Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

Jalandhar News : अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

0
Jalandhar News : अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

जालंधर। थाना सदर के गांव बंबीयाल टी प्वाइंट के पास शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन के साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए राहगीरों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उसकी इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बंबीयाल पुरानी कालोनी के रहने वाले स्वर्ण लाल के रूप में हुई है।

थाना सदर की पुलिस ने मृतक के बड़े मदन लाल के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है। पुरानी कालोनी गांव बंबीयाल के रहने वाले मदन लाल ने बताया कि उसका छोड़ा भाई कपड़े सिलाई करने का काम करता था। वह रोजाना की तरह शुक्रवार शाम साइकिल पर सवार होकर काम से खत्म होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार भाग गया।

शनिवार दोपहर भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआइ बलविंदर कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here