Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: धर्म कंडे पर नगदी, फोन और सिलेंडर लेकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

Jalandhar News: धर्म कंडे पर नगदी, फोन और सिलेंडर लेकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: धर्म कंडे पर नगदी, फोन और सिलेंडर लेकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोढल रोड काली माता मंदिर के पास स्थित घई धर्म कंडा पर चोरी की घटना सामने आई है। जहां देर रात 3.45 बजे 2 लुटेरे नकदी, मोबाइल और 2 सिलेंडर लेकर फरार हो गए। लूट की वारदात घटनास्थल के आस पास दुकानों के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वहीं मामले को लेकर धर्म कंडा के मालिक ने सुबह थाना 8 की पुलिस को शिकायत दे दी है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। धर्म कंडा के मालिक अभिमन्यु ने बताया कि रात करीब 3.30 बजे कर्मी कंडे पर मौजूद था। इस दौरान हेलमेट पहने 2 बाइक सवार नौजवान आए और उन्होंने तेजधार हथियार दिखाकर उसके पास से मोबाइल और 15 हजार रुपये नकदी लूट ली।

मालिक ने कहा कि लूट की वारदात के दौरान आरोपी कमरे में पड़े 2 सिलेंडर भी लेकर फरार हो गए। लूट की शिकायत सुबह 10 बजे थाना 8 के पुलिस को दी। थाना 8 के जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी। लुटेरे लूट की वारदात कर भागे है, जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here