Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध केस मिला, अब तक 15 मामले आए

Jalandhar News: स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध केस मिला, अब तक 15 मामले आए

0
Jalandhar News: स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध केस मिला, अब तक 15 मामले आए

जालंधरः स्वाइन फ्लू के एक और संदिग्ध मरीज की पुष्टि हुई है। जनवरी से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू के 15 संदिग्ध केस सामने आ चुके हैं। नए मामले को लेकर सैंपल अमृतसर स्थित लैब में भेजा गया है। मरीज का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिक्रयोग है कि हर हफ्ते एक से दो नमूने अमृतसर लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सेहत विभाग भी स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट है। सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। यहां वेंटिलेटर के चार बेड हैं, लेकिन अभी वार्ड में कोई मरीज दाखिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण आते हैं तो तुरंत अपनी जांच करवाएं।

जिले में डेंगू के मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को डेंगू के तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 61 हो गई है। सेहत विभाग की टीम डेंगू के लारवा की जांच के लिए घरों में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है। अब तक 986 घरों में डेंगू का लारवा भी मिला है। वहीं, जिले में डेंगू के मरीजों की जांच के लिए 1020 एलाइजा टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 483 दूसरे नमूने दूसरे जिले के हैं। सेहत विभाग ने आसपास साफ- सफाई रखने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here