Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: महिला से मारपीट को लेकर ASI ने किया खुलासा, सुनें ऑडियों

Jalandhar News: महिला से मारपीट को लेकर ASI ने किया खुलासा, सुनें ऑडियों

0
Jalandhar News: महिला से मारपीट को लेकर ASI ने किया खुलासा, सुनें ऑडियों

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में कार्रवाई करने गई पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें सड़क पर ही एएसआई द्वारा महिला और उसके बेटे से मारपीट की जा रही है। वहीं मामले को लेकर एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार से एएसआई प्रवीण कुमार ने घटना को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद का मामला है। जिसमें प्रिया का मायका घर दशमेश नगर में है। प्रिया की शादी भार्गव कैंप में रहने वाले रोहित कुमार से हुई है। दोनों की शादी में 3 साल की बच्ची है। एएसआई ने बताया कि प्रिया पति के साथ हुए झगड़े के बाद मायके घर चली गई। एएसआई के अनुसार 16 मार्च को रोहित और देवर मोहित 8 से 9 युवकों को लेकर उसके घर चले गए और उनके साथ मारपीट की।

जिसके बाद उससे 3 वर्षीय बच्ची जबरन छीनकर ले चले गए। इस मामले को लेकर एएसआई ने रोहित की मां और रोहित को फोन करके थाने बुलाया, लेकिन दोनों में कोई भी थाने नहीं पहुंचा। जिसके बाद दूसरा पक्ष उनके पास बार-बार आकर गुहार लगाता रहा कि उनकी 3 वर्षीय को उन्होंने मौत के घाट उतार देना है। इसी मामले को लेकर वह रोहित के घर गए, लेकिन वहां पर किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और उसके बाद परिवार द्वारा उनके साथ बहसबाजी की गई। एएसआई का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ तीनों द्वारा हाथापाई की गई, जिसके बाद उसने अपना बचाव किया। इस दौरान बचाव को लेकर हाथापाई हुई है। एएसआई ने बताया कि वह इस समय कोर्ट में अन्य मामले में पहुंचे है और इस मामले को लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।

दूसरी ओर घटना को लेकर एडीसीपी 2 राकेश यादव ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक घरेलू विवाद था, जिसमें महिला ने शिकायत दी थी कि उसके बच्चे को पति लेकर घर चला गया है। एडीसीपी ने कहा कि पुलिस द्वारा हाथापाई को लेकर मामला क्यों यहां तक पहुंचा है, उसको लेकर एसीपी जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ने कहा कि वह खुद घटना की निंदा करते है, लेकिन फिर भी जब तक दोनों पक्षों के बयान दर्ज नहीं किए जाते तक तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here