गंदे पानी की सप्लाई से भड़की पार्षद अंजलि भगत ने कमिश्नर के टेबल पर रखी गंदे पानी की बोतलें…

कहा: कमिश्नर साहब क्या आप यह पानी पी सकते हो…

जालंधर/अनिल वर्मा। बरसाती दिनों शहर के कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में निगम के खिलाफ काफी नराजगी है। इसी समस्या को लेकर आज पार्षद अंजलि भगत वार्ड वासियों को साथ लेकर सीधे कमिशनर दविंदर सिंह के दफ्तर पहुंच गई और गंदे पानी की बोतलें कमिशनर के टेबल पर रख कर कहा कि कमिशनर साहब नगर निगम लोगों को यह पानी सप्लाई कर रहा है क्या आप यह पानी पी सकते हो तो कमिशनर ने कहा कि गंदे पानी की शिकायतों का निपटारा जल्द करने के लिए ओएंडएम विभाग को आदेश दिए गए हैं अगर फिर भी समस्या ठीक नहीं हुई तो टीम को दोबारा भेजा जाएगा।

पार्षद अंजलि भगत ने कहा कि वार्ड नंबर 65 के गुरदेव नगर, गांधी कैंप में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही कई शिकायतें करने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई । प्रदीप ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले करीब तीन महीनों से सीवरेज बैक मार रहा है। मोहल्ले में मच्छरों का राज है। पानी गंदी आ रहा है। उनके घर में उनके पिता गंदे पानी और गंदगी के कारण बीमार चल रहे हैं। मोहल्ले में और भी कई लोग बीमार हैं। कमिशर दविंदर सिंह ने पार्षद और लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनके इलाके की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। सीवरेज और गंदे पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों को आदेश दिए कि लोगों को पेश आ रही समस्या को दूर किया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *