Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Battery कारोबारी Vachher की पत्नी का निधन, आरोपी गिरफ्त से बाहर

Jalandhar News: Battery कारोबारी Vachher की पत्नी का निधन, आरोपी गिरफ्त से बाहर

0
Jalandhar News: Battery कारोबारी Vachher की पत्नी का निधन, आरोपी गिरफ्त से बाहर

जालंधर, ENS: अमन नगर में बैटरी कारोबारी ईश वच्छेर और पत्नी इंदु वच्छेर ने 3 अक्टूबर जहरीली वस्तु निगल ली थी। इस घटना में ईश वच्छेर की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक इंदु वच्छेर की भी मौत हो गई। दोनों ने घटना से पहले सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में स्टोरेक्स बैटरी के मालिक निर्मल सिंह और परमवीर सिंह से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलने का आरोप लगाया था। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके छापेमारी शुरू कर दी थी।

हैरानी की बात यह है कि घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं इंदु वच्छेर की मौत की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस और परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इंदु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने स्टोरेक्स बैटरी के मालिक निर्मल सिंह और परमवीर सिंह निवासी कृष्णा नगर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

सुसाइड से पहले दंपती ने 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में दंपति ने फोकल पॉइंट के स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसी से दुखी होकर उन्होंने ये कदम उठाया। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मामले की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इन्वर्टर कारोबारी ईश वछेर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कर दिया था। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला था कि ईशा वछेर मूल रूप से जालंधर के अमन नगर के रहने वाले थे। उनका भी कारोबार फोकल पॉइंट में ही है।

जहां वह गैरेड बैटरी के नाम से अपना कारोबार चलाते हैं। उनकी फर्म बैटरी बनाने काम करती है। पुलिस को दर्ज करवाए गए ईश वछेर के बेटे विभोर ने कहा कि उनकी फर्म द्वारा स्टोरेक्स बैटरी को माल सप्लाई किया जाता था। उन्होंने स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों से लगभग 90 लाख रुपए लेने हैं। पिछले काफी समय से जब भी उसके पिता पैसे मांगते तो उन्हें डराया धमकाया जाता था। आगे विभोर ने आरोप लगाए थे कि उसके माता-पिता ने स्टोरेक्स बैटरी के निर्मल सिंह और परमवीर की प्रताड़ना से दुखी होकर ये कदम उठाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here