Blog

  • लाल बाजार के सुनयारें और उसके भतीजे की गंगासागर में डूबकर हुई मौत….

    लाल बाजार के सुनयारें और उसके भतीजे की गंगासागर में डूबकर हुई मौत….

    जालंधर (वरुण)। वेस्ट बंगाल में घूमने गए ज्वैलर और उसके भतीजे की गंगासागर में ढूबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लाल बाज़ार में ललित ज्यूलर के मालिक ललित चड्डा वासी चंदन नगर अपने परिवार के साथ दो-तीन दिन पहले गंगासागर, कोलकाता घूमने गए थे । उनका भतीजा संयम गंगासागर में स्नान कर रहा था कि उसका पांव फिसल गया , जिसे बचाते हुए  ललित कुमार भी गंगासागर में बह गए।  परिवार वालों के शोर मचाने पर वहां मौजूद गोताखोरों ने तुरंत छलांग लगाई। 

    गोताखोरों के लगभग 23 घण्टे के कडे़ प्रयास के पश्चात ललित चड्डा का शव मिला। ललित चड्डा के भतीजे संयम की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

  • सड़क पर पुलिस संग शख्स ने की हाथापाई, गला पकड़ थप्पड़ जड़े, वीडियो हो रहा वायरल….

    सड़क पर पुलिस संग शख्स ने की हाथापाई, गला पकड़ थप्पड़ जड़े, वीडियो हो रहा वायरल….

    नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ एक शख्स के हाथापाई करने का वीडियो सामने आया है. बताया जाता है कि बगैर हेलमेट के स्कूटी सवार शख्स को रोकने पर उसने ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की. इस दौरान आरोपी शख्स के साथ स्कूटी पर सवार दो लड़िकयों ने भी पुलिसवालों से बदतमीजी की. ट्रैफिक इंस्पेक्टर सड़क से गाड़ी हटवाने के लिए आए थे, जिस दौरान कुछ लोगों के साथ गाड़ी हटाने को लेकर उनकी कहासुनी शुरू हो गई. इसके बाद तो जमकर हाथापाई होने लगी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ गई.

    दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ट्रैफिक इंस्पेक्टर का गला पकड़ा हुआ है, वहीं इंस्पेक्टर के सिर पर हाथ भी मार रहा है. इसके अलावा, दो लड़कियां पुलिस के साथ भिड़ती दिख रही हैं. पुलिस के मुताबिक, तिगड़ी थाना पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी गई है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर संगम विहार को मेडिकल के लिए भेजा गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई ट्रैफिक इंस्पेक्टर के बयान के आधार पर की जाएगी.

    दिल्ली के इस ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) का नाम राजेंद्र प्रसाद है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, एक स्कूटी पर दो महिलाएं समेत एक युवक बिना हेलमेट रॉन्ग साइड आ रहे थे, वहां मौजूद हेड कांस्टेबल ने जब उनको रोका तो स्कूटी सवार इन तीनों लोगों ने हेड कॉन्स्टेबल के साथ बदसलूकी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर आए टीआई राजेंद्र कुमार ने स्कूटी को ज़ब्त करने के लिए क्रेन बुलाई.

    इस बात से स्कूटी सवार तीनों लोग इतने गुस्से मे आ गए कि उन्होंने मौके पर टीआई राजेंद्र कुमार और वहां मौजूद ट्रैफिक स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की. न केवल मारपीट बल्कि तीनों ने खूब हंगामा भी किया. फिलहाल, पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और इस मामले में एफआइआर रजिस्टर्ड की गई है.

  • Taarak Mehta को मिली नई दयाबेन, सुंदर ने सुनाई जेठालाल को खुशखबरी!

    Taarak Mehta को मिली नई दयाबेन, सुंदर ने सुनाई जेठालाल को खुशखबरी!

    मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले काफी समय से चर्चा में है। शैलेश लोढ़ा ने शो को छोड़ दिया है जिसके बाद फैन्स हैरान रह गए। मेकर्स कोशिश में हैं कि दर्शकों की रुचि शो के प्रति बनी रहे। ऐसे में वह कुछ ना कुछ नया ट्विस्ट ला रहे हैं। शो के निर्माता असित मोदी ने हिंट दिया था कि दयाबेन की वापसी होने वाली है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि दयाबेन के रूप में दिशा वकानी होंगी या कोई अन्य एक्ट्रेस दिखेंगी। बहरहाल इन सबके बीच ‘तारक मेहता’ के नए प्रोमो में दयाबेन के आने की झलक दिखाई गई है। 

    सामने आए प्रोमो में सबसे पहले एक महिला के पैरों की ओर फोकस किया जाता है जो चल रही होती है। आगे जेठालाल फोन पर बात करते हुए हैरान हो जाते हैं। वह फोन पर सुंदर से बात करते हैं जो कहते हैं कि वह खुद बहना को लेकर आएंगे। जेठालाल जब यह सुनते हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। एकबारगी तो उनके लिए इस पर यकीन करना मुश्किल होता है। वह सुंदर से पूछते हैं कि वह मजाक तो नहीं कर रहे। सुंदर कहते हैं बहना मुंबई वापस आएगी। बता दें कि शो में सुंदर, दयाबेन के भाई हैं। 

    प्रोमो को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘सुंदर के पास जेठालाल के लिए खुशखबरी है। क्या आप अंदाज लगा सकते हैं?’

    दिशा वकानी हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। ऐसे में उनका आना मुश्किल लग रहा है। दिशा ने 2017 में शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था। उस वक्त उनकी बेटी का जन्म हुआ था। दिशा तब से शो में वापस नहीं लौटीं।

  •  सिद्धू मूसेवाला के भोग में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग….

     सिद्धू मूसेवाला के भोग में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग….

    मानसा। गायक सिद्धू मूसेवाला की आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग मानसा की अनाज मंडी में डाला जा रहा है। इस बीच बड़ी संख्या में सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक, राजनेता और आम लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। फिलहाल रागी जत्थे कीर्तन कर रहे हैं। भोग में शामिल होने के लिए हालीवुड, पालीवुड सहित गीत-संगीत की दुनिया के कई कलाकारों के पहुंचने की उम्मीद है।

    इससे पहले, मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मूसा गांव में पहुंचकर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धाजंलि दी थी। बता दें कि गत 29 मई को दो गाड़ियों में सवार शूटरों ने गांव जवाहरके में मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। कयास लगाए जा रहे है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता अपने दिल की बात रख सकते हैं।

    दूसरी तरफ मानसा शहर में पुलिस ने ट्रैफिक का रूट डायवर्ट कर दिया है। यहां पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। लोग 10-10 किलोमीटर की दूरी से पैदल चल कर पंडाल में पहुंच रहे हैं। सिद्धू के भोग को लेकर 10 एकड़ जगह में पंडाल लगाया गया है। एसजीपीसी की ओर से 10 जगहों पर लंगर लगाया गया है। सिद्धू के भोग पर लोग हाथों में उनके बैनर लेकर पहुंच रहे हैं। जबकि वाहनों पर भी उनकी बड़ी बड़ी फ्लेक्स लगी हुई है।

  • शादीशुदा शख्‍स ने नाबालिग से की दरिंदगी, पीड़ि‍त अस्‍पताल में भर्ती

    शादीशुदा शख्‍स ने नाबालिग से की दरिंदगी, पीड़ि‍त अस्‍पताल में भर्ती

    बगहा (पश्चिम चंपारण)। बगहा में हैवानियत की हद पार करने वाली एक घटना सामने आई है। शौच के लिए गए नाबालिग किशोर के साथ एक शादीशुदा शख्‍स ने अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग की हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें बेतिया रेफर कर दिया गया। दूसरी तरफ, नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी फरार हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, बगहा नगर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का इलाज पहले अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया, हालत बिगड़ता देख बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि किशोर देर रात शौच के लिए बाहर गया था। आरेाप है कि इसी दौरान पड़ोसी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा पीड़ित को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने बताया की पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

    पीड़ित किशोर की मां ने बताया कि बगल से बारात गई हुई थी। वहां पर कुछ कार्यक्रम हो रहा था। उन्‍होंने बताया कि वह उसी कार्यक्रम में शामिल होने चली गई थीं। शौच के लिए रात्रि तकरीबन 1 बजे पीड़ित घर से बाहर निकला. इसी दौरान एक बच्चे के पिता कन्हैया ने किशोर के साथ कुकर्म किया। आरोप है कि आरोपी कन्हैया ने लड़के को जान से मारने की धमकी भी दी. इससे किशोर काफी डर गया था. शुरुआत में उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो पीड़ित ने आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. पीड़ित को वहां से मेडिकल जांच और बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी कन्हैया की तलाश कर रही है।

  • भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट….

    भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट….

    नई दिल्ली। भाजपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित उन सभी मंत्रियों को विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है जो कि अभी तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

    पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के अलावा, चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जे पी एस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे और मुकेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा, योगी सरकार के छह अन्य मंत्री भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर दयालु मिश्र, जीपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी और दानिश आजाद अंसारी विधान परिषद जाएंगे।

  • PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने मां को उतार दिया मौत के घाट

    PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने मां को उतार दिया मौत के घाट

    नई दिल्ली। राजधानी के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी में सैन्य अफसर के बेटे (16) ने गोली मारकर मां की हत्या कर दी. मर्डर के दो दिन तक बेटा और बेटी ने किसी को भी घटना की भनक नहीं लगने दी. शव से दुर्गंध उठने पर बेटे ने ही पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया. पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने बताया कि पबजी गेम खेलने से मना करने पर बेटे ने ही मां की हत्या कर दी थी.

    पूर्वी लखनऊ एडीसीपी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि, एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां को पबजी गेम (PUBG) खेलने से रोकने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह पबजी गेम खेलने का आदी था और उसकी मां उसे गेम खेलने से रोकती थी, जिसके कारण उसने अपने पिता की पिस्तौल से घटना को अंजाम दिया. आरोपी बेटे ने खुलासा करने पर बहन को भी मार डालने की धमकी दी.

    दरअसल, यमुनापुरम कॉलोनी की रहने वाली एक सैन्य अफसर की पत्नी अक्सर अपने 16 साल के बेटे को गेम खेलने से रोका करती थी. बेटा हर वक्त पबजी गेम खेलता था. हत्या वाले दिन महिला ने घर से 10000 रुपए गायब होने पर बेटे को पीटा भी था. इस घटना से नाराज होकर बेटे ने मां को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का मन बना लिया. रात में महिला जब सो रही थी, तो उसने पिता की पिस्टल से मां की गोली मारकर हत्या कर दी.

    आरोपी बेटे के पिता सेना में हैं, जोकि इस समय पूर्वी भारत में तैनात हैं. पुलिस के मुताबिक, कई दिन तक लाश छिपाने के बाद जब शव से दुर्गंध आने लगी तो आरोपी ने पिता को फोन कर झूठी कहानी सुनाते हुए कहा कि, बिजली का काम करने आने वाले एक शख्स और उसकी मां का अवैध संबंध हो गया था और उस शख्स ने घर आकर मां की हत्या कर दी. घटना की जानकारी लगते ही आरोपी के पिता ने पुलिस को पूरी घटना बताई. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो नाबालिग ने सब सच बता दिया. फिलहाल, पुलिस मामले में आग की जांच कर रही है.

  • बीजेपी MLA की स्कॉर्पियो कार खड़े डंपर से टकराई, तीन घायल

    बीजेपी MLA की स्कॉर्पियो कार खड़े डंपर से टकराई, तीन घायल

    चंदौली। चकिया से बीजेपी विधायक कैलाश खरवार की स्कार्पियो कार मंगलवार देर रात चकिया-मुग़लसराय मार्ग पर गोल्हिया के पास खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में विधायक, उनका गनर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय चकिया पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. उधर हादसे के बाद से डंपर चालक फरार है। मौके पर पुलिस हादसे की तफ्तीश में जुटी है।

    दरअसल, चकिया से बीजेपी विधायक कैलाश खरवार मंगलवार की रात अपनी स्कार्पियो गाड़ी से बीजेपी जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह को उनके गांव छोड़कर अपने गांव साराडीह लौट रहे थे। चकिया- मुगलसराय मार्ग पर गोल्हिया गांव के पास सड़क पर खड़े डंपर से उनकी स्कार्पियो टकरा गई। हादसे में विधायक कैलाश खरवार, उनका चालक ओमप्रकाश और गनर अनिल सरोज तथा संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। विधायक के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई और खून बहने लगा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर तीनों लोगों को चकिया स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

    हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई। कुछ ही देर में उनके पुत्र पुनीत खरवार और कई बीजेपी के नेता कार्यकर्ता भी चिकित्सालय पहुंच गए। विधायक की हालत गंभीर देखते हुए इमरजेंसी के डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। विधायक के सिर और दाहिने हांथ की कलाई में चोटें आई हैं। उनका काफी खून भी बह गया था। वहीं गनर अनिल सरोज की हालत भी काफी गम्भीर बताई जा रही है।

  • RBI ने दिया झटका, रेपो रेट में फिर किया इजाफा….

    RBI ने दिया झटका, रेपो रेट में फिर किया इजाफा….

    नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इस बार 50 आधार अंकों (.50 फीसदी) की वृद्धि की गई है। रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी हो गई है। बुधवार को खत्म हुई अपनी बाय-मंथली बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंट्रल बैंक ने इस बारे में जानकारी दी। रेपो रेट के बढ़ने से तमाम तरह के लोन अब महंगी दरों पर मिलेंगे और आम आदमी पर EMI का बोझ पहले के मुकाबले ज्यादा पड़ेगा।

    RBI के इस फैसले का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सुबह की ओपनिंग गैप-अप होने के बाद तुरंत बाजार गिर गया। इसके बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में वृद्धि के बारे में घोषणा की तो बाजार में फिर से गिरावट देखी गई।

    बता दें कि पिछले महीने, 4 मई 2022 को, आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट को 40 आधार अंक बढ़ाकर 4.40% करके सबको चौंका दिया था, जबकि स्थायी जमा सुविधा (SDF) दर को 4.15% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट और बैंक रेट को 4.65% पर एडजस्ट किया था।

  • आज का राशिफल, 08 जून 2022

    आज का राशिफल, 08 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कारोबारियों को कोई लाभ के सौदे मिलेंगे,लेकिन उसमें उसको उनको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में दरार पड़ सकती है और नौकरी में कार्यरत लोगों के कार्य क्षेत्र में उनके अधिकारियों उनके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी,फिर भी आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको भावुक होकर आपको किसी भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो वह गलत हो सकता है और बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ेगा। जीवनसाथी से आज किसी बात पर अनबन हो सकती है,लेकिन आपको उसे लंबा नहीं खींचना है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को कराना चाहते हैं,तो उसमें आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करके करना बेहतर रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी कार्य को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। युवा वर्ग को किसी नई नौकरी के मिलने के कारण आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में नया निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अचानक से धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के कार्यों में की गई लापरवाही से आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है,जो लोग यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं उन्हे अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को रुपए पैसे के लेनदेन से सावधानी बरतनी होगी व आपका कोई लंबे समय से चला आ रहा वाद विवाद सुलझेगा,लेकिन उसमें आपको बहुत मेहनत के बाद भी सफलता मिलेगी। आज आप अपने लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे,जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल,लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई अपना मित्र आपको समय पर मदद ना देने के कारण आपको धोखा दे सकता है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे,क्योंकि उनका यदि कोई पुराना रोग था,तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। आपको किसी कार्य में सफलता मिलने से आपका मन परेशान रहेगा,जिसके कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज आप किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,जो लोग विदेशों से किसी व्यापार को करते हैं,उन्हे आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा। कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत में लगे रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। यदि आपकी किसी मकान,दुकान,भूमि,वाहन आदि की खरीदने की इच्छा है,तो आज वह पूरी होती दिख रही है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनके रिश्ते में कोई नया मोड़ आ सकता है। सामाजिक कार्य में आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

    तुला राशिफल। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ होगा। रुपए पैसे के लेनदेन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आपको अचानक से धन मिलने से आपका मन रहेगा,लेकिन आपकी अपने किसी मित्र से किसी पुरानी बात पर लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं,तो उन्हें उसमें एकजुट होकर मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और आप उनके कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप अपनी काफी सारी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं चल रही थी,तो उनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बहुत खास रहने वाला है,क्योंकि उन्हें अपने साथी से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है।  किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कारोबार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा धन मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने भविष्य में पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो आपको वह भी वापस मिल सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने कुछ घर के लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे,जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। यदि आज किसी नए कारोबार को शुरू करेंगे,तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपको अपने खानपान में सावधान रहना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यों को करने में आपका मन लगेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहेगा,लेकिन आपको किसी वाद विवाद में भी क्रोध पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा,नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति पैदा हो सकती है इससे बचाना होगा। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें भी धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा,जिसको आपको समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है,जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज ससुराल पक्ष की ओर से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित पुराना विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,नहीं तो उनको कोई समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई अपना आपको धोखा दे सकता है,लेकिन छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। संतान को यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी।