई शिकायतें करने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई । प्रदीप ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले करीब तीन महीनों से सीवरेज बैक मार रहा है। मोहल्ले में मच्छरों का राज है। पानी गंदी आ रहा है। उनके घर में उनके पिता गंदे पानी और गंदगी के कारण बीमार चल रहे हैं। मोहल्ले में और भी कई लोग बीमार हैं। कमिशर दविंदर सिंह ने पार्षद और लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनके इलाके की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। सीवरेज और गंदे पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों को आदेश दिए कि लोगों को पेश आ रही समस्या को दूर किया जाए।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े UCO Bank में हुई लूट को लेकर ACP ने किया बड़ा खुलासा

    जालंधरः दिन-दिहाड़े UCO Bank में हुई लूट को लेकर ACP ने किया बड़ा खुलासा

    जालंधर, (वरुण):  महानगर में लूट की वारदातें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं आज ताजा मामला यूको बैंक से लूट का मामला सामने आया है। दिन-दिहाड़े 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर सोढल रोड स्थित यूको बैंक से 13 लाख रुपए और बैंक कर्मी से गहने लूटकर फरार हो गए। वहीं इस मामले को लेकर एसीपी नॉर्थ मोहित कुमार से बातचीत की गई। तभी बैंक में सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा लैप्स सामने आया है। दरअसल, लूट की वारदात के समय बैंक में कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। गौर हो कि इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस यूको बैंक में रोज करोड़ों रुपये का लेन-देन होता है उसमें सुरक्षा कर्मी का न होना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। सुरक्षा कर्मी होता तो शायद आज लूट होने से बच जाती।

    लुटेरों ने वारदात से पहले की रेकी, फिर दिया अंजाम

    जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने बैंक में लूट से पहले पूरी रैकी कर रखी थी। उन्हें पता था कि बैंक में सुरक्षा कर्मी नहीं है। लूट के वक्त बाहर से बैंक में तीन लुटेरे घुसे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लुटेरों का एक साथी पहले से ही बैंक में मौजूद था। उसने अपने लुटेरे साथियों को सूचना दी उसके बाद वह बैंक में घुसे। जो लुटेरा पहले से बैंक में मौजूद था वह कैश काउंटर की लाइन में लगकर पहले रेकी करता रहा। उसके बाद वह बैंक में लगी कुर्सियों पर जा बैठा। लोगों को भी लुटेरे के बारे में तब पता चला जब वह अपने साथियों के बंद में घुसते ही उनकी भाषा बोलने लगा। 

    बैंक में लूट के समय सुरक्षा का ना होना चिंता का विषयः एसीपी नॉर्थ मोहित कुमार

    एसीपी नॉर्थ मोहित कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है कि लूट के वक्त बैंक में कोई गार्ड या सुरक्षा कर्मी नहीं था। उन्होंने कहा कि वह इसकी भी जांच कर रहे हैं कि लूट के वक्त गार्ड कहां पर था। उन्होंने लूट के बारे में कहा कि अभी कैश का मिलान चल रहा है। फिलहाल 13 लाख रुपए की बैंक से लूट बताई जा रही है। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक व बाहर लगे सीसीटीवी कैंमरों की फुटेज का कब्जे में ले लिया गया है। इन्हें खंगाला जा रहा है कि लुटेरे किस रास्ते से आए थे और लूट के बाद वह किस रास्ते से गए।