Blog

  • Coaching Student ने की आत्महत्या, PG में फंदे से लटका मिला शव

    Coaching Student ने की आत्महत्या, PG में फंदे से लटका मिला शव

    कोटाः जिले में कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के पुराने राजीव गांधी नगर स्थित पीजी में रह रहे 17 वर्षीय कोचिंग छात्र ने बीती देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

    जानकारी देते जवाहर नगर के एएसआई जवाहरलाल ने बताया कि मृतक की पहचान आर्यन ओझा (17) पुत्र कृपा शंकर ओझा निवासी संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आर्यन फरवरी 2026 में कोटा आया था और यहां रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस छात्र के कमरे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मौके से किसी सुसाइड नोट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। जवाहर नगर थाना पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Jalandhar News: Shri Devi Talab Temple सहित अन्य धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Shri Devi Talab Temple सहित अन्य धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं आज देवी तालाब मंदिर सहित अमृतसर के दुर्गयाना मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, बठिंडा के Maisar मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी के साथ ही पंजाब सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    ई-मेल में लिखा है कि 6 जून 1984 में दरबार साहिब पर हुए हमले का बदला लिया जाएगा। इसी के साथ ही अंबाला-दिल्ली में 5 और 6 जून को लोगों से सफर ना करने की अपील की गई है। इस घटना को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, बम निरोधक और डॉग स्कवॉयड टीम चंडीगढ़ सचिवालय की इमारत में पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ बताने वाले संगठन की ओर से भेजे गए इस धमकी भरे ई-मेल में पंजाब सचिवालय को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट के बीच निशाना बनाने की बात कही गई है।

    बता दें कि एक बार फिर से पंजाब सिविल सचिवालय और राज्य के धार्मिक स्थलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में भी पुलिस, बम निरोधक और डॉग स्कवॉयड टीम जांच कर रही है। इस दौरान पार्किंग में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। गौर हो कि जालंधर में एक सप्ताह के अंदर ये दूसरी बार धमकी मिली है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही जालंधर के जिला कोर्ट काम्पलेक्स में बम रखने होने की धमकी दी गई थी। इस दौरान पुलिस द्वारा कोर्ट कॉम्पलेक्स की जांच की गई थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

  • विधायक के Driver की जमीनी विवाद को लेकर हत्या, मां और बेटी भी गंभीर घायल

    विधायक के Driver की जमीनी विवाद को लेकर हत्या, मां और बेटी भी गंभीर घायल

    कोडरमाः जिले के चितरपुर गांव में जमीन विवाद में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में कोडरमा विधायक डा. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, राजकुमार यादव देर रात विधायक के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे। झुमरीतिलैया से लौटने के दौरान उन्हें गांव में विवाद की सूचना मिली जिसके बाद राजकुमार तुरंत अपने गांव चितरपुर पहुंचे। वहां पहले से गोतिया परिवार के लोगों के साथ विवाद चल रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे तो बहस हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने राजकुमार यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बाद में उनकी मौत हो गई। घटना से पहले विधायक ने भी पुलिस को फोन कर स्थिति की जानकारी दी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई न होने के आरोप लगाए हैं।

    इस घटना में मृतक की बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सोनिका कुमारी के अनुसार, जब वे घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी विवाद के दौरान मृतक की मां को जमीन में आधा गाड़ने की कोशिश की गई थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया था।

    घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विधायक का कहना है कि यदि पहले मिली शिकायतों पर कार्रवाई होती, तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

     

  • Punjab News: घर में धमाका होने से टूटी दीवार, झुलसा परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में धमाका होने से टूटी दीवार, झुलसा परिवार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के विचित्र नगर जमालपुर में घर में रसोई गैस चालू छोड़कर भूल जाने के कारण भयानक हादसा हो गया। कुकर में अत्यधिक गैस (प्रेशर) बनने के कारण वह जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि न सिर्फ घर में भीषण आग लग गई बल्कि मकान की एक दीवार तक ढह गई। इस हादसे की चपेट में आने से घर में मौजूद माता-पिता और उनका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। मामले की जानकारी देते हुए जमालपुर के SHO ने बताया कि पुलिस को देर रात विचित्र नगर में सिलेंडर या कुकर ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी।

    शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार रात को किचन में कुछ खाने-पीने का सामान बनाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वे गैस चालू करके बंद करना भूल गए। गेस जलते रहने के कारण कुकर के भीतर जरूरत से ज्यादा प्रेशर बन गया और वह बम की तरह फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल गए और तुरंत मौके पर इकट्ठा हुए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को मलबे और आग के बीच से बाहर निकाला गया। हादसे में विनोद बुरी तरह झुलस गए हैं।

    उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चण्डीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं विनोद की पत्नी भी गंभीर रूप से झुलसी हैं, जिनका इलाज फिलहाल स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है। घर में मौजूद मासूम बच्चा भी इस आगजनी की चपेट में आया है, जिसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। देर रात जानकारी मिली थी कि परिवार किचन में कुछ बना रहा था और गैस बंद करना भूल गया। कुकर फटने से घर की दीवार तक टूट गई है। मामले की जांच की जा रही है और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हादसे के सही कारणों का सटीक पता लगाया जा सके।

  • Jalandhar News: सुची पिंड में तेल चोरी की वीडियो बनाने पर Youtuber पर हुआ हमला, पीड़ित का आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुची पिंड में तेल चोरी की वीडियो बनाने पर Youtuber पर हुआ हमला, पीड़ित का आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सुची पिंड में पहले भी कई बार तेल चोरी के मामले चर्चा में आ चुके है। वहीं अब फिर से तेल चोरी की वीडियो बना रहे 2 यूट्यूबर पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप लगे है। घटना में घायल हुए दोनों यूट्यूबर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां मीडिया से बात करते हुए हमलावरों ने दोनों को बेरहमी से पीटा और उनका मोबाइल फोन तथा कैश छीन लिया। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    यूट्यूबर का कहना है कि वह अपने कैमरामैन आकाश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुची पिंड के पास इंडियन ऑयल डिपो के पिछले हिस्से में जा रहे थे। आरोप है कि वहां जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोग अवैध रूप से तेल चोरी करने (तेल काटने) का काम कर रहे थे। जैसे ही पीड़ित यूट्यूबर और उनके कैमरामैन ने इस अवैध तेल चोरी का वीडियो बनाना शुरू किया, वैसे ही वहां 15 से 20 लोग इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने आते ही दोनों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई की।

    हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि यूट्यूबर के पास मौजूद जरूरी सामान भी लूट लिया। पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन, प्रेस आईडी कार्ड और जेब में रखे पैसे जबरन छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संतोषी नगर के रहने वाले इन लोगों ने बताया कि वे इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए।

     

  • 14 साल के लड़के की Sleeper Bus में संदिग्ध हालातों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    14 साल के लड़के की Sleeper Bus में संदिग्ध हालातों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    पालीः रोहट थाना इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक स्लीपर बस में सोते-सोते 14 साल के लड़के की मौत हो गई। गांव आने पर कंडक्टर ने जब उसे उठाया तो बच्चा अचेत पड़ा मिला। इसके बाद ड्राइवर बस को सीधे थाने ले गया। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण की सही जानकारी सामने आएगी।

    एसएचओ पदमपाल सिंह ने बताया कि पाली जिले के खिंवाड़ा गांव का रहने वाला रणजीत सिंह उर्फ राजूसिंह (14) पुत्र शैतानसिंह 26 मई को नासिक (महाराष्ट्र) में रहने वाले मामा के पास गया था। अब वह स्लीपर बस में नासिक से बैठा था और अपने ननिहाल बागड़िया गांव (रोहट) आ रहा था। उसने कंडक्टर को बोल रखा था कि खारड़ा गांव आने पर उसे उतार देना। बुधवार सुबह करीब 9 बजे खारड़ा गांव आने पर कंडक्टर ने रणजीत सिंह को आवाज दी, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कंडक्टर ने सोचा कि वह सो रहा होगा। कंडक्टर ने उसकी सीट के पास जाकर उसे उठाने का प्रयास किया और उसे हिलाया तो वह अचेत हालत में था। इस पर कंडक्टर-ड्राइवर बस को थाने ले आए। यहां से नाबालिग को रोहट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    एसएचओ ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे रणजीतसिंह ने अपनी नानी को कॉल किया था और कहा था कि खारड़ा गांव के स्टॉप पर मामा को भेज देना। उसके मामा बस स्टॉप पर उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन बाद में वह उठा ही नहीं। डॉक्टर वागाराम पटेल ने बताया कि लड़के की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

     

  • एक बार फिर मिली Punjab Civil Secretariat को बम से उड़ाने की धमकी

    एक बार फिर मिली Punjab Civil Secretariat को बम से उड़ाने की धमकी

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं आज एक बार फिर से पंजाब सिविल सचिवालय और राज्य के धार्मिक स्थलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, बम निरोधक और डॉग स्कवॉयड टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि इससे पहले भी पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन इमारत की तालाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। लेकिन आज फिर से धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा इमारत की जांच की जा रही है। पिछले कुछ महीनों के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली के कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले शहर के कई स्कूलों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, जिला अदालतों और पासपोर्ट कार्यालय को भी ई-मेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी।

    हर मामले में पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन जांच के दौरान कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकांश मामलों में ये धमकियां अफवाह या शरारती तत्वों द्वारा भेजे गए संदेश साबित हुईं।

     
  • Punjab News: 5 हजार रुपए रिश्वत लेता प्राइवेट व्यक्ति गिरफ्तार

    Punjab News: 5 हजार रुपए रिश्वत लेता प्राइवेट व्यक्ति गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान एक निजी व्यक्ति सरबजीत सिंह उर्फ बित्तू निवासी हैबोवाल कलां, लुधियाना को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपित को न्यू बाबा दीप सिंह नगर, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के पिता ने साहनेवाल के निवासी कुलदीप कुमार से साइकिल मार्केट में 60 वर्ग गज का प्लॉट खरीदने के लिए समझौता किया था और हमने उस जगह का कब्जा भी ले लिया था।

    वर्ष 2020 में उन्हें पता चला कि शिकायतकर्ता के मामे के पुत्र गुरजीत सिंह उर्फ रिंपी ने कुलवंत सिंह नामक व्यक्ति से उक्त जमीन की नकली रजिस्ट्रि करवाई थी। इस रजिस्ट्रि में दर्ज खसरा नंबर साइकिल मार्केट लुधियाना का नहीं बल्कि चंदन नगर लुधियाना का था। कुलवंत सिंह की तलाश करने पर, उसने शिकायतकर्ता को बताया कि उसने साइकिल मार्केट में कोई दुकान गुरजीत सिंह उर्फ रिंपी को नहीं बेची है। कुलवंत सिंह ने यह भी बताया कि उसका एक जानकार है जिसका नाम सरबजीत सिंह उर्फ बित्तू है जो रायकोट तहसील कार्यालय में दर्जा-4 कर्मचारी है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता उक्त जमीन अपने नाम पर रजिस्टर कराना चाहता था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने बित्तू से बातचीत की और बित्तू ने बताया कि उसकी अधिकारियों के साथ अच्छी बनती है और वह उनसे बात करके पीरूबंदा साइकिल मार्ट मुरादपुरा में रजिस्ट्रि करवा देगा। जिसकी कीमत 3,50,000 रुपये होगी और वह 25,000 रुपये पहले लेगा तथा पहली किस्त के रूप में 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।

    रिश्वत देने से इनकार करने पर शिकायतकर्ता विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना के पास गया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी सरबजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के थाने लुधियाना में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: ऑपरेशन ब्लू स्टार, बरसी पर अकाल तख्त साहिब में शुरु हुए अखंड साहिब पाठ, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑपरेशन ब्लू स्टार, बरसी पर अकाल तख्त साहिब में शुरु हुए अखंड साहिब पाठ, देखें वीडियो

    अमृतसरः ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के अवसर पर 6 जून को श्री अकाल तख्त साहिब में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में आज सचखंड श्री हरिमंदर साहिब परिसर में अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाए गए। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि जब भी जून महीना आता है तो 1984 के घल्लूघारे की दर्दनाक यादें सिख समुदाय के मन में ताजा हो जाती हैं। धामी ने कहा कि 1 से 6 जून 1984 तक श्री हरिमंदर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब की रक्षा के लिए डटे योद्धाओं ने शहादतें दीं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाये गये सैन्य ऑपरेशन के दौरान बेगुनाह संगतों, बुज़ुर्गों, नौजवानों और महिलाओं को भी मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब को भारी नुकसान पहुँचाया गया और पंजाब के कई अन्य धार्मिक स्थलों पर भी कार्यवाही की गई। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि संत बाबा जर्नैल सिंह खालसा भिंडरांवाले, भाई अमरीक सिंह, भाई ठारा सिंह, जनरल शबग सिंग और अन्य शहीदों की स्मृति में अखण्ड पाठ साहिब का भोग 6 जून को अमृत वेले पर करया जाएगा।

    इस मौके पर कथा, कीर्तन और अरदास भी की जाएगी। धामी ने बताया कि 6 जून को ऑपरेशन के दौरान घायल हुए गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप संगतों के दर्शन के लिए सुशोभित किए जाएंगे। इसके अलावा मंजी साहिब दीवान हाल के बाहर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी और अकाल तख्त साहिब की दर्शन गैलरी में भी संगतें ऐतिहासिक तस्वीरों के दर्शन कर सकेंगी। सवाल के जवाब में धामी ने कहा कि सिख मसलों और एक्ट संबंधी अगला फैसला 6 जून के बाद पांच सिंह साहिबान की बैठक में विचार किया जाएगा और जो भी दिशा-निर्देश जारी होंगे, उन्हें लागू किया जाएगा।

  • Punjab News: आतंकी साजिश नाकाम, IED सहित 2 गिरफ्तार

    Punjab News: आतंकी साजिश नाकाम, IED सहित 2 गिरफ्तार

    मोहालीः क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने विदेश में बैठे एक आतंकी ऑपरेटिव के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह खुलासा खुद पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने किया है। उन्होंने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आरोपी पकड़े हैं। ऑपरेशन के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद की गई।