Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 1.05 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

Jalandhar News: 1.05 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

0
Jalandhar News: 1.05 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: STF की टीम ने अमृतसर से 2 व्यक्तियों को काबू करके 1.05 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया काबू किए गए दोनों व्यक्ति जालंधर के रहने वाले है। दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे थे, इस दौरान नाकेबंदी पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राहुल राठौर और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जालंधर एसटीएफ की टीम की एएसआई राजविंदर सिंह, शहबाज और मनोज कुमार ने बस स्टैंड के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान दोनों को रूकने का इशारा किया, लेकिन दोनों पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगे। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों को दबोच लिया। तालाशी के दौरान आरोपी राहुल राठौर से 300 ग्राम और दूसरे हरप्रीत सिंह से 705 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

आरोपियों से बरामद की गई 1.05 किलो हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएंगा। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here